Shuru
Apke Nagar Ki App…
योग व पर्यावरण संरक्षण को लेकर गांवों में जागरूकता अभियान उदयपुर जिले के भचेडी, मोड़ी, बाठेड़ा कला व खुर्द तथा मेनार गांवों में योग शिविर व जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। योगाचार्यों ने ग्रामीणों को योग, जल संरक्षण, पर्यावरण, पशु-पक्षी संरक्षण और प्लास्टिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया तथा गांव की स्वच्छता व तालाब संरक्षण का संदेश दिया। रिपोर्टर : विष्णु लोहार
Vishnu lohar
योग व पर्यावरण संरक्षण को लेकर गांवों में जागरूकता अभियान उदयपुर जिले के भचेडी, मोड़ी, बाठेड़ा कला व खुर्द तथा मेनार गांवों में योग शिविर व जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। योगाचार्यों ने ग्रामीणों को योग, जल संरक्षण, पर्यावरण, पशु-पक्षी संरक्षण और प्लास्टिक निस्तारण के प्रति जागरूक किया तथा गांव की स्वच्छता व तालाब संरक्षण का संदेश दिया। रिपोर्टर : विष्णु लोहार
More news from राजस्थान and nearby areas
- झाड़ोल क्षेत्र के मोहम्मद फलासिया गांव स्थित राम माता जंगल में मंगलवार को दो पैंथरों के बीच आपसी संघर्ष हो गया, जिसमें एक नर पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम झाड़ोल पशु चिकित्सालय में किया गया।1
- Post by Keshulal Gameti1
- ऑपरेशन विषभंजन के तहत 438.15 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त बालोतरा। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण एवं नशे के अवैध कारोबार के उन्मूलन के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विषभंजन के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 438.15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एस-11 वाहन को जब्त किया है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिनांक 02 फरवरी 2026 की रात्रि को थाना समदड़ी क्षेत्र की सरहद सुरपुरा में गश्त के दौरान एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को रुकवाने का प्रयास किया गया। पुलिस वाहन को देखकर उक्त स्कॉर्पियो पिण्डारण रोड की ओर तेज गति से भागने लगी। संदेह होने पर जिला डीएसटी तथा थाना समदड़ी, कल्याणपुर एवं सिवाना की संयुक्त टीमों द्वारा वाहन का पीछा किया गया। कुछ दूरी पर चालक एवं उसके साथ बैठा व्यक्ति वाहन को सड़क पर छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए खेतों की ओर फरार हो गए। फरार व्यक्तियों की तलाश की गई, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। इसके पश्चात मौके पर खड़ी स्कॉर्पियो की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की आगे की सीटों के बीच दो अलग-अलग पंजीकरण नंबर प्लेट मिलीं। वाहन की पिछली एवं बीच की सीटें हटाने पर कुल 23 काले रंग के प्लास्टिक कट्टों में भरा अवैध डोडा पोस्त पाया गया, जिसका कुल वजन 438.15 किलोग्राम पाया गया। मौके पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त तथा परिवहन में प्रयुक्त स्कॉर्पियो एस-11 वाहन को जब्त किया गया। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन चोरी का होना भी प्रतीत हो रहा है। प्रकरण में फरार आरोपियों की पहचान, पतारसी एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच जारी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बुधाराम, उप निरीक्षक दुर्गाराम, सहायक उप निरीक्षक पेमाराम, हेड कांस्टेबल दौलाराम, हेड कांस्टेबल जामीन खान विशेष भूमिका में, हेड कांस्टेबल आईदानराम डीएसटी, कांस्टेबल उदयसिंह डीएसटी, कांस्टेबल शेम्भूराम डीएसटी, चालक कांस्टेबल मुकेश कुमार डीएसटी, चालक कांस्टेबल जावंताराम विशेष भूमिका में, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल महेन्द्र कुमार शामिल थे।4
- उदयपुर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुराबड़ में मंगलवार को भी छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। संयुक्त निदेशक कार्यवाहक प्रमोद सुथार धरना स्थल पहुंचे। छात्रों की मांगें सुनीं और प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की। अब बुधवार से कक्षाएं नियमित चलेंगी। यह धरना पिछले छह दिनों से चल रहा है। समझाइस के दौरान कुराबड़ तहसीलदार बृजेंद्र सिंह राठौड़, उपतहसीलदार गोपाल कृष्ण मेघवाल, बीईओ मीना शर्मा, प्रधानाचार्य मनोहर लाल मीणा, उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी प्रतीहार, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष हरी सिंह चौहान, भुपेंद्र चौहान, सरपंच मांगी बाई मीणा, नरेंद्र जैन वरदावत, बालुलाल ओड, चेन सिंह चुंडावत, गोपाल आमेटा, सुनिल आमेटा व शूलधारिणी सेना अध्यक्ष रमेश ओड मौजूद रहे। छात्रों ने स्पष्ट किया की यह उनका स्वतंत्र प्रदर्शन है, किसी दल का इसमें हाथ नहीं है।1
- sahi karo1
- Post by VAGAD news241
- राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में नाले में कार फंसने की घटना सामने आई है,आबू रोड के आकरा भट्टा स्थित बी एस पेट्रोल पंप के सामने एक कर चालक अपनी कर को खड़ी कर कार से नीचे ही उतरा था और अचानक कार नाले में फस गई, कार चालक कार खड़ी कर हैंडब्रेक लगाना भूल गया था, जिससे कार आगे चली गई और आगे एक बड़े नाले में फस गई, कार नाले में फंसते ही आसपास खड़े लोग मौके पर एकत्रित हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद अन्य वाहन ओर ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला।1
- झाड़ोल विधायक व मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कोटड़ा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सहभागिता की। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भाईसाहब की गरिमामयी उपस्थिति रही। सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रबोध व हिंदू एकता पर विचार-विमर्श हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश दिया।1