Shuru
Apke Nagar Ki App…
*जैन समाज के खुले मंच से ब्राह्मण समाज का विरोध करते हुए दिनेश खोड़नीया* ब्राह्मण और क्रिश्चयन को बताया एक समान *जैन समाज के खुले मंच से ब्राह्मण समाज का विरोध करते हुए दिनेश खोड़नीया* *ब्राह्मण और क्रिश्चयन को बताया एक समान* बात करते है सर्व समाज कि और ब्राह्मणों के विरोध में बोलते है ,ये बाकी रहे गए थे इन्होंने भी ब्राह्मण विरोधी जहर उगला!
VAGAD news24
*जैन समाज के खुले मंच से ब्राह्मण समाज का विरोध करते हुए दिनेश खोड़नीया* ब्राह्मण और क्रिश्चयन को बताया एक समान *जैन समाज के खुले मंच से ब्राह्मण समाज का विरोध करते हुए दिनेश खोड़नीया* *ब्राह्मण और क्रिश्चयन को बताया एक समान* बात करते है सर्व समाज कि और ब्राह्मणों के विरोध में बोलते है ,ये बाकी रहे गए थे इन्होंने भी ब्राह्मण विरोधी जहर उगला!
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by VAGAD news241
- sahi karo1
- ऑपरेशन विषभंजन के तहत 438.15 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त बालोतरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण एवं नशे के अवैध कारोबार के उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विषभंजन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 438.15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एस-11 वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिनांक 02 फरवरी 2026 की रात्रि को थाना समदड़ी क्षेत्र की सरहद सुरपुरा में गश्त के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को रुकवाने का प्रयास किया गया। पुलिस वाहन को देखकर उक्त स्कॉर्पियो पिण्डारण रोड की ओर तेज गति से भागने लगी। संदेह होने पर जिला डीएसटी तथा थाना समदड़ी, कल्याणपुर एवं सिवाना की संयुक्त टीमों द्वारा वाहन का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर चालक एवं उसके साथ बैठा व्यक्ति वाहन को सड़क पर छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेतों की ओर फरार हो गए। फरार व्यक्तियों की तलाश की गई, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। इसके पश्चात मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की आगे की सीटों के बीच दो अलग-अलग पंजीकरण नंबर प्लेट मिलीं। वाहन की पिछली एवं बीच की सीटें हटाने पर कुल 23 काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में भरा अवैध डोडा पोस्त पाया गया, जिसका कुल वजन 438.15 किलोग्राम पाया गया। मौके पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एस-11 वाहन को जब्त किया गया। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन चोरी का होना भी प्रतीत हो रहा है। प्रकरण में फरार आरोपियों की पहचान, पतारसी एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बुधाराम, उप निरीक्षक दुर्गाराम, सहायक उप निरीक्षक पेमाराम, हेड कांस्टेबल दौलाराम, हेड कांस्टेबल जामीन खान विशेष भूमिका में, हेड कांस्टेबल आईदानराम डीएसटी, कांस्टेबल उदयसिंह डीएसटी, कांस्टेबल शेम्भूराम डीएसटी, चालक कांस्टेबल मुकेश कुमार डीएसटी, चालक कांस्टेबल जावंताराम विशेष भूमिका में, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल महेन्द्र कुमार शामिल थे।4
- धरियावद विधायक1
- वागड का पावागढ देवी तीर्थ नंदनी माता मंदिर का शिखर प्रतिष्ठा एवं 51 कुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ, लघुरूद्र, भैरव महायाग का कार्यक्रम आज 4 फरवरी फाल्गुन मास की तृतीया बुधवार से 7 फरवरी शनिवार तक आयोज्य है जिसमें महायज्ञ के लिए गोशाला का घी उपयोग में लिया जाएगा । नंदनी माता विकास समिति के भुपेश पटेल व मुदित जोशी ने बताया कि तीर्थ पर मुख्य कुण्ड सहीत 51 कुण्डीेय शतचण्डी महायज्ञ के लिए समिति अध्यक्ष जितेन्द्र पाटीदार के सानिध्य में यह निर्णय लिया कि महायज्ञ के लिए पुरी तरह से शुद्ध गोशाला का घी उपयोग में लिया जाए जिससे महायज्ञ की पवित्रता बढे । इस पर जब क्षेत्र के भक्तों को शुद्ध घी देने की जानकारी मिली तो मुक्त हस्त से आस पास क्षेत्र के प्रत्येक घर से अपनी श्रद्धानुसार पथमेडा गोशाला सांचोर का घी हवन के लिए दिया । समिति के विटठल पाटीदार व दीपक ठाकुर ने बताया कि धाम के लिए घी देने का ऐसा सिलसीला चला की करीबन चार किंटल घी अभी तक धाम पर श्रद्धालुओं द्वारा पहुंच चुका है और अभी भी भक्तों द्वारा गोशाला का घी देने का क्रम चल रहा है । भद्र मंडल तैयार ----- समिति अध्यक्ष जितेन्द्र पाटीदार ने बताया कि आचार्य किशोर शुक्ला के आचार्यत्व में पंडीतो ने महायज्ञ के लिए भद्र मंडल तैयार किया । इस दौरान समिति के सदस्यों ने बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण किया । उन्होंने बताया कि पहाडी पर हजारो की संख्या में भक्तोंं के आगमन को लेकर समिति द्वारा पहाडी पर चढाई के दो मार्ग पुरी तरह से तैयार किए है जिसमें मुख्य हाईवे मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिरोला घाटी से तथा पश्चिम दिशा की और से चौखला मार्ग से पहाडी पर चढाई के लिए मार्ग सुलभ किया है । इस अवसर पर राजेन्द्र पाटीदार, मुकेश पाटीदार,पुरूषोतम पाटीदार, प्रेमजी पाटीदार,जगदीश पाटीदार, धनेश्वर पाटीदार के अलावा समिति सदस्य व श्रद्धालु उपस्थित थे । बच्चों व महिलाओं ने की मार्ग की सफाई --- गुरूवार को धाम पर गंगाजल मंगल कलशो लेकर महीला शक्ति पहुंचे उसके लिए मार्ग में किसी भी प्रकार की चढाई में कोई भी तकलीफ ना हो इसके लिए आस गांवों के बच्चे व महीलाओं ने सडक से लेकर सिढीयों तक सफाई की । आयोजित महोत्सव में आचार्य किशोर शुक्ला के आचार्यत्वस में 4 फरवरी बुधवार माघ फाल्गुनी कृष्णा तृतीया को हेमाद्रि श्रवण, दशविध स्नान, देहशुद्धि, प्रायश्चित कर्म, गणपति पूजन, मातृ का पूजन, स्वस्ति पुण्याहवचन, वैश्वदेव संकल्प, आयुष्यमंत्र, नान्दीश्राद्ध, वर्धिनि पूजन, मण्डप प्रवेश, स्थापित देवता पूजन, कुटिर होम, ग्रहमख, सायं पूजन, आरती एवं महाप्रसाद होगा ।1
- आईए जानते है सरोदा परंगणे से खास खबर । बाबा रामदेव मंदिर रायकी मे रविदास प्रतिमा का अनावरण एवं 649 वी जयन्ती हर्षोल्हास से मनाई गई आज दिनांक 1फ़रवरी 2026 को बाबा रामदेव जी मंदिर रायकी में मिशन अम्बेडकरराइट 024 भीम आर्मी सरोदा चोखला के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती समाज के भक्तो एवं संतो ज्ञानदास जी महाराज, शंकर महाराज वसुंदर, रूपजी महाराज गड़ा कुम्हारिया, सेवादास जी महाराज जेताना,नाथू जी, शिवदास जी, डूंगर जी सरोदा, शंकरलाल जी सरोदा,विमल दास, निर्गुण दास के आतिथ्य में मनाई गयी । एवं रविदास जी मूर्ति भामाशाह रामाजी द्वारा लाई गई जिसका अनावरण किया गया अतिथियों ने रविदास जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरआत की । स्वागत उद्बोधन भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अमृतलाल जी