ग्रामीणों_के_लिए_कच्ची सड़क बनी परेशानी का सबब, कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे,,, इब्राहिमपुर-होरीपुरा मार्ग पर गिट्टी-मौरम नहीं डली, बारिश में आवागमन मुश्किल; खेतों की मेड़ से गुजरते हैं छात्र, सांपों का भीढ खतरा,, रूपवास के गांव इब्राहिमपुर से होरीपुरा को जोड़ने वाली करीब 2.5 किलोमीटर कच्ची सड़क ग्रामीणों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर गिट्टी और मौरम नहीं डाले जाने के कारण बारिश के दिनों में पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार चिकनी मिट्टी होने के कारण बारिश के दौरान सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। होरीपुरा से इब्राहिमपुर विद्यालय आने वाले बच्चों को कीचड़ से बचने के लिए हाथों में जूते-चप्पल लेकर रास्ता तय करना पड़ता है। कई बार बच्चे देरी से विद्यालय पहुंचते हैं। कीचड़ से बचने के लिए कुछ छात्र खेतों की मेड़ से होकर निकलने को मजबूर होते हैं। खेतों में खड़ी घास और झाड़ियों के बीच सांपों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को आए दिन सांप दिखाई देते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस कच्चे मार्ग से ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों का आवागमन भी होता है। बारिश के दौरान वाहनों के निकलने से सड़क और अधिक खराब हो जाती है तथा जगह-जगह गहरे गड्ढे और दलदल जैसी स्थिति बन जाती है। इससे पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।

- रूपवास_में_कल होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियां पूर्ण, रिटर्निंग अधिकारी बोले-शांतिपूर्ण मतदान कराना प्राथमिकता,,, आमजन से मतदान अपील,,,1
- निकाय चुनाव को लेकर मतदान दल रवाना, कल होगा मतदान एंकर इंट्रो:- धौलपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंगलवार को धौलपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। रवाना होने से पहले जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधी बीटी ने मतदानकर्मियों को संबोधित कर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। धौलपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में मतदान के लिए कुल 101 मतदान दल बनाए गए हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रथम चरण के तहत बुधवार को धौलपुर नगर परिषद के साथ सैपऊ, राजाखेड़ा और मनिया में मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश राव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदानकर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।4
- कोतवाली पुलिस ने 5 हजार की इनामी महिला को पकड़ा। अधिकारी महेंद्र शर्मा और टीम की कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने 5 हजार की इनामी महिला को पकड़ा। महिला पर फर्जी अंक तालिका के आधार पर डाक विभाग में डाकपाल की नौकरी पाने का आरोप है। मामला सामने आने के बाद महिला फरार हो गई थी। बाड़ी पोस्ट मास्टर ने मामला दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आगरा निवासी उपासना पत्नी दिनेश निषाद को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद महिला से पूछताछ जारी है। कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा और टीम की कार्रवाई1
- जयपुर मे भाजपा का हाल बेहाल सांगानेर विधानसभा के लोग नाराज1
- जन्माष्टमी के उपलक्ष में किया गया प्रोग्राम सभी बच्चों ने स्कूल में जाकर भगवान श्री कृष्ण के छवि एवं नित्य को करते हुए दर्शाया1
- रूपवास_नगरपालिका के निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण, आमजन से अपील-भयमुक्त होकर मतदान अवश्य करें,,,1
- *आगरा में पति ने पत्नी को गला काटकर मार डाला:* बच्चों को साथ लेकर भाग गया; एक महीने बाद घर आया था उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति द्वारा अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह वारदात आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के पीलीपोखर गांव में घटित हुई है। आरोपी पति करीब एक महीने बाद सोमवार (7 सितंबर 2026) शाम को ही घर लौटा थाक्रूरता से हत्या: आरोपी पति विवेक सिकरवार ने सोमवार रात को अपनी पत्नी किरण के साथ मारपीट की। उसने पहले किरण के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया और फिर चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दी। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- मलपुरा से बड़ी खबर है। मिर्जापुर गांव के पास नहर किनारे पड़ी करीब 500 लीटर की प्लास्टिक पानी की टंकी में नवजात का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। टंकी से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कंकाल करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है1