logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार आज गुरुवार की शाम 5:44 पर चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *नाम आरोपी -* 01. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। 02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। *घटना का विवरण* - प्रार्थी के द्वारा दिनांक 15.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गाया है कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी चोर का पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर हुलिए के आधार पर दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से बकरे को दुकान में काटकर रखे बिक्री रकम 4000 रुपए को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
2 hrs ago

थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार आज गुरुवार की शाम 5:44 पर चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *नाम आरोपी -* 01. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। 02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। *घटना का विवरण* - प्रार्थी के द्वारा दिनांक 15.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गाया है कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी चोर का पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर हुलिए के आधार पर दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से बकरे को दुकान में काटकर रखे बिक्री रकम 4000 रुपए को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • पलारी, 18 मार्च। थाना पलारी पुलिस द्वारा बुधवार को अनुविभाग क्षेत्र के चॉइस सेंटर संचालकों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चॉइस सेंटरों में बढ़ती भीड़ और लेन-देन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि चॉइस सेंटरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सरकारी सेवाओं के साथ-साथ रकम जमा करने और निकासी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी सेंटरों के आसपास मंडराते रहते हैं, जिससे संपत्ति संबंधी अपराध होने की आशंका बनी रहती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संचालकों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी चॉइस सेंटर संचालकों को सेंटर के मुख्य प्रवेश द्वार और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि सेंटर में आने-जाने वाले लोगों और आसपास बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों की पहचान आसानी से की जा सके। साथ ही सेंटर में आने वाले हितग्राहियों और अन्य लोगों का संपूर्ण विवरण सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गई। इसके अलावा पुलिस द्वारा संचालकों को अंधेरा होने से पहले अपने सेंटर बंद कर घर जाने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि कई संचालक दिनभर के लेन-देन की राशि लेकर देर शाम या रात में घर जाते हैं, जिससे लूट जैसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इसी कारण उन्हें दिन ढलने से पहले ही अपने सभी कार्य निपटाकर घर लौटने की सलाह दी गई। बैठक के दौरान पुलिस ने संचालकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या आपराधिक प्रवृत्ति के लोग चॉइस सेंटर के आसपास घूमते नजर आएं तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। बैठक में क्षेत्र के कई चॉइस सेंटर संचालक उपस्थित रहे और पुलिस द्वारा दिए गए सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। पत्रकार तोषन प्रसाद चौबे 94079-30288
    1
    पलारी, 18 मार्च। थाना पलारी पुलिस द्वारा बुधवार को अनुविभाग क्षेत्र के चॉइस सेंटर संचालकों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चॉइस सेंटरों में बढ़ती भीड़ और लेन-देन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि चॉइस सेंटरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न सरकारी सेवाओं के साथ-साथ रकम जमा करने और निकासी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी सेंटरों के आसपास मंडराते रहते हैं, जिससे संपत्ति संबंधी अपराध होने की आशंका बनी रहती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए संचालकों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सभी चॉइस सेंटर संचालकों को सेंटर के मुख्य प्रवेश द्वार और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए, ताकि सेंटर में आने-जाने वाले लोगों और आसपास बेवजह घूमने वाले व्यक्तियों की पहचान आसानी से की जा सके। साथ ही सेंटर में आने वाले हितग्राहियों और अन्य लोगों का संपूर्ण विवरण सुरक्षित रखने की भी सलाह दी गई।
इसके अलावा पुलिस द्वारा संचालकों को अंधेरा होने से पहले अपने सेंटर बंद कर घर जाने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि कई संचालक दिनभर के लेन-देन की राशि लेकर देर शाम या रात में घर जाते हैं, जिससे लूट जैसी घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इसी कारण उन्हें दिन ढलने से पहले ही अपने सभी कार्य निपटाकर घर लौटने की सलाह दी गई।
बैठक के दौरान पुलिस ने संचालकों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या आपराधिक प्रवृत्ति के लोग चॉइस सेंटर के आसपास घूमते नजर आएं तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
बैठक में क्षेत्र के कई चॉइस सेंटर संचालक उपस्थित रहे और पुलिस द्वारा दिए गए सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।
पत्रकार 
तोषन प्रसाद चौबे 
94079-30288
    user_Toshan Prasad Choubey
    Toshan Prasad Choubey
    पलारी, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके (22 वर्ष), निवासी वर्धा, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग के झोले में रखा गांजा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने विशेष तरीके से सिलाई कर पेट पर बांधकर कपड़ों के अंदर छिपाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
    2
    रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके (22 वर्ष), निवासी वर्धा, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग के झोले में रखा गांजा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने विशेष तरीके से सिलाई कर पेट पर बांधकर कपड़ों के अंदर छिपाया हुआ था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस द्वारा ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    21 min ago
  • जांजगीर चांपा में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से पलटी वैन, स्कूल के बच्चों एवं शिक्षका सहित दस से अधिक घायल, बिना लाइसेंस प्रिंसिपल चला रहा था वाहन, आरटीओ पर भी लगा घोर लापरवाही का आरोप,,,,
    1
