निकाय चुनाव को लेकर मतदान दल रवाना, कल होगा मतदान एंकर इंट्रो:- धौलपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को धौलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। रवाना होने से पहले जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधी बीटी ने मतदानकर्मियों को संबोधित कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में मतदान के लिए कुल 101 मतदान दल बनाए गए हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रथम चरण के तहत बुधवार को धौलपुर नगर परिषद के साथ सैपऊ, राजाखेड़ा और मनिया में मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश राव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदानकर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
निकाय चुनाव को लेकर मतदान दल रवाना, कल होगा मतदान एंकर इंट्रो:- धौलपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को धौलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया।
रवाना होने से पहले जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधी बीटी ने मतदानकर्मियों को संबोधित कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में मतदान के लिए कुल 101 मतदान दल बनाए गए हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने
के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रथम चरण के तहत बुधवार को धौलपुर नगर परिषद के साथ सैपऊ, राजाखेड़ा और मनिया में मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश राव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदानकर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
- वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सुविधाओं का लिया जायजा, वृक्षारोपण भी किया सचिव रेखा यादव ने भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और दवाओं की व्यवस्था जांची धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के सदस्य सचिव के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेखा यादव ने वॉटरवॉक्स चौराहा, नारायण हॉस्पिटल के पास स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 9 वृद्धजन उपस्थित मिले। सचिव रेखा यादव ने बुजुर्गों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन, दवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। एक नए वृद्धजन से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि घरेलू परिस्थितियों के कारण वह वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। सचिव ने वृद्धाश्रम के कमरों, रसोईघर, भोजन कक्ष, मेडिकल रूम एवं परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर में जाकर बुजुर्गों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच की। साथ ही मीनू के अनुसार पौष्टिक एवं सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बदलते मौसम को देखते हुए उन्होंने वृद्धाश्रम प्रभारी को परिसर में विशेष स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ विनम्रता, संवेदनशीलता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश निरीक्षण के दौरान सचिव रेखा यादव ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृद्धाश्रम परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और हरित वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।3
- जन्माष्टमी के उपलक्ष में किया गया प्रोग्राम सभी बच्चों ने स्कूल में जाकर भगवान श्री कृष्ण के छवि एवं नित्य को करते हुए दर्शाया1
- सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया 21 राजपूत रेजीमेंट में सेवाएं दे रहे थे, 2027 में होने वाले थे सेवानिवृत्त पुष्पांजली टुडे संवादाता:-धर्मेन्द्र सिंह तोमर भिंड। 21 राजपूत रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर सेवाएं दे रहे सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया का सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव भदाखुर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह गांव भदाखुर, तहसील एवं जिला भिंड लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। गमगीन माहौल में परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से वीर सैनिक को अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र अभिषेक भदौरिया ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को पंचतत्व में विलीन किया। सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, दो बेटों तथा माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता सूबेदार राजा सिंह भदौरिया भी आर्मी मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुरेंद्र सिंह ने भारतीय सेना में लंबे समय तक समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं दीं। बताया गया कि सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ सैन्य जगत और क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिक की स्मृतियां सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया 21 राजपूत रेजीमेंट में सेवाएं दे रहे थे, 2027 में होने वाले थे सेवानिवृत्त भिंड। 21 राजपूत रेजीमेंट में सूबेदार के पद पर सेवाएं दे रहे सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया का सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दिल्ली स्थित आरआर हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पैतृक गांव भदाखुर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह गांव भदाखुर, तहसील एवं जिला भिंड लाया गया, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। गमगीन माहौल में परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से वीर सैनिक को अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र अभिषेक भदौरिया ने मुखाग्नि देकर अपने पिता को पंचतत्व में विलीन किया। सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, दो बेटों तथा माता-पिता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पिता सूबेदार राजा सिंह भदौरिया भी आर्मी मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त सैनिक हैं। परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सुरेंद्र सिंह ने भारतीय सेना में लंबे समय तक समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवाएं दीं। बताया गया कि सूबेदार सुरेंद्र सिंह भदौरिया वर्ष 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ सैन्य जगत और क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिक की स्मृतियां सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी।4
