logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में “जल-जीवन-हरियाली दिवस” का भव्य आयोजन शेखपुरा - राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जल-जीवन-हरियाली अभियान” के अंतर्गत प्रतिमाह मनाए जाने वाले जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर आज राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में एक जागरूकता एवं बौद्धिक कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग एवं मैकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन), बिहार सरकार के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, जल प्रबंधन, पर्यावरण संतुलन एवं सतत विकास के प्रति विद्यार्थियों, सहायक प्राध्यापकों एवं समाज में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध एवं सतत भविष्य की मजबूत आधारशिला है। इस अभियान को सफल बनाने में तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी विभागों की समन्वित भूमिका अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में डीन (अकादमिक) डॉ. जयशंकर प्रसाद केशरी, रजिस्ट्रार डॉ. बी. एन. मिश्रा, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार तथा मैकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल कुमार हिन्दुस्तानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जल संरक्षण को दैनिक जीवन एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने विस्तृत, तथ्यपरक एवं अत्यंत प्रेरणादायक व्याख्यान में जल-जीवन-हरियाली अभियान की बहुआयामी उपयोगिता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने जल प्रबंधन के वैज्ञानिक उपायों, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन तथा मत्स्य संसाधनों के संरक्षण, ग्रामीण आजीविका एवं सतत विकास से इसके गहरे संबंध को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का वैज्ञानिक, योजनाबद्ध एवं सामुदायिक सहभागिता आधारित प्रबंधन ही पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण सशक्तिकरण एवं समग्र विकास का प्रभावी मार्ग प्रशस्त करता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने तकनीकी ज्ञान और नवाचार के माध्यम से इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, तालाबों के पुनर्जीवन एवं हरियाली बढ़ाने जैसे विषयों पर सार्थक एवं ज्ञानवर्धक चर्चा हुई। अंत में उपस्थित सभी सहायक प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सभी सहयोगी विभागों के समन्वित प्रयास से संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

2 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
2 hrs ago
5301a1f4-b47d-427a-b691-e66cd6a496c5

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में “जल-जीवन-हरियाली दिवस” का भव्य आयोजन शेखपुरा - राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जल-जीवन-हरियाली अभियान” के अंतर्गत प्रतिमाह मनाए जाने वाले जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर आज राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा में एक जागरूकता एवं बौद्धिक कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, शेखपुरा के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग एवं मैकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार तथा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन), बिहार सरकार के

02823da7-de5f-493e-b939-fb7664060dc5

सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, जल प्रबंधन, पर्यावरण संतुलन एवं सतत विकास के प्रति विद्यार्थियों, सहायक प्राध्यापकों एवं समाज में व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संदीप तिवारी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित, समृद्ध एवं सतत भविष्य की मजबूत आधारशिला है। इस अभियान को सफल बनाने में तकनीकी शिक्षण संस्थानों

2cc05deb-f3ca-4837-aacf-994905d01042

एवं सरकारी विभागों की समन्वित भूमिका अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में डीन (अकादमिक) डॉ. जयशंकर प्रसाद केशरी, रजिस्ट्रार डॉ. बी. एन. मिश्रा, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार तथा मैकेट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल कुमार हिन्दुस्तानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जल संरक्षण को दैनिक जीवन एवं शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने विस्तृत, तथ्यपरक एवं अत्यंत प्रेरणादायक

c1f65be0-a8f3-4c3b-b6bf-1a9c893dc0a7

व्याख्यान में जल-जीवन-हरियाली अभियान की बहुआयामी उपयोगिता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने जल प्रबंधन के वैज्ञानिक उपायों, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन तथा मत्स्य संसाधनों के संरक्षण, ग्रामीण आजीविका एवं सतत विकास से इसके गहरे संबंध को विस्तार से रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का वैज्ञानिक, योजनाबद्ध एवं सामुदायिक सहभागिता आधारित प्रबंधन ही पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण सशक्तिकरण एवं समग्र विकास का प्रभावी मार्ग प्रशस्त करता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे

अपने तकनीकी ज्ञान और नवाचार के माध्यम से इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, तालाबों के पुनर्जीवन एवं हरियाली बढ़ाने जैसे विषयों पर सार्थक एवं ज्ञानवर्धक चर्चा हुई। अंत में उपस्थित सभी सहायक प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन सभी सहयोगी विभागों के समन्वित प्रयास से संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

More news from बिहार and nearby areas
  • शेखपुरा - शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल डीपीएस (DPS) में वार्षिकोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चे गानों पर थिरकते नजर आये.
    1
    शेखपुरा - शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल डीपीएस  (DPS) में वार्षिकोत्सव का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चे गानों पर थिरकते नजर आये.
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • भारतीय लोक चेतना पार्टी,, का,, ITS TEAM ,,THE KING OF BIHAR ,, ASHOK SAMRAT,,R.K.PRINCE
    1
    भारतीय लोक चेतना पार्टी,, का,,
ITS TEAM ,,THE KING OF BIHAR ,,
ASHOK SAMRAT,,R.K.PRINCE
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    12 hrs ago
  • मोकामा महायज्ञ में पहुंचे विधायक मिथिलेश तिवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत मोकामा। बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी बुधवार को मोकामा पहुंचे, जहां भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम के नेतृत्व में आहार होटल में उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। अल्पाहार के बाद जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम की अगुवाई में विधायक का काफिला सूर्यनारायण घाट होते हुए महादेव स्थान स्थित “श्री शत चंडी यज्ञ” स्थल पहुंचा। वहां यज्ञ आयोजकों द्वारा भी विधायक का भव्य स्वागत किया गया। यज्ञ मंच से मिथिलेश तिवारी ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस महायज्ञ में आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वे माँ गंगा की गोद में आए हैं और यहां उपस्थित सभी लोग गंगा पुत्र-पुत्री हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मोकामा अब “बदलता मोकामा” बन चुका है। मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि बिहार में जब भी कोई नई योजना आती है, तो उसका सबसे पहले लाभ मोकामा को मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मोकामा लगातार प्राथमिकता में रहा है। मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल रंजन, पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार, नगर सभापति नीलेश कुमार माघो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    मोकामा महायज्ञ में पहुंचे विधायक मिथिलेश तिवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मोकामा। बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी बुधवार को मोकामा पहुंचे, जहां भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम के नेतृत्व में आहार होटल में उनका भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अल्पाहार के बाद जिला मंत्री संजीव कुमार मंगलम की अगुवाई में विधायक का काफिला सूर्यनारायण घाट होते हुए महादेव स्थान स्थित “श्री शत चंडी यज्ञ” स्थल पहुंचा। वहां यज्ञ आयोजकों द्वारा भी विधायक का भव्य स्वागत किया गया।
यज्ञ मंच से मिथिलेश तिवारी ने कहा कि वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस महायज्ञ में आने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वे माँ गंगा की गोद में आए हैं और यहां उपस्थित सभी लोग गंगा पुत्र-पुत्री हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मोकामा अब “बदलता मोकामा” बन चुका है।
मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि बिहार में जब भी कोई नई योजना आती है, तो उसका सबसे पहले लाभ मोकामा को मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और मोकामा लगातार प्राथमिकता में रहा है।
मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल रंजन, पूर्वी मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार, नगर सभापति नीलेश कुमार माघो सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित संतर मोहल्ला में काली मंदिर के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर थाना अध्यक्ष सुनील साहनी के निर्देशन में छापेमारी दल द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मनोज ठाकुर के पुत्र हरिओम कुमार को शराब के साथ धर दबोचा।नगर थाना पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिसमें मौके से 9 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।छापेमारी दल में नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
    1
    लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित संतर मोहल्ला में काली मंदिर के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर थाना अध्यक्ष सुनील साहनी के निर्देशन में छापेमारी दल द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने बड़हिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मनोज ठाकुर के पुत्र हरिओम कुमार को शराब के साथ धर दबोचा।नगर थाना पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिसमें मौके से 9 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।छापेमारी दल में नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • ये सिर्फ एक गीत नहीं है, इस गीत की हर पंक्ति में सत्ता के खिलाफ एक महिला का दर्द छिपा हुआ है!!
    1
    ये सिर्फ एक गीत नहीं है, इस गीत की हर पंक्ति में सत्ता के खिलाफ एक महिला का दर्द छिपा हुआ है!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    10 hrs ago
  • लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के कुशवाहा मार्केट के समीप सेचोरों ने स्कॉर्पियो कि कर ली चोरी
    1
    लखीसराय जिले के कवैया थाना क्षेत्र के कुशवाहा मार्केट के समीप सेचोरों ने स्कॉर्पियो कि कर ली चोरी
    user_Vishwnath kumar gupta
    Vishwnath kumar gupta
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    12 hrs ago
  • चकंदरा गांव में उत्कृष्ट चकंदरा परियोजना की शुरुआत, महिलाओं की समस्याओं पर हुई चर्चा चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चकंदरा गांव में उत्कृष्ट चकंदरा परियोजना की औपचारिक शुरुआत की गई है। इस परियोजना के तहत वार्ड सरपंच द्वारा गांव में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की पहचान कर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराया जा सके। इसी क्रम में बुधवार को गांव में फोकस ग्रुप डिस्कशन (एफजीडी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार तथा संबंधित एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। महिला हितैषी योजनाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य, रोजगार, पोषण एवं स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सर्वेक्षण और एफजीडी में प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्य योजना तैयार की जाएगी, जिससे महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना ही इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है। यह कार्यक्रम बुधवार की शाम 5 बजे संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे गांव के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
    4
    चकंदरा गांव में उत्कृष्ट चकंदरा परियोजना की शुरुआत, महिलाओं की समस्याओं पर हुई चर्चा
चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चकंदरा गांव में उत्कृष्ट चकंदरा परियोजना की औपचारिक शुरुआत की गई है। इस परियोजना के तहत वार्ड सरपंच द्वारा गांव में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की पहचान कर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराया जा सके।
इसी क्रम में बुधवार को गांव में फोकस ग्रुप डिस्कशन (एफजीडी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार तथा संबंधित एनजीओ के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। महिला हितैषी योजनाओं, स्वच्छता, स्वास्थ्य, रोजगार, पोषण एवं स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सर्वेक्षण और एफजीडी में प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्य योजना तैयार की जाएगी, जिससे महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना ही इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य है।
यह कार्यक्रम बुधवार की शाम 5 बजे संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे गांव के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • लखीसराय जिला खेल भवन परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025-26 के अवसर पर जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया।इस प्रतियोगिता में नवमी और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान निबंध, क्विज और वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा और तर्कशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को बिहार शिक्षा परियोजना लखीसराय की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। डीएम मिथिलेश मिश्र और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने संयुक्त रूप से छात्रों को सम्मानित किया।बताया गया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे जिले के चयनित छात्र 20 फरवरी को वक्तृत्व प्रतियोगिता और 28 फरवरी को निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर लखीसराय का प्रतिनिधित्व करेंगे। बच्चों में वैज्ञानिक चेतना ही देश के विकास की असली ताकत है। विज्ञान दिवस हमें वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश देता है।
    1
    लखीसराय जिला खेल भवन परिसर में शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025-26 के अवसर पर जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को  किया गया।इस प्रतियोगिता में नवमी और 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान निबंध, क्विज और वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी प्रतिभा और तर्कशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को बिहार शिक्षा परियोजना लखीसराय की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। डीएम मिथिलेश मिश्र और जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने संयुक्त रूप से छात्रों को सम्मानित किया।बताया गया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमारे जिले के चयनित छात्र 20 फरवरी को वक्तृत्व प्रतियोगिता और 28 फरवरी को निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर लखीसराय का प्रतिनिधित्व करेंगे। बच्चों में वैज्ञानिक चेतना ही देश के विकास की असली ताकत है। विज्ञान दिवस हमें वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश देता है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • ये सिर्फ एक गीत नहीं है, इस गीत की हर पंक्ति में सत्ता के खिलाफ एक महिला का दर्द छिपा हुआ है!!
    1
    ये सिर्फ एक गीत नहीं है, इस गीत की हर पंक्ति में सत्ता के खिलाफ एक महिला का दर्द छिपा हुआ है!!
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.