अशोकनगर में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में ज्ञापन सोपा अशोकनगर में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा खाद्य सामग्री, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली के दाम कम करने की मांग अशोकनगर में कांग्रेस ने बुधवार को देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम नागरिकों, गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। दाल, चावल, आटा, खाद्य तेल और सब्जियों सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से लोगों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है। ज्ञापन में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ बिजली के बढ़े हुए बिलों का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं, जिससे परिवारों की क्रय शक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने, करों में राहत प्रदान करने और आम जनता को राहत पहुंचाने वाली नीतियां बनाने की अपील की। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अशोकनगर में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में ज्ञापन सोपा अशोकनगर में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा खाद्य सामग्री, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली के दाम कम करने की मांग अशोकनगर में कांग्रेस ने बुधवार को देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम नागरिकों, गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। दाल, चावल, आटा, खाद्य तेल और सब्जियों सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से लोगों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है। ज्ञापन में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ बिजली के बढ़े हुए बिलों का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं, जिससे परिवारों की क्रय शक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने, करों में राहत प्रदान करने और आम जनता को राहत पहुंचाने वाली नीतियां बनाने की अपील की। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- दिल्ली-एनसीआर में भारी मानसूनी बारिश से यातायात प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई प्रमुख मार्गों पर भारी जलभराव की स्थिति बन गई। भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 100 से अधिक उड़ानों के संचालन में देरी हुई तथा कई विमानों को डायवर्ट किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।1
- अशोकनगर में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में ज्ञापन सोपा अशोकनगर में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में ज्ञापन सौंपा खाद्य सामग्री, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और बिजली के दाम कम करने की मांग अशोकनगर में कांग्रेस ने बुधवार को देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार आलोक श्रीवास्तव को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस विधायक हरी बाबू राय जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाह और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि लगातार बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम नागरिकों, गरीबों और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। दाल, चावल, आटा, खाद्य तेल और सब्जियों सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से लोगों का रसोई बजट प्रभावित हुआ है। ज्ञापन में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ बिजली के बढ़े हुए बिलों का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं, जिससे परिवारों की क्रय शक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने, करों में राहत प्रदान करने और आम जनता को राहत पहुंचाने वाली नीतियां बनाने की अपील की। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- अशोकनगर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, गूंजा भाईचारे का संदेश अशोकनगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को शहर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। जुलूस इमाम चौक से शुरू होकर विदिशा रोड, गांधी पार्क, प्रोसेशन रोड और अंबेडकर पार्क होते हुए वापस इमाम चौक पहुंचा। पूरे मार्ग में उत्साह का माहौल रहा। आयोजन के दौरान आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान शहर में अमन-चैन की कामना की गई।1
- गौ सम्मान अभियान का तीसरा चरण शुरू भोपाल में हुई बैठक संपन्न गौ सम्मान अभियान का तीसरा चरण शुरू भोपाल में हुई बैठक संपन्न1
- चीनी ₹80 हो गई है आज की ताजा खबर चीनी में मैंने गिरा दिया ₹80 से हो गई 55 रुपए में अब खरीदी है चीनी 😃😃😃😃😄😄1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 26 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *₹10 हजार के इनामी 3 आरोपी गिरफ्तार, 10 मोटरसाइकिलें बरामद, कुल कीमत ₹10 लाख* थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में ₹10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित कुल 10 मोटरसाइकिलें, अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख बरामद की हैं। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 19 अगस्त 2026 को फरियादी अक्षय जैन पिता मनोज कुमार जैन, उम्र 22 वर्ष, निवासी किरी मोहल्ला, विदिशा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP40 MW0280 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी। फरियादी के अनुसार मोटरसाइकिल रंगई हनुमान मंदिर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 571/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी क्रम में दिनांक 05 अगस्त 2026 को फरियादी मुकेश रजक पिता मानसिंह रजक, निवासी पुलिस लाइन, विदिशा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP38 MG 7780 चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई थी। फरियादी के अनुसार मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन के बाहर प्लेटफार्म नंबर 04 के पास खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 534/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस की कार्रवाई:* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के द्वारा चोरी की घटनाओं में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी के निर्देश दिए गए। इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री राजपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में तत्काल जांच प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया— 👉कन्हैया लाल केवट पिता कालूराम केवट, उम्र 35 वर्ष, निवासी नरखेड़ घाट, नटेरन, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा। 👉आकाश पिता रूप सिंह आदिवासी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चोपड़ा, थाना हैदरगढ़, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा। 👉दीपक आदिवासी पिता राजू आदिवासी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बगड़ी, हाल सोराई रोड, जतपुरा, विदिशा। *कहाँ-कहाँ से चोरी की गई थीं मोटरसाइकिलें:* पुलिस द्वारा बरामद की गई 10 मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। बरामद मोटरसाइकिलों में होशंगाबाद से नीले रंग की हीरो डीलक्स, बेरसिया से काले रंग की प्लैटिना, धतुरिया के आगे रोड से काले रंग की स्प्लेंडर, नैनीताल विदिशा के पास पार्क से ग्रे रंग की साइन, सब्जी मंडी के पास से ग्रे रंग की शाइन, मंडीदीप के पास से काले रंग की स्प्लेंडर, विदिशा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 04 के बाहर से काले रंग की स्प्लेंडर, बागरोद-सागर रोड से काले रंग की हीरो डीलक्स, एक ग्रे रंग की होंडा लीवो तथा अशोक नगर रोड नटेरन के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी किया जाना सामने आया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में चोरी गई मोटरसाइकिल सहित कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। *बरामद मशरूका:* 👉कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद 👉कुल अनुमानित कीमत : ₹10 लाख *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन श्री राजपाल सिंह जादौन एवं थाना सिविल लाइन पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।2
- वृंदावन बनी धार्मिक नगरी मल्हारगढ़ भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग वृंदावन बनी धार्मिक नगरी मल्हारगढ़ भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग1
- युवती के सिर पर ईंट से वार, महिला समेत दो पर गंभीर आरोप गुना के सुदामा कॉलोनी की घटना, पुलिस दस्तावेज में जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख गुना। शहर के सुदामा कॉलोनी, बूढ़े बालाजी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद मारपीट और ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस में दर्ज प्रथम सूचना के अनुसार, एक युवती के सिर में चोट आई और खून निकल आया। मामले में एक युवक और उसकी मां पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे शिकायतकर्ता अपनी बेटी पूनम शर्मा और भतीजी सिद्धी शर्मा के साथ सुदामा कॉलोनी में मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला कृष्णा कुशवाह मिला। शिकायत में आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर कृष्णा ने शिकायतकर्ता और उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। ईंट से सिर पर किया वार शिकायतकर्ता के अनुसार, गाली देने से मना करने पर कृष्णा कुशवाह ने कथित तौर पर हाथ में ली हुई लुहांगी/लोहे की वस्तु से पूनम शर्मा पर हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट लगी और खून निकल आया। इसी दौरान कृष्णा की मां प्रेमलता कुशवाह के मौके पर पहुंचने का भी शिकायत में उल्लेख है। आरोप है कि प्रेमलता ने डंडे से शिकायतकर्ता और उसकी भतीजी सिद्धी के साथ मारपीट की। शिकायत में दोनों महिलाओं को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट आने की बात कही गई है। मौके पर पहुंचे लोगों ने कराया बीच-बचाव पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, घटना के समय चेतन शर्मा और दीपक नामदेव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मारपीट में घायल हुए लोगों की मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1