logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना जहानाबाद पुलिस मुठभेड़ को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट जहानाबाद थाना अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 50 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की देखिए क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा दी गई जानकारी।

5 hrs ago
user_Shivkumar Gangwar
Shivkumar Gangwar
Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

थाना जहानाबाद पुलिस मुठभेड़ को लेकर क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट जहानाबाद थाना अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 50 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की देखिए क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा दी गई जानकारी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • व्यापार मंडल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान *पुलिस मुठभेड़ में 01 वांछित शातिर लुटेरा (₹50,000/- का इनामिया) के घायल होने के सम्बन्ध में।* *विवरण-* सादर अवगत कराना है कि दिनांक 09.03.2026 को समय करीब 11:00 बजे थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक सेवानिवृत्त अध्यापक के साथ चार अज्ञात अभियुक्तों द्वारा कार संख्या UP-32-FQ-0503 (हुंडई) में बैठाकर उनसे ₹23,000/- की लूट कर, उन्हें रास्ते में उतारकर फरार हो जाने की घटना कारित की गई थी। तत्समय वादी/पीड़ित *श्री श्याम बिहारी लाल पुत्र स्व0 राम प्रसाद निवासी ग्राम कनाकोर, थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत* द्वारा दी गई सूचना पर दिनांक 09.03.2026 को मु0अ0सं0 82/26 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में *दिनांक 20.03.2026 को अभियुक्तगण— 1. धर्मेन्द्र पुत्र रामभरोसा निवासी ग्राम अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर 2. मेईनुद्दीन पुत्र मकसूद निवासी ग्राम अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।* आज दिनांक 18.04.2026 को समय करीब 21:45 बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे का *वांछित अभियुक्त सहादत पुत्र इश्तियाक निवासी अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर (₹50,000/- का इनामिया) पीलीभीत आया हुआ है तथा बरेली की ओर जा रहा है।* सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से व्यापार मंडल तिराहा एवं सियावाली पट्टी रेलवे क्रॉसिंग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर स्वयं को घिरता देख उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई *जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सहादत अली पुत्र इश्तियाक अली, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी उपरोक्त के बाएं पैर में (घुटने के नीचे) गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।* घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को उपचार हेतु सीएचसी जहानाबाद भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में पृथक से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। *आपराधिक इतिहास अभियुक्त सहादत अली* 1-अ0सं0-82/26 धारा-309(4), 317 (2) बीएनएस थाना जहानाबाद पीलीभीत। 2-अ0सं0-139/26 धारा- 109(1) बीएनएस 3/25, 3/27 आयुध अधिनियम थाना जहानाबाद पीलीभीत। *सादर सूचनार्थ*
    1
    व्यापार मंडल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान *पुलिस मुठभेड़ में 01 वांछित शातिर लुटेरा (₹50,000/- का इनामिया) के घायल होने के सम्बन्ध में।*
*विवरण-* सादर अवगत कराना है कि दिनांक 09.03.2026 को समय करीब 11:00 बजे थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक सेवानिवृत्त अध्यापक के साथ चार अज्ञात अभियुक्तों द्वारा कार संख्या UP-32-FQ-0503 (हुंडई) में बैठाकर उनसे ₹23,000/- की लूट कर, उन्हें रास्ते में उतारकर फरार हो जाने की घटना कारित की गई थी। तत्समय वादी/पीड़ित *श्री श्याम बिहारी लाल पुत्र स्व0 राम प्रसाद निवासी ग्राम कनाकोर, थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत* द्वारा दी गई सूचना पर दिनांक 09.03.2026 को मु0अ0सं0 82/26 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
उक्त प्रकरण में *दिनांक 20.03.2026 को अभियुक्तगण— 1. धर्मेन्द्र पुत्र रामभरोसा निवासी ग्राम अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर 2. मेईनुद्दीन पुत्र मकसूद निवासी ग्राम अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।*
आज दिनांक 18.04.2026 को समय करीब 21:45 बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे का *वांछित अभियुक्त सहादत पुत्र इश्तियाक निवासी अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर (₹50,000/- का इनामिया) पीलीभीत आया हुआ है तथा बरेली की ओर जा रहा है।* सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से व्यापार मंडल तिराहा एवं सियावाली पट्टी रेलवे क्रॉसिंग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर मुड़कर भागने लगा।
संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर स्वयं को घिरता देख उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई *जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सहादत अली पुत्र इश्तियाक अली, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी उपरोक्त के बाएं पैर में (घुटने के नीचे) गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।* घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को उपचार हेतु सीएचसी जहानाबाद भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
अवैध शस्त्र बरामदगी  के संबंध में पृथक से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त सहादत अली*
1-अ0सं0-82/26 धारा-309(4), 317 (2) बीएनएस थाना जहानाबाद पीलीभीत।
2-अ0सं0-139/26 धारा-  109(1) बीएनएस 3/25, 3/27 आयुध अधिनियम थाना जहानाबाद पीलीभीत।
*सादर सूचनार्थ*
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Prashant mishra
    1
    Post by Prashant mishra
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा बिना प्रशासनिक अनुमति के स्थापित करने को लेकर थाने में धरना प्रदर्शन भुता। पिछले दिनों ग्राम मिर्जापुर में बिना प्रशासनिक अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाये जाने के बाद ,गांव के ही एक युवक ने ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी, जिससे ब्राह्मण समाज व ग्रामीण भड़क गये। आज शनिवार ब्राह्मण समाज ब ग्राम वासियों ने विरोध करते हुए बिना प्रशासनिक अनुमति के लगायी प्रतिमा को हटाये जाने को लेकर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की । इसको लेकर गांव के ग्रामीणों व क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है। एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में रात्रि के समय बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गयी थी। इस संबंध में पहले थाने में गांव के किसी ने भी औपचारिक शिकायत नहीं की थी। जिससे मामला शांत रहा। लेकिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गांव निवासी संजू पुत्र सोमवीर द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद गहराता चला गया है । इस टिप्पणी में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की ओर इशारा करते हुए अभद्र भाषा की वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दी गयी। जिससे ग्रामीणों व ब्राह्मण समाज भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। आज शनिवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं ग्रामीण व विश्व हिंदू राष्ट्र सेवा उत्तर प्रदेश प्रांत के मंडल अध्यक्ष बरेली विजय गौरव सनातनी, राजेश पाराशरी, सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यम गोड़ ,प्रांशु पाठक, वीरेंद्र गंगवार, उमेश सिंह आदि दर्जनों लोग थाना भुता पहुंच कर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायीl तथा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर एक शिकायती ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार को सौंपा। उनका कहना था कि प्रतिमा बिना प्रशासनिक अनुमति अवैध रूप से स्थापित की गई है। जिससे गांव व क्षेत्र में अभद्र टिप्पणी को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ जांच पड़ताल कर चिन्हित किया जा रहा है। और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा बिना प्रशासनिक अनुमति के स्थापित करने को लेकर थाने में धरना प्रदर्शन
भुता। पिछले दिनों ग्राम मिर्जापुर में बिना प्रशासनिक अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाये जाने के बाद ,गांव के ही एक युवक ने  ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी, जिससे ब्राह्मण समाज व ग्रामीण भड़क गये। आज शनिवार ब्राह्मण समाज ब  ग्राम वासियों ने विरोध करते हुए बिना प्रशासनिक अनुमति के लगायी प्रतिमा को हटाये जाने को लेकर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन कर एक ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की । इसको लेकर गांव के ग्रामीणों व क्षेत्र के ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है।
एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में रात्रि  के समय बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गयी थी। इस संबंध में पहले थाने में गांव के किसी ने भी औपचारिक शिकायत नहीं की थी। जिससे मामला शांत रहा। लेकिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर गांव निवासी संजू पुत्र सोमवीर द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद गहराता चला गया है । इस टिप्पणी में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की ओर इशारा करते हुए अभद्र भाषा की वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित कर दी गयी। जिससे   ग्रामीणों व ब्राह्मण समाज भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है।
आज शनिवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं ग्रामीण व विश्व हिंदू राष्ट्र सेवा उत्तर प्रदेश प्रांत के मंडल अध्यक्ष बरेली विजय गौरव सनातनी, राजेश पाराशरी, सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यम गोड़ ,प्रांशु पाठक, वीरेंद्र गंगवार, उमेश सिंह आदि दर्जनों लोग थाना भुता पहुंच कर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायीl  तथा डॉ भीमराव अंबेडकर की  प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर एक शिकायती ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार को सौंपा। उनका कहना था कि प्रतिमा बिना प्रशासनिक अनुमति अवैध रूप से स्थापित की गई है। जिससे गांव व क्षेत्र में अभद्र टिप्पणी को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है।
