logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिल्दा नेवरा में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, अंतर्राजीय आरोपी गिरफ्तार रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके (22 वर्ष), निवासी वर्धा, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग के झोले में रखा गांजा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने विशेष तरीके से सिलाई कर पेट पर बांधकर कपड़ों के अंदर छिपाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

2 hrs ago
user_Pavan Baghel
Pavan Baghel
टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

तिल्दा नेवरा में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, अंतर्राजीय आरोपी गिरफ्तार रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल

dd93bd9a-97aa-428a-9ded-97352ea71df0

किसन हुके (22 वर्ष), निवासी वर्धा, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग के झोले में रखा गांजा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने विशेष तरीके से सिलाई कर पेट पर बांधकर कपड़ों के अंदर छिपाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार आज गुरुवार की शाम 5:44 पर चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *नाम आरोपी -* 01. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। 02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। *घटना का विवरण* - प्रार्थी के द्वारा दिनांक 15.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गाया है कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी चोर का पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर हुलिए के आधार पर दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से बकरे को दुकान में काटकर रखे बिक्री रकम 4000 रुपए को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।
    1
    थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार 
आज गुरुवार की शाम 5:44 पर चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
*नाम आरोपी -*
01. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
*घटना का विवरण* - प्रार्थी  के द्वारा दिनांक 15.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गाया है कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी चोर का पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर हुलिए के आधार पर दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से बकरे को दुकान में काटकर रखे बिक्री रकम 4000 रुपए को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • आप सभी को मूर्तिकार घासीराम निषाद की ओर से तहे दिल से चैत्र नवरात्रि or हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
    1
    आप सभी को मूर्तिकार घासीराम निषाद की ओर से तहे दिल से चैत्र नवरात्रि or हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
    user_Ghasiram Nishad
    Ghasiram Nishad
    Idol manufacturer बिल्हा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती चकरभाठा बिलासपुरआगमन के दौरान कहा : सनातन को किसी और से खतरा नही है ,सनातन मे शामिल अपने ही लोगों से है
    1
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती चकरभाठा बिलासपुरआगमन के दौरान कहा : सनातन को किसी और से खतरा नही है ,सनातन मे शामिल अपने ही लोगों से है
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    10 hrs ago
  • *भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही, मुख्य आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *बीएसपी परिसर में अवैध प्रवेश कर लोहे का स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा* ▪️ *मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया* ▪️ *1030 किलोग्राम लोहा स्क्रैप एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त* ▪️ *प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी* बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्लांट में प्रवेश कर लोहे का स्क्रैप चोरी किया जा रहा था। प्राप्त सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहन में स्क्रैप चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की। आरोपी को दिनांक 18.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। ▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु औद्योगिक क्षेत्र से स्क्रैप चोरी करना ▪️ घटनास्थल : ब्लास्टिंग यार्ड के पास, भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई ▪️ आरोपी का नाम : 1. आकाश राव पुरके, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैंप 2 शारदा पारा मिलन चौक, भिलाई 2. नरेश कलेथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेक्टर 4, सड़क 10, क्वार्टर 2, ब्लॉक 20, भिलाई 3. पुष्पेंद्र दीप, उम्र 32 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, बस्ती नाला के पास, भिलाई 4. राकेश कुमार सोनकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, कैंप 2, भिलाई 5. मनोज कुम्भार, उम्र 35 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, नाला के पास, भिलाई 6. मनोज कुमार गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, कैंप 02, भिलाई ▪️ जप्त सामग्री : 1. 16 नग लोहा स्क्रैप तार, वजनी लगभग 1030 किलोग्राम, कीमती करीब 30,000/- रुपये 2. पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CY 2912, कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये ▪️ सराहनीय कार्य : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    1
    *भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही, मुख्य आरोपी गिरफ्तार*
▪️ *बीएसपी परिसर में अवैध प्रवेश कर लोहे का स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा*
▪️ *मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*
▪️ *1030 किलोग्राम लोहा स्क्रैप एवं घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त*
▪️ *प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी*
बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि  भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से प्लांट में प्रवेश कर लोहे का स्क्रैप चोरी किया जा रहा था।
प्राप्त सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर पिकअप वाहन में स्क्रैप चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की। आरोपी को दिनांक 18.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु औद्योगिक क्षेत्र से स्क्रैप चोरी करना
