पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर लुटेरा घायल व्यापार मंडल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़। व्यापार मंडल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान *पुलिस मुठभेड़ में 01 वांछित शातिर लुटेरा (₹50,000/- का इनामिया) के घायल होने के सम्बन्ध में।* *विवरण-* सादर अवगत कराना है कि दिनांक 09.03.2026 को समय करीब 11:00 बजे थाना जहानाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक सेवानिवृत्त अध्यापक के साथ चार अज्ञात अभियुक्तों द्वारा कार संख्या UP-32-FQ-0503 (हुंडई) में बैठाकर उनसे ₹23,000/- की लूट कर, उन्हें रास्ते में उतारकर फरार हो जाने की घटना कारित की गई थी। तत्समय वादी/पीड़ित *श्री श्याम बिहारी लाल पुत्र स्व0 राम प्रसाद निवासी ग्राम कनाकोर, थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत* द्वारा दी गई सूचना पर दिनांक 09.03.2026 को मु0अ0सं0 82/26 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 04 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में *दिनांक 20.03.2026 को अभियुक्तगण— 1. धर्मेन्द्र पुत्र रामभरोसा निवासी ग्राम अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर 2. मेईनुद्दीन पुत्र मकसूद निवासी ग्राम अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।* आज दिनांक 18.04.2026 को समय करीब 21:45 बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे का *वांछित अभियुक्त सहादत पुत्र इश्तियाक निवासी अहरौली थाना कसया जनपद कुशीनगर (₹50,000/- का इनामिया) पीलीभीत आया हुआ है तथा बरेली की ओर जा रहा है।* सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से व्यापार मंडल तिराहा एवं सियावाली पट्टी रेलवे क्रॉसिंग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर स्वयं को घिरता देख उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई *जवाबी फायरिंग में अभियुक्त सहादत अली पुत्र इश्तियाक अली, उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी उपरोक्त के बाएं पैर में (घुटने के नीचे) गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।* घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। घायल को उपचार हेतु सीएचसी जहानाबाद भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में पृथक से अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। *आपराधिक इतिहास अभियुक्त सहादत अली* 1-अ0सं0-82/26 धारा-309(4), 317 (2) बीएनएस थाना जहानाबाद पीलीभीत। 2-अ0सं0-139/26 धारा- 109(1) बीएनएस 3/25, 3/27 आयुध अधिनियम थाना जहानाबाद पीलीभीत। *सादर सूचनार्थ*

- पीलीभीत में गैस सिलेंडर को लेकर जमकर मारपीट गैस सिलेंडर वितरण के दौरान जमकर हंगामा पीलीभीत की तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम विषनपुर फरदिया के मजरे में गैस वितरण कार्य के दौरान दबंगों ने गैस वितरक से गाली-गलौज व मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए अमरिया पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर मो. रफीक पुत्र बाबू बक्श उम्र 58 वर्ष, सलीम उम्र 22 वर्ष, रईस अहमद उम्र 40 वर्ष, हनीफ उम्र 26 वर्ष व नन्हे बाबू उम्र 25 वर्ष निवासी फरदिया रसूला थाना अमरिया जनपद पीलीभीत को गिरफ़्तार1
- जहानाबाद थाना अंतर्गत पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 50 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ने मीडिया के साथ जानकारी साझा की देखिए क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा दी गई जानकारी।2
- शाहजहांपुर एक्सप्रेस पर एक्सीडेंट बाइक से स्पीड से आ रही थी और टक्कर मार दीजिए1
- Post by Prashant mishra1
- भुता: ग्राम मिर्जापुर में बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने पर थाने पर धरना-प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग भुता (बरेली): थाना भुता क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने थाना भुता पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व गांव में रात के समय बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। इस संबंध में पहले थाने में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई थी, जिससे मामला शांत रहा। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गांव निवासी संजू पुत्र सोमवीर द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस टिप्पणी में अंबेडकर जी को लेकर की गई अभद्र भाषा से समाज के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। शनिवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं ग्रामीण थाना भुता पहुंचे और प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। उनका कहना था कि प्रतिमा बिना अनुमति अवैध रूप से स्थापित की गई है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। शिकायतकर्ताओं में विश्व हिंदू राष्ट्र सेना उत्तर प्रदेश प्रांत के मंडल अध्यक्ष बरेली विजय गौरव सनातनी, राजेश पाराशरी, सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यम गौड़, प्रियांशु पाठक, वीरेंद्र गंगवार, उमेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ जांच की जा रही है और उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2
- पीलीभीत के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा बरेली हाईवे पर ट्रक और ईको कार की जोरदार टक्कर। हादसे के समय मची चीख पुकार। एको में सवार 10 लोग हुए घायल ।पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जिनमें 3 को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया एक की हालत गंभीर जिसका उपचार चल रहा है। 6 घायलों को उपचार के बाद उनके परिजन उनको अपने साथ ले गए। हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर यातायात कराया सुचारू। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही की।ट्रक चालक और परिचालक ट्रक सहित मौके से हुए फरार ।जिनकी सीसीटीवी फुटेज की सहायता से सघन तलाश की जा रही है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे पर जतीपुर के पास का मामला2
- फसल नुकसान की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, भुता के अठायन गांव में लाठी-डंडे चले, युवक गंभीर घायल थाना भुता क्षेत्र के गांव अठायन में खेत और फसल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। गाली-गलौज से शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में लाठी-डंडों तक पहुंच गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने बताया कि कुछ लोग उनके घर के बाहर खड़े होकर खेत में आवारा पशुओं और गाय द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दूसरा पक्ष भड़क गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने सुनील सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआंडंडा भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- पीलीभीत टाइगर रिजर्वः खुले जंगल में बाघ का दीदार कर रोमांचित हुए सैलानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नजारा पीलीभीत टाइगर रिजर्वः खुले जंगल में बाघ का दीदार कर रोमांचित हुए सैलानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नजारा पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) से प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहाँ के घने जंगलों के बीच, नदी के किनारे खुले में घूमते बाघ को देखकर सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चिड़ियाघर के पिंजरों से इतर, अपनी प्राकृतिक मखमली घास और शांत वातावरण में बाघ का यह अंदाज लोगों के लिए किसी सपने से कम नहीं था। नदी के किनारे 'किंग' की चहलकदमी टाइगर रिजर्व के भीतर से गुजरने वाली नदी के किनारे जब एक विशालकाय बाघ सड़क पर चहलकदमी करता हुआ नजर आया, तो वहां1