Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित राजगढ़ कॉलेज में शिक्षकों के तबादलों को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। कॉलेज में शिक्षकों का ट्रांसफर किए जाने के फैसले से छात्र बेहद नाराज हैं और उनमें भारी आक्रोश है।
राजगढ़
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित राजगढ़ कॉलेज में शिक्षकों के तबादलों को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। कॉलेज में शिक्षकों का ट्रांसफर किए जाने के फैसले से छात्र बेहद नाराज हैं और उनमें भारी आक्रोश है।
More news from Rajasthan and nearby areas
- राजस्थान के अलवर स्थित सिलीसेढ़ झील में हुए हादसे के बाद दो छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस दुखद घटना के बाद दोनों बच्चों की परवरिश और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार से तुरंत मदद मुहैया कराने की मांग की गई है।1
- बालघाट क्षेत्र के जहानगर मोरड़ा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवा समिति के कार्यकर्ता आकाश सिंह चौहान, शहनाज खान एवं सत्य प्रकाश सेन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक घायल मोर को अपने संरक्षण में लिया और बिना समय गंवाए वन विभाग को सौंप दिया, ताकि उसका शीघ्र उपचार शुरू कराया जा सके। गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वन्यजीवों और विशेष रूप से राष्ट्रीय पक्षी मोर की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व और सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं कोई वन्यजीव घायल या संकट में दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने या अनदेखा करने के बजाय तुरंत वन विभाग अथवा संबंधित संस्था को सूचना दें। वहीं, ग्रामीणों ने गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।2
- madarchod sarpanch kharab hai ghumane ka sarpanch madrachod hai1
- महवा विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने 'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाए हैं।1
- दौसा जिले के बसवा उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौबड़ीवाला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्रामीणों ने वर्षों से तैयार पड़े राजकीय उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन को शीघ्र चालू कराने की मांग जोर-शोर से उठाई। ग्रामीणों ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर भवन को तुरंत उपयोग में लाने और यहाँ नियमित रूप से एएनएम की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण वर्ष 2023 में ही पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। भवन के अनुपयोगी पड़े रहने से क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूसरे गांवों का रुख करना पड़ता है। वर्तमान में भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण एएनएम सप्ताह में केवल एक बार ही क्षेत्र में पहुंच पाती हैं, जिससे ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तैयार भवन को जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर नियमित एएनएम की तैनाती की जाए। इस अवसर पर शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार गुढ़ाकटला, ग्राम विकास अधिकारी कैलाश गुर्जर, प्रशासक लादी देवी महावर, सहायक सचिव मुकेश शर्मा, सत्यनारायण मीना, एडवोकेट सुशील अवाना (दुडकी), किशन महावर, संतोष कोलेश्वर, रमेश चौबडीवाला, राजेन्द्र गुर्जर चौबडीवाला, राधेश्याम गुर्जर दुडकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- गंगापुर से जयपुर जाते समय उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी लालसोट में रुकीं, जहां भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दौसा पहुंचने पर भी भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया, जहां डिप्टी सीएम एक निजी कार्यक्रम में भी शामिल हुईं।1
- राजस्थान के अलवर जिले में स्थित राजगढ़ कॉलेज में शिक्षकों के तबादलों को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। कॉलेज में शिक्षकों का ट्रांसफर किए जाने के फैसले से छात्र बेहद नाराज हैं और उनमें भारी आक्रोश है।2
- राजस्थान के दौसा जिले में महिला सुरक्षा को लेकर जनजागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस ने 'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत व्यापक गतिविधि चलाई। इस अभियान के दौरान जिलेभर के 70 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के करीब 3,200 छात्र-छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित कर महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सिविल राइट्स एवं एएचटी राजस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित राज्य स्तरीय अभियान के तहत जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश और दौसा जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन में यह कार्यक्रम हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा, विनोद कुमार सीपा और योगेन्द्र फौजदार के सुपरविजन में जिले के सभी वृत्ताधिकारियों और थानाधिकारियों ने विद्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद किया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, बाल संरक्षण इकाई, परिवहन, श्रम विभाग और वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों ने हिस्सा लेकर समन्वित प्रयासों पर बल दिया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 'राजकोप सिटीजन ऐप' डाउनलोड करवाकर आपात स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के तरीके बताए गए। इसके अलावा साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण और नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संदेश देते हुए हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 1090 और 1930 का जरूरत पड़ने पर निःसंकोच इस्तेमाल करने की अपील की।4
- राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार 'ग्रामीण सेवा शिविर–2026' की निरंतरता में दौसा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 23 और 24 जुलाई को फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराना है। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा के अनुसार 23 जुलाई को बांदीकुई की मूंडघिस्या, बसवा की चान्देरा, सिकराय की सरूण्डला व मानपुर, महवा की खानपुर, मंडावर की उकरून्द, लालसोट की झांपदा व श्रीरामपुरा, नांगल राजावतान की हापावास, रामगढ़ पचवारा की निजामपुरा तथा सैंथल की बोरोदा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे। इसी क्रम में 24 जुलाई को भी जिले के कई पंचायत मुख्यालयों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें दौसा की सराय, बांदीकुई की खूंटला, सिकराय की ठीकरिया व गुमानपुरा, महवा की पावटा, मंडावर की बालाहेड़ा, लालसोट की खटवा और महाराजपुरा, रामगढ़ पचवारा की बीछा तथा लवाण की डूंगरावता ग्राम पंचायत शामिल हैं।1