फसल नुकसान की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, भुता के अठायन गांव में लाठी-डंडे चले, युवक गंभीर घायल फसल नुकसान की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, भुता के अठायन गांव में लाठी-डंडे चले, युवक गंभीर घायल थाना भुता क्षेत्र के गांव अठायन में खेत और फसल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। गाली-गलौज से शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में लाठी-डंडों तक पहुंच गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने बताया कि कुछ लोग उनके घर के बाहर खड़े होकर खेत में आवारा पशुओं और गाय द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दूसरा पक्ष भड़क गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने सुनील सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआंडंडा भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फसल नुकसान की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, भुता के अठायन गांव में लाठी-डंडे चले, युवक गंभीर घायल फसल नुकसान की कहासुनी से शुरू हुआ विवाद, भुता के अठायन गांव में लाठी-डंडे चले, युवक गंभीर घायल थाना भुता क्षेत्र के गांव अठायन में खेत और फसल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। गाली-गलौज से शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में लाठी-डंडों तक पहुंच गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह ने बताया कि कुछ लोग उनके घर के बाहर खड़े होकर खेत में आवारा पशुओं और गाय द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दूसरा पक्ष भड़क गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने सुनील सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआंडंडा भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- Post by Abdul Jabbar1
- बरेली। समाजवादी पार्टी नेत्री समयुन ख़ान ने कहा कि हम सब महिलाएं आपको धन्यवाद ज्ञापित करते हैं कि विपक्ष के रुप में आपकी सतर्कता और सक्रियता के कारण भाजपा का षडयंत्र असफल हो सका, हम महिलाएं भीख नहीं मांग रहे हमें हमारा हक चाहिए उन्हीं सीटों में जो मौजूद हैं, हमें हमारा हिस्सा देने के लिए सीट को क्यों बढ़ानी पड़ रही हैं आपको। 2023 में जब विपक्ष ने सत्ता पक्ष के साथ खड़े होकर इस बिल को पास करवाया था तो 2024 में इसे लागू क्यों नहीं किया? महिलाओं के आड़ में अपनी राजनीतिक स्थिती को पक्का करने की ये चाल नहीं चलेगी, हम सब महिलाएं समझदार हैं हम जानते हैं क्या हमारे पक्ष में है।1
- बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी ट्रस्ट और बैंक खातों के जरिए देशभर के लोगों को ठग रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गैंग APK फाइल (SMS Listener) के जरिए लोगों के बैंकिंग SMS और खातों पर कंट्रोल हासिल कर लेता था और फिर ठगी की रकम को सैकड़ों खातों में ट्रांसफर कर देता था। हैरान करने वाली बात यह है कि गैंग के 22 बैंक खातों पर NCRP पोर्टल में 524 से ज्यादा शिकायतें दर्ज मिली हैं और लेन-देन का जाल केरल तक फैला हुआ है। गैंग का कनेक्शन दिल्ली, मध्यप्रदेश और नेपाल के रास्ते विदेशी ऑपरेटर्स तक भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गैंग में पैनल, एजेंट और मीडिएटर की पूरी चेन काम करती थी, जहां हर सदस्य की भूमिका तय होती थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, 7 मोबाइल, कई बैंक दस्तावेज, चेकबुक, स्कार्पियो कार और अवैध असलहे बरामद किए हैं। मोबाइल में 1.55 करोड़ रुपये तक के ट्रांजेक्शन का डेटा भी मिला है। फिलहाल पुलिस सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज रही है और गैंग के अन्य सदस्यों व विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच जारी है। कुल मिलाकर, बरेली पुलिस की इस कार्रवाई ने साइबर अपराध की बड़ी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पूरे मामले में ASP शिवम आशुतोष ने जानकारी देते हुए बताया1
- बरेली ब्रेकिंग रिपोर्ट प्रदीप सक्सेना बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का ज्ञापन, ‘लव जिहाद’ समेत कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में देश में बढ़ती कथित ‘लव जिहाद’ की घटनाओं, अवैध धर्मांतरण और अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। बरेली में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश में विकृत जिहादी मानसिकता समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ‘लव जिहाद’ के जरिए न केवल धार्मिक परिवर्तन कराए जा रहे हैं, बल्कि महिलाओं का शोषण भी हो रहा है। ज्ञापन में कुछ हालिया मामलों का जिक्र करते हुए यह भी कहा गया कि इस तरह की घटनाएं अब शिक्षण संस्थानों और शहरी क्षेत्रों तक फैल चुकी हैं। इसके अलावा अवैध धार्मिक स्थलों और सरकारी जमीनों पर कब्जे को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है। “हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे राष्ट्र विरोधी और आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।” ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण को रोकने के लिए सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए। साथ ही, सार्वजनिक और सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की भी मांग उठाई गई है। फिलहाल, प्रशासन ने ज्ञापन को लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि इन मांगों पर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।1
