logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही में बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम की खेती के मामले में बिहार राज्य के गया एवं झारखंड राज्य के चतरा से सरगना सहित 02 एंड टू एंड विवेचना कार्यवाही में बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम की खेती के मामले में बिहार राज्य के गया एवं झारखंड राज्य के चतरा से सरगना सहित 02 आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में 09 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे प्रकरण की एंड टू एंड विवेचना एवं टैक्निकल साक्ष्यों के आधार पर बलरामपुर पुलिस की कई टीमें झारखंड एवं बिहार राज्य के कई संभावित स्थानों पर लगातार दे रही थी दबिस,अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा लगातार की जा रही है पुलिस टीमों की मॉनिटरिंग 1. थाना कुसमी अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 8,18 एन.डी.पी.एस. एक्ट आरोपी पैरू सिंह भोक्ता पिता मटूक सिंह भोक्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गया, बिहार। 2. थाना कोरंधा अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 8,18 एन.डी.पी. एस. एक्ट आरोपी भूपेन्द्र उरांव उर्फ भूपेन्दरा उरांव पिता भुनेश्वर उरांव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम, चाया, पोष्ट कुन्दा, पंचायत बोधाडीह, जिला चतरा, झारखंड। थाना कुसमी क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ एवं थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम तुर्रीपानी खजूरी में अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती करने की सूचना पर बलरामपुर पुलिस द्वारा प्रशासन, एफ.एस.एल., एवं अन्य संयुक्त टीमों के साथ खेत में लगे अवैध मादक पदार्थ अफीम की खेती करना पाए जाने पर दोनों मामलों में (1) ग्राम त्रिपुरी से कुल 4344.569 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 4,75,00,000/ रूपये (2) ग्राम तुर्रीपानी खजूरी से कुल 1883.76 किलोग्राम कीमत करीब रूपये 2,00,00,000/ रूपये का जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए दोनों मामलों में कुल 09 आरोपियों विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की गंभीरता एवं अपराध की प्रवृत्ति को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा प्रकरण की विधिवत विवेचना एवं प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु बलरामपुर पुलिस की पृथक-पृथक टीमों का गठन कर आरोपियों के छिपे होने के संभावित स्थानों पर खाना किया गया था। प्रकरण की एंड टू एंड विवेचना एवं टैक्निकल मशीनरी से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा झारखंड एवं बिहार राज्य के कई संभावित स्थानों पर लगातार दबिस दी जा रही थी। इसी दौरान थाना कुसमी के अपराध क्रमांक 26/26 का आरोपी सरगना पैरू सिंह भोक्ता पिता मटूक सिंह भोक्ता, उम्र 35 वर्ष, निवासी सोमिया, थाना बाराचट्टी, जिला गया, बिहार को उसके सकूनत गया बिहार से तथा थाना कोरंधा के अपराध क्रमांक 04/26 के सरगना आरोपी भूपेन्द्र उरांव पिता भुनेश्वर उरांव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम चाया, पोष्ट कुन्दा, पंचायत बोधाडीह, जिला चतरा, झारखंड को उसके ग्राम चाया चतरा, झारखंड से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लाया गया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है। प्रकरण में एंड टू एंड विवेचना लगातार जारी है।

2 days ago
user_ANIL XALXO
ANIL XALXO
Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • तिल्दा-नेवरा। खरोरा से तिल्दा और सिमगा मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने नाली के पार बने छज्जों को हटाने की कार्रवाई आज दूसरे दिन भी जारी रही। खास बात यह रही कि आज की कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी तरह का विरोध देखने को नहीं मिला। नगरपालिका अध्यक्ष स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे कार्य की निगरानी करते नजर आए। इस दौरान पार्षदगण और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सूत्रों के अनुसार, इस अभियान को लेकर शहर में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एक ओर कई आम नागरिकों ने इस कार्रवाई को सही बताते हुए समर्थन किया, वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध भी जताया। नगरपालिका द्वारा चलाया जा रहा यह अतिक्रमण हटाओ अभियान कल तीसरे दिन भी जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई तुलसी क्षेत्र से शुरू होकर सासाहोली ओवरब्रिज तक जारी रहेगी। 👉 कुल मिलाकर, प्रशासन की यह कार्रवाई शहर की यातायात व्यवस्था और सुचारू विकास को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
    5
    तिल्दा-नेवरा। खरोरा से तिल्दा और सिमगा मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने नाली के पार बने छज्जों को हटाने की कार्रवाई आज दूसरे दिन भी जारी रही। खास बात यह रही कि आज की कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी तरह का विरोध देखने को नहीं मिला।
नगरपालिका अध्यक्ष स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे कार्य की निगरानी करते नजर आए। इस दौरान पार्षदगण और आम नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सूत्रों के अनुसार, इस अभियान को लेकर शहर में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एक ओर कई आम नागरिकों ने इस कार्रवाई को सही बताते हुए समर्थन किया, वहीं कुछ लोगों ने इसका विरोध भी जताया।
नगरपालिका द्वारा चलाया जा रहा यह अतिक्रमण हटाओ अभियान कल तीसरे दिन भी जारी रहेगा। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई तुलसी क्षेत्र से शुरू होकर सासाहोली ओवरब्रिज तक जारी रहेगी।
👉 कुल मिलाकर, प्रशासन की यह कार्रवाई शहर की यातायात व्यवस्था और सुचारू विकास को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • अब बस्तर में शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन, हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह जगदलपुर, बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 केवल एक खेल आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के बदलते स्वरूप की एक जीवंत झांकी पेश करने जा रही है। इस मैराथन की सबसे गौरवशाली और मानवीय तस्वीर उन आत्म-समर्पित माओवादियों के रूप में उभर कर सामने आ रही है
