किसानों-बागवानों के हित में मुख्यमंत्री ने लिए सराहनीय निर्णय : अजय शर्मा अधिकारियों के साथ प्रगतिशील किसान के घर पहुंचकर दी योजनाओं की जानकारी कुठेड़ा क्षेत्र को एचपीशिवा परियोजना के अंतर्गत लाने के लिए उठाए जाएंगे कदम हमीरपुर कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने बुधवार को कृषि और उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कुठेड़ा क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रगतिशील किसान एवं शिक्षा विभाग से उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए देशराज शर्मा के बागीचे का जायजा लिया। देशराज शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए अजय शर्मा ने कहा कि इन्होंने कृषि-बागवानी के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। इन्होंने कम ऊंचाई वाले क्षेत्र में भी सेब की फसल तैयार करके दिखाई है और पिछले सीजन में लगभग चार क्विंटल सेब बाजार में बेचा है। इसके अलावा लगभग 70 हजार रुपये की मक्की, आलू और मूली इत्यादि भी बाजार में बेची। उनके बागीचे में सेब, अमरूद, अंगूर, किन्नू, गलगल, अंजीर और लीची इत्यादि की भी अच्छी पैदावार हो रही है। अजय शर्मा ने कहा कि देशराज शर्मा के सफल प्रयोग को देखते हुए कुठेड़ा क्षेत्र को उद्यान विभाग की एचपीशिवा परियोजना के अंतर्गत लाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। इससे यहां बड़े पैमाने पर बागवानी को बढ़ावा मिलेगा। एपीएमसी अध्यक्ष ने कहा कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई बड़े निर्णय लिए हैं। प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की, गेहूं और हल्दी के लिए मुख्यमंत्री ने अलग से उच्च दाम निर्धारित किए हैं। प्रदेश सरकार इस विधि से उगाई गई मक्की को 40 रुपये प्रति किलोग्राम, गेहूं को 60 रुपये और कच्ची हल्दी को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद रही है। दूध के दाम में भी रिकॉर्ड वृद्धि की गई है। किसानों-बागवानों को प्रदेश सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री, एपीएमसी के सचिव गोपाल कृष्ण और अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

- क्या ये सब हमारी आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं। हिंदू कब जागेगा। ओर अपनी आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।1
- ऊना। श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में चल रहे वार्षिक महासम्मेलन के 11वें दिन भक्तों का खूब हुजूम उमड़ा। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगना शुरु हो गया। वहीं भागवत कथा के छठे दिन आचार्य गौरव कृष्णा गोस्वामी ने अपने प्रवचनों से निहाल किया। हजारों की तादाद में भक्तों ने बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया। महासम्मेलन के दौरान बुधवार को विशेष महोत्सव के रूप में रूक्मिणी विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आचार्य गौरव कृष्णा गोस्वामी ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण की मथुरा लीला जीव के हृदयान्धकार को नष्ट कर ज्ञान का विकास करती है। उन्होंने कहा कि परमात्मा श्रीकृष्ण ने अपनी मथुरा लीला में अज्ञान रूपी कंस का उद्धार कर ज्ञान का संबर्धन किया। यहां तक कि साक्षात् बृहस्पति के शिष्य उद्धव के ज्ञान को प्रभु ने गोपियों के द्वारा भक्ति की चादर उड़ाकर परिपूर्ण किया। अपनी मथुरा लीला में भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं ही गुरू सांदीपनि के सान्निध्य में चौसठ दिनों तक रहकर ज्ञान प्राप्त किया। आचार्य गोस्वामी ने कहा कि प्रभु की मथुरा लीला श्रवण करने मात्र से भक्त के हृदय में ज्ञान का उदय होता है। उन्होंने बताया कि यदि विद्यार्थी अपने अध्ययन काल में यदि प्रभु की मथुरा लीला को श्रवण करता है, तो निश्चित रूप से विद्या के क्षेत्र में उसे अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होती है। आचार्य गोस्वामी ने कहा कि रूक्मिणी ने अपने जीवन में किए हुए सत्कार के फल में केवल प्रभु को ही मांगा। इस पर प्रभु द्वारिकाधीश ने स्वयं रूक्मिणी के कुणिनपुर जाकर उसे प्रधान पटरानी बनाकर पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि जीवन में किए हुए सत्कार के फल के रूप में प्रभु की ही अर्चना करनी चाहिए। आचार्य ने बताया कि वीरवार को विशेष महोत्सव के रूप में फूल होली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।1
- Naagchala ka pass hua dardnaank hadsaa🏍🚙😭😭😭😭😭1
- Nagrota Bagwan1
- ब्यास किनारे नहीं लगी सुरक्षा दीवार जनता में भारी आक्रोश,, जनता का आरोप एक तरफा निर्माण कार्य से बढ़ा 7 नंबर बार्ड को खतरा,, कहा दोनों ओर लगे सुरक्षा दीवार,,,,, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास पहुंचा मामला,,,1
- Not just a wall — it’s a design feature. 3D bubble panels adding depth, style, and modern elegance. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- ब्यूरो चीफ रिपोर्ट कांगड़ा आज मिनर्वा पब्लिक स्कूल मझीण ज्वालामुखी कांगड़ा में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया2
- अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में काव्यांश शर्मा का शानदार प्रदर्शन, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान kullu hp1
- खास रिपोर्ट –12 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज नमों लोग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेल के साथ-साथ एक खास वजह से सुर्खियों में रहा। मैच के दौरान टॉस ने दर्शकों और खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। खबर की मुख्य बातें: ऐतिहासिक टॉस: मैच का टॉस एक साधारण सिक्के से नहीं, बल्कि 4 तोले के चांदी के सिक्के से किया गया। विजेता को ईनाम: टॉस जीतने वाली टीम 'चेहनी वॉरियर' को यह कीमती चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दे दिया गया। समाजसेवी की पहल: यह सिक्का समाजसेवी आर.जे. गिरिराज महाराज द्वारा भेंट किया गया था। हर जुबान पर थी चर्चा: मैच के दौरान यह चर्चा का विषय बना रहा कि क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। समाजसेवी आर.जे. गिरिराज महाराज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी आज तक ऐसा प्रयोग कभी नहीं देखा गया है।1