ब्राह्मण समाज के लिए अपशब्द कहने वाले युवक और उसके पिता ने मांगी माफी टीकमगढ़ 25 अप्रैल टीकमगढ़ जिले में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने वाले युवक के पिता ने ब्राह्मण समाज से माफी मांगी है। शुक्रवार को इनका एक और वीडियो सामने आया है। इसमें पिता अपने पुत्र की हरकत के लिए माफी मांग रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि यह युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं युवक भी कान पकड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। दरअसल गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक ब्राह्मण समाज को लेकर अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। इस पर समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद मामला बिगड़ता देखकर उसके पिता ने अपने बेटे के साथ एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसमें वह अपने बेटे की अभद्रता के लिए माफी मांग रहा है। साथ ही वह बता रहे है कि उनका बेटा मानसिक रूप से बीमार है और वह उसका उपचार करा रहे है। वहीं युवक ने भी कान पकड़कर माफी मांगी और उठक-बैठक लगाई।

- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- टीकमगढ़ खनिज विभाग की कार्यवाही डंफर मालिक पर केस बनाकर दी कलेक्टर को सूचना...इस वायरल वीडियो में जतारा में ज़ब खनिज से भरे डंफर को पकड़ने खनिज टीम पहुंची तो डंफर को सड़क पर ही खाली करने और खनिज की कार्यवाही में अड़चन डालने पर खनिज अधिकारी विपुल रावत ने बनाया केस। कलेक्टर को दी संपूर्ण मामले की सूचना...*1
- ग्राम पंचायत अस्तौन से एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है, जहां लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का आखिरकार समाधान कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्यारी राजपूत नारायण राजपूत मेहरबान सिंह राजपूत जमीन नाप कर उन्हें सोपा गया है1
- Post by BHOPAL JILA BURO1
- सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश के गांव में शराब बेचने का वीडियो हुआ वायरल वीडियो टीकमगढ़ जिले के विकासखंड पलेरा के अंतर्गत जवाहरपुर तिगैला पर ग्रामीणों ने पकड़ा खजरी चौकी के अंतर्गत देखिए खास रिपोर्ट1
- मलगुवा- कुड़ीला मार्ग पर टैक्सी पलटी, 11 यात्री घायल बड़ा हादसा : डारगुवा से कुड़ीला की ओर आ रही थी टैक्सी, डायल 112 की मदद से घायलों को पहुँचाया अस्पताल कुड़ीला ।। क्षेत्र के मलगुवा और कुड़ीला मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ यात्रियों से भरी एक टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार करीब 11 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर राहत कार्य शुरू किया और डायल 112 के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। डारगुवा से आ रही थी टैक्सी जानकारी के अनुसार, यात्री टैक्सी क्रमांक (यदि उपलब्ध हो तो लिखें) डारगुवा से सवारियां लेकर कुड़ीला की ओर आ रही थी। जैसे ही वाहन मलगुवा मार्ग पर पहुँचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और टैक्सी पलट गई। वाहन पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। महिलाएं और पुरुष शामिल हादसे में घायल हुए 11 लोगों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम सक्रिय हुई और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को शासकीय अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि हादसा ओवरलोडिंग की वजह से हुआ या वाहन की तेज रफ्तार के कारण।2
- सांदीपनि विद्यालय पलेरा में जनगणना प्रशिक्षण का सीएमओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा1
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1