Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमारे गाँव की सड़क काफी खराब हो चुकी है। Village Bara post bara Mau Uttar Pradesh India हमारे गाँव की सड़क काफी खराब हो चुकी है। प्रधान द्वारा अभी तक सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के समय रास्ते में कीचड़ और पानी भर जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों से आने-जाने में भी काफी कठिनाई होती है। गाँव के लोगों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग की है। अतः संबंधित अधिकारी से निवेदन है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करवाया जाए। इससे गाँव के सभी लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
Sandeep Kumar
हमारे गाँव की सड़क काफी खराब हो चुकी है। Village Bara post bara Mau Uttar Pradesh India हमारे गाँव की सड़क काफी खराब हो चुकी है। प्रधान द्वारा अभी तक सड़क का निर्माण नहीं करवाया गया है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बारिश के समय रास्ते में कीचड़ और पानी भर जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों से आने-जाने में भी काफी कठिनाई होती है। गाँव के लोगों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग की है। अतः संबंधित अधिकारी से निवेदन है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करवाया जाए। इससे गाँव के सभी लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ को अब कट्टे की नहीं कंप्यूटर की जरूरत, शिक्षा की नई इबादत लिखेगी नई पीढ़ी: मंत्री ए. के. शर्मा *शिक्षक सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है - ए.के. शर्मा* हिंसा की पहचान से विकास और शिक्षा की पहचान की ओर बढ़ रहा मऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र ने जी के "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान ने बेटियों को दिए आगे बढ़ाने के नए अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक कार्य:मंत्री ए. के. शर्मा मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा दोहरीघाट, मऊ द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए शिक्षकों के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, सोच और भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए शिक्षक का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है। ए.के. शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के दौरान डीएवी, मऊ में उन्हें अपने गुरुजनों से जो संस्कार, शिक्षा और मार्गदर्शन मिला, वह आज भी उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत है। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान भी उन्हें अनेक विद्वान गुरुजनों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्हें जो भी उपलब्धियां मिली हैं, उनमें माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों के आशीर्वाद, संस्कार और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। आज देश की बेटियां डिफेंस, स्पेस, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, प्रशासन और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रही हैं। बेटियों को समान अवसर और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। मिशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास, शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि, रसोइयों के मानदेय में वृद्धि तथा शिक्षकों के आयुष्मान कार्ड जैसी पहल शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के हित और विद्यालयी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मऊ के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज मऊ को नई पहचान और नई दिशा की जरूरत है। उन्होंने कहा, “अब मऊ में कट्टे की नहीं, कंप्यूटर की जरूरत है। हिंसा की नहीं, शिक्षा और तकनीक की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि मऊ के बच्चों के हाथों में किताब, कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक होनी चाहिए, ताकि वे देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि मऊ के बच्चों का भविष्य किताब और कंप्यूटर से बनेगा, कट्टे से नहीं। शिक्षा और तकनीक के माध्यम से मऊ के युवा नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं और जनपद एवं प्रदेश को नहीं पहचान नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य CSR के माध्यम से कराया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती नूपुर अग्रवाल, कृष्णानंद राय सहित अनेक सम्मानित अतिथि, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।4
- बंद विद्यालयों को फिर शुरू कराएगी सपा सरकार : संग्राम यादव बूढ़नपुर। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बंद किए गए विद्यालयों की स्थिति और सरकार की नीतियों की सच्चाई से जनता को अवगत कराया जा रहा है।विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में 26 हजार से अधिक विद्यालयों को बंद किया है। अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में भी 16 से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था करते हुए उन्हें मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षकों की भर्ती कर युवाओं को रोजगार देने का भी काम किया जाएगा। डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण सरकारी शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षित लोग सरकार से सवाल करते हैं, इसलिए सरकारी विद्यालयों को बंद किया जा रहा है। सेवानिवृत्त 30 शिक्षकों का किया सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के सेवानिवृत्त 30 शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं संविधान देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। आज समाज में जो भी लोग अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़े हैं, उसमें शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। संविधान खतरे में है। बढ़ती महंगाई और अपराध पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि हालात इसी तरह बने रहे तो गरीबों के मुंह से निवाला तक छिन जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नरेंद्र नाथ यादव ने की। उन्होंने कहा कि चोर-डकैत किसी व्यक्ति का उतना नुकसान नहीं कर सकते, जितना नुकसान पढ़े-लिखे लोगों की चुप्पी से होता है। उन्होंने कहा कि जनता को सरकार से रोजगार, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग करनी चाहिए। ऐसी सरकार होनी चाहिए जो बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर भविष्य दे सके। इस दौरान पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, बर्मन यादव, प्रमुख शकील अहमद, बलवंत यादव, हरहर महादेव गुरु राम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- *शिक्षक सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है : श्री ए.के. शर्मा* *शिक्षक सम्मान ही राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है : श्री ए.के. शर्मा* *मऊ को अब कट्टे की नहीं कंप्यूटर की जरूरत, शिक्षा की नई इबादत लिखेगी नई पीढ़ी:मंत्री श्री ए के शर्मा* *हिंसा की पहचान से विकास और शिक्षा की पहचान की ओर बढ़ रहा मऊ* *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र ने जी के "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान ने बेटियों को दिए आगे बढ़ाने के नए अवसर* *मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक कार्य:मंत्री श्री ए के शर्मा* मऊ, 5 सितंबर 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, शाखा दोहरीघाट, मऊ द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए शिक्षकों के योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, सोच और भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए शिक्षक का सम्मान वास्तव में राष्ट्र निर्माण की शक्ति का सम्मान है। श्री ए.के. शर्मा ने अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के दौरान डीएवी, मऊ में उन्हें अपने गुरुजनों से जो संस्कार, शिक्षा और मार्गदर्शन मिला, वह आज भी उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत है। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान भी उन्हें अनेक विद्वान गुरुजनों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि जीवन में उन्हें जो भी उपलब्धियां मिली हैं, उनमें माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों के आशीर्वाद, संस्कार और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। आज देश की बेटियां डिफेंस, स्पेस, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, प्रशासन और खेल सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रही हैं। बेटियों को समान अवसर और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। मिशन कायाकल्प के माध्यम से विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विकास, शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि, रसोइयों के मानदेय में वृद्धि तथा शिक्षकों के आयुष्मान कार्ड जैसी पहल शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के हित और विद्यालयी व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। मऊ के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज मऊ को नई पहचान और नई दिशा की जरूरत है। उन्होंने कहा, “अब मऊ में कट्टे की नहीं, कंप्यूटर की जरूरत है। हिंसा की नहीं, शिक्षा और तकनीक की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि मऊ के बच्चों के हाथों में किताब, कंप्यूटर और आधुनिक तकनीक होनी चाहिए, ताकि वे देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि मऊ के बच्चों का भविष्य किताब और कंप्यूटर से बनेगा, कट्टे से नहीं। शिक्षा और तकनीक के माध्यम से मऊ के युवा नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं और जनपद एवं प्रदेश को नहीं पहचान नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालयों के कायाकल्प का कार्य CSR के माध्यम से कराया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती नूपुर अग्रवाल, श्री कृष्णानंद राय सहित अनेक सम्मानित अतिथि, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।3
- औचक निरीक्षण में एसपी ने परखी थाने की व्यवस्था, अभिलेख दुरुस्त रखने के निर्देश मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने शनिवार को थाना मधुबन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटरों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने त्योहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों की जांच की। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने पर जोर दिया। इसके बाद सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, शौचालय और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था देखी। महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी को फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनने और उनके निस्तारण के बाद नियमित रूप से फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई का भी जायजा लिया और स्वच्छता व्यवस्था को उच्च स्तर पर बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक समेत पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक मधुबन कृष्ण कुमार गुप्ता समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।4
- 93.53 लाख का तीन मंजिला मकान कुर्क गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद की अपराध से अर्जित संपत्ति पर मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 93.53 लाख का तीन मंजिला मकान कुर्क गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद की अपराध से अर्जित संपत्ति पर मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मऊ। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद की अपराध से अर्जित संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियुक्त द्वारा अपनी पत्नी शबाना बेगम के नाम से बनवाए गए तीन मंजिला मकान को धारा 14(1) गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्क/जब्तीकरण किया है। पुलिस के अनुसार, थाना घोसी में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में जिलाधिकारी मऊ द्वारा 13 अगस्त 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी घोसी सतेन्द्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में तहसीलदार घोसी एवं नियुक्त रिसीवर/संरक्षक अनीश सिंह की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई। कुर्क की गई संपत्ति वार्ड संख्या 08, करीमुद्दीनपुर दक्षिणी, भवन संख्या 421 में स्थित है। यह करीब 1404 वर्गफीट आवासीय भूमि पर बना तीन मंजिला मकान है। पुलिस ने इसकी वर्तमान अनुमानित कीमत 93 लाख 53 हजार रुपये बताई है। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान सामने आया कि उक्त मकान अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद ने अपराध से अर्जित अवैध धन से अपनी पत्नी के नाम पर बनवाया था। इसी आधार पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत संपत्ति को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी घोसी सतेन्द्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में की गई। मऊ पुलिस ने कहा कि “अपराध से अर्जित सम्पत्ति पर प्रहार” की नीति के तहत अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित चल-अचल संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी प्रभावी एवं कठोर विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।1
- मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, पत्नी के नाम बना 93.53 लाख का तीन मंजिला मकान कुर्क मऊ में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई, पत्नी के नाम बना 93.53 लाख का तीन मंजिला मकान कुर्क मऊ में अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद की पत्नी के नाम दर्ज तीन मंजिला मकान को पुलिस ने कुर्क कर लिया है। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 93 लाख 53 हजार रुपये बताई गई है। मामला थाना घोसी क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर दक्षिणी का है। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान सामने आया कि अभियुक्त मसूद अख्तर उर्फ मसूद अहमद ने अपराध से अर्जित अवैध धन से अपनी पत्नी शबाना बेगम के नाम पर तीन मंजिला मकान बनवाया था। जिलाधिकारी मऊ के आदेश के अनुपालन में आज क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और तहसीलदार घोसी अनीश सिंह की मौजूदगी में कुर्की की कार्रवाई की गई। यह मकान वार्ड संख्या 08 करीमुद्दीनपुर दक्षिणी में स्थित है। इसका आवासीय क्षेत्रफल करीब 1404 वर्गफीट है और वर्तमान अनुमानित कीमत 93 लाख 53 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित चल और अचल संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। मऊ पुलिस ने इसे अपराध से अर्जित संपत्ति पर प्रहार की नीति के तहत की गई प्रभावी कार्रवाई बताया है।1
- दुष्कर*दुष्कर्म मामले से संबंधित 01 बाल अपचारी अभिरक्षा में* पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद श्री जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.09.2026 को तुलसीपुर कुढवा के पास से मु0अ0सं0 309/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक बाल अपचारी् विजय इच्छा में पुलिस ने किया गिरफ्तार दुष्कर्म मामले से संबंधित 01 बाल अपचारी अभिरक्षा में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने तुलसीपुर कुढवा के पास से मु0अ0सं0 309/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लाकर उक्त बाल अपचारी द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया उक्त बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।1
- मुहम्मदाबाद में दुष्कर्म मामले से जुड़ा बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में मुहम्मदाबाद में दुष्कर्म मामले से जुड़ा बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में मऊ के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।1
- फर्जी व कूटरचित वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर ग्राहक *प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 05.09.2026* *थाना- मुबारकपुर जनपद- आजमगढ़* *🔹फर्जी व कूटरचित वाहन इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से ठगी करने वाला दिल्ली का शातिर वांछित आरोपी गिरफ्तार* *🔹रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर फर्जी पॉलिसी तैयार कर ग्राहकों से करता था ठगी।* *🔹कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 ओप्पो मोबाइल फोन व 01 सिम कार्ड बरामद।* *पूर्व की घटना-* मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ के आदेशानुसार रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मुबारकपुर पर रवि कुमार झा पुत्र विनोद झा एवं अंकित जायसवाल के विरुद्ध फर्जी व कूटरचित इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर आम जनता से धोखाधड़ी/ठगी करने के संबंध में मु0अ0सं0 298/2026, धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। *गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 05.09.2026 को उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह के साथ क्षेत्र में भ्रमण/शांति व्यवस्था हेतु बड़ी अर्जेन्टी तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त का वांछित आरोपी रवि कुमार झा रोडवेज तिराहे के पास मौजूद है तथा कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर समय करीब 13:05 बजे, रोडवेज तिराहा से कुछ दूरी पहले, कस्बा मुबारकपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *अभियुक्त का विवरण-* रवि कुमार झा पुत्र विनोद झा, उम्र करीब 28 वर्ष, वर्तमान पता- जे-1/44 चाणक्य प्लेस पार्ट-1, उत्तमनगर जनकपुरी, थाना जनकपुरी, नई दिल्ली; मूल पता- भासर चौक, वार्ड नं0-10, सीतामढ़ी, थाना सीतामढ़ी, जिला सीतामढ़ी, बिहार। *पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुकदमा उपरोक्त से संबंधित घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह ग्राहकों से रुपये लेकर रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कम्पनी के नाम पर फर्जी व कूटरचित इंश्योरेंस पॉलिसी तैयार कर अनुचित लाभ अर्जित करता था। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 298/2026, धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़। *बरामदगी-* 01 ओप्पो मोबाइल फोन एवं 01 सिम कार्ड बरामद। *गिरफ्तारी करने वाली टीम-* उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी, का0 कुलदीप सरोज, का0 मुकुन्द मिश्रा, थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।1