2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार किए गए... 2500 करोड़ का साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार किए गए... नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट में 2500 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ हुआ है। इस साइबर फ्रॉड में प्राइवेट बैंकों के अधिकारी भी शामिल थे। पुलिस ने मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 20 हो गई है। राजकोट (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक विजय गुर्जर ने बताया कि पाधाधरी स्थित यस बैंक के पर्सनल मैनेजर मौलिक कामानी, जामनगर स्थित एक्सिस बैंक के मैनेजर कल्पेश डांगरिया डांगरियाऔर एचडीएफसी बैंक के पर्सनल बैंकर अनुराग बाल्धा को कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फर्जी तरीके से काम करते थे अधिकारी कामानी पर आरोप है कि उसने पहले से गिरफ्तार आरोपियों को संदिग्ध खाते खोलने और उन्हें मैनेज करने में मदद की। उसने कई डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल कर अकाउंट्स को एक्टिव बनाए रखा, जिससे बड़ी रकम के लेन-देन पर बैंक द्वारा जारी किए जाने वाले अलर्ट को बाइपास किया जा सके। डांगरिया ने नकली पहचान का इस्तेमाल करके खाते खुलवाने में मदद की। वहीं बाल्धा ने वेरिफिकेशन और सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नए खाते खोले। ये तीनों अधिकारी अकाउंट से कैश निकालने में भी मदद करते थे, जिसे हवाला चैनलों के जरिए आगे भेजा जाता था। तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पहले से गिरफ्तार अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। अब तक पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े 85 बैंक खातों की पहचान की है और साइबर क्राइम पोर्टल पर 535 शिकायतें दर्ज की गई हैं।

- पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के अराइवल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक से भड़भड़ाकर टाइल्स टूटकर गिरने लगे. टर्मिनल के एक हिस्से की दीवार पर लगे टाइल्स अचानक से उखड़ कर जमीन पर गिर गए. इससे मामूली तौर पर एक सेफ्टी स्टील रॉड को नुकसान हुआ. वहीं गनीमत रही कि वहां मौजूद यात्री या किसी अन्य को टाइल्स गिरने से चोट नहीं आई. हालांकि अचानक से टाइल्स गिरने से वहां मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए हैरानी देखी गई क्योंकि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसा क्या हुआ जिससे टाइल्स टूटकर नीचे गिरे. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया था. लगभग 1,200 करोड़ रुपये की लागत से बना यह आधुनिक टर्मिनल 65,150 वर्ग मीटर में फैला है, जो यात्रियों की क्षमता को सालाना 30 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ से अधिक कर देगा. यह 3 जून 2025 से परिचालन के लिए खोल दिया गया. ऐसे में मात्र 11 महीने बाद ही दीवार की टाइल्स टूटने से लोगों में यह सवाल भी उठा कि कहीं निर्माण गुणवत्ता की कमी तो नहीं रही.2
- Post by Uday kumar singh1
- वैशाली जिले के महनार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। दर्जनों की संख्या में पहुंचे नकाबपोश अपराधियों ने एक सोनार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के दौरान बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग और बमबाजी की, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि बदमाश काफी देर तक वारदात को अंजाम देते रहे, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। जिससे नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है।1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- नौबतपुर प्रखंड के सात पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के मतों कि गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बिच हुआ सम्पन्न।नौबतपुर नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सर्वेश कुमार ने सबसे अधिक मतों से विजयी घोषित हुए।1
- #पटना_सिटी में बुलडोजर एक्शन जारी ,सरकारी संपत्ति पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर से एक्शन शुरू कर दिया गया है ,सोमवार को टेढ़ी घाट गंगा नदी के पास कच्चे पक्के मकानों को तोड़ा गया ,भद्रघाट से दीदारगंज तक फोर लाइन सड़क का निर्माण कराया जाना है,जिसके लिए पटना जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ,#ApnaCityTakNews #PatnaCity #Buldojar #SmratChodhri1
- शादीशुदा मर्द सावधान! सोनम-राजा और सौरभ-मुस्कान के बाद अब 'प्रियंका-कृष्ण देव'..देश में क्या हो रहा?2
- Post by N BHARAT NEWS 3651