शिक्षक दिवस पर नेता ने लगाई क्लास! बच्चों को पढ़ाने पहुंचे चंचल यादव 📚 शिक्षक दिवस पर नेता ने लगाई क्लास! आज़मगढ़ के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नयापुरा चाँदपुर गांव में समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी प्रवक्ता चंचल यादव ने PDA पाठशाला का आयोजन किया। इस दौरान आसपास के गांवों से पहुंचे बच्चों को पढ़ाया गया और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को किताब, कॉपी, पेन और बिस्कुट भी वितरित किए गए। वहीं चंचल यादव ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षकों की संख्या को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए स्कूलों में पर्याप्त सुविधाएं और शिक्षक होना जरूरी है। आप बताइए—सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए सबसे जरूरी कदम क्या होना चाहिए? 👇 #TeacherDay #शिक्षकदिवस #PDAपाठशाला #Azamgarh #Gopalpur #ChanchalYadav #Education #GovernmentSchool #AzamgarhNews #TV24NewsExpress
शिक्षक दिवस पर नेता ने लगाई क्लास! बच्चों को पढ़ाने पहुंचे चंचल यादव 📚 शिक्षक दिवस पर नेता ने लगाई क्लास! आज़मगढ़ के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नयापुरा चाँदपुर गांव में समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी प्रवक्ता चंचल यादव ने PDA पाठशाला का आयोजन किया। इस दौरान आसपास के गांवों से पहुंचे बच्चों को पढ़ाया गया और शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को किताब, कॉपी, पेन और बिस्कुट भी वितरित किए गए। वहीं चंचल यादव ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और शिक्षकों की संख्या को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए स्कूलों में पर्याप्त सुविधाएं और शिक्षक होना जरूरी है। आप बताइए—सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए सबसे जरूरी कदम क्या होना चाहिए? 👇 #TeacherDay #शिक्षकदिवस #PDAपाठशाला #Azamgarh #Gopalpur #ChanchalYadav #Education #GovernmentSchool #AzamgarhNews #TV24NewsExpress
- बंद विद्यालयों को फिर शुरू कराएगी सपा सरकार : संग्राम यादव बूढ़नपुर। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बंद किए गए विद्यालयों की स्थिति और सरकार की नीतियों की सच्चाई से जनता को अवगत कराया जा रहा है।विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में 26 हजार से अधिक विद्यालयों को बंद किया है। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में भी 16 से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करते हुए उन्हें मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षकों की भर्ती कर युवाओं को रोजगार देने का भी काम किया जाएगा। डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षित लोग सरकार से सवाल करते हैं, इसलिए सरकारी विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। सेवानिवृत्त 30 शिक्षकों का किया सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के सेवानिवृत्त 30 शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं संविधान देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। आज समाज में जो भी लोग अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़े हैं, उसमें शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। संविधान खतरे में है। बढ़ती महंगाई और अपराध पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि हालात इसी तरह बने रहे तो गरीबों के मुंह से निवाला तक छिन जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने की। उन्होंने कहा कि चोर-डकैत किसी व्यक्ति का उतना नुकसान नहीं कर सकते, जितना नुकसान पढ़े-लिखे लोगों की चुप्पी से होता है। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से रोजगार, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग करनी चाहिए। ऐसी सरकार होनी चाहिए जो बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य दे सके। इस दौरान पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, बर्मन यादव, प्रमुख शकील अहमद, बलवंत यादव, हरहर महादेव गुरु राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल* स्वच्छ थाना–स्वस्थ पुलिस” की दिशा में महुली पुलिस की अनूठी पहल* *पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश पर चला वृहद स्वच्छता अभियान, श्रम के साथ योग-ध्यान एवं व्यायाम से पुलिसकर्मियों ने लिया स्वस्थ एवं अनुशासित पुलिसिंग का संकल्प* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशन एवं आदेश के क्रम में थाना महुली परिसर में आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह, ऊर्जा और टीम भावना के साथ सहभागिता की।* यह अभियान महज थाना परिसर की सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि “स्वच्छ वातावरण, सकारात्मक सोच और बेहतर पुलिसिंग” के संकल्प के रूप में सामने आया। सुबह की शुरुआत जब हाथों में हथियारों के साथ नहीं, बल्कि झाड़ू और सफाई के उपकरणों के साथ हुई तो यह दृश्य अपने आप में एक प्रेरणादायी संदेश बन गया। वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने पद और जिम्मेदारियों के साथ-साथ यह भी प्रदर्शित किया कि जिस स्थान से समाज की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लिया जाता है, उसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। *स्वच्छता अभियान के दौरान थाना परिसर के कार्यालयों, मुख्य भवनों, बैरक एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों की गहन साफ-सफाई की गई। कार्यालयों में रखे अभिलेखों एवं पत्रावलियों की धूल-मिट्टी साफ कर उन्हें व्यवस्थित किया गया, जिससे न केवल परिसर की स्वच्छता बेहतर हुई बल्कि अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया।* अभियान के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी ने अपने कार्यस्थल को बेहतर बनाने में अपना योगदान दिया। किसी ने कार्यालय की सफाई की, किसी ने अभिलेख व्यवस्थित किए तो किसी ने परिसर एवं भवनों की सफाई की। पद और जिम्मेदारी अलग हो सकती है, लेकिन टीम के रूप में लक्ष्य एक ही रहा—थाना महुली को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण बनाना। स्वच्छता के बाद स्वास्थ्य और मानसिक मजबूती की ओर कदम स्वच्छता अभियान के उपरांत पुलिसकर्मियों द्वारा योग, ध्यान एवं व्यायाम किया गया। पुलिस की ड्यूटी अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। दिन-रात कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की समस्याओं के बीच लगातार सक्रिय रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक शांति भी अत्यंत आवश्यक है। योग एवं ध्यान के माध्यम से पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त, एकाग्र एवं सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रखने का संदेश दिया गया। *“वर्दी केवल पहनने की चीज नहीं, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है।”"* थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तक सीमित नहीं है। अनुशासन, स्वच्छता, स्वास्थ्य, संवेदनशीलता और टीम भावना—ये सभी प्रभावी पुलिसिंग के महत्वपूर्ण आधार हैं। एक स्वच्छ थाना पुलिसकर्मियों के भीतर भी सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है और वहां आने वाले प्रत्येक फरियादी को यह एहसास कराता है कि वह एक व्यवस्थित, जिम्मेदार और संवेदनशील व्यवस्था के बीच अपनी बात रखने आया है। *आज का यह अभियान इसी सोच का प्रतिबिंब रहा कि—* “जहां पुलिसकर्मी अपने कार्यस्थल को अपना घर समझकर स्वच्छ रखते हैं, वहीं से जनता की सेवा का भाव और भी मजबूत होकर निकलता है।” थाना महुली पुलिस ने इस अवसर पर यह संदेश भी दिया कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति और दैनिक अनुशासन का हिस्सा होनी चाहिए। *पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में थाना महुली पुलिस का संकल्प है कि स्वच्छ थाना, स्वस्थ पुलिसकर्मी, सकारात्मक कार्य वातावरण और संवेदनशील पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के विश्वास को और मजबूत किया जाएगा।* “थाना हमारा कार्यस्थल है, जनता हमारी जिम्मेदारी है, स्वच्छता हमारा अनुशासन है, स्वास्थ्य हमारी शक्ति है, और सेवा हमारा संकल्प है।” थाना महुली पुलिस — सुरक्षा, सेवा, संवेदना और अनुशासन के साथ।2
- विधायक गणेश चंद चौहान ने रखी वाचनालय निर्माण की आधारशिला, अधिवक्ताओं को अध्ययन के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा धनघटा, संतकबीरनगर। धनघटा तहसील परिसर में शनिवार को अधिवक्ताओं के लिए वाचनालय निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान द्वारा वाचनालय की आधारशिला रखे जाने से तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। वाचनालय के निर्माण से अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों से संबंधित पुस्तकों, कानून की जानकारी तथा विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से तहसील परिसर में वाचनालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके शिलान्यास के बाद अधिवक्ताओं ने इसे उपयोगी और सराहनीय पहल बताया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप राय, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह, प्रेम नारायण मिश्र, सुनील पांडेय, भाजपा नेता रणविजय सिंह, अनिल जायसवाल, जन्मेजा मिश्रा, अंकुर पांडेय, अमरनाथ यादव, पवन कुमार, राम आशीष मौर्य और आलोक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे। वाचनालय के निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में यह सुविधा शुरू होने से न केवल अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, बल्कि न्यायिक कार्यों के दौरान आवश्यक पुस्तकों एवं कानूनी सामग्री तक आसानी से पहुंच भी हो सकेगी। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।3