    1
    अब बस्तर में शांति और विकास की दौड़ लगाएंगे पुनर्वासित जन, हिंसा का राह छोड़, उम्मीदों की दौड़ बस्तर में नई पहचान की ओर
बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जन में अभूतपूर्व उत्साह
जगदलपुर, बस्तर की शांत वादियों में इस बार केवल प्रकृति का संगीत नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के संकल्प की एक अभूतपूर्व गूँज सुनाई देने वाली है। आगामी 22 मार्च को आयोजित होने वाली बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 केवल एक खेल आयोजन मात्र नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के बदलते स्वरूप की एक जीवंत झांकी पेश करने जा रही है। इस मैराथन की सबसे गौरवशाली और मानवीय तस्वीर उन आत्म-समर्पित माओवादियों के रूप में उभर कर सामने आ रही है
    user_SAMYAK NAHATA
    SAMYAK NAHATA
    Local News Reporter जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    45 min ago
  • चैत्र नवरात्रि अवसर पर हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ सनातन धर्म के लोगों ने आज भव्य शोभायात्रा निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बजरंगबली मंदिर में समाप्त हुई जहां पर भारत माता की आरती की गई
    1
    चैत्र नवरात्रि अवसर पर हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ सनातन धर्म के लोगों ने आज भव्य शोभायात्रा निकाली जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बजरंगबली मंदिर में समाप्त हुई जहां पर भारत माता की आरती की गई
    user_Pradeep Maheshwari
    Pradeep Maheshwari
    Lawyer बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • गौ सम्मान आव्हान अभियान बैठक सरगांव तहसील जिला मुंगेली मे आयोजित हुआ है जिसमे आप सबका स्वागत है
    1
    गौ सम्मान आव्हान अभियान बैठक सरगांव तहसील जिला मुंगेली मे आयोजित हुआ है जिसमे आप सबका स्वागत है
    user_Navin Gauraha
    Navin Gauraha
    Animal Protection Organisation बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • जागो देशवासियों
    1
    जागो देशवासियों
    user_MANNU SIDAR ji
    MANNU SIDAR ji
    Farmer बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि पर्व पर महिलाओं के द्वारा बाइक रैली निकाली गई यह मां दंतेश्वरी मंदिर से होते हुए संजय मार्केट चांदनी चौक एसबीआई चौक से होते हुई यह मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में समाप्त होगी इसमें भारी मात्रा में महिलाएं बाइक में रैली निकालकर श्री राम का जय घोष लगाया।
    3
    चैत्र नवरात्रि पर्व पर महिलाओं के द्वारा बाइक रैली निकाली गई यह मां दंतेश्वरी मंदिर से होते हुए संजय मार्केट चांदनी चौक एसबीआई चौक से होते हुई यह मां दंतेश्वरी मंदिर  प्रांगण में समाप्त होगी इसमें भारी मात्रा में महिलाएं बाइक में रैली निकालकर श्री राम का जय घोष लगाया।
    user_Sudheer tiwari
    Sudheer tiwari
    जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके (22 वर्ष), निवासी वर्धा, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग के झोले में रखा गांजा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने विशेष तरीके से सिलाई कर पेट पर बांधकर कपड़ों के अंदर छिपाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
    2
    रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके (22 वर्ष), निवासी वर्धा, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग के झोले में रखा गांजा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने विशेष तरीके से सिलाई कर पेट पर बांधकर कपड़ों के अंदर छिपाया हुआ था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस द्वारा ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • जागो देशवासियों
    1
    जागो देशवासियों
    user_MANNU SIDAR ji
    MANNU SIDAR ji
    Farmer बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • डायल 112 की तत्परता से भटके मासूम की सुरक्षित घर वापसी, गंडई क्षेत्र में सराहनीय पहल, 19 मार्च गुरुवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार गंडई क्षेत्र में डायल 112 की टीम ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए भटके हुए एक मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि तहसील कार्यालय के पास एक छोटा बच्चा अकेला भटक रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। टीम ने बच्चे से पूछताछ के साथ साथ आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। काफी प्रयासों के बाद बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया और उसके पिता से संपर्क स्थापित किया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य में डायल 112 के आरक्षक और चालक की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की जमकर सराहना की।
    1
    डायल 112 की तत्परता से भटके मासूम की सुरक्षित घर वापसी, गंडई क्षेत्र में सराहनीय पहल,
19 मार्च गुरुवार  को शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार गंडई क्षेत्र में डायल 112 की टीम ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए भटके हुए एक मासूम बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि तहसील कार्यालय के पास एक छोटा बच्चा अकेला भटक रहा है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
टीम ने बच्चे से पूछताछ के साथ साथ आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। काफी प्रयासों के बाद बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया और उसके पिता से संपर्क स्थापित किया गया।
इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य में डायल 112 के आरक्षक और चालक की अहम भूमिका रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की जमकर सराहना की।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.