logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

काचरौली में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ । खेलों से मिलता है अनुशासन, भाईचारे और खेल भावना का संदेश : दर्शन सिंह गुर्जर। हिंडौन सिटी। करौली । काचरौली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, भाईचारे और अनुशासन की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य अनूप शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में क्रिकेट, रनवी, फुटबॉल, शतरंज, ताइक्वांडो, टेनिस, मलखंब और लूडो सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। क्रिकेट के 17 वर्षीय बालक वर्ग में 23 टीमों के 345 तथा 19 वर्षीय बालक वर्ग में 20 टीमों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अन्य खेलों में करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, सहयोग, भाईचारे और खेल भावना का विकास होता है। भामाशाह रामनिवास मीणा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार को जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों ने सहयोग राशि प्रदान की। पूर्व सरपंच चंद्रपाल सिंह एवं सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह मीणा ने 21 हजार रुपये, प्रेम सिंह बेनीवाल ने 5100 रुपये तथा मथुरा जाटव ने 5100 रुपये दिए। वहीं भामाशाह रामनिवास मीणा ने विद्यालय को एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उद्घाटन मुकाबले में निर्मल हैप्पी विद्यालय विजयी प्रतियोगिता के उद्घाटन क्रिकेट मुकाबले में अंडर-19 वर्ग में निर्मल हैप्पी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिंडौन सिटी ने रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा को हराकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम में एडीओ रजनी गोयल, प्रधानाचार्य अनूप शर्मा, उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रियकांत बेनीवाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे। मंच संचालन प्रियकांत बेनीवाल ने किया। दौरान नीमरोठ मीणा, राजेश गुर्जर, गोविन्द सिंह, गजराज सिंह बेनीवाल, अनिल भारद्वाज, मनोज तिवारी, जगदीश गुप्ता और भीम सिंह बेनीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

16 hrs ago
user_Kailash sattavan
Kailash sattavan
Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
16 hrs ago

काचरौली में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ । खेलों से मिलता है अनुशासन, भाईचारे और खेल भावना का संदेश : दर्शन सिंह गुर्जर। हिंडौन सिटी। करौली । काचरौली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, भाईचारे और अनुशासन की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य अनूप शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में क्रिकेट, रनवी, फुटबॉल, शतरंज, ताइक्वांडो, टेनिस, मलखंब और लूडो सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। क्रिकेट के 17 वर्षीय बालक वर्ग में 23 टीमों के 345 तथा 19 वर्षीय बालक वर्ग में 20 टीमों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अन्य खेलों में करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, सहयोग, भाईचारे और खेल भावना का विकास होता है। भामाशाह रामनिवास मीणा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार को जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों ने सहयोग राशि प्रदान की। पूर्व सरपंच चंद्रपाल सिंह एवं सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह मीणा ने 21 हजार रुपये, प्रेम सिंह बेनीवाल ने 5100 रुपये तथा मथुरा जाटव ने 5100 रुपये दिए। वहीं भामाशाह रामनिवास मीणा ने विद्यालय को एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उद्घाटन मुकाबले में निर्मल हैप्पी विद्यालय विजयी प्रतियोगिता के उद्घाटन क्रिकेट मुकाबले में अंडर-19 वर्ग में निर्मल हैप्पी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिंडौन सिटी ने रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा को हराकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम में एडीओ रजनी गोयल, प्रधानाचार्य अनूप शर्मा, उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रियकांत बेनीवाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे। मंच संचालन प्रियकांत बेनीवाल ने किया। दौरान नीमरोठ मीणा, राजेश गुर्जर, गोविन्द सिंह, गजराज सिंह बेनीवाल, अनिल भारद्वाज, मनोज तिवारी, जगदीश गुप्ता और भीम सिंह बेनीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • काचरौली में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ । खेलों से मिलता है अनुशासन, भाईचारे और खेल भावना का संदेश : दर्शन सिंह गुर्जर। हिंडौन सिटी। करौली । काचरौली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, भाईचारे और अनुशासन की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य अनूप शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में