    जांजगीर चांपा में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से पलटी वैन, स्कूल के बच्चों एवं शिक्षका सहित दस से अधिक घायल, बिना लाइसेंस प्रिंसिपल चला रहा था वाहन, आरटीओ पर भी लगा घोर लापरवाही का आरोप,,,,
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • Post by Rameshwar sahu
    1
    Post by Rameshwar sahu
    user_Rameshwar sahu
    Rameshwar sahu
    रिपोर्टर Bemetara, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत मां मडवारानी स्थित नेशनल हाईवे रोड कंवर भवन में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ, जिला कोरबा की करतला-बरपाली इकाई द्वारा होली मिलन समारोह एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां मडवारानी की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
    1
    कोरबा जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत मां मडवारानी स्थित नेशनल हाईवे रोड कंवर भवन में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ, जिला कोरबा की करतला-बरपाली इकाई द्वारा होली मिलन समारोह एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां मडवारानी की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Post by Janusahu sahuJanu
    7
    Post by Janusahu sahuJanu
    user_Janusahu sahuJanu
    Janusahu sahuJanu
    सारंगढ़ बिलाईगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • चकरभाठा थाना छेत्र की 26 वर्षीय हाई कोर्ट कर्मी यूवती काम मे जाने के बहाने हुई फरार चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज बुधवार की रात 10 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सूचक उम्र 30 वर्षीय भाई ने बुधवार की रात 8.44 बजे चकरभाठा थाना उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन की उम्र 26 साल निवासी चकरभाठा थाना छेत्र जिला बिलासपुर जो छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज बगले में काम करती थी जो दिनांक 14/03/2026 सुबह 10/00 बजे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज बंगला आवासीय परिसर चकरभाठा काम पर जा रही हूं कहकर खाखी सलवार कुर्ती पहनकर निकली है जो बुधवार रिपोर्ट दिनांक तक बापस नहीं आयी है जज बंगला जाकर पता करने से दिनांक 14/03/2026 को काम पर नहीं आना बताये जिसका आस पास रिश्तेदारी में पता तलाश किये कोई पता नहीं चला जिसकी हुलिया कद 5 फिट 4 इंच रंग mसावली, चेहरा चौडा, बाल काला लम्बे, खाखी कलर की सलवर कुर्ती पहनी है कक्षा 10वी की पढाई की है हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया। सुचना पर चकरभाठा पुलिस ने गुम यूवती की पता तलाश सुरु कर दी है और मामले की विवेचना जारी है
    1
    चकरभाठा थाना छेत्र की 26 वर्षीय हाई कोर्ट कर्मी यूवती काम मे जाने के बहाने हुई फरार चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज 
बुधवार की रात 10 बजे चकरभाठा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 
सूचक उम्र 30 वर्षीय भाई ने बुधवार की रात 8.44 बजे चकरभाठा थाना उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहन की उम्र 26 साल निवासी चकरभाठा थाना छेत्र जिला बिलासपुर जो छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज बगले में काम करती थी जो दिनांक 14/03/2026 सुबह 10/00 बजे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज बंगला आवासीय परिसर चकरभाठा काम पर जा रही हूं कहकर खाखी सलवार कुर्ती पहनकर निकली है जो बुधवार रिपोर्ट दिनांक  तक बापस नहीं आयी है जज बंगला जाकर पता करने से दिनांक 14/03/2026 को काम पर नहीं आना बताये जिसका आस पास रिश्तेदारी में पता तलाश किये कोई पता नहीं चला जिसकी हुलिया कद 5 फिट 4 इंच रंग mसावली, चेहरा चौडा, बाल काला लम्बे, खाखी कलर की सलवर कुर्ती पहनी है कक्षा 10वी की पढाई की है हिन्दी, छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया।
सुचना पर चकरभाठा पुलिस ने गुम यूवती की पता तलाश सुरु कर दी है और मामले की विवेचना जारी है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    18 hrs ago
  • कोरबा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सामान्य सभा की बैठक का बहिष्कार कर दिया। जनपद सदस्यों का कहना है कि उन्हें विकास कार्यों के लिए न तो फंड दिया जा रहा है और न ही ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में उनकी कोई भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। दरअसल सोमवार को जनपद पंचायत कोरबा में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही जनपद सदस्यों ने एकजुट होकर इसका बहिष्कार कर दिया। सदस्यों का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्यों को डीएमएफ यानी जिला खनिज न्यास मद से विकास कार्यों के लिए फंड दिया जाता है, जबकि जनपद सदस्यों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। सदस्यों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में जब ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या होती है और संबंधित विभागों को अवगत कराया जाता है, तब भी अधिकारी संज्ञान में नहीं लेते। खासकर क्रेडा, पीएचई और खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी जताई गई।
    1
    कोरबा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सामान्य सभा की बैठक का बहिष्कार कर दिया। जनपद सदस्यों का कहना है कि उन्हें विकास कार्यों के लिए न तो फंड दिया जा रहा है और न ही ग्राम पंचायत की कार्ययोजना में उनकी कोई भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
दरअसल सोमवार को जनपद पंचायत कोरबा में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन बैठक शुरू होने से पहले ही जनपद सदस्यों ने एकजुट होकर इसका बहिष्कार कर दिया। सदस्यों का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्यों को डीएमएफ यानी जिला खनिज न्यास मद से विकास कार्यों के लिए फंड दिया जाता है, जबकि जनपद सदस्यों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
सदस्यों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में जब ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या होती है और संबंधित विभागों को अवगत कराया जाता है, तब भी अधिकारी संज्ञान में नहीं लेते। खासकर क्रेडा, पीएचई और खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी जताई गई।
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • रानी दहरा झरना में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस?
    1
    रानी दहरा झरना में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस?
    user_GURUJITV NEWS
    GURUJITV NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    55 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.