गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों पर भारी भीड़: धार में बुकिंग नियमों में बदलाव, 2 दिन पहले करना होगा बुक, एंजेसी बोली-कोई कमी नहीं गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों पर भारी भीड़: धार में बुकिंग नियमों में बदलाव, 2 दिन पहले करना होगा बुक, एंजेसी बोली-कोई कमी नहीं राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-इज़राइल युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं धार शहर की गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर इन दिनों बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ता सीधे एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने आ रहे हैं। धार की भाकर गैस एजेंसी के गोदाम पर भी सुबह से ही भीड़ देखी गई, जहां लोगों के चेहरों पर समय पर सिलेंडर मिलने की चिंता साफ झलक रही थी। भीड़ के चलते नियम बदला भाकर गैस एजेंसी के गोदाम प्रभारी शाहरुख शेख ने बताया कि एजेंसी के पास फिलहाल गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।हालांकि, शेख ने बुकिंग व्यवस्था में कुछ बदलाव की जानकारी दी। अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दो दिन पहले बुकिंग करानी होगी। इसके अतिरिक्त, एक बार सिलेंडर मिलने के बाद अगला सिलेंडर लगभग 25 दिन बाद ही मिल पाएगा। पहले कई बार उपभोक्ताओं को एक-दो दिन में ही बुकिंग मिल जाती थी। इस नई व्यवस्था के कारण उन परिवारों में चिंता बढ़ गई है, जिनके यहां शादी या अन्य पारिवारिक कार्यक्रम होने वाले हैं। हालांकि, एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है।
गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों पर भारी भीड़: धार में बुकिंग नियमों में बदलाव, 2 दिन पहले करना होगा बुक, एंजेसी बोली-कोई कमी नहीं गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों पर भारी भीड़: धार में बुकिंग नियमों में बदलाव, 2 दिन पहले करना होगा बुक, एंजेसी बोली-कोई कमी नहीं राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-इज़राइल युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं धार शहर की गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर इन दिनों बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ता सीधे एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने आ रहे हैं। धार की भाकर गैस एजेंसी के गोदाम पर भी सुबह से ही भीड़ देखी गई, जहां लोगों के चेहरों पर समय पर
सिलेंडर मिलने की चिंता साफ झलक रही थी। भीड़ के चलते नियम बदला भाकर गैस एजेंसी के गोदाम प्रभारी शाहरुख शेख ने बताया कि एजेंसी के पास फिलहाल गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।हालांकि, शेख ने बुकिंग व्यवस्था में कुछ बदलाव की जानकारी दी। अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दो दिन पहले बुकिंग करानी होगी। इसके अतिरिक्त, एक बार सिलेंडर मिलने के बाद अगला सिलेंडर लगभग 25 दिन बाद ही मिल पाएगा। पहले कई बार उपभोक्ताओं को एक-दो दिन में ही बुकिंग मिल जाती थी। इस नई व्यवस्था के कारण उन परिवारों में चिंता बढ़ गई है, जिनके यहां शादी या अन्य पारिवारिक कार्यक्रम होने वाले हैं। हालांकि, एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है।
- मध्यप्रदेश के महू के कोदरीया क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहाँ प्रदूषण ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। 🎙️ मुख्य खबर बताया जा रहा है कि कोदरीया क्षेत्र में संचालित चिप्स फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त गंदा पानी अब नालों के रास्ते नदियों तक पहुंच रहा है। इस प्रदूषण का असर आसपास के कई गांवों में साफ दिखाई दे रहा है। 💧 नेगुराडिया, गुजरखेड़ा, भगोरा, सुतारखेड़ी, सातेर और किशनगंज जैसे गांवों के हजारों ग्रामीण इससे परेशान बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी की बदबू और मच्छरों की बढ़ती समस्या के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि रात में चैन से सोना भी मुश्किल हो रहा है।1
- इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक रोहित परमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक कार चालक ने पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे दिए बिना ही गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। पंप कर्मचारी रोहित परमार ने उसे रोकने की कोशिश की, तभी आरोपी कार चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए रोहित को करीब 400 से 500 मीटर तक घसीट दिया। इस दौरान रोहित के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के अनुसार घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- इंदौर में दर्द नाक हादसा एक घंटे में आयशर का केबिन काट कर निकले शव कनाडिया थाना क्षेत्र का है मामला जेसीबी वाहन लेकर खड़े ट्रक में पीछे से भी टक्कर पीछे से टकराया आयशर वाहन के ड्राइवर और क्लीनर की हुई मौत देवास से उज्जैन की ओर जा रहा आईसर वाहन हुआ हादसे का शिकार इंदौर में हाइवे किनारे खड़े वाहनों से आए दिन हादसों की घटनाएं सामने आती और इसी के तहत लापवाही और नियम विरुद्ध सड़क किनारे खड़े वाहन में पीछे से केले लेकर जा रहा आयशर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जिनके शव को आयशर वाहन के केबिन से 1 घटे की मशक्कत के बाद निकला गया है। कनाडिया पुलिस के मुताबिक सुबह एक आईसर वहां जोगी देवास की ओर से उज्जैन की ओर जा रहा था वह हाईवे के किनारे खड़े हुए एक ट्रक में आईसर वहां पीछे से टकरा गया जी वहां से आईसर टकराया था उसे वहां में जेसीबी मशीन खड़ी हुई थी जिसके कारण हादसा काफी भीषण हो गया और आईसर वहां के केबिन में बैठे हुए ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई जिन्हें करीबन पुलिस और अन्य लोगों की मदद से 1 घंटे के मशक्कत के बाद बाहर निकल गया मृतकों की पहचान ड्राइवर राजेंद्र पिता फूलचंद गोयल निवासी बड़वानी और क्लीनर राजेश पिता कालूराम निवासी धार के रूप में हुई है पुलिस ने प्राथमिक रूप से मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है