थाना प्रभारी रविंद्र कुमार कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ जांच पड़ताल कर चिन्हित किया जा रहा है। और उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • #थाना कैंट बरेली द्वारा संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्राड गैंग का पर्दाफाश सफल अनावरण करते हुए 5 अभियुक्त को किया गिरफ्तार#
    1
    #थाना कैंट बरेली द्वारा संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्राड गैंग का पर्दाफाश सफल अनावरण करते हुए 5 अभियुक्त को किया गिरफ्तार#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • 🔥 फरीदपुर में परशुराम जयंती की भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास 🔥
    4
    🔥 फरीदपुर में परशुराम जयंती की भव्य शोभायात्रा ने रचा इतिहास 🔥
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार सुबह पनवड़िया पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल को ग्राम बरगवां निवासी ओमकार ने सूचना दी थी कि किच्छा नदी के पास गौवंशीय पशु का वध कर अवशेष फेंके गए हैं। इस मामले में थाना शीशगढ़ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। शनिवार तड़के करीब 5 बजे पुलिस टीम गश्त के दौरान पनवड़िया पुल के पास पहुंची, तभी तीन संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अब्दुल रहमान और दानिश कुरैशी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में दोनों के पास से 2 तमंचे, 7 कारतूस, 2810 रुपये नकद और गोकशी के उपकरण बरामद हुए। तीसरा आरोपी आरिफ जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार सुबह पनवड़िया पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल  को ग्राम बरगवां निवासी ओमकार ने सूचना दी थी कि किच्छा नदी के पास गौवंशीय पशु का वध कर अवशेष फेंके गए हैं। इस मामले में थाना शीशगढ़ पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
शनिवार तड़के करीब 5 बजे पुलिस टीम गश्त के दौरान पनवड़िया पुल के पास पहुंची, तभी तीन संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अब्दुल रहमान और दानिश कुरैशी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी में दोनों के पास से 2 तमंचे, 7 कारतूस, 2810 रुपये नकद और गोकशी के उपकरण बरामद हुए। तीसरा आरोपी आरिफ जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस कॉम्बिंग कर रही है।
घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरूकता रैली पैद यात्रा रैली निकालकर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन का दिया संदेश पीलीभीत सूचना विभाग 18 अप्रैल 2026/उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आशा वर्कर, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं की पद यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टनकपुर रोड होते हुए गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा रानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुंजन पांडेय आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अनीता राज व अन्य शिक्षिकाओं ने नारी शक्ति वंदन से संबंधित विषय पर अपने विचार रखे एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव पारित न होने पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर व ज्ञापन देकर अधिनियम को सशक्त बनाने एवं लागू करने हेतु आह्वान किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन से संबंधित विषय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास ने भी अपने विचारों में नारी शक्ति को आर्थिक श्रेत्र में बढ़ावा देकर उन्हें मजबूत महिला के रूप में उभरकर कार्य करने हेतु जागरूक किया। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव ने भी अपने विचारों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं राजनीति में भागीदारी पर बल दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार ने भी अपने विचारों में आशा वर्कर महिलाओं को समाज के प्रति उत्तरदाई होने की जिम्मेदारी का निर्वाह करने हेतु जागरूक किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने भी अपने संबोधन में महिला शिक्षिकाओं को अपनी जिम्मेदारी एवं समाज में एक नई दिशा देकर कार्य करने पर बल देते हुए समाज में पिछड़ीं महिलाओं को जागरूक कर नारी शक्ति को मजबूत महिला बनाने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन वंदना सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार ने किया। कार्यक्रम में आशा वर्कर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं की सहभागिता रही इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला नोडल माध्यमिक इंतजार खान व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    4
    नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरूकता रैली 
पैद यात्रा रैली निकालकर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन का दिया संदेश
पीलीभीत सूचना विभाग 18 अप्रैल 2026/उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आशा वर्कर, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं की पद यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टनकपुर रोड होते हुए गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा रानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुंजन पांडेय आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अनीता राज व अन्य शिक्षिकाओं ने नारी शक्ति वंदन से संबंधित विषय पर अपने विचार रखे एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव पारित न होने पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर व ज्ञापन देकर अधिनियम को सशक्त बनाने एवं लागू करने हेतु आह्वान किया। 
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन से संबंधित विषय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास ने भी अपने विचारों में नारी शक्ति को आर्थिक श्रेत्र में बढ़ावा देकर उन्हें मजबूत महिला के रूप में उभरकर कार्य करने हेतु जागरूक किया। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव ने भी अपने विचारों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं राजनीति में भागीदारी पर बल दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार ने भी अपने विचारों में आशा वर्कर महिलाओं को समाज के प्रति उत्तरदाई होने की जिम्मेदारी का निर्वाह करने हेतु जागरूक किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने भी अपने संबोधन में महिला शिक्षिकाओं को अपनी जिम्मेदारी एवं समाज में एक नई दिशा देकर कार्य करने पर बल देते हुए समाज में पिछड़ीं महिलाओं को जागरूक कर नारी शक्ति को मजबूत महिला बनाने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन वंदना सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार ने किया।
कार्यक्रम में आशा वर्कर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं की सहभागिता रही इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला नोडल माध्यमिक इंतजार खान व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली। परशुराम युवा मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 20 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। इस वर्ष शोभायात्रा का यह 24वां आयोजन है, जो पिछले 23 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत बलराम दास जी महाराज शामिल होंगे, जबकि शिवानंद महाराज एवं आचार्य संजीव गौड़ विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे तुलसी स्थल, निकट अलखनाथ बाबा मंदिर पर रुद्राभिषेक से होगी, जिसके बाद शाम 4 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा तुलसी स्थल से निकलकर किला चौकी, साहूकारा, थाना किला, बड़ा बाजार, घंटाघर चौराहा, कोतवाली और नावेल्टी चौराहा होते हुए सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी, जहां आरती के बाद विश्राम किया जाएगा। यात्रा में एटा से आई आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी, जिनमें भगवान गणेश, शिव-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, हनुमान जी, श्रीराम परिवार, श्रीकृष्ण-राधा, महाकाल एवं जगन्नाथ जी की झांकियां शामिल होंगी। साथ ही मथुरा का बैंड और चंदौसी का महाकाल बैंड भी प्रस्तुति देंगे। प्रेस वार्ता में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्यायप्रिय और धर्मरक्षक थे, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश देगी, जिसमें सभी समुदायों की सहभागिता देखने को मिलती है। प्रेसवार्ता के दौरान अजय शुक्ला , पंडित पवन मिश्रा,आचार्य संजीव गौड़ आदि मौजूद रहे। बाइट पंडित पवन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष बाइट आचार्य पंडित संजीव गौड़
    1
    बरेली। परशुराम युवा मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 20 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। इस वर्ष शोभायात्रा का यह 24वां आयोजन है, जो पिछले 23 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत बलराम दास जी महाराज शामिल होंगे, जबकि शिवानंद महाराज एवं आचार्य संजीव गौड़ विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे तुलसी स्थल, निकट अलखनाथ बाबा मंदिर पर रुद्राभिषेक से होगी, जिसके बाद शाम 4 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा तुलसी स्थल से निकलकर किला चौकी, साहूकारा, थाना किला, बड़ा बाजार, घंटाघर चौराहा, कोतवाली और नावेल्टी चौराहा होते हुए सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी, जहां आरती के बाद विश्राम किया जाएगा।
यात्रा में एटा से आई आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी, जिनमें भगवान गणेश, शिव-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, हनुमान जी, श्रीराम परिवार, श्रीकृष्ण-राधा, महाकाल एवं जगन्नाथ जी की झांकियां शामिल होंगी। साथ ही मथुरा का बैंड और चंदौसी का महाकाल बैंड भी प्रस्तुति देंगे।
प्रेस वार्ता में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्यायप्रिय और धर्मरक्षक थे, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश देगी, जिसमें सभी समुदायों की सहभागिता देखने को मिलती है। प्रेसवार्ता के दौरान अजय शुक्ला , पंडित पवन मिश्रा,आचार्य संजीव गौड़ आदि मौजूद रहे। 
बाइट पंडित पवन मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष 
बाइट आचार्य पंडित संजीव गौड़
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.