क्रिकेट, रनवी, फुटबॉल, शतरंज, ताइक्वांडो, टेनिस, मलखंब और लूडो सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। क्रिकेट के 17 वर्षीय बालक वर्ग में 23 टीमों के 345 तथा 19 वर्षीय बालक वर्ग में 20 टीमों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अन्य खेलों में करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, सहयोग, भाईचारे और खेल भावना का विकास होता है। भामाशाह रामनिवास मीणा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार को जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों ने सहयोग राशि प्रदान की। पूर्व सरपंच चंद्रपाल सिंह एवं सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह मीणा ने 21 हजार रुपये, प्रेम सिंह बेनीवाल ने 5100 रुपये तथा मथुरा जाटव ने 5100 रुपये दिए। वहीं भामाशाह रामनिवास मीणा ने विद्यालय को एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। उद्घाटन मुकाबले में निर्मल हैप्पी विद्यालय विजयी प्रतियोगिता के उद्घाटन क्रिकेट मुकाबले में अंडर-19 वर्ग में निर्मल हैप्पी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिंडौन सिटी ने रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा को हराकर जीत दर्ज की। कार्यक्रम में एडीओ रजनी गोयल, प्रधानाचार्य अनूप शर्मा, उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रियकांत बेनीवाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे। मंच संचालन प्रियकांत बेनीवाल ने किया। दौरान नीमरोठ मीणा, राजेश गुर्जर, गोविन्द सिंह, गजराज सिंह बेनीवाल, अनिल भारद्वाज, मनोज तिवारी, जगदीश गुप्ता और भीम सिंह बेनीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    काचरौली में 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

।

खेलों से मिलता है अनुशासन, भाईचारे और खेल भावना का संदेश : दर्शन सिंह गुर्जर।

हिंडौन सिटी। करौली ।
काचरौली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 70वीं जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, भाईचारे और अनुशासन की शपथ दिलाई।
प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य अनूप शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में क्रिकेट, रनवी, फुटबॉल, शतरंज, ताइक्वांडो, टेनिस, मलखंब और लूडो सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। क्रिकेट के 17 वर्षीय बालक वर्ग में 23 टीमों के 345 तथा 19 वर्षीय बालक वर्ग में 20 टीमों के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अन्य खेलों में करीब 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से खिलाड़ियों में अनुशासन, सहयोग, भाईचारे और खेल भावना का विकास होता है। भामाशाह रामनिवास मीणा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार को जनप्रतिनिधियों एवं भामाशाहों ने सहयोग राशि प्रदान की। पूर्व सरपंच चंद्रपाल सिंह एवं सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह मीणा ने 21 हजार रुपये, प्रेम सिंह बेनीवाल ने 5100 रुपये तथा मथुरा जाटव ने 5100 रुपये दिए। वहीं भामाशाह रामनिवास मीणा ने विद्यालय को एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
उद्घाटन मुकाबले में निर्मल हैप्पी विद्यालय विजयी
प्रतियोगिता के उद्घाटन क्रिकेट मुकाबले में अंडर-19 वर्ग में निर्मल हैप्पी उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिंडौन सिटी ने रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खेड़ा को हराकर जीत दर्ज की।
कार्यक्रम में एडीओ रजनी गोयल, प्रधानाचार्य अनूप शर्मा, उपप्रधानाचार्य संतोष कुमार, शारीरिक शिक्षक प्रियकांत बेनीवाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व ग्रामीण मौजूद रहे। मंच संचालन प्रियकांत बेनीवाल ने किया। दौरान नीमरोठ मीणा, राजेश गुर्जर, गोविन्द सिंह, गजराज सिंह बेनीवाल, अनिल भारद्वाज, मनोज तिवारी, जगदीश गुप्ता और भीम सिंह बेनीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार लालसोट पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे रेंज स्तरीय विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार चल रहे आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू करेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त काली स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू करेल पुत्र जगदीश मीणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी करेल, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी थाना मलारना डूंगर में वांछित चल रहा था तथा उसके विरुद्ध धारा 193(9) BNSS के तहत कार्रवाई लंबित थी। आरोपी वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए काली स्कॉर्पियो को छिपाकर रखता था तथा वाहन की पीछे की नंबर प्लेट हटाकर फरारी काट रहा था। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी लालसोट हरलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। घटना का विवरण: दिनांक 16 नवंबर 2024 को परिवादी हेमराज मीणा निवासी थलोज, थाना लालसोट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ बदमाशों ने उसके भूखंड को बेचने की बात को लेकर धमकाया तथा तीन-चार दिन में जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 12 बजे जेसीबी और 12-13 वाहनों में करीब 50-60 लोग भूखंड पर पहुंचे। आरोपियों ने परिवादी की दुकान में घुसकर परिवादी व उसकी पत्नी पर बंदूक तान दी और भूखंड के दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नहीं देने पर आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे रुपये लूट लिए तथा दोनों को बंधक बना लिया। बाहर खड़े बदमाशों ने भूखंड पर चल रहे निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मामले में प्रकरण संख्या 588/2024 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण प्रकरण में अनुसंधान के बाद आरोपियों की तलाश के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया। सीडीआर विश्लेषण के आधार पर नामजद आरोपियों— 1. बीरबल उर्फ बलवीर मीणा पुत्र अर्जुनलाल मीणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी चौकीदारों की ढाणी, झापदा, थाना झापदा, जिला दौसा। 2. रामकल्याण गुर्जर उर्फ राम गुर्जर पुत्र मदनलाल गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी सीपुरा, थाना दत्तवास, जिला टोंक। 3. मनराज गुर्जर पुत्र भागुता गुर्जर, उम्र 29 वर्ष, निवासी रायधामोद/सदरपुरा उर्फ थूणी, थाना दत्तवास, जिला टोंक। को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। कार्रवाई टीम एवं गिरफ्तारी का विवरण दिनांक 20 सितंबर 2026 को टीपी पीसीआर-112 दौसा से सूचना प्राप्त हुई कि भगवतपुरा चांदसेन-मिर्जापुर चौराहा पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई है। सूचना पर डीएसपी लालसोट के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई। पुलिस टीम लाडपुरा मोड़ के पास पहुंची, जहां सड़क किनारे काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या RJ14UK4423 के पास 5-6 युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर सभी युवक स्कॉर्पियो में बैठकर तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चार-पांच युवक स्कॉर्पियो से कूदकर अंधेरे एवं खेतों में खड़ी फसल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस टीम ने वाहन चालक को पकड़कर उसका नाम-पता पूछा। उसने अपना नाम दिलखुश मीणा उर्फ दिल्लू करेल पुत्र जगदीश मीणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी करेल, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर बताया। वाहन की जांच करने पर उसकी पीछे की नंबर प्लेट हटी हुई मिली। वाहन के दस्तावेज एवं चालक का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी दिलखुश मीणा उर्फ दिल्लू करेल को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में दबिश दी गई। आरोपी को दिनांक 21 सितंबर 2026 को माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट, लालसोट के समक्ष पेश किया गया। जब्त स्कॉर्पियो वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है। दो साल से फरार चल रहा था आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू करेल थाना लालसोट के प्रकरण संख्या 588/2024 में धारा 193(9) BNSS के तहत वांछित चल रहा था। जयपुर रेंज स्तर पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर बार-बार दबिश देने के साथ तकनीकी सहायता से भी तलाश की गई। लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 21 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध राज्य के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर प्रकृति के 10 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस) भी है। प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश एवं अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी का नाम-पता दिलखुश मीणा उर्फ दिल्लू करेल पुत्र जगदीश मीणा, जाति मीणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी करेल, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर।
    2
    लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

लालसोट पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे रेंज स्तरीय विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार चल रहे आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू करेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त काली स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू करेल पुत्र जगदीश मीणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी करेल, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी थाना मलारना डूंगर में वांछित चल रहा था तथा उसके विरुद्ध धारा 193(9) BNSS के तहत कार्रवाई लंबित थी। आरोपी वारदात के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए काली स्कॉर्पियो को छिपाकर रखता था तथा वाहन की पीछे की नंबर प्लेट हटाकर फरारी काट रहा था।