लेकिन जिस तरीके से यह हादसा हुआ है उससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि हाईवे के किनारे जो भारी वाहन खड़े होते हैं उनके कारण आए दिन हादसे हो जाते हैं जबकि हाईवे पर अधिकांश क्षेत्रों में दोनों और लाइट की भी व्यवस्था नहीं होती है जिसके कारण रोड किनारे खड़े वाहन नजर नहीं आते हैं और तेज रफ्तार होने के चलते यह हादसों की घटना घटित होती है। बाइट राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार चालक ने युवक को सैकड़ों मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही परिजनों ने मृतक का शव रखकर चक्कजाम कर दिया उनकी मांग थी की आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसपर कड़ी कार्यवाही की जाये. दरअसल इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के कजलाना स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले रोहित परमार से एक कार चालक ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद चालक पैसे दिए बिना ही कार लेकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि यह देखकर पंप कर्मचारी रोहित परमार ने कार को रोकने और चालक को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोप है कि कार चालक ने रोहित का हाथ पकड़ लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए उसे करीब 400 से 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कुछ दूरी पर रोहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित पिता शंकरलाल परमार, निवासी मालीखेड़ी, तहसील सांवेर के रूप में हुई है। वहीं इंदौर ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चलती हुई दिखाई दे रही है और रोहित उसके साथ भागता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।1
- aadivasiyon ki jameen unse Bina puche Di Nigam ko Gram Panchayat to yah Garib log ab jaenge Kahan aur kaun Karega ine logon ka Bhala vidhayak sarpanch ya Madhya Pradesh sarkar is app ke madhyam se Ham suchit karna chahte hain taki kuchh log hamara Sahyog Karen aur hamare yahan ka Adhikar aur hamare ghar bachane mein unka bada yogdan hoga1
- 🔥 सयानी घोष का सरकार पर करारा हमला! उन्होंने सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। सियासी बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस हमले का जवाब सत्ता पक्ष कैसे देता है। ⚡ सियासत गरम… बयानबाज़ी तेज…!1
- पूर्व छात्र ने छात्रावास के चौकीदार को बेल्ट से पीटाः धार- खराब व्यवहार के कारण स्टूडेंट हॉस्टल से हो चुका निष्कासित राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर के मांडू रोड स्थित शासकीय बालक आदिवासी आवासीय छात्रावास में देर रात एक पूर्व छात्र ने परिसर में घुसकर ड्यूटी पर तैनात चौकीदार के साथ बेल्ट से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चौकीदार के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करता दिख रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले इसी छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था। उसे खराब व्यवहार के कारण छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद भी वह बाहर से छात्रावास में आता-जाता रहता था। बताया जा रहा है कि 9 मार्च की रात उसका छात्रावास के एक छात्र से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते वह देर रात छात्रावास पहुंचा और परिसर में घुसने का प्रयास करने लगा। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने अपना बेल्ट निकालकर चौकीदार के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में चौकीदार को पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।घटना के बाद घायल चौकीदार ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सामने आए वीडियो के आधार पर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।2
- इंदौर में 16 साल का बच्चा श्री परमानंद जी की भक्ति के लिए घर छोड़कर गया परिवार द्वारा गुमशुदगी थाने पर दर्ज कराई गई खजराना थाने क्षेत्र का है मामला गुमशुदा बच्चों का नाम रुद्रा पांडे बताया जा रहा है घर पर एक लेटर भी छोड़ कर गया है बच्चा लेटर में श्री परमानंद जी महाराज का जिक्र है एंकर इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाला एक 16 साल का दसवीं का छात्र घर पर एक लेटर छोड़कर चला गया लेटर मिलने पर पता चला कि वह वृंदावन में रहने वाले श्री प्रेमानंद जी महाराज का शिष्य बनने के लिए निकला है और स्वयं को तलाश में से भी मना किया है फिलहाल पुलिस ने परिजनों को बताया अनुसार प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वियो पुलिस के मुताबिक खजाना थाना क्षेत्र में रहने वाला रुद्रा पांडे उम्र 16 वर्षी नामक युवक अपने घर से क्रिकेट खेलने का बोलकर निकला था लेकिन घर पर नहीं लौटा जब वह काफी देर तक नहीं पहुंचा घर पर तो उन्होंने उसको आसपास तलाशना शुरू किया और उसके बाद खजाना थाने पर गुमशुदा की सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दरजी करवाया गया गुमशुदा बच्चे के घर पर एक लेटर भी मिला है जिसमें उसने श्री परमानंद जी महाराज जो की वृंदावन में रहते हैं उनकी भक्ति और उनका शिष्य बनने का जिक्र किया है वह अपनी मां के पास रखे हुए ₹1000 भी लेकर गया है और कहा है कि मेरे दोस्त से ले लेना वह आपको दे देगा बच्चा काफी छोटा होने के कारण परिवार काफी चिंतित है पुलिस शिकायत के अनुसार बच्चों की तलाश में जुटी हुई है बताया जरा की एक टीम वृंदावन भी रवाना हुई है साथ ही सोशल मीडिया पर भी बच्चे की तस्वीर शेयर की गई है ताकि बच्चे को जल्द से जल्द तलाशा जा सके। बाइट राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- *ट्रंप की सलाह पड़ी भारी: खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हमला* डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मूज़ पार करने की जल्दबाजी में दी गई सलाह आत्मघाती साबित हुई। इसके चलते ईरानी हमले में दो टैंकर धधक उठे। टैंकर ट्रैकर्स के मुताबिक, शिकार हुए जहाजों में अमेरिकी SafeSea विष्णु और ग्रीक का Zefyros शामिल हैं।1