Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्यूरो चीफ रिपोर्ट कांगड़ा आज मिनर्वा पब्लिक स्कूल मझीण ज्वालामुखी कांगड़ा में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया
देव भूमि सत्य
ब्यूरो चीफ रिपोर्ट कांगड़ा आज मिनर्वा पब्लिक स्कूल मझीण ज्वालामुखी कांगड़ा में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- क्या ये सब हमारी आंतरिक सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं। हिंदू कब जागेगा। ओर अपनी आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।1
- सुजानपुर राजकीय कन्या उच्च पाठशाला सुजानपुर में नशा निवारण समिति परिषद सुजानपुर के माध्यम से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें अध्यक्ष प्रो राजीव ठाकुर, प्रधानाचार्या मतीआभा गुप्ता , कार्यकारी अधिकारी हर्षित शर्मा, कार्यालय प्रभारी सीनत शर्मा, शिक्षाविद श्री प्रकाश सडयाल, समाजसेवी मधुसूदन अवस्थी, कुमारी बिंदिया ठाकुर, नीलम सहित विद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य आभा गुप्ता ने सभी का स्वागत किया और विद्यालय की तरफ से नशा निवारण अभियान में पूर्ण भागीदारी का विश्वास दिलाया। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने नशा निवारण के संदर्भ में विचार रखें। प्रथम स्थान पर खुशी सिंह द्वितीय स्थान पर चाहत भाटिया और तीसरे स्थान पर आकांक्षा रही। प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता की लड़ाई में छोटे-छोटे प्रयासों ने राष्ट्रीय आंदोलन का रूप लिया था इसी प्रकार नशे के विरुद्ध हमारे अभियान में यही छोटे-छोटे प्रयास मिल का पत्थर साबित होंगे हम सभी दृढ़ संकल्प है कि अपने आने वाले भविष्य को नशे के चंगुल से बचाएंगे ताकि विकसित भारत का सपना पूरा हो सके। समाजसेवी प्रकाश सड़याल ने सभी का धन्यवाद किया।3
- हमीरपुर हमीरपुर में मानव तस्करी का मामला सामने आया है जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संयुक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जनता से पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर शहर के समय भी झारखंड से लाए हुए दो नाबालिक बच्चों से मजदूरी का काम करवाया जा रहा था जिसकी शिकायत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास की गई थी और इसी के चलते आप पुलिस ने भी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस सारे गिरोह का मास्टरमाइंड दिल्ली में है और वहीं से यह सारा मानव तस्करी का धंधा किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी को हमीरपुर के अदालत में पेश किया है जहां पर 16 फरवरी तक दोनों आरोपियों को पुलिस निर्माण दिया गया है। महिला पुलिस थाना के तहत मानव तस्करी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आशंका है कि दो नाबालिग बच्चों को झारखंड से बाल मजदूरी के इरादे से लाया गया था। दोनों ही बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला की पहचान दुलारी देवी निवासी झारखंड के रूप में हुई है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर से मामले की शिकायत मिली थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे को कुल्लू व दूसरे को हमीरपुर से सुरक्षित रेस्क्यू किया है। पुलिस के अनुसार दुलारी देवी झारखंड से पांच नाबालिग बच्चों को हिमाचल के एक व्यक्ति के कहने पर लाई थी। इस मामले में पुलिस की ओर से पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है। डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष मनीष राणा ने बताया कि दुलारी देवी महिला के द्वारा झारखंड से बच्चों को यहां पर मजदूरी करवाया जा रहा था और इस मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी जिस पर पुलिस ने भी कार्रवाई की है और दो और लोगो को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों नाबालिक बच्चों को झारखंड में अपने परिवार से मिलवाया जा रहा है और इस बाबत विभाग के द्वारा पूरी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि बाल श्रम और मानव तस्करी के मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। कितने व्यक्ति इस मामले में जुड़े हैं, हर पहलू पर जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि दो पकड़े गए आरोपियों को फरवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में दिल्ली राज्य से भी कनेक्शन होने की संभावना लग रही है इसलिए पुलिस हर पहलू की जनता से पड़ताल कर रही है।2
- चमुखा महादेव मंदिर पुनर्निर्माण कार्य के बारे बोले पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो1
- कल सूखा था हैंडपंप, आज बहने लगा पानी – प्रशासन की त्वरित कार्रवाई! वीडियो हुआ वायरल और अगले ही दिन मिला समाधान! गांव की आवाज़ बनी ताकत – एक दिन में पानी की समस्या खत्म! सोशल मीडिया की त"कल तक गांव में पानी की बड़ी समस्या थी 💧 हैंडपंप सूखा पड़ा था। वीडियो डालते ही अगले दिन समाधान हो गया 🙏 धन्यवाद उन सभी को जिन्होंने साथ दिया। आवाज़ उठाइए, बदलाव ज़रूर आता है!"#BreakingNews #GoodNews #GaonKiJeet #PaniKaSamadhan #SocialMediaPower #VillageUpdate #PositiveNews #AwazKiTakat #GraminVikas1
- Nagrota Bagwan1
- ऊना। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अब आंदोलन को निर्णायक चरण में पहुंचा दिया है। वीरवार से शुरू हुई पांच दिवसीय हड़ताल के तहत कर्मचारी चार दिन तक ऊना जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे, जबकि पांचवें दिन शिमला में ‘धावा’ बोलकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि वर्षों से उन्हें कम वेतन पर 12-12 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है, लेकिन ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा। न्यायालय के आदेशों के बावजूद कंपनी द्वारा उन्हें लागू न करना भी आक्रोश का बड़ा कारण बना हुआ है। कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि इस पांच दिवसीय आंदोलन के दौरान सरकार और संचालन कंपनी ने वार्ता कर समाधान नहीं निकाला तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार और संचालक कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।1
- ब्यूरो चीफ रिपोर्ट कांगड़ा आज मिनर्वा पब्लिक स्कूल मझीण ज्वालामुखी कांगड़ा में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया2