खेत तक रास्ता नहीं, गांगलास पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों के बीच कलेक्टर पहुंचे; समाधान के दिए सख्त निर्देश भीलवाड़ा। जिले की गांगलास ग्राम पंचायत में किसानों को खेत तक पहुंचने के लिए समुचित मार्ग नहीं मिलने की समस्या को लेकर सोमवार को प्रशासन सक्रिय नजर आया। गांव निवासी रामनाथ, शंकरलाल एवं प्रभुलाल लोहार सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से रास्ते की मांग उठाई जा रही थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, विकास अधिकारी (बीडीओ), पटवारी एवं ग्राम सरपंच सहित राजस्व व पंचायत विभाग का अमला मौजूद रहा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह उप जिला कलेक्टर परमजीत के पहुंचते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि खेत तक जाने के लिए नियमित रास्ता नहीं होने से खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फसल की ढुलाई, ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों के आवागमन में भारी दिक्कत आती है, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि मामले में किसी प्रकार का आपसी विवाद नहीं है, बल्कि वर्षों से खेत तक पहुंचने के लिए वैधानिक मार्ग का अभाव है। कलेक्टर ने राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी ली तथा मौके पर सीमांकन व आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को उनके खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा समाधान की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। दौरे के बाद ग्रामीणों में सकारात्मक माहौल देखा गया और लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी।
खेत तक रास्ता नहीं, गांगलास पंचायत में सैकड़ों ग्रामीणों के बीच कलेक्टर पहुंचे; समाधान के दिए सख्त निर्देश भीलवाड़ा। जिले की गांगलास ग्राम पंचायत में किसानों को खेत तक पहुंचने के लिए समुचित मार्ग नहीं मिलने की समस्या को लेकर सोमवार को प्रशासन सक्रिय नजर आया। गांव निवासी रामनाथ, शंकरलाल एवं प्रभुलाल लोहार सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा लंबे समय
से रास्ते की मांग उठाई जा रही थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, विकास अधिकारी (बीडीओ), पटवारी एवं ग्राम सरपंच सहित राजस्व व पंचायत विभाग का अमला मौजूद रहा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह उप जिला कलेक्टर परमजीत के पहुंचते ही मौके पर
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि खेत तक जाने के लिए नियमित रास्ता नहीं होने से खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। फसल की ढुलाई, ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों के आवागमन में भारी दिक्कत आती है, जिससे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है
कि मामले में किसी प्रकार का आपसी विवाद नहीं है, बल्कि वर्षों से खेत तक पहुंचने के लिए वैधानिक मार्ग का अभाव है। कलेक्टर ने राजस्व रिकॉर्ड की जानकारी ली तथा मौके पर सीमांकन व आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों को उनके खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता उपलब्ध कराना
प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा समाधान की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए। दौरे के बाद ग्रामीणों में सकारात्मक माहौल देखा गया और लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी।
- शहीद के बेटे का भावुक वीडियो1
- Post by Lucky sukhwal1
- श्री लक्ष्मी नाथ भगवान जी की मंगला आरती दर्शन हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय1
- मंदिर प्राण प्रतिष्ठा मे भागवत कथा का मंचन जारी3
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- रायपुर (ब्यावर) सड़क दुर्घटना में टेंपो में सवार महिलाएं और चालक हुआ घायल ब्यावर के समीप सडक दुर्घटना में टैम्पु सवार महिलाए व चालक घायल हो गये। इस टैम्पु में सवार चालक (35) कैलाश, (27) मोहसीन, (58) लक्ष्मी, (35) मीना, (32) फरिदा, (58) काेयली, (60) सुहारी, (1) रजवान, जाडली मानपुरा निवासी। टैम्पु चालक कैलाश ने बताया की बुधवार को हराजपुरा से गाव जाते समय, बाडिया सामा, डौसला के पास पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण टैम्पु सडक से नीचे उतर गया व श्रतिग्रस्त हाे गया व टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया इसी दौरान टैम्पु में सवार ड्राइवर सहित महिलाए घायल हाे गयी। इसी दौरान राहगीरो व 108 एम्बुलेस की सहायता से घायलाे को ब्यावर अमृतकाैर अस्पताल लेकर अाये जहाँ ट्रामा वार्ड में डॉक्टर के द्वारा घायलाे का इलाज किया गया। सुचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुच गये।4
- खंडवा में एक बारात के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाराती ढोल और डीजे की तेज आवाज पर नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी अचानक तेज गाने की आवाज से दूल्हे की घोड़ी बेकाबू हो गई और दौड़ पड़ी। गनीमत रही कि दूल्हे ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते घोड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद बारात में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- Post by Pratap singh Kishnawat1
- श्री लक्ष्मी नाथ भगवान जी की मंगला आरती दर्शन गांव पुठोली चंदेरिया चित्तौरगढ़ राजस्थान में निवास करने वाले दुखियों का दुख दूर करने वाले सुख संपत्ति आनंद वैभव खुशहाली बरसाने वाले आपकी जय हो जय हो आप ही आप हो हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय1