logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस थाना कल्याणपुर की कार्यवाही : ऑपरेशन विषभंजन के तहत 438.15 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त बालोतरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण एवं नशे के अवैध कारोबार के उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विषभंजन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 438.15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एस-11 वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिनांक 02 फरवरी 2026 की रात्रि को थाना समदड़ी क्षेत्र की सरहद सुरपुरा में गश्त के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को रुकवाने का प्रयास किया गया। पुलिस वाहन को देखकर उक्त स्कॉर्पियो पिण्डारण रोड की ओर तेज गति से भागने लगी। संदेह होने पर जिला डीएसटी तथा थाना समदड़ी, कल्याणपुर एवं सिवाना की संयुक्त टीमों द्वारा वाहन का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर चालक एवं उसके साथ बैठा व्यक्ति वाहन को सड़क पर छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेतों की ओर फरार हो गए। फरार व्यक्तियों की तलाश की गई, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। इसके पश्चात मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की आगे की सीटों के बीच दो अलग-अलग पंजीकरण नंबर प्लेट मिलीं। वाहन की पिछली एवं बीच की सीटें हटाने पर कुल 23 काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में भरा अवैध डोडा पोस्त पाया गया, जिसका कुल वजन 438.15 किलोग्राम पाया गया। मौके पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एस-11 वाहन को जब्त किया गया। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन चोरी का होना भी प्रतीत हो रहा है। प्रकरण में फरार आरोपियों की पहचान, पतारसी एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बुधाराम, उप निरीक्षक दुर्गाराम, सहायक उप निरीक्षक पेमाराम, हेड कांस्टेबल दौलाराम, हेड कांस्टेबल जामीन खान विशेष भूमिका में, हेड कांस्टेबल आईदानराम डीएसटी, कांस्टेबल उदयसिंह डीएसटी, कांस्टेबल शेम्भूराम डीएसटी, चालक कांस्टेबल मुकेश कुमार डीएसटी, चालक कांस्टेबल जावंताराम विशेष भूमिका में, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल महेन्द्र कुमार शामिल थे।

2 hrs ago
user_Padmavat Media
Padmavat Media
Newspaper publisher सलूंबर, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

पुलिस थाना कल्याणपुर की कार्यवाही : ऑपरेशन विषभंजन के तहत 438.15 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त बालोतरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण एवं नशे के अवैध कारोबार के उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विषभंजन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 438.15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एस-11 वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिनांक 02 फरवरी

2026 की रात्रि को थाना समदड़ी क्षेत्र की सरहद सुरपुरा में गश्त के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को रुकवाने का प्रयास किया गया। पुलिस वाहन को देखकर उक्त स्कॉर्पियो पिण्डारण रोड की ओर तेज गति से भागने लगी। संदेह होने पर जिला डीएसटी तथा थाना समदड़ी, कल्याणपुर एवं सिवाना की संयुक्त टीमों द्वारा वाहन का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर चालक एवं उसके साथ बैठा व्यक्ति वाहन को सड़क पर छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेतों की ओर फरार हो गए। फरार व्यक्तियों की तलाश की गई,

लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। इसके पश्चात मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की आगे की सीटों के बीच दो अलग-अलग पंजीकरण नंबर प्लेट मिलीं। वाहन की पिछली एवं बीच की सीटें हटाने पर कुल 23 काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में भरा अवैध डोडा पोस्त पाया गया, जिसका कुल वजन 438.15 किलोग्राम पाया गया। मौके पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एस-11 वाहन को जब्त किया गया। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया

4ac8c165-3115-417d-904a-e13d46f6bb50

गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन चोरी का होना भी प्रतीत हो रहा है। प्रकरण में फरार आरोपियों की पहचान, पतारसी एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बुधाराम, उप निरीक्षक दुर्गाराम, सहायक उप निरीक्षक पेमाराम, हेड कांस्टेबल दौलाराम, हेड कांस्टेबल जामीन खान विशेष भूमिका में, हेड कांस्टेबल आईदानराम डीएसटी, कांस्टेबल उदयसिंह डीएसटी, कांस्टेबल शेम्भूराम डीएसटी, चालक कांस्टेबल मुकेश कुमार डीएसटी, चालक कांस्टेबल जावंताराम विशेष भूमिका में, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल महेन्द्र कुमार शामिल थे।

More news from Udaipur and nearby areas
  • उदयपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुराबड़ में मंगलवार को भी छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। संयुक्त निदेशक कार्यवाहक प्रमोद सुथार धरना स्थल पहुंचे। छात्रों की मांगें सुनीं और प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की। अब बुधवार से कक्षाएं नियमित चलेंगी। यह धरना पिछले छह दिनों से चल रहा है। समझाइस के दौरान कुराबड़ तहसीलदार बृजेंद्र सिंह राठौड़, उपतहसीलदार गोपाल कृष्ण मेघवाल, बीईओ मीना शर्मा, प्रधानाचार्य मनोहर लाल मीणा, उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी प्रतीहार, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष हरी सिंह चौहान, भुपेंद्र चौहान, सरपंच मांगी बाई मीणा, नरेंद्र जैन वरदावत, बालुलाल ओड, चेन सिंह चुंडावत, गोपाल आमेटा, सुनिल आमेटा व शूलधारिणी सेना अध्यक्ष रमेश ओड मौजूद रहे। छात्रों ने स्पष्ट किया की यह उनका स्वतंत्र प्रदर्शन है, किसी दल का इसमें हाथ नहीं है।
    1
    उदयपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुराबड़ में मंगलवार को भी छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। संयुक्त निदेशक कार्यवाहक प्रमोद सुथार धरना स्थल पहुंचे। छात्रों की मांगें सुनीं और प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की। अब बुधवार से कक्षाएं नियमित चलेंगी।   यह धरना पिछले छह दिनों से चल रहा है। समझाइस के दौरान कुराबड़ तहसीलदार बृजेंद्र सिंह राठौड़, उपतहसीलदार गोपाल कृष्ण मेघवाल, बीईओ मीना शर्मा, प्रधानाचार्य मनोहर लाल मीणा, उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी प्रतीहार, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष हरी सिंह चौहान, भुपेंद्र चौहान, सरपंच मांगी बाई मीणा, नरेंद्र जैन वरदावत, बालुलाल ओड, चेन सिंह चुंडावत, गोपाल आमेटा, सुनिल आमेटा व शूलधारिणी सेना अध्यक्ष रमेश ओड मौजूद रहे। छात्रों ने स्पष्ट किया की यह उनका स्वतंत्र प्रदर्शन है, किसी दल का इसमें हाथ नहीं है।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    Vallabhnagar, Udaipur•
    3 hrs ago
  • झाड़ोल विधायक व मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कोटड़ा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागिता की। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भाईसाहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रबोध व हिंदू एकता पर विचार-विमर्श हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया।
    1
    झाड़ोल विधायक व मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कोटड़ा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागिता की। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भाईसाहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रबोध व हिंदू एकता पर विचार-विमर्श हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिला क्षेत्र के रामगढ़ मे करीब 20 वर्षों बाद पारंपरिक हाट-बाज़ार की पुनः शुरुआत से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रामगढ़ हाट बाज़ार मैनेजमेंट कमेटी के प्रयासों से परंपरा पुनर्जीवित हुई, जिससे किसानों, व्यापारियों और आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। हाट में स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियां, कपास व कृषि उपज की सीधी बिक्री से उचित मूल्य मिल रहा है, जबकि दूर-दराज़ से आए व्यापारियों के कारण उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सामान सस्ते दामों में उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीण एक ही स्थान पर सप्ताहभर की आवश्यक सामग्री खरीदकर समय व खर्च