- हमारे गाँव की सड़क काफी खराब हो चुकी है। Village Bara post bara Mau Uttar Pradesh India हमारे गाँव की सड़क काफी खराब हो चुकी है। प्रधान द्वारा अभी तक सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के समय रास्ते में कीचड़ और पानी भर जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों से आने-जाने में भी काफी कठिनाई होती है। गाँव के लोगों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग की है। अतः संबंधित अधिकारी से निवेदन है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करवाया जाए। इससे गाँव के सभी लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।1
- Village Bara Muhamdabad Gohana Mau Uttar Pradesh India *गाँव की खराब सड़क ने बढ़ाई लोगों1
- मदरसा सर सैयद अहमद में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस शिक्षकों के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम टांडा/अम्बेडकरनगर। ग्राम सभा जैनुद्दीनपुर स्थित मदरसा सर सैयद अहमद में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें अनुशासन, संस्कार और बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर हरसुलदास के साथ आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद उस्मान, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शिक्षक दिवस का आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आपसी स्नेह एवं सम्मान को और मजबूत करने वाला रहा. मदरसा सर सैयद अहमद में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस शिक्षकों के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम टांडा/अम्बेडकरनगर। ग्राम सभा जैनुद्दीनपुर स्थित मदरसा सर सैयद अहमद में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न प्रस्तुतियां दीं और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वह विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें अनुशासन, संस्कार और बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं। इस अवसर पर हरसुलदास के साथ आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद उस्मान, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। शिक्षक दिवस का आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आपसी स्नेह एवं सम्मान को और मजबूत करने वाला रहा.1
- अंबेडकरनगर की 3 बेटियों का जलवा! 🏃♀️ प्रदेश स्तर पर बनाई जगह | Ambedkar Nagar News1
- फर्जी व कूटरचित वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर ग्राहक *प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 05.09.2026* *थाना- मुबारकपुर जनपद- आजमगढ़* *🔹फर्जी व कूटरचित वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से ठगी करने वाला दिल्ली का शातिर वांछित आरोपी गिरफ्तार* *🔹रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर फर्जी पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से करता था ठगी।* *🔹कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 ओप्पो मोबाइल फोन व 01 सिम कार्ड बरामद।* *पूर्व की घटना-* मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेशानुसार रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मुबारकपुर पर रवि कुमार झा पुत्र विनोद झा एवं अंकित जायसवाल के विरुद्ध फर्जी व कूटरचित इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर आम जनता से धोखाधड़ी/ठगी करने के संबंध में मु0अ0सं0 298/2026, धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। *गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 05.09.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह के साथ क्षेत्र में भ्रमण/शांति व्यवस्था हेतु बड़ी अर्जेन्टी तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त का वांछित आरोपी रवि कुमार झा रोडवेज तिराहे के पास मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समय करीब 13:05 बजे, रोडवेज तिराहा से कुछ दूरी पहले, कस्बा मुबारकपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *अभियुक्त का विवरण-* रवि कुमार झा पुत्र विनोद झा, उम्र करीब 28 वर्ष, वर्तमान पता- जे-1/44 चाणक्य प्लेस पार्ट-1, उत्तमनगर जनकपुरी, थाना जनकपुरी, नई दिल्ली; मूल पता- भासर चौक, वार्ड नं0-10, सीतामढ़ी, थाना सीतामढ़ी, जिला सीतामढ़ी, बिहार। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुकदमा उपरोक्त से संबंधित घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह ग्राहकों से रुपये लेकर रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर फर्जी व कूटरचित इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर अनुचित लाभ अर्जित करता था। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 298/2026, धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़। *बरामदगी-* 01 ओप्पो मोबाइल फोन एवं 01 सिम कार्ड बरामद। *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी, का0 कुलदीप सरोज, का0 मुकुन्द मिश्रा, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।1
- भीटी थाना पुलिस और एसओजी ने दुष्कर्म आरोपी के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा के तहत उस समय करवाई किया जब उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग किया ।1