चेवाड़ा नगर पंचायत में में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन। चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार की रात्रि 10:00 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लोगों ने एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाया। होलिका दहन के अवसर पर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर शाम से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न कर अग्नि प्रज्वलित की गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में होलिका दहन किया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं। वहीं युवाओं ने सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए आयोजन को सफल बनाया।नगर पंचायत क्षेत्र में शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने आपसी एकता का संदेश दिया। होलिका दहन के साथ ही मंगलवार को रंगों के पर्व होली को लेकर लोगों में उत्साह और बढ़ गया है।

- बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी ने होली पर्व को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द और सुरक्षित माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी, गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। अफवाहों से बचने और नियमों का पालन करने की अपील की गई।1
- हैरान कर देगी बिहार जैसे गरीब राज्य के अमीर विधायकों की संपत्ति।1
- पकरीबरावां में यदुवंशी जागृति मंच का भव्य होली मिलन समारोह; अबीर-गुलाल के साथ गूंजा जोगीरा, सामाजिक एकता का दिया संदेश1
- लखीसराय जिले के आर आईटी पब्लिक स्कूल में ब्राह्मण स्वाभिमान संघ के द्वारा बड़े ही धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया मौके पर जिले के विभिन्न गांव से पहुंचे ब्राह्मणों के द्वारा रंग अमीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की हार्दिक बधाई शुभकामना दी वहीं ब्राह्मण एकता को लेकर संगठन की मजबूती एवं विस्तार पर भी गहन विचार विमर्श किया गया1
- Post by VN News Bihar1
- Post by Amit Kumar1
- चेवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ होलिका दहन। गौरतलब है कि चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार की रात्रि 10:00 बजे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लोगों ने एकत्र होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक इस पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाया। होलिका दहन के अवसर पर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर शाम से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा संपन्न कर अग्नि प्रज्वलित की गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के वातावरण में होलिका दहन किया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं। वहीं युवाओं ने सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए आयोजन को सफल बनाया।नगर पंचायत क्षेत्र में शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने आपसी एकता का संदेश दिया। होलिका दहन के साथ ही मंगलवार को रंगों के पर्व होली को लेकर लोगों में उत्साह और बढ़ गया है।1
- मोकामा। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मोकामा में पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।1
- शराबबंदी: चोर दरवाजे से ही सही सरकार आज नहीं तो कल, इस फर्जी कानून को वापस लेगी!!1