की बचत कर रहे हैं। व्यवस्थाओं हेतु दुकानों की लाइनिंग, व्यापारियों के लिए स्थान व रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से भागीरथ माली को हाट-बाज़ार कलेक्शन समिति में शामिल कर कलेक्शन का दायित्व सौंपा गया। हाट-बाज़ार संचालन समिति में सरपंच राकेश मइड़ा अध्यक्ष, उपसरपंच मुस्तकीम उपाध्यक्ष, मार्गदर्शक नूर मोहम्मद हाजी साहब व लाल सिंह मइड़ा, कोषाध्यक्ष संजय डॉक्टर साहब, व्यवस्थापक प्रभारी राजेश सोलंकी हैं। समिति सदस्य भागीरथ माली, एजाज, गुड्डू भाई, शिवम राठौड़, भारत सिंह राठौड़, भवर डामोर, बादर भूरिया, सिद्दीक भाई सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। रामगढ़ सरपंच राकेश भाई मइड़ा ने कहा कि हाट-बाज़ार गांव को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत कड़ी है। 20 वर्षों बाद इसकी वापसी रामगढ़ के लिए ऐतिहासिक कदम है, जो ग्रामीण जीवन, स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रहा है।
    1
    बांसवाड़ा जिला क्षेत्र के रामगढ़ मे करीब 20 वर्षों बाद पारंपरिक हाट-बाज़ार की पुनः शुरुआत से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रामगढ़ हाट बाज़ार मैनेजमेंट कमेटी के प्रयासों से परंपरा पुनर्जीवित हुई, जिससे किसानों, व्यापारियों और आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है।
हाट में स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित सब्जियां, कपास व कृषि उपज की सीधी बिक्री से उचित मूल्य मिल रहा है, जबकि दूर-दराज़ से आए व्यापारियों के कारण उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सामान सस्ते दामों में उपलब्ध हो रहा है। ग्रामीण एक ही स्थान पर सप्ताहभर की आवश्यक सामग्री खरीदकर समय व खर्च की बचत कर रहे हैं।
व्यवस्थाओं हेतु दुकानों की लाइनिंग, व्यापारियों के लिए स्थान व रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से भागीरथ माली को हाट-बाज़ार कलेक्शन समिति में शामिल कर कलेक्शन का दायित्व सौंपा गया।
हाट-बाज़ार संचालन समिति में सरपंच राकेश मइड़ा अध्यक्ष, उपसरपंच मुस्तकीम उपाध्यक्ष, मार्गदर्शक नूर मोहम्मद हाजी साहब व लाल सिंह मइड़ा, कोषाध्यक्ष संजय डॉक्टर साहब, व्यवस्थापक प्रभारी राजेश सोलंकी हैं। समिति सदस्य भागीरथ माली, एजाज, गुड्डू भाई, शिवम राठौड़, भारत सिंह राठौड़, भवर डामोर, बादर भूरिया, सिद्दीक भाई सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं।
रामगढ़ सरपंच राकेश भाई मइड़ा ने कहा कि हाट-बाज़ार गांव को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत कड़ी है। 20 वर्षों बाद इसकी वापसी रामगढ़ के लिए ऐतिहासिक कदम है, जो ग्रामीण जीवन, स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे रहा है।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आईए जानते है सरोदा परंगणे से खास खबर । बाबा रामदेव मंदिर रायकी मे रविदास प्रतिमा का अनावरण एवं 649 वी जयन्ती हर्षोल्हास से मनाई गई ‍‍‍‍आज दिनांक 1फ़रवरी 2026 को बाबा रामदेव जी मंदिर रायकी में मिशन अम्बेडकरराइट 024 भीम आर्मी सरोदा चोखला के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती समाज के भक्तो एवं संतो ज्ञानदास जी महाराज, शंकर महाराज वसुंदर, रूपजी महाराज गड़ा कुम्हारिया, सेवादास जी महाराज जेताना,नाथू जी, शिवदास जी, डूंगर जी सरोदा, शंकरलाल जी सरोदा,विमल दास, निर्गुण दास के आतिथ्य में मनाई गयी । एवं रविदास जी मूर्ति भामाशाह रामाजी द्वारा लाई गई जिसका  अनावरण किया गया अतिथियों ने रविदास जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरआत की । स्वागत उद्बोधन भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अमृतलाल जी कतिसौर ने दिया औऱ संत रविदास के जीवन व शिक्षाओं के बारे में बताते हुए संत व महापुरुषों के द्वारा बताए मार्ग पर चलकर अन्धविश्वास और पाखण्ड मुक्त वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज को विकसीत कर समाज की सेवा करने की बात कही । ज्ञात रहे अमृतलाल जी कतीसौर समाज के विकास मे हमेशा अग्रणीय भूमिका मे रहते है ज्ञानदास जी महाराज ने संत रविदास जी के जीवन एवं भक्ति के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की मनुष्य को जीवन में सच्चे गुरु के सानिध्य में भक्ति मार्ग पर चलकर मोक्ष प्राप्ति के उपाय करने चाहिए मानशंकर जी कोलखंडा ने अपने उद्बोधन में कहा की जीवन में ईमानदारी के साथ मेहनत कर आगे बढने औऱ बच्चों को शिक्षित कर आगे बढने औऱ समाज का नाम रोशन करने की बात कही कमलेश जी जसपुर ने समाज में इस प्रकार के रचनात्मक आयोजनो द्वारा समाज को जागृति लाने औऱ विकास करने के बारे में विचार रखे । सभी ने समाज मे शिक्षा स्वस्थ एवं रोजगार को बढ़ावा देने एवं उसपर युद्धस्तर पर सुधार करने  तथा अन्धविश्वास एवं पाखण्ड मुक्त समाज की रचना पर सभी ने संकल्प लिया । समाज के निम्म भामाशाह रहे । रविदास जी की प्रतिमा के भामाशाह रामा जी साबला भोजन के भामाशाह लक्ष्मण जी जसपुर, प्रकाश जी पाड़वा, राजेंद्र जी बनकोड़ा , जलपान के भामाशाह दशरथ जी तालोरा , दोने पत्तल व गिलास के भामाशाह कांतिलाल जी व कालू जी पड़ोली समाज को माइक सेट देने वाले भामाशाह शांति लाल जी पिण्डावल औऱ रविदास जी की तस्वीर भेंट करने वाले गंगाराम जी कोलखंडा आदि भामाशाहो का फूल माला एवं गमछे द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ओमकार जी जोगीवाडा, भरत जी नांदली अहाड़ा, मगनलाल जी नांदली अहाडा, नाथूलाल जी निठाऊवा गामड़ी,दशरथ जी तालोरा, लक्ष्मण जी जसपुर, राजेन्द्र जी बनकोडा, कान्तिलाल जी पडोली, अशोक जी पाडवा,नारायण जी गालियाणा, रमेश जी कतिसौर,रतिलाल जी कतिसौर, मानु भाई कतिसौर,गौतम जी सामलिया, सूरज जी पाड़वा दिनेश जी जसपुर, विनोद जी सरोदा, राजेंद्र जी साबला,रतनजी भाई साबला चंदुलाल जी साबला गौतम जी आसपुर प्रेमचंद जी खेड़ा सामोर रमेश जी पुंजपुर नाथूलाल जी साबला, लवजी ज़रियाणा सहित समाज के भारी मात्रा मे पंच, महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे संचालन शिक्षक डायालाल जी कराड़ा ने किया एवं आभार ओम प्रकाश जी नांदली अहाड़ा ने व्यक्त किया । अगर आप चाहते है हम आपकी आवाज ऐसे ही निडरता से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाते रहे तो आपसे अनुरोध है ये आपका अपना मीडिया है इस सशक्त मीडिया को आर्थिक सहयोग देकर संरक्षण प्रदान करे । हमारा गुगल पे नंबर स्क्रीन पर देखे । ब्युटोरिपोर्ट : रामलाल यादव डीजीटल एवं प्रिन्ट मीडिया
    4
    आईए जानते है सरोदा परंगणे से खास खबर । बाबा रामदेव मंदिर रायकी मे रविदास प्रतिमा का अनावरण एवं 649 वी जयन्ती हर्षोल्हास से मनाई गई
‍‍‍‍आज दिनांक 1फ़रवरी 2026 को बाबा रामदेव जी मंदिर रायकी में मिशन अम्बेडकरराइट 024 भीम आर्मी सरोदा चोखला के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती समाज के भक्तो एवं संतो ज्ञानदास जी महाराज, शंकर महाराज वसुंदर, रूपजी महाराज गड़ा कुम्हारिया, सेवादास जी महाराज जेताना,नाथू जी, शिवदास जी, डूंगर जी सरोदा, शंकरलाल जी सरोदा,विमल दास, निर्गुण दास के आतिथ्य में मनाई गयी ।
एवं रविदास जी मूर्ति भामाशाह रामाजी द्वारा लाई गई जिसका  अनावरण किया गया अतिथियों ने रविदास जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरआत की ।
स्वागत उद्बोधन भीम आर्मी जिलाध्यक्ष 
अमृतलाल जी कतिसौर ने दिया औऱ संत रविदास के जीवन व शिक्षाओं के बारे में बताते हुए संत व महापुरुषों के द्वारा बताए मार्ग पर चलकर अन्धविश्वास और पाखण्ड मुक्त वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज को विकसीत कर समाज की सेवा करने की बात कही ।
ज्ञात रहे अमृतलाल जी कतीसौर समाज के विकास मे हमेशा अग्रणीय भूमिका मे रहते है 
ज्ञानदास जी महाराज ने संत रविदास जी के जीवन एवं भक्ति के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा की मनुष्य को जीवन में सच्चे गुरु के सानिध्य में भक्ति मार्ग पर चलकर मोक्ष प्राप्ति के उपाय करने चाहिए 
मानशंकर जी कोलखंडा ने अपने उद्बोधन में कहा की जीवन में ईमानदारी के साथ मेहनत कर आगे बढने औऱ बच्चों को शिक्षित कर आगे बढने औऱ समाज का नाम रोशन करने की बात कही
कमलेश जी जसपुर ने समाज में इस प्रकार के रचनात्मक आयोजनो द्वारा समाज को जागृति लाने औऱ विकास करने के बारे में विचार रखे ।
सभी ने समाज मे शिक्षा स्वस्थ एवं रोजगार को बढ़ावा देने एवं उसपर युद्धस्तर पर सुधार करने  तथा अन्धविश्वास एवं पाखण्ड मुक्त समाज की रचना पर सभी ने संकल्प लिया ।
समाज के निम्म भामाशाह रहे ।
रविदास जी की प्रतिमा के भामाशाह
रामा जी साबला 
भोजन के भामाशाह लक्ष्मण जी जसपुर, प्रकाश जी पाड़वा, राजेंद्र जी बनकोड़ा ,
जलपान के भामाशाह दशरथ जी तालोरा ,
दोने पत्तल व गिलास के भामाशाह कांतिलाल जी व कालू जी पड़ोली 
समाज को माइक सेट देने वाले भामाशाह शांति लाल जी पिण्डावल 
औऱ रविदास जी की तस्वीर भेंट करने वाले गंगाराम जी कोलखंडा आदि भामाशाहो का फूल माला एवं गमछे द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ओमकार जी जोगीवाडा, भरत जी नांदली अहाड़ा, मगनलाल जी नांदली अहाडा, नाथूलाल जी निठाऊवा गामड़ी,दशरथ जी तालोरा, लक्ष्मण जी जसपुर, राजेन्द्र जी बनकोडा, कान्तिलाल जी पडोली, अशोक जी पाडवा,नारायण जी गालियाणा, रमेश जी कतिसौर,रतिलाल जी कतिसौर, मानु भाई कतिसौर,गौतम जी सामलिया, सूरज जी पाड़वा दिनेश जी जसपुर, विनोद जी सरोदा, राजेंद्र जी साबला,रतनजी भाई साबला चंदुलाल जी साबला गौतम जी आसपुर प्रेमचंद जी खेड़ा सामोर रमेश जी पुंजपुर नाथूलाल जी साबला, लवजी ज़रियाणा सहित समाज के भारी मात्रा मे पंच, महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे 
संचालन शिक्षक डायालाल जी कराड़ा ने किया एवं आभार ओम प्रकाश जी नांदली अहाड़ा ने व्यक्त किया ।
अगर आप चाहते है हम आपकी आवाज ऐसे ही निडरता से राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाते रहे तो
आपसे अनुरोध है 
ये आपका अपना मीडिया है
इस सशक्त मीडिया को आर्थिक सहयोग देकर संरक्षण प्रदान करे । 
हमारा गुगल पे नंबर स्क्रीन पर देखे ।
ब्युटोरिपोर्ट : रामलाल यादव डीजीटल एवं प्रिन्ट
मीडिया
    user_User1978
    User1978
    Journalist बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Keshulal Gameti
    1
    Post by Keshulal Gameti
    user_Keshulal Gameti
    Keshulal Gameti
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मनासा। सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल हर घर नल योजना के तहत जिलेभर में स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया था पाइपलाइन तो ठेकेदार द्वारा बिछा दी गई लेकिन उसके बाद सड़क पर मरम्मत सही से नही की गई जिससे ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत बदहाल बनी हुई है जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे है। ऐसा ही मामला मनासा के नजदीक गांव हांसपुर में देखने को मिल रहा है जहां डीबीएल कंपनी की लापरवाही साफ नजर आरही है आपको बतादे की हांसपुर से मोया व पावटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गांव में बनी पुलिया के पास पिछले 15 दिनों से पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है जिससे निकलते पानी से रोड़ पर कीचड़ ही कीचड़ है व आवागमन भी बाधित हो रहा है एवं गड्ढे के कारण बहुत बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है वही पास में ही बने एक मकान के तल घर मे पानी घुस गया है जिस पर अभी तक किसी अधिकारी का ध्यान नही गया ग्रामीण जनो को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    मनासा। सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल हर घर नल योजना के तहत जिलेभर में स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया था पाइपलाइन तो ठेकेदार द्वारा बिछा दी गई लेकिन उसके बाद सड़क पर मरम्मत सही से नही की गई जिससे ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत बदहाल बनी हुई है जिससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे है। ऐसा ही मामला मनासा के नजदीक गांव हांसपुर में देखने को मिल रहा है जहां डीबीएल कंपनी की लापरवाही साफ नजर आरही है आपको बतादे की हांसपुर से मोया व पावटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गांव में बनी पुलिया के पास पिछले 15 दिनों से पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर बहुत बड़ा गड्ढा बन गया है जिससे निकलते पानी से रोड़ पर कीचड़ ही कीचड़ है व आवागमन भी बाधित हो रहा है एवं गड्ढे के कारण बहुत बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है वही पास में ही बने एक मकान के तल घर मे पानी घुस गया है जिस पर अभी तक किसी अधिकारी का ध्यान नही गया ग्रामीण जनो को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Rakeshsharmar Rakeshsharma
    Rakeshsharmar Rakeshsharma
    पत्रकार नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *जैन समाज के खुले मंच से ब्राह्मण समाज का विरोध करते हुए दिनेश खोड़नीया* *ब्राह्मण और क्रिश्चयन को बताया एक समान* बात करते है सर्व समाज कि और ब्राह्मणों के विरोध में बोलते है ,ये बाकी रहे गए थे इन्होंने भी ब्राह्मण विरोधी जहर उगला!
    1
    *जैन समाज के खुले मंच से ब्राह्मण समाज का विरोध करते हुए दिनेश खोड़नीया*
*ब्राह्मण और क्रिश्चयन को बताया एक समान*
बात करते है सर्व समाज कि और ब्राह्मणों के विरोध में बोलते है ,ये बाकी रहे गए थे इन्होंने भी ब्राह्मण विरोधी  जहर उगला!
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 48 घण्टो में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डबोक थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि आरोपी रेबारियों की ढाणी गोडवा निवासी किशन लाल, प्रेम शंकर, मोहनलाल और उसके भाई हीरालाल, रोडीलाल, कमला शंकर उर्फ कमलेश को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि मृतक शंकरलाल और आरोपियों के बीच रंजिश को लेकर पहले भी मारपीट होने पर क्रॉस केस दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि सेक्टर 11 हिरणमगरी हाल गुड़ली डबोक निवासी हेमेन्द्र ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि गत 31 जनवरी को वह शंकरलाल के साथ जोगणिया माता जाने के लिए कार से निकला था। रास्ते में दोस्त प्रभुलाल, नन्दू, लक्ष्मण को साथ ले लिया। सभी भूता बस स्टेंड के पास पहुंचे थे कि शंकरलाल के पास किसी का कॉल आया। शंकरलाल कार से उतरकर बात कर रहा था। तब चार बाइक पर 8 जने आ गए। इन्होंने शंकर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उपचार के लिए उसको अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच करके उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
    1
    उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 48 घण्टो में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डबोक थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि आरोपी रेबारियों की ढाणी गोडवा निवासी किशन लाल, प्रेम शंकर, मोहनलाल और उसके भाई हीरालाल, रोडीलाल, कमला शंकर उर्फ कमलेश को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि मृतक शंकरलाल और आरोपियों के बीच रंजिश को लेकर पहले भी मारपीट होने पर क्रॉस केस दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि सेक्टर 11 हिरणमगरी हाल गुड़ली डबोक निवासी हेमेन्द्र ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि गत 31 जनवरी को वह शंकरलाल के साथ जोगणिया माता जाने के लिए कार से निकला था। रास्ते में दोस्त प्रभुलाल, नन्दू, लक्ष्मण को साथ ले लिया। सभी भूता बस स्टेंड के पास पहुंचे थे कि शंकरलाल के पास किसी का कॉल आया। शंकरलाल कार से उतरकर बात कर रहा था। तब चार बाइक पर 8 जने आ गए। इन्होंने शंकर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उपचार के लिए उसको अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच करके उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    Vallabhnagar, Udaipur•
    4 hrs ago
  • उदयपुर जिले के भचेडी, मोड़ी, बाठेड़ा कला व खुर्द तथा मेनार गांवों में योग शिविर व जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। योगाचार्यों ने ग्रामीणों को योग, जल संरक्षण, पर्यावरण, पशु-पक्षी संरक्षण और प्लास्टिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया तथा गांव की स्वच्छता व तालाब संरक्षण का संदेश दिया। रिपोर्टर : विष्णु लोहार
    1
    उदयपुर जिले के भचेडी, मोड़ी, बाठेड़ा कला व खुर्द तथा मेनार गांवों में योग शिविर व जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। योगाचार्यों ने ग्रामीणों को योग, जल संरक्षण, पर्यावरण, पशु-पक्षी संरक्षण और प्लास्टिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया तथा गांव की स्वच्छता व तालाब संरक्षण का संदेश दिया।
रिपोर्टर : विष्णु लोहार
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.