कतिसौर ने दिया औऱ संत रविदास के जीवन व शिक्षाओं के बारे में बताते हुए संत व महापुरुषों के द्वारा बताए मार्ग पर चलकर अन्धविश्वास और पाखण्ड मुक्त वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज को विकसीत कर समाज की सेवा करने की बात कही । ज्ञात रहे अमृतलाल जी कतीसौर समाज के विकास मे हमेशा अग्रणीय भूमिका मे रहते है ज्ञानदास जी महाराज ने संत रविदास जी के जीवन एवं भक्ति के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की मनुष्य को जीवन में सच्चे गुरु के सानिध्य में भक्ति मार्ग पर चलकर मोक्ष प्राप्ति के उपाय करने चाहिए मानशंकर जी कोलखंडा ने अपने उद्बोधन में कहा की जीवन में ईमानदारी के साथ मेहनत कर आगे बढने औऱ बच्चों को शिक्षित कर आगे बढने औऱ समाज का नाम रोशन करने की बात कही कमलेश जी जसपुर ने समाज में इस प्रकार के रचनात्मक आयोजनो द्वारा समाज को जागृति लाने औऱ विकास करने के बारे में विचार रखे । सभी ने समाज मे शिक्षा स्वस्थ एवं रोजगार को बढ़ावा देने एवं उसपर युद्धस्तर पर सुधार करने तथा अन्धविश्वास एवं पाखण्ड मुक्त समाज की रचना पर सभी ने संकल्प लिया । समाज के निम्म भामाशाह रहे । रविदास जी की प्रतिमा के भामाशाह रामा जी साबला भोजन के भामाशाह लक्ष्मण जी जसपुर, प्रकाश जी पाड़वा, राजेंद्र जी बनकोड़ा , जलपान के भामाशाह दशरथ जी तालोरा , दोने पत्तल व गिलास के भामाशाह कांतिलाल जी व कालू जी पड़ोली समाज को माइक सेट देने वाले भामाशाह शांति लाल जी पिण्डावल औऱ रविदास जी की तस्वीर भेंट करने वाले गंगाराम जी कोलखंडा आदि भामाशाहो का फूल माला एवं गमछे द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ओमकार जी जोगीवाडा, भरत जी नांदली अहाड़ा, मगनलाल जी नांदली अहाडा, नाथूलाल जी निठाऊवा गामड़ी,दशरथ जी तालोरा, लक्ष्मण जी जसपुर, राजेन्द्र जी बनकोडा, कान्तिलाल जी पडोली, अशोक जी पाडवा,नारायण जी गालियाणा, रमेश जी कतिसौर,रतिलाल जी कतिसौर, मानु भाई कतिसौर,गौतम जी सामलिया, सूरज जी पाड़वा दिनेश जी जसपुर, विनोद जी सरोदा, राजेंद्र जी साबला,रतनजी भाई साबला चंदुलाल जी साबला गौतम जी आसपुर प्रेमचंद जी खेड़ा सामोर रमेश जी पुंजपुर नाथूलाल जी साबला, लवजी ज़रियाणा सहित समाज के भारी मात्रा मे पंच, महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे संचालन शिक्षक डायालाल जी कराड़ा ने किया एवं आभार ओम प्रकाश जी नांदली अहाड़ा ने व्यक्त किया । अगर आप चाहते है हम आपकी आवाज ऐसे ही निडरता से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाते रहे तो आपसे अनुरोध है ये आपका अपना मीडिया है इस सशक्त मीडिया को आर्थिक सहयोग देकर संरक्षण प्रदान करे । हमारा गुगल पे नंबर स्क्रीन पर देखे । ब्युटोरिपोर्ट : रामलाल यादव डीजीटल एवं प्रिन्ट मीडिया4
- झाड़ोल क्षेत्र के मोहम्मद फलासिया गांव स्थित राम माता जंगल में मंगलवार को दो पैंथरों के बीच आपसी संघर्ष हो गया, जिसमें एक नर पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम झाड़ोल पशु चिकित्सालय में किया गया।1
- *जैन समाज के खुले मंच से ब्राह्मण समाज का विरोध करते हुए दिनेश खोड़नीया* *ब्राह्मण और क्रिश्चयन को बताया एक समान* बात करते है सर्व समाज कि और ब्राह्मणों के विरोध में बोलते है ,ये बाकी रहे गए थे इन्होंने भी ब्राह्मण विरोधी जहर उगला! था उसके बाद ब्राह्मण समाज द्वारा विरोध किए जाने पर कांग्रेस नेता दिनेश खोड़निया ने मांगी माफी1