- आंचल में बांध के भरने पर खोले गए गेट नदियां उफान पर अम्बाह के रुपाहटी, रपटा पर एक नजर अम्बाह क्वारी नदी उफान पर पानी जल मग्न हुए खेत- खलिहान गांव ग्राम रुपाहटी — पुरावश मार्ग पर स्थित रपटा देखिए वीडियो के माध्यम से जिला मुरैना में क्वारी का जल स्तर ज्यादा होने पर नदी तट पर स्थित गांव में बाड़ जैसे हालात हो गया है हर जगह पानी ही पानी होने पर सड़क मार्ग भी बाधित हो गए हैं कई जगह पर स्थित रपटा पुलिया, पर नदी का पानी ३ से ६ फुट ऊपर तक उठा हुआ है अम्बाह क्षेत्र के रुपाहटी – पुरावस मार्ग पर बना रपटा भी पानी में दिखा ही नहीं इतना पानी हो गया है कई गांव का सम्पर्क टूटा अब वहां के रहने वाले लोगों को कई किलोमीटर दूर घूम कर आना - जाना पड़ेगा, जिसमें समय भी बहुत ज्यादा लगेगा1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद* मतदाताओं में भयमुक्त मतदान का संदेश देने एवं शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए धौलपुर, राजाखेड़ा, मनियां व सैंपऊ में पुलिस का फ्लैग मार्च नगर निकाय चुनाव-2026 के अंतर्गत जिले में कल 09 सितंबर को प्रथम चरण में होने वाले धौलपुर नगरपरिषद तथा राजाखेड़ा, मनियां एवं सैंपऊ नगरपालिकाओं के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा के सुपरविजन में आज जिले के धौलपुर शहर, राजाखेड़ा, मनियां एवं सैंपऊ कस्बों में पुलिस टीमों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन एवं मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया तथा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया गया। धौलपुर शहर में पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के नेतृत्व में फ्लैग मार्च धौलपुर शहर में पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मतदान केन्द्रों के आसपास के इलाकों में पैदल मार्च कर आमजन से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा, वृताधिकारी वृत्त धौलपुर श्री प्रदीप नेहरा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। वहीं राजाखेड़ा, मनियां एवं सैंपऊ कस्बों में भी पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने आमजन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान का संदेश देते हुए चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक एवं शरारती तत्वों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमण एवं गश्त की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही होटल, ढाबों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों पर चेकिंग अभियान भी जारी है। पुलिस द्वारा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की विभिन्न टीमों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपकर लगातार निगरानी एवं गश्त के निर्देश दिए गए हैं। मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान की अपील आमजन एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भय, दबाव अथवा प्रलोभन में आए बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर प्रयोग करें। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराना धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, भय या दबाव उत्पन्न करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2
- ग्रामीणों_के_लिए_कच्ची सड़क बनी परेशानी का सबब, कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे,,, इब्राहिमपुर-होरीपुरा मार्ग पर गिट्टी-मौरम नहीं डली, बारिश में आवागमन मुश्किल; खेतों की मेड़ से गुजरते हैं छात्र, सांपों का भीढ खतरा,, रूपवास के गांव इब्राहिमपुर से होरीपुरा को जोड़ने वाली करीब 2.5 किलोमीटर कच्ची सड़क ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर गिट्टी और मौरम नहीं डाले जाने के कारण बारिश के दिनों में पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार चिकनी मिट्टी होने के कारण बारिश के दौरान सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। होरीपुरा से इब्राहिमपुर विद्यालय आने वाले बच्चों को कीचड़ से बचने के लिए हाथों में जूते-चप्पल लेकर रास्ता तय करना पड़ता है। कई बार बच्चे देरी से विद्यालय पहुंचते हैं। कीचड़ से बचने के लिए कुछ छात्र खेतों की मेड़ से होकर निकलने को मजबूर होते हैं। खेतों में खड़ी घास और झाड़ियों के बीच सांपों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को आए दिन सांप दिखाई देते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस कच्चे मार्ग से ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों का आवागमन भी होता है। बारिश के दौरान वाहनों के निकलने से सड़क और अधिक खराब हो जाती है तथा जगह-जगह गहरे गड्ढे और दलदल जैसी स्थिति बन जाती है। इससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।1
- थाना ट्रांसयुमन क्षेत्र इलाके में टेढ़ी बगिया जेके हॉस्पिटल में 60 वर्ष से व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बताया जा रहा है कि जेके हॉस्पिटल टेड़ी बगिया पर 60 वर्ष से व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही एवं गलत तरीके से इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत किसी को लेकर परिजनों ने किया हंगामा थाना ट्रांस जमुना पुलिस मौके पर मौजूद और परिजनों को समझा बूझकर मामला किया शांत आगे की कार्यवाही जांच पर जुटी पुलिस एन एम नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत2
- *आगरा में पति ने पत्नी को गला काटकर मार डाला:* बच्चों को साथ लेकर भाग गया; एक महीने बाद घर आया था उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति द्वारा अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के पीलीपोखर गांव में घटित हुई है। आरोपी पति करीब एक महीने बाद सोमवार (7 सितंबर 2026) शाम को ही घर लौटा थाक्रूरता से हत्या: आरोपी पति विवेक सिकरवार ने सोमवार रात को अपनी पत्नी किरण के साथ मारपीट की। उसने पहले किरण के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया और फिर चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दी। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- मलपुरा से बड़ी खबर है। मिर्जापुर गांव के पास नहर किनारे पड़ी करीब 500 लीटर की प्लास्टिक पानी की टंकी में नवजात का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। टंकी से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कंकाल करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है1