Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमलडीहा स्कूल के 3 छात्रों का नवोदय में चयन, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अमलडीहा के तीन मेधावी विद्यार्थियों—हुमेश जोल्हे, प्रिंस टोन्डे और मिथिलेश यादव—का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत ने यह सफलता संभव बनाई है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।
CG RIGHT TIMES NEWS
अमलडीहा स्कूल के 3 छात्रों का नवोदय में चयन, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अमलडीहा के तीन मेधावी विद्यार्थियों—हुमेश जोल्हे, प्रिंस टोन्डे और मिथिलेश यादव—का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत ने यह सफलता संभव बनाई है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।
More news from Mungeli and nearby areas
- मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अमलडीहा के तीन मेधावी विद्यार्थियों—हुमेश जोल्हे, प्रिंस टोन्डे और मिथिलेश यादव—का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की मेहनत ने यह सफलता संभव बनाई है, जो अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।1
- अवैध खनन पर प्रशासन मौन, नगाराडीह में खुलेआम तालाब से करोडो की मिट्टी और मुरुम गायब आसपास गांव में भी अवैध खनन जारी आज गुरुवार की शाम 5:00 बजे ग्राम नगाराडी के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा क्षेत्र के नगाडराडीह गांव में कई महीनों से तालाब मे अवैध खनन 24 घंटे जारी है। जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी धनराज ईंट भट्ठा पहुंचाई जा रही है, लेकिन संबंधित अधिकारी पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं। आज गुरुवार की साम मुखबिर की सूचना पर छेतरीय पत्रकार घटना इस्थाल पहुंचे तब छेत्र के एक दबंग पूर्व सरपंच की जेसीबी खनन करते मिली साथ में दो हाइवा में मिट्टी भरा हुवा मिला जिसकेबाद पत्रकारों की सूचना के बाद पटवारी मौके पर पहुंचे, पर तब तक मशीन हटा दी गई और सिर्फ खाली कागजो मे जगह का पंचनामा बना दिया गया। सवाल यह है कि जब अधिकारियों का इस मार्ग से लगातार आना-जाना होता है, तो उन्हें यह सब कैसे नजर नहीं आया? उच्च अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करता है। तालाब मे अवैध खनन जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी खामोश हैं। अब देखने वाली बात यह है की खबर चलने के बाद उच्च अधिकारी क्या कारवाही करते है या फिर करोडो की मिट्टी मुरुम की चोरी का सिलसिला ऊ ही जारी रहेगा आपको बता दे कि आसपास लगे ग्राम शरवानी मगर उछला पिरैया बोड सर सहित नगारा डी गांव के आसपास क्षेत्र के वन भूमि और तालाबों नदियों से लगभग 5 करोड़ से अधिक की मिट्टी अवैध खनन कर बेच दी गई है इस संबंध में क्षेत्र के पटवारी से बात करने पर पटवारी का कहना है कि मुझे इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं है ग्रामीणों का आरोप है कि इस अवैध खनन के खेल में क्षेत्रीय पटवारी राजनीतिक दलों के नेता सरपंचों का भी हाथ है तभी तो आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है आपको बता दें कि अवैध खनन कर छोड़े गए इस तरह के गड्ढे में बरसात के दिनों में पानी भर जाता है जिसकी वजह से जीव जंतु सहित छोटे बच्चे इस तरह के गड्ढे में डूब कर मौत के मुंह में समा जाते हैं ऐसी घटना हर वर्ष बरसात के दिनों में सुनने को मिलती है लेकिन उसके बाद भी न जाने कब प्रशासन नींद से जागेगी तब जा कर इस तरह से अवैध खंडन करने वाले भू माफियाओं पर कार्यवाही की जाएगी1
- आप सभी को मूर्तिकार घासीराम निषाद की ओर से तहे दिल से चैत्र नवरात्रि or हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई1
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती चकरभाठा बिलासपुरआगमन के दौरान कहा : सनातन को किसी और से खतरा नही है ,सनातन मे शामिल अपने ही लोगों से है1
- रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राजीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 267 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 13 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रज्वल किसन हुके (22 वर्ष), निवासी वर्धा, महाराष्ट्र बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग के झोले में रखा गांजा बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने विशेष तरीके से सिलाई कर पेट पर बांधकर कपड़ों के अंदर छिपाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस द्वारा ऑपरेशन “निश्चय” के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।2
- बिलासपुर के राजीव गांधी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक युवती नशे की हालत में पाई गई। नशे में धुत्त युवती ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और पुलिस जवानों से भी बदतमीजी की। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत युवती पर चालानी कार्रवाई की। शहर में महिला पर इस तरह की कार्रवाई का यह पहला मामला बताया जा रहा है।1
- Post by Santosh Sao1
- थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा चोरी करने वाले 02 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार आज गुरुवार की शाम 5:44 पर चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *नाम आरोपी -* 01. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। 02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर। *घटना का विवरण* - प्रार्थी के द्वारा दिनांक 15.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गाया है कि प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी चोर का पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर हुलिए के आधार पर दोनो आरोपी को पृथक पृथक अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर दोनों आरोपी के द्वारा उक्त घटना को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम देना करना स्वीकार किए। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से बकरे को दुकान में काटकर रखे बिक्री रकम 4000 रुपए को जप्त किया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आज गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।1