- भुता के मिर्जापुर में अंबेडकर प्रतिमा पर बवाल: बिना अनुमति स्थापना पर थाने में धरना, कार्रवाई की मांग तेज। भूपेंद्र शर्मा, बरेली भुता (बरेली)। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। शनिवार को ब्राह्मण समाज व ग्रामीणों ने थाना भुता पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व गांव में रात के समय बिना किसी पूर्व सूचना या प्रशासनिक अनुमति के अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। उस समय किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, जिससे मामला शांत बना रहा। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गांव निवासी संजू पुत्र सोमवीर द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि टिप्पणी के दौरान अंबेडकर जी के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे समाज के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। शनिवार को बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एवं ग्रामीण थाना भुता पहुंचे और प्रतिमा हटाने की मांग को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करना अवैध है और इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। प्रदर्शन में विश्व हिंदू राष्ट्र सेना के मंडल अध्यक्ष विजय गौरव सनातनी, राजेश पाराशरी, सोनू शर्मा, अशोक शर्मा, सत्यम गौड़, प्रियांशु पाठक, वीरेंद्र गंगवार, उमेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने वालों के खिलाफ जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना के बाद माहौल संवेदनशील बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।4
- पीलीभीत के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा बरेली हाईवे पर ट्रक और ईको कार की जोरदार टक्कर। हादसे के समय मची चीख पुकार। एको में सवार 10 लोग हुए घायल ।पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जिनमें 3 को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया एक की हालत गंभीर जिसका उपचार चल रहा है। 6 घायलों को उपचार के बाद उनके परिजन उनको अपने साथ ले गए। हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा भारी पुलिस बल पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर यातायात कराया सुचारू। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही की।ट्रक चालक और परिचालक ट्रक सहित मौके से हुए फरार ।जिनकी सीसीटीवी फुटेज की सहायता से सघन तलाश की जा रही है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के बरेली हाईवे पर जतीपुर के पास का मामला2
- बरेली । आंवला में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में भव्य आयोजन किया जाएगा। भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान में शोभायात्रा एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें मंडल, जिला व तहसील स्तर के वरिष्ठ ब्राह्मण नेताओं के साथ-साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समिति के अनुसार, शोभायात्रा का शुभारंभ पुराने सिद्ध मंदिर, पुराना बस स्टैंड से किया जाएगा। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सोसाइटी स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद प्रस्तावित भगवान परशुराम चौक का विधिवत भूमि पूजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।1
- नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरूकता रैली पैद यात्रा रैली निकालकर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन का दिया संदेश पीलीभीत सूचना विभाग 18 अप्रैल 2026/उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आशा वर्कर, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं की पद यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टनकपुर रोड होते हुए गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा रानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुंजन पांडेय आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अनीता राज व अन्य शिक्षिकाओं ने नारी शक्ति वंदन से संबंधित विषय पर अपने विचार रखे एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्ताव पारित न होने पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर व ज्ञापन देकर अधिनियम को सशक्त बनाने एवं लागू करने हेतु आह्वान किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन से संबंधित विषय पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास ने भी अपने विचारों में नारी शक्ति को आर्थिक श्रेत्र में बढ़ावा देकर उन्हें मजबूत महिला के रूप में उभरकर कार्य करने हेतु जागरूक किया। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव ने भी अपने विचारों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं राजनीति में भागीदारी पर बल दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार ने भी अपने विचारों में आशा वर्कर महिलाओं को समाज के प्रति उत्तरदाई होने की जिम्मेदारी का निर्वाह करने हेतु जागरूक किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने भी अपने संबोधन में महिला शिक्षिकाओं को अपनी जिम्मेदारी एवं समाज में एक नई दिशा देकर कार्य करने पर बल देते हुए समाज में पिछड़ीं महिलाओं को जागरूक कर नारी शक्ति को मजबूत महिला बनाने हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन वंदना सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार ने किया। कार्यक्रम में आशा वर्कर एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं की सहभागिता रही इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला नोडल माध्यमिक इंतजार खान व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।4
- बरेली में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देश में बढ़ती कथित ‘लव जिहाद’, अवैध धर्मांतरण और अवैध धार्मिक कब्जों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई है। कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा, जिसमें इन मुद्दों को राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव के लिए गंभीर खतरा बताया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि देशभर में सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण, महिलाओं का शोषण और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। साथ ही, कुछ मामलों का हवाला देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। बजरंग दल ने सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई हो, अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए और जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए कठोर कानून लागू किए जाएं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पूरे मामले में आज शनिवार समय लगभग दोपहर के 1:00 दी गई जानकारी1