Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिले मे शिक्षा अधोसंरचना को मिल रही नई रफ्तार कलेक्टर का सख्त रुख – गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर
Rameshwar sahu
जिले मे शिक्षा अधोसंरचना को मिल रही नई रफ्तार कलेक्टर का सख्त रुख – गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- Post by Rameshwar sahu1
- रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके (22 वर्ष), निवासी वर्धा, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग के झोले में रखा गांजा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने विशेष तरीके से सिलाई कर पेट पर बांधकर कपड़ों के अंदर छिपाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।2
- रानी दहरा झरना में युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस?1
- मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अमलडीहा के तीन मेधावी विद्यार्थियों—हुमेश जोल्हे, प्रिंस टोन्डे और मिथिलेश यादव—का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत ने यह सफलता संभव बनाई है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।1
- कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के प्रसिद्ध रानीदहरा जलप्रपात में गुरुवार सुबह उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवती का शव झरने के नीचे पानी में तैरता हुआ मिला घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे के आसपास प्रत्यक्षदर्सियो के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण जलप्रपात की ओर गए हुए थे तभी उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी उन्होंने बिना देर किए बोड़ला पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया गया है पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है आसपास के गांव में पूछताछ की जा रही है और गुमसुदगी के मामले में भी मिलान किया जा रहा है प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की युवती की मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।1
- रामकृष्ण केयर अस्पताल हादसा: तीन मौतें, लेकिन 26 घंटे बाद भी FIR नहीं… क्या जिम्मेदारों को बचाया जा रहा? रायपुर। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत ने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को 26 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस ने FIR तक दर्ज नहीं की है। मृतकों के परिजनों ने साफ आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रबंधन ने मजदूरों को बिना सुरक्षा के गटर में उतारकर उनकी जान ली है। इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई सिर्फ ‘मर्ग कायम कर जांच शुरू करने’ तक सीमित है। पुलिस का कहना है कि लिखा-पढ़ी चल रही है, जल्द ही FIR हो जाएगी। लेकिन, सवाल यह है कि आखिर यह ‘जल्द’ कब आएगा? इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की सुस्ती पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। क्या किसी प्रभावशाली संस्थान को बचाने के लिए कार्रवाई टाली जा रही है? या फिर मजदूरों की जान की कीमत इतनी कम है कि 24 घंटे बाद भी न्याय की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई? रायपुर में ही इस तरह की लापरवाही की वजह से मजदूरों की यह पहली बार जान नहीं गई है। दो वर्ष पहले अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में भी इसी तरह गटर में उतरने से दो लोगों की मौत हुई थी। उस मामले में पुलिस ने बिना देरी किए तुरंत FIR दर्ज की, आरोपियों को गिरफ्तार किया और कार्रवाई भी की गई। यहां तक कि रेस्टोरेंट के मालिक केके तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया और सख्त कार्रवाई की। उस हादसे के दो वर्ष बाद रामकृष्ण केयर अस्पताल में हुए हादसे के मामले में तस्वीर बिल्कुल उलट नजर आ रही है।1
- *आदिवासी बच्चियों के साथ अत्याचार, जघन्य अपराध, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो-दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष, AAP CG* *प्रदेश के सभी आदिवासी बालिका आश्रम, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा हो - कलावती मार्को, प्रदेश संयुक्त सचिव, AAP CG* रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से सामने आए हालिया मामलों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के छात्रावास से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी ने आज 18 मार्च 2026 को रायपुर के अम्बेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया । प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा ने कहा कि गंगालूर क्षेत्र के पोर्टा केबिन हाई स्कूल से जुड़ी तीन आदिवासी छात्राओं के गर्भवती पाए जाने की जानकारी ने न केवल शिक्षा व्यवस्था, बल्कि छात्रावासों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये हैं। तीनों छात्राएं करीब पांच महीने की गर्भवती हैं, जिनमें दो नाबालिग हैं। मामले का दूसरा अहम पहलू यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन छात्राओं के लिए पहले से गर्भावस्था से जुड़े कार्ड बनाए जाने की बात सामने आई है। इससे स्पष्ट है कि संबंधित विभागों को स्थिति की जानकारी थी।इसके बावजूद समय रहते समन्वित कार्रवाई क्यों नहीं हुई, यह जांच का विषय है। ये मामला प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। आम आदमी पार्टी की प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षा और सुरक्षा के लिए बनाए गए संस्थानों से ही ऐसी दर्दनाक खबरें सामने आ रही हैं। और इससे साफ होता है कि जिम्मेदार तंत्र अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहा है। यदि छात्राएं किसी आवासीय संस्था या शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी थीं, तो यह सुनिश्चित करना प्रशासन और प्रबंधन की जिम्मेदारी थी कि उनकी सुरक्षा और गरिमा पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस मामले में सामने आ रहे तथ्यों और बयानबाज़ी से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं न कहीं जिम्मेदार लोग अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर इन छात्राओं के साथ क्या हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव कलावती मार्को ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रदेश भर के आश्रम, छात्रावास और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। पार्टी सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर पूरी मजबूती से खड़ी है। यदि जल्द और पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर आवाज़ उठाने से पीछे नहीं हटेगी। आज के धरना प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से दुर्गा झा, अनुषा जोसेफ, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, अनुराधा शुक्ला, सिमरजीत कौर, करमजीत कौर, गौरी सोनमती कन्नौजे, ज्योति दानेकर, आशा कन्नौजे, निर्मला कुम्हारे, पूजा कुम्हारे जसोदा सुंदरी बाई, सूरज उपाध्याय, मुन्ना बिसेन, इमरान खान और मिहिर कुर्मी सहित रायपुर जिले के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।1
- बता दे की वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल, जिला कबीरधाम में पदस्थ मीना धुर्वे, उप वनक्षेत्रपाल द्वारा रजत पदक प्राप्त कर न केवल वन विभाग अपितु पूरे प्रदेश का नाम रोशन कि हैँ बुधवार की दोपहर 2:30 बजे के आसपास वन विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा वेटलिफ्टिंग (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन खेल विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा दिनांक 05 से 07 मार्च 2026 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत कार्यरत मीना धुर्वे, उप वनक्षेत्रपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया। मिना धुर्वे ने 77 किलोग्राम वर्ग में 42 किलोग्राम (स्नेच) एवं 55 किलोग्राम (क्लीन एंड जर्क) सहित कुल 97 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व भी उन्होंने वन विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विभाग का गौरव बढ़ाया है। वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल द्वारा मिना धुर्वे को इस उपलब्धि हेतु बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, वनमंडल परिवार द्वारा भी उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।1