ई-मेल से जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पंचकूला पुलिस अलर्ट, कोर्ट व सचिवालय परिसर कराया गया खाली डॉग स्क्वायड व बम डिस्पोज़ल टीम की गहन जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी, आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील पंचकूला /31 जुलाई:- पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस ने बिना किसी देरी के त्वरित, सतर्क और समन्वित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए। आमजन, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे घटनाक्रम को पूरी गंभीरता और पेशेवर तरीके से संभाला गया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार सुरक्षा मानकों के तहत एहतियातन जिला न्यायालय व लघु सचिवालय परिसर को अस्थायी रूप से खाली करवाया गया, ताकि किसी भी प्रकार के संभावित जोखिम से पूरी तरह बचा जा सके। इसके बाद डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोज़ल टीम तथा पुलिस की विशेष टीमों द्वारा पूरे कोर्ट परिसर की गहन और व्यवस्थित जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य पाई गई। इसके उपरांत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए कोर्ट परिसर के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आमजन एवं न्यायिक कार्यों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल ई-मेल के स्रोत तथा उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। जिला प्रशासन और पंचकूला पुलिस लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सूचना दिखाई देती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित की जा सके।
ई-मेल से जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पंचकूला पुलिस अलर्ट, कोर्ट व सचिवालय परिसर कराया गया खाली डॉग स्क्वायड व बम डिस्पोज़ल टीम की गहन जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी, आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील पंचकूला /31 जुलाई:- पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस ने बिना किसी देरी के त्वरित, सतर्क और समन्वित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए। आमजन, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे घटनाक्रम को पूरी गंभीरता और पेशेवर तरीके से संभाला गया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार सुरक्षा मानकों के तहत एहतियातन जिला न्यायालय व लघु सचिवालय परिसर को अस्थायी रूप से खाली करवाया गया, ताकि किसी भी प्रकार के संभावित जोखिम से पूरी तरह बचा जा सके। इसके बाद डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोज़ल टीम तथा पुलिस की विशेष टीमों
द्वारा पूरे कोर्ट परिसर की गहन और व्यवस्थित जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य पाई गई। इसके उपरांत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए कोर्ट परिसर के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आमजन एवं न्यायिक कार्यों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल ई-मेल के स्रोत तथा उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। जिला प्रशासन और पंचकूला पुलिस लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सूचना दिखाई देती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित की जा सके।
- हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पानीपत पुलिस को आरोपी माँ-बेटे को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश किए जारी...*1
- शाहबाद में एसपी का जनता दरबार: 20 शिकायतों का मौके पर समाधान, नशे के खिलाफ सहयोग और कांवड़ियों की सुरक्षा पर दिया विशेष जोर..2
- Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi Mandi News: स्वादयुक्त धूम्ररहित तंबाकू पर बड़ा प्रतिबंध | हिमाचल का पहला जिला बना मंडी | DC Mandi1
- हक की आवाज संगठन ने भाजपा नेता रिशिपाल का किया सम्मान.. इंजीनियर ऋषिपाल पहले से ही संगठन के सदस्य हैं हक की आवाज़ संगठन ने बीजेपी नेता ऋषिपाल का किया अभिनंदन सढोरा, समाजसेवी संगठन हक की आवाज द्वारा आज स्थानीय रेस्ट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषिपाल का सम्मान किया गया। संगठन के अध्यक्ष कलवंत सिंह सैनी ने कहा इंजीनियर ऋषिपाल संगठन के ही सदस्य हैं। इंजीनियर ऋषिपाल ने संगठन के माध्यम से ही इलाके में समाज सेवा के अनेकों प्रकल्प चलाए थे। पवन सैनी ने कहा इंजीनियर रिशिपाल बिना किसी भेदभाव के राजनीतिक के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। संगठन के पूर्व अध्यक्ष जसमेर सैनी व परमजीत सिंह ने कहा इंजीनियर रिशिपाल समाज सेवा को समर्पित एक व्यक्तित्व हैं। जो राजनीतिक में रहते हुए बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं। हंसराज डांग, डॉ रामेश्वर दयाल, कुलविंदर सिंह चड्ढा व वजीर चंद भाटिया ने कहा राजनीतिक स्तर पर सढोरा से भेदभाव किया गया है जिस कारण से इलाके का समुचित विकास नहीं हो पाया है। अब ऋषिपाल जी के माध्यम से उनके नगर व पूरे इलाके का समुचित विकास संभव हो सकेगा। इंजीनियर ऋषिपाल ने कहा हक की आवाज संगठन इलाके में समाज सेवा को समर्पित एक संगठन है। उन्होंने वर्षों तक इस संगठन में एक सदस्य के रूप में कार्य किया है। वे अब इस संगठन के सदस्य के रूप में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस इलाके के विकास में व्यक्तिगत रूप से रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस इलाके के अनेकों समस्याओं से रूबरू है और जल्दी ही मुख्यमंत्री के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के पूरे इलाके का विकास करवाएंगे।3
- पानी की सप्लाई को ठीक करते हुए जल रक्षक भरमौर जिला चंबा1
- ई-मेल से जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पंचकूला पुलिस अलर्ट, कोर्ट व सचिवालय परिसर कराया गया खाली डॉग स्क्वायड व बम डिस्पोज़ल टीम की गहन जांच में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु, सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी, आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील पंचकूला /31 जुलाई:- पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित जिला न्यायालय व लघु सचिवालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस ने बिना किसी देरी के त्वरित, सतर्क और समन्वित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए। आमजन, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरे घटनाक्रम को पूरी गंभीरता और पेशेवर तरीके से संभाला गया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार सुरक्षा मानकों के तहत एहतियातन जिला न्यायालय व लघु सचिवालय परिसर को अस्थायी रूप से खाली करवाया गया, ताकि किसी भी प्रकार के संभावित जोखिम से पूरी तरह बचा जा सके। इसके बाद डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोज़ल टीम तथा पुलिस की विशेष टीमों द्वारा पूरे कोर्ट परिसर की गहन और व्यवस्थित जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद स्थिति पूरी तरह सुरक्षित और सामान्य पाई गई। इसके उपरांत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करते हुए कोर्ट परिसर के प्रवेश एवं निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि आमजन एवं न्यायिक कार्यों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की साइबर सेल ई-मेल के स्रोत तथा उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। जिला प्रशासन और पंचकूला पुलिस लगातार पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध वस्तु, गतिविधि या सूचना दिखाई देती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित की जा सके।2
- डीसीपी अदिति सिंह का बयान, सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला डीसीपी अदिति सिंह का बयान, सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला पंचकूला जिला अदालत और उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि जांच और चेकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है।1