बोड़ा में पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश नाकाम, पांच बदमाश गिरफ्तार बोड़ा (राजगढ़)। राजगढ़ जिले की बोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश रच रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, चाकू, फरसा, डंडे तथा लोगों की आंखों में झोंकने के लिए रखा गया मिर्च पाउडर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पचोर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पीछे कुछ बदमाश पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी पांचों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गेश, नीतेश, आजाद, मन्नू और बसंत के रूप में हुई है, जो पचोर थाना क्षेत्र के कंजरपुरा के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से फरसा, चाकू, डंडे और मिर्च पाउडर बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है और उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

- मंडी टेक्स बढ़ाने पर कांग्रेस , व्यापारी ने सीएम के नाम सचिव को दिया ज्ञापन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कृषि उपज मंडियो मे मंडी शुल्क 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 1.5 प्रतिशत किए जाने के विरोध में सारंगपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसान नेताओं और व्यापारियों ने शुक्रवार को उप मंडी संडावता में प्रदर्शन किया। उन्होंने शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम मंडी प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंडी परिसर में मंडी अधिकारी राजेंद्र गुप्ता के सामने नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मंडी शुल्क में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सीधा असर किसानो और व्यापारियों पर पड़ेगा। इससे कृषि उपज के व्यापार की लागत बढ़ेगी, जिसका नुकसान अंततः किसानों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानो और व्यापारियों से बिना चर्चा किए यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने चार मांगें रखीं। इनमे मंडी शुल्क को अंतिम निर्णय होने तक तत्काल प्रभाव से 1.5 प्रतिशत से वापस लेकर पूर्व की दर 1 प्रतिशत पर लागू रखने की मांग शामिल है। इसके अतिरिक्त, किसान एवं व्यापारी प्रतिनिधियो के साथ बैठक कर व्यापक किसान हितैषी नीति तैयार करने तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि से पहले किसानो और व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लिया, तो प्रदेशभर मे आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने इस निर्णय को किसान और व्यापारी विरोधी बताते हुए सरकार से पुनर्विचार की अपील की। इस मौके पर व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देवीसिंह धाकड़, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुरलीधर खाती, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेश मालवीय, जनपद सदस्य बनवारीलाल मालवीय, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुलसिंह चौहान सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।1
- निपानिया डेरा फस्ट से श्मशान तक 900 मीटर के रास्ते से अतिक्रमण हटाया मोहन बड़ोदिया - शुक्रवार शाम 4 बजे तक निपानिया डेरा फस्ट से गांव के श्मशान तक के रास्ते को राजस्व और ग्राम पंचायत के अमले की मौजूदगी में कुल 900 मीटर के रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, खेत में जेसीबी की मदद से रास्ता बनाकर मार्ग के दोनों और गहरी खाई खोद दी गई ताकि अतिक्रमणकारी आगमी समय में पुनः अतिक्रमण ना कर सके, फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों का सहयोग रहा, इस दौरान ग्राम पंचायत निपानिया करजू के सरपंच घासीराम भिलाला,पंचायत सचिव दिनेश टेलर, सहायक सचिव सुनील मेनिया और राजस्व विभाग से पटवारी राधेश्याम मालवीय सहित अमला मौजूद रहा, सचिव ने कहा आगामी समय में बजट के आधार पर मार्ग का सीसी रोड किया जाएगा।1
- E 20 petrol pump se 2 liter liya or gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡 😡😡😡 E 20 petrol pump se 2 liter liya or gadi pump se thodi dur jaane per band hogayi 😡😡😡😡3
- सुसनेर: पांडवकालीन पंच देवलिया महादेव मंदिर पहुंचे थाना प्रभारी, सुरक्षा व्यवस्था और CCTV कैमरों का लिया जायजा श्रावण मास में निकलने वाली कांवड़ यात्रा और शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी दिलीप कुमार सोनी के निर्देशों का पालन करते हुए शनिवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अति-प्राचीन पांडवकालीन पंच देवलिया महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिहाज से पूर्व में लगवाए गए सभी सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को भी चेक किया, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो।1
- 🚨 सुसनेर पुलिस की बड़ी सफलता दो अलग-अलग मामलों में सुसनेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा एवं नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। ▶️ पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें। 🙏 हर खबर, आपके साथ। ❤️ पोस्ट को Like करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें। 💬 अपनी राय Comment में जरूर दें। 🔔 हमारे चैनल को Subscribe कर हमारा सहयोग करें।1
- आगर: उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे 552G के गजट नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगा कार्य उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर आमला से चवली तक भी बनेगा फोरलेन इसको लेकर भारत सरकार ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आज शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे डग रोड स्थित SDM कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 81.5 किमी से लेकर 133 किमी तक यानी के ग्राम आमला से लेकर चवली गांव तक फोरलेन बनाया जाएगा। इसको लेकर भूमि अधिग्रहण व टेंडर की प्रकिया पूरी होने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।1
- तहसीलदार को सौपा ज्ञापन बीमा राशि से वंचित सोयतखुर्द के किसानों ने1
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार उखड़ने लगी सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी भ्रष्टाचार कार्य पूरा नहीं हुआ और उखड़ने लगी सड़क1
- मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1