▪️ घटनास्थल :
ब्लास्टिंग यार्ड के पास, भिलाई इस्पात संयंत्र, भिलाई
▪️ आरोपी का नाम :
1. आकाश राव पुरके, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैंप 2 शारदा पारा मिलन चौक, भिलाई
2. नरेश कलेथ, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेक्टर 4, सड़क 10, क्वार्टर 2, ब्लॉक 20, भिलाई
3. पुष्पेंद्र दीप, उम्र 32 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, बस्ती नाला के पास, भिलाई
4. राकेश कुमार सोनकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, पावर हाउस, कैंप 2, भिलाई
5. मनोज कुम्भार, उम्र 35 वर्ष, निवासी सेक्टर 5, सड़क 17, नाला के पास, भिलाई
6. मनोज कुमार गुप्ता, उम्र 39 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, कैंप 02, भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. 16 नग लोहा स्क्रैप तार, वजनी लगभग 1030 किलोग्राम, कीमती करीब 30,000/- रुपये
2. पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CY 2912, कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये
▪️ सराहनीय कार्य :
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक प्रकाश कांत, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक पुरुषोत्तम साहू की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अपील करती है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य आपराधिक कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by Ikrar Khan
    1
    Post by Ikrar Khan
    user_Ikrar Khan
    Ikrar Khan
    Salesperson Durg, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • बिलासपुर के राजीव गांधी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक युवती नशे की हालत में पाई गई। नशे में धुत्त युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और पुलिस जवानों से भी बदतमीजी की। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत युवती पर चालानी कार्रवाई की। शहर में महिला पर इस तरह की कार्रवाई का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
    1
    बिलासपुर के राजीव गांधी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक युवती नशे की हालत में पाई गई। नशे में धुत्त युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और पुलिस जवानों से भी बदतमीजी की। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत युवती पर चालानी कार्रवाई की। शहर में महिला पर इस तरह की कार्रवाई का यह पहला मामला बताया जा रहा है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पचपेड़ी नाका इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, सफाई के दौरान टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों बेहोश हो गए। शुरुआती जांच में ऑक्सीजन की कमी और दम घुटने को मौत की वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। यह हादसा एक बार फिर ऐसे खतरनाक कामों में सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    1
    रायपुर में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पचपेड़ी नाका इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, सफाई के दौरान टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों बेहोश हो गए। शुरुआती जांच में ऑक्सीजन की कमी और दम घुटने को मौत की वजह बताया जा रहा है।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
यह हादसा एक बार फिर ऐसे खतरनाक कामों में सुरक्षा उपायों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    user_Sooraj singh
    Sooraj singh
    Student Raipur, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • चकरभाठा थाना छेत्र की 26 वर्षीय हाई कोर्ट कर्मी यूवती काम मे जाने के बहाने हुई फरार चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज बुधवार की रात 10 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सूचक उम्र 30 वर्षीय भाई ने बुधवार की रात 8.44 बजे चकरभाठा थाना उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन की उम्र 26 साल निवासी चकरभाठा थाना छेत्र जिला बिलासपुर जो छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज बगले में काम करती थी जो दिनांक 14/03/2026 सुबह 10/00 बजे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज बंगला आवासीय परिसर चकरभाठा काम पर जा रही हूं कहकर खाखी सलवार कुर्ती पहनकर निकली है जो बुधवार रिपोर्ट दिनांक तक बापस नहीं आयी है जज बंगला जाकर पता करने से दिनांक 14/03/2026 को काम पर नहीं आना बताये जिसका आस पास रिश्तेदारी में पता तलाश किये कोई पता नहीं चला जिसकी हुलिया कद 5 फिट 4 इंच रंग mसावली, चेहरा चौडा, बाल काला लम्बे, खाखी कलर की सलवर कुर्ती पहनी है कक्षा 10वी की पढाई की है हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया। सुचना पर चकरभाठा पुलिस ने गुम यूवती की पता तलाश सुरु कर दी है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    चकरभाठा थाना छेत्र की 26 वर्षीय हाई कोर्ट कर्मी यूवती काम मे जाने के बहाने हुई फरार चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज 
बुधवार की रात 10 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 
सूचक उम्र 30 वर्षीय भाई ने बुधवार की रात 8.44 बजे चकरभाठा थाना उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन की उम्र 26 साल निवासी चकरभाठा थाना छेत्र जिला बिलासपुर जो छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज बगले में काम करती थी जो दिनांक 14/03/2026 सुबह 10/00 बजे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज बंगला आवासीय परिसर चकरभाठा काम पर जा रही हूं कहकर खाखी सलवार कुर्ती पहनकर निकली है जो बुधवार रिपोर्ट दिनांक  तक बापस नहीं आयी है जज बंगला जाकर पता करने से दिनांक 14/03/2026 को काम पर नहीं आना बताये जिसका आस पास रिश्तेदारी में पता तलाश किये कोई पता नहीं चला जिसकी हुलिया कद 5 फिट 4 इंच रंग mसावली, चेहरा चौडा, बाल काला लम्बे, खाखी कलर की सलवर कुर्ती पहनी है कक्षा 10वी की पढाई की है हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया।
सुचना पर चकरभाठा पुलिस ने गुम यूवती की पता तलाश सुरु कर दी है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    20 hrs ago
  • Post by Santosh Sao
    1
    Post by Santosh Sao
    user_Santosh Sao
    Santosh Sao
    पेंटर बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.