Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shmshad Raza
More news from Pilibhit and nearby areas
- Post by Shmshad Raza1
- नदी में डूबी युवती का कंकाल मिलाः कपड़ों से हुई पहचान, परिजनों ने की पुष्टि पीलीभीत के चित्तपुर पुल के पास एक युवती का कंकाल मिला है। कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान दिसंबर में नहर में कूदी रोशनी पुत्री रमेश निवासी कलीनगर के रूप में हुई है। यह कंकाल चित्तपुर पुल के समीप पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवती की पहचान कलीनगर निवासी रोशनी पुत्री रमेश के तौर पर हुई है। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त की है। बताया जा रहा है कि युवती ने दिसंबर माह में नहर में छलांग लगाई थी।2
- जिला पीलीभीत के बीसलपुर में जीएसटी विभाग का छाप लगने से मचा हड़कंप1
- सीएम की फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने वाली युवती गिरफ्तार, आईटी एक्ट में कार्रवाई बरेली के थाना भुता क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पटपरागंज निवासी सुजाता देवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट “जय भीम नमो” और स्टेटस पर मुख्यमंत्री की एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो साझा की थी। मामला सामने आने के बाद कई सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। थाना भुता पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उप निरीक्षक ऋषि मित्र ने टीम के साथ 18 मार्च 2026 को आरोपी के घर पहुंचकर मोबाइल फोन बरामद किया, जिसमें से उक्त फोटो साझा किए जाने की पुष्टि हुई। लगातार तलाश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को भुता थाना गेट के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक ऋषि मित्र, महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर और महिला कांस्टेबल प्रवेश देवी शामिल रहीं। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली राष्ट्रीय महासचिव गौ रक्षा प्रकोष्ठ बरेली1
- उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्रीयोगी आदित्य जी से मिलने की इच्छा होते ही लगा ली समाधि।।1
- #ताजूशरिया के डारेक्टर कय्यूम खान उर्फ बाबू ने दी देशवासियों और क्षेत्रवासियों को ईद उल फितर की दिली मुबारकबाद#1
- जिला पीलीभीत बीसलपुर तहसील के बीसलपुर बरेली मौसम बिगड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज हवाओं और बारिश की आशंका के चलते उनकी खड़ी फसलें बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश होती है, तो उनकी खड़ी गेहूं और सरसों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो सकती हैं। तेज हवाएं चलने और बारिश होने पर गेहूं की फसल गिरकर पानी में डूब जाएगी, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होगा। किसानों को आशंका है कि इससे उनकी आय पर बड़ा असर पड़ेगा। चुर्रा सकतपुर पंचायत के कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है, जिनमें ककरा कला, जल्लापुर मीरपुर महादेव अर्जुनपुर गंगापुर सिसैया भगवंतपुर अभयपुर चेना शामिल हैं। सुरेश, रामकुमार, राजाराम, ऋषिपाल, अमित कुमार और मोहित कुमार जैसे कई किसान इस स्थिति को लेकर विशेष रूप से चिंतित हैं। ग्रामीणों में भी किसानों की इस चिंता को लेकर व्यापक चर्चा है।4