जौरा गांव में 26 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गोंदन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू, कारण अज्ञात। गोंदन थाना क्षेत्र के जौरा गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार जौरा निवासी लालू पुत्र नंदकिशोर प्रजापति ने दोपहर के समय अपने घर में स्टॉल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोंदन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। शनिवार शाम 04 वजे पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
जौरा गांव में 26 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, गोंदन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू, कारण अज्ञात। गोंदन थाना क्षेत्र के जौरा गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार जौरा निवासी लालू पुत्र नंदकिशोर प्रजापति ने दोपहर के समय अपने घर में स्टॉल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गोंदन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका अभी पता नहीं चल सका है। शनिवार शाम 04 वजे पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- दतिया उपचुनाव: कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप, राजेंद्र भारती का पलटवार दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद कांग्रेस में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर भीतरघात, भाजपा से फंड लेकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना है कि इस मामले की शिकायत पार्टी नेतृत्व से की गई है। वहीं राजेंद्र भारती ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांकें और यह बताएं कि चुनाव लड़ने के लिए किससे कितनी मदद ली गई। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में भाजपा की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए गए और डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने खुलकर चुनाव में भूमिका निभाई। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप से दतिया की राजनीति गरमा गई है।1
- 🔴 स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बढ़ी हलचल, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अधिकारियों से मांगा जवाब 📌 लैपटॉप को लेकर बढ़ा विवाद, अधिकारियों से सीधे संवाद में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ⚠️ स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सवालों का दौर, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अधिकारियों से की चर्चा #Hashtags: #DatiaByElection2026 #GhanshyamSingh #StrongRoom #ElectionUpdate #Congress #Datia #BreakingNews #LakshyaNews1
- *दामोदर यादव का बड़ा आरोप: "मुझे हराने के लिए भाजपा और कांग्रेस एक हो गई हैं"* "सुनिए, क्या बोले दामोदर यादव... चुनावी मुकाबले को लेकर दिया बड़ा बयान।" *दामोदर यादव का बड़ा आरोप: "मुझे हराने के लिए भाजपा और कांग्रेस एक हो गई हैं"* "सुनिए, क्या बोले दामोदर यादव... चुनावी मुकाबले को लेकर दिया बड़ा बयान।"1
- दतिया पुलिस में सम्मान के साथ विदाई, पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने 3 सेवानिवृत्त कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को किया सम्मानित दतिया पुलिस परिवार में सेवा, समर्पण और सम्मान का भाव उस समय देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए तीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राममिलन, बिहारी लाल एवं उत्तम सिंह को शॉल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने तीनों कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। स्वास्थ्यगत कारणों से कार्यवाहक प्रधान आरक्षक उत्तम सिंह समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी ओर से उनके पुत्र ने सम्मान ग्रहण किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला, रक्षित निरीक्षक सौरव तिवारी, रक्षित निरीक्षक अजय वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार भार्गव ने पप्पू यादव सांसद पर बोला जुबानी हमला भगवा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार भार्गव ने पप्पू यादव सांसद पर बोला जुबानी हमला1
- झांसी में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी मेहनत से लगा हुआ है, अगर एक गरीब व्यक्ति की तीन पहिया गाड़ी टमटम सड़क के बीच खड़ी हो जाए तो नगर निगम के सीसीटीवी कैमरों में या यातायात पुलिस के कैमरे में उसकी फोटो खींच कर उसका चालान हो जाता है, लेकिन यह जीवन शाह तिराहा से बीकेडी जाने वाले मार्ग पर सड़कों के बीच में खड़ी यह लग्जरी गाड़ियों की रेलमपेल से किसी को दिक्कत नहीं हो रही। अब कहा गई यातायात पुलिस और उनका चालान करने वाला केनरा या नौ पार्किंग में खड़ी होने वाली गाड़ियों को उठाने वाली उनकी क्रेन1
- भांडेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को 26 वें दिन मिला जनप्रतिनिधियों का समर्थन, धरना जारी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य पार्षद प्रतिनिधियों ने दिया धरना भांडेर नगर परिषद के स्थायी एवं आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 27वें दिन भी जारी रही। संजय पार्क में चल रहे धरना-प्रदर्शन को पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर बल्ले रावत सहित पार्षद प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। वे शाम करीब 4 बजे तक कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे और उनकी मांगों को जायज बताया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद नगर परिषद प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। उनका कहना है कि समय पर वेतन, पीएफ, जीएफ और सातवें वेतनमान की किस्तों का भुगतान नहीं हो रहा है। साथ ही सफाई कार्य के लिए झाड़ू, ग्लव्स और अन्य सुरक्षा संसाधनों का भी अभाव है। कर्मचारियों का दावा है कि नगर परिषद के पास भुगतान के लिए पर्याप्त निधि उपलब्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि 3 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी और इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी का आंदोलन किया जाएगा1
- सिंध नदी पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, समाजसेवियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल सिंध नदी पुल के पास गंभीर हालत में मिला युवक, समाजसेवियों ने पहुंचाया जिला अस्पताल दतिया। बड़ौनकला के वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर पलिया ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल पड़े युवक की जान बचाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार कमल किशोर पलिया गोराघाट से डबरा जा रहे थे। इसी दौरान सिंध नदी पुल के पहले उन्होंने एक युवक को गंभीर अवस्था में पड़ा देखा। युवक की मोटरसाइकिल कुछ दूरी पर गिरी हुई थी, जबकि वह स्वयं सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं तथा उसका एक पैर भी टूट गया है। घायल की हालत नाजुक होने के कारण एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय पर उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद कमल किशोर पलिया ने प्रमोद नरवरिया (गोराघाट) के साथ अपनी चार पहिया वाहन से घायल को तत्काल जिला अस्पताल दतिया पहुंचाकर भर्ती कराया। घायल की पहचान तेज सिंह जाटव के रूप में हुई है, जो पुजारी पत्थर फैक्ट्री के सामने का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, जबकि जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।3