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर राहुल प्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक दौसा पीयूष दीक्षित आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी लालसोट हरलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।
घटना का विवरण:
दिनांक 16 नवंबर 2024 को परिवादी हेमराज मीणा निवासी थलोज, थाना लालसोट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ बदमाशों ने उसके भूखंड को बेचने की बात को लेकर धमकाया तथा तीन-चार दिन में जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 12 बजे जेसीबी और 12-13 वाहनों में करीब 50-60 लोग भूखंड पर पहुंचे। आरोपियों ने परिवादी की दुकान में घुसकर परिवादी व उसकी पत्नी पर बंदूक तान दी और भूखंड के दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नहीं देने पर आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे रुपये लूट लिए तथा दोनों को बंधक बना लिया।
बाहर खड़े बदमाशों ने भूखंड पर चल रहे निर्माण कार्य को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। मामले में प्रकरण संख्या 588/2024 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों का विवरण
प्रकरण में अनुसंधान के बाद आरोपियों की तलाश के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई तथा संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई। संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सीडीआर प्राप्त कर उसका विश्लेषण किया गया। सीडीआर विश्लेषण के आधार पर नामजद आरोपियों—
1. बीरबल उर्फ बलवीर मीणा पुत्र अर्जुनलाल मीणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी चौकीदारों की ढाणी, झापदा, थाना झापदा, जिला दौसा।
2. रामकल्याण गुर्जर उर्फ राम गुर्जर पुत्र मदनलाल गुर्जर, उम्र 24 वर्ष, निवासी सीपुरा, थाना दत्तवास, जिला टोंक।
3. मनराज गुर्जर पुत्र भागुता गुर्जर, उम्र 29 वर्ष, निवासी रायधामोद/सदरपुरा उर्फ थूणी, थाना दत्तवास, जिला टोंक।
को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
कार्रवाई टीम एवं गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 20 सितंबर 2026 को टीपी पीसीआर-112 दौसा से सूचना प्राप्त हुई कि भगवतपुरा चांदसेन-मिर्जापुर चौराहा पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई है। सूचना पर डीएसपी लालसोट के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई।
पुलिस टीम लाडपुरा मोड़ के पास पहुंची, जहां सड़क किनारे काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या RJ14UK4423 के पास 5-6 युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर सभी युवक स्कॉर्पियो में बैठकर तेज गति से भागने लगे। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चार-पांच युवक स्कॉर्पियो से कूदकर अंधेरे एवं खेतों में खड़ी फसल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
पुलिस टीम ने वाहन चालक को पकड़कर उसका नाम-पता पूछा। उसने अपना नाम दिलखुश मीणा उर्फ दिल्लू करेल पुत्र जगदीश मीणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी करेल, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर बताया।
वाहन की जांच करने पर उसकी पीछे की नंबर प्लेट हटी हुई मिली। वाहन के दस्तावेज एवं चालक का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी दिलखुश मीणा उर्फ दिल्लू करेल को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्र में दबिश दी गई।
आरोपी को दिनांक 21 सितंबर 2026 को माननीय कार्यपालक मजिस्ट्रेट, लालसोट के समक्ष पेश किया गया। जब्त स्कॉर्पियो वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है।
दो साल से फरार चल रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्लू करेल थाना लालसोट के प्रकरण संख्या 588/2024 में धारा 193(9) BNSS के तहत वांछित चल रहा था। जयपुर रेंज स्तर पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध स्थानों पर बार-बार दबिश देने के साथ तकनीकी सहायता से भी तलाश की गई। लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 21 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार आरोपी करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध राज्य के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, आर्म्स एक्ट सहित गंभीर प्रकृति के 10 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर का हिस्ट्रीशीटर (एचएस) भी है।
प्रकरण में शेष आरोपियों की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम-पता
दिलखुश मीणा उर्फ दिल्लू करेल पुत्र जगदीश मीणा, जाति मीणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी करेल, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर।
    user_सुरज पोसवाल
    सुरज पोसवाल
    Priest सिकराय, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सिकराय नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष भी जीता सिकराय। पहली बार बनी सिकराय नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के फतेह सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रकाश चंद मीणा को एक वोट से हराया। फतेह सिंह चौहान को 13 वोट मिले, जबकि प्रकाश चंद मीणा को 12 वोट मिले। फतेह सिंह चौहान वार्ड 23 से निर्दलीय पार्षद चुने गए थे, बाद में भाजपा ने उन्हें उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया। इससे पहले अध्यक्ष पद पर भाजपा के कैलाश बैरवा निर्वाचित हुए थे। उपाध्यक्ष का परिणाम रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार ने करीब 3:45 बजे घोषित किया। परिणाम आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। पुष्पेंद्र घूमना पत्रकार
    1
    सिकराय नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष भी जीता
सिकराय। पहली बार बनी सिकराय नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के फतेह सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रकाश चंद मीणा को एक वोट से हराया।
फतेह सिंह चौहान को 13 वोट मिले, जबकि प्रकाश चंद मीणा को 12 वोट मिले। फतेह सिंह चौहान वार्ड 23 से निर्दलीय पार्षद चुने गए थे, बाद में भाजपा ने उन्हें उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया।
इससे पहले अध्यक्ष पद पर भाजपा के कैलाश बैरवा निर्वाचित हुए थे। उपाध्यक्ष का परिणाम रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार ने करीब 3:45 बजे घोषित किया। परिणाम आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
पुष्पेंद्र घूमना पत्रकार
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    6 hrs ago
  • एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के दूसरी बार पार्षद निर्वाचित होने पर भव्य स्वागत.... हिंडौन सिटी। नगरपरिषद हिंडौन के वार्ड नं.19 से लगातार दूसरी बार पार्षद बने अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का मंगलवार को पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के तिरुपति नगर स्थित आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी और पार्षद खान को उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं जनसेवा के लिए दुआओं से नवाजा। इस अवसर पर नफीस अहमद के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं साथियों ने अब्दुल मुगनी खान को लगातार दूसरी बार मिली जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे अपने आगामी कार्यकाल में वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद, शिक्षाविद अतीक अहमद, कांग्रेसी नेता इमरान खान एडवोकेट, शहजाद खान, कमाल खान, हाफिज़ सईद,आसिफ तेली,कयाम खान,सद्दाम कुरैशी,आमिर कुरैशी,आजाद खलीफा,सलमान,रफीक मलिक, नगीन कुरेशी, अज़हर काज़ी रिंकू बैंसला, नूरदीन गद्दी,संजय सेन, बब्बू भाई, रफीक लहचोड़ा, खलीक अहमद, बॉडी बिल्डर अरशद कुरैशी, रिजवान कुरैशी, महताब आलम, अरमान कमर, अल्ताफ अहमद, अदीब अहमद, विक्रम सैनी, पूरन बेरवा, बबलू सेन डॉक्टर अमन सहित शहर के दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं साथी उपस्थित रहे।
    1
    एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के दूसरी बार पार्षद निर्वाचित होने पर भव्य स्वागत.... 

हिंडौन सिटी। नगरपरिषद हिंडौन के वार्ड नं.19 से लगातार दूसरी बार पार्षद बने अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का मंगलवार को पूर्व उपसभापति नफीस अहमद के तिरुपति नगर स्थित आवास पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद अब्दुल मुगनी खान एडवोकेट का साफा बांधकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी और पार्षद खान को उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं जनसेवा के लिए दुआओं से नवाजा। इस अवसर पर नफीस अहमद के नेतृत्व में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं साथियों ने अब्दुल मुगनी खान को लगातार दूसरी बार मिली जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे अपने आगामी कार्यकाल में वार्डवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक इदरीस अहमद, शिक्षाविद अतीक अहमद, कांग्रेसी नेता इमरान खान एडवोकेट, शहजाद खान, कमाल खान, हाफिज़ सईद,आसिफ तेली,कयाम खान,सद्दाम कुरैशी,आमिर कुरैशी,आजाद खलीफा,सलमान,रफीक मलिक, नगीन कुरेशी, अज़हर काज़ी रिंकू बैंसला, नूरदीन गद्दी,संजय सेन, बब्बू भाई, रफीक लहचोड़ा, खलीक अहमद, बॉडी बिल्डर अरशद कुरैशी, रिजवान कुरैशी, महताब आलम, अरमान कमर, अल्ताफ अहमद, अदीब अहमद, विक्रम सैनी, पूरन बेरवा, बबलू सेन डॉक्टर अमन सहित शहर के दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं साथी उपस्थित रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर मुजाहिद खान 16 मतों से विजयी कांग्रेस के मुजाहिद खान को 38, भाजपा की चतरो देवी कटारिया को मिले 22 वोट; जीत के बाद निकाला जुलूस गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान ने भाजपा की वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया को 16 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मुजाहिद खान को 38 और चतरो देवी को 22 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस पार्षदों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों ने सुबह रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के दौरान नगर परिषद परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एएसपी नारायण, पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज, कोतवाली थानाधिकारी करण सिंह, सदर थानाधिकारी सुशीला और उदेई मोड़ थानाधिकारी मदरूप सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा। दोपहर 2:35 बजे भाजपा खेमे के पार्षद मतदान के लिए पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद मतदान कर सभी बाहर आ गए। इसके बाद दोपहर 3:19 बजे कांग्रेस पार्षद एक साथ नगर परिषद पहुंचे और बारी-बारी से मतदान किया। मतदान के बाद मतपेटी सील कर मतगणना शुरू की गई। इसमें मुजाहिद खान विजयी रहे। जीत के बाद समर्थकों ने मुजाहिद खान का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर नगर परिषद से राउमावि स्कूल, रोडवेज बस स्टैंड, कोर्ट सर्किल, मिनी सचिवालय, कोतवाली थाना और नेहरू पार्क होते हुए देवी स्टोर चौराहा स्थित विधायक निवास व कांग्रेस कार्यालय तक जुलूस निकाला।
    4
    नगर परिषद में उपाध्यक्ष पद पर मुजाहिद खान 16 मतों से विजयी
कांग्रेस के मुजाहिद खान को 38, भाजपा की चतरो देवी कटारिया को मिले 22 वोट; जीत के बाद निकाला जुलूस
गंगापुर सिटी।
नगर परिषद गंगापुर सिटी में मंगलवार को उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित वार्ड 60 के पार्षद मुजाहिद खान ने भाजपा की वार्ड 20 की पार्षद चतरो देवी कटारिया को 16 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मुजाहिद खान को 38 और चतरो देवी को 22 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस पार्षदों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
उपाध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों ने सुबह रिटर्निंग अधिकारी विनोद कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के दौरान नगर परिषद परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एएसपी नारायण, पुलिस उपाधीक्षक गिर्राज, कोतवाली थानाधिकारी करण सिंह, सदर थानाधिकारी सुशीला और उदेई मोड़ थानाधिकारी मदरूप सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
दोपहर 2:35 बजे भाजपा खेमे के पार्षद मतदान के लिए पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद मतदान कर सभी बाहर आ गए। इसके बाद दोपहर 3:19 बजे कांग्रेस पार्षद एक साथ नगर परिषद पहुंचे और बारी-बारी से मतदान किया। मतदान के बाद मतपेटी सील कर मतगणना शुरू की गई। इसमें मुजाहिद खान विजयी रहे।
जीत के बाद समर्थकों ने मुजाहिद खान का माला-साफा पहनाकर स्वागत किया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर नगर परिषद से राउमावि स्कूल, रोडवेज बस स्टैंड, कोर्ट सर्किल, मिनी सचिवालय, कोतवाली थाना और नेहरू पार्क होते हुए देवी स्टोर चौराहा स्थित विधायक निवास व कांग्रेस कार्यालय तक जुलूस निकाला।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजगढ़ में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदानः सर्वेश सैनी और अनिल गुप्ता के बीच मुकाबला राजगढ़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड नंबर 39 से निर्वाचित अनिल कुमार गुप्ता का मुकाबला वार्ड नंबर 9 से निर्वाचित सर्वेश सैनी से होगा। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा ने बताया कि मतदान दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मंजू सैनी के नाम वापस लेने के बाद अब सिर्फ दो उम्मीदवार ही अनिल गुप्ता सर्वेश सैनी चुनावी दौड़ में बचे हैं। उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कस्बे सहित प्रमुख स्थानों पर चर्चाएं तेज हैं। नगर पालिका परिसर के बाहर डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    राजगढ़ में उपाध्यक्ष पद के लिए मतदानः सर्वेश सैनी और अनिल गुप्ता के बीच मुकाबला
राजगढ़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब दो प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड नंबर 39 से निर्वाचित अनिल कुमार गुप्ता का मुकाबला वार्ड नंबर 9 से निर्वाचित सर्वेश सैनी से होगा। रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीणा ने बताया कि मतदान दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मंजू सैनी के नाम वापस लेने के बाद अब सिर्फ दो उम्मीदवार ही अनिल गुप्ता सर्वेश सैनी चुनावी दौड़ में बचे हैं। उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कस्बे सहित प्रमुख स्थानों पर चर्चाएं तेज हैं। नगर पालिका परिसर के बाहर डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी* *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी* दौसा, 22 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को की जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
    1
    *जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी*

*जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए वर्गवार एवं महिला आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को होगी*
दौसा, 22 सितंबर। आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए जिले में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रधान पद के लिए वर्गवार आरक्षण तथा महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को की जाएगी।
जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार आरक्षण एवं लॉटरी प्रक्रिया 23 सितंबर को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्ट्रेट के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • हिंडौन में जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकले ठाकुर जी के डोले, जलसेन तालाब के छत्तू घाट पर हुई विशेष पूजा-अर्चना... हिंडौन में जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकले ठाकुर जी के डोले, जलसेन तालाब के छत्तू घाट पर हुई विशेष पूजा-अर्चना ​हिंडौन सिटी। धार्मिक नगरी हिंडौन में जलझूलनी एकादशी का पर्व मंगलवार को अपार श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान श्री कृष्ण (ठाकुर जी) के भव्य डोले (विमान) निकाले गए, जिनमें ठाकुर जी की प्रतिमाओं को मनमोहक नए वस्त्र और श्रृंगार धारण कराकर नगर भ्रमण कराया गया। ​पर्व पर मुख्य आकर्षण जाट की सराय स्थित प्राचीन श्री कल्याण राय जी मंदिर से निकलने वाला डोला रहा। पंडित गणेश दत्त शास्त्री के विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर जी के डोले की शोभायात्रा शुरू हुई। डोले के प्रस्थान करते ही श्रद्धालुओं ने "श्री कल्याण रायजी" और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयघोषों से पूरा माहौल धर्ममय कर दिया। ​शोभायात्रा (डोला) शहर के प्रमुख बाजारों व विभिन्न मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने डोले पर फल-मिठाई चढ़ाकर और पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। जयकारे लगाते श्रद्धालु जलसेन तालाब की ओर बढ़ते रहे। विभिन्न मार्गों से होकर ठाकुर जी का डोला प्रसिद्ध जलसेन तालाब छत्तू घाट पहुंचा। जहां श्याम सुंदर पंडा, राम पंडा,शत्रुघ्न पंडा, सीताराम पंडा, लक्ष्मी कांत शर्मा, मधुसूदन शर्मा व अन्य आचार्यों के सानिध्य में भगवान श्री कल्याण राय जी की प्रतिमा को जल विहार कराया गया और विशेष पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया और महाआरती की गई। महाआरती के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया।​इस धार्मिक आयोजन में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, मंदिर कमेटी के सदस्यों और हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
    3
    हिंडौन में जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकले ठाकुर जी के डोले, जलसेन तालाब के छत्तू घाट पर हुई विशेष पूजा-अर्चना...

हिंडौन में जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकले ठाकुर जी के डोले, जलसेन तालाब के छत्तू घाट पर हुई विशेष पूजा-अर्चना
​हिंडौन सिटी। धार्मिक नगरी हिंडौन में जलझूलनी एकादशी का पर्व मंगलवार को अपार श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों से भगवान श्री कृष्ण (ठाकुर जी) के भव्य डोले (विमान) निकाले गए, जिनमें ठाकुर जी की प्रतिमाओं को मनमोहक नए वस्त्र और श्रृंगार धारण कराकर नगर भ्रमण कराया गया। ​पर्व पर मुख्य आकर्षण जाट की सराय स्थित प्राचीन श्री कल्याण राय जी मंदिर से निकलने वाला डोला रहा। पंडित गणेश दत्त शास्त्री के  विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर जी के डोले की शोभायात्रा शुरू हुई। डोले के प्रस्थान करते ही श्रद्धालुओं ने "श्री कल्याण रायजी" और "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयघोषों से पूरा माहौल धर्ममय कर दिया। ​शोभायात्रा (डोला) शहर के प्रमुख बाजारों व विभिन्न मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने डोले पर फल-मिठाई चढ़ाकर और पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा आरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। जयकारे लगाते श्रद्धालु जलसेन तालाब की ओर बढ़ते रहे। विभिन्न मार्गों से होकर ठाकुर जी का डोला प्रसिद्ध जलसेन तालाब छत्तू घाट पहुंचा। जहां श्याम सुंदर पंडा, राम पंडा,शत्रुघ्न पंडा, सीताराम पंडा, लक्ष्मी कांत शर्मा, मधुसूदन शर्मा व अन्य आचार्यों के सानिध्य में भगवान श्री कल्याण राय जी की प्रतिमा को जल विहार कराया गया और विशेष पूजा-अर्चना कर भोग लगाया गया और महाआरती की गई। महाआरती के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया।​इस धार्मिक आयोजन में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, मंदिर कमेटी के सदस्यों और हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.