सफाई व्यवस्था पर मेयर-डिप्टी मेयर का बड़ा मंथन, सफाई मित्रों से सीधे संवाद—त्योहारों से पहले शहर चमकाने की तैयारी! गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने आकांक्षा संस्था से जुड़े सफाई कर्मियों एवं वाहन चालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सफाई कर्मियों की संख्या, मानदेय, सुरक्षा व्यवस्था समेत उनकी बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर और डिप्टी मेयर ने सफाई मित्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सफाई कर्मियों की जो भी कमी है, उसे दूर किया जाए, ताकि नगर निगम के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू और प्रभावी तरीके से चल सके। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर ने कहा कि शहर की साफ-सफाई नगर निगम की प्राथमिकता है और किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आकांक्षा कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सफाई कर्मियों की पहचान स्पष्ट रहे और कार्य व्यवस्था में अनुशासन बना रहे। मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य सभी वार्डों में समान रूप से विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जनता के साथ-साथ निगम के कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का भी समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। बैठक में आलोक सिंह, नवीन सिंह, उमेश, आफताब, अभिजीत समेत आकांक्षा के कर्मी मौजूद रहे।
सफाई व्यवस्था पर मेयर-डिप्टी मेयर का बड़ा मंथन, सफाई मित्रों से सीधे संवाद—त्योहारों से पहले शहर चमकाने की तैयारी! गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने आकांक्षा संस्था से जुड़े सफाई कर्मियों एवं वाहन चालकों के साथ
महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सफाई कर्मियों की संख्या, मानदेय, सुरक्षा व्यवस्था समेत उनकी बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर और डिप्टी मेयर ने सफाई मित्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया
कि सफाई कर्मियों की जो भी कमी है, उसे दूर किया जाए, ताकि नगर निगम के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू और प्रभावी तरीके से चल सके। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर ने कहा कि शहर की साफ-सफाई नगर
निगम की प्राथमिकता है और किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आकांक्षा कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सफाई कर्मियों की पहचान स्पष्ट रहे और कार्य व्यवस्था में अनुशासन बना रहे। मेयर ने कहा कि नगर निगम
का उद्देश्य सभी वार्डों में समान रूप से विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जनता के साथ-साथ निगम के कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का भी समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। बैठक में आलोक सिंह, नवीन सिंह, उमेश, आफताब, अभिजीत समेत आकांक्षा के कर्मी मौजूद रहे।
- फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार इंजेक्शन लगाने क़े बाद युवक की हुई थी मौत फिजियोथेरेपी क्लीनिक क़े नाम पर चलाता था नर्सिंग होम 64 दिनों से था फरार में गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी मोहल्ला में फर्जी फिजियोथेरेपी क्लीनिक क़े नाम पर नर्सिंग होम चलाने वाले चिकित्सक पुलिस क़े हत्थे चढ़ गया. पिछले 64 दिनों से फरार चल रहे चिकित्सक को नगर थाना पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार किया है. चिकित्सक पर इलाज के दौरान इंजेक्शन लगने के बाद एक मरीज की मौत हो जाने का आरोप था. घटना क़े बाद से फर्जी चिकित्सक अपने पुरे परिवार क़े साथ फरार चल रहा था. इस मामले में सूबे क़े मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने भी संज्ञान लिया था. घटना क़े बाद परिजनों ने और स्थानीय लोगों ने क्लीनिक में जमकर हंगामा भी किया था. बताया जाता है कि पचंबा थाना क्षेत्र के 28 नंबर निवासी राजकुमार पासवान को कंधे के दर्द का शिकायत लेकर इलाज कराने डॉ. एन.के. सिन्हा के फिजियोथेरेपी क्लीनिक पहुंचे थे। आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उनकी हालत लगातार खराब होती चली गई और अहले सुबह उनकी मौत हो गई। घटना क़े बाद से आरोपी चिकित्सक फरार चल रहा है. चिकित्सक क़े फरार होने क़े बाद नगर थाना ने कई संभावित ठिकाने पर छापेमारी भी की थी. गुरुवार क़े अहले सुबह पुलिस को सुचना मिली कि आरोपी चिकित्सक देवघर में एक भाड़े क़े मकान में छिपा हुआ है. पुलिस ने सुचना क़े आलोक में घेराबंदी कर आरोपी चिकित्सक को सुबह 4 बजे गिरफ्तार किया. गिरफ्तार क़े बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. न्यायालय ने आरोपी चिकित्सक का मेडिकल जाँच कराकर जेल भेजने कि प्रक्रिया शुरू कर दी.4
- टुंडी थाना क्षेत्र के काजी टोला बादलपुर निवासी जाहिद अंसारी नामक एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़कर बना चर्चा का विषय, विधायक जयराम महतो से बातचीत के बाद युवक उतरा मोबाइल टावर से1
- जामताड़ा: शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत, वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से घायल। जामताड़ा न्यूज :करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शीतलपुर-बिशनपुर मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर काफी तेज गति से जा रहा था। बिशनपुर गांव के समीप चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में चालक ट्रैक्टर के नीचे फंस गया, जबकि दो मजदूर दूर जा गिरे। हादसे में चालक समेत तीनों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जामताड़ा सदर अस्पताल भेजवाया। उन्होंने सिविल सर्जन को भी घटना की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक व्यास कुमार महतो (30 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। अन्य दो घायलों में एक के हाथ में चोट बताई जा रही है, जबकि दूसरे को भी चोट लगी है। वहीं, एक घायल की स्थिति गंभीर होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यास महतो, ताराबहाल गांव के निवासी के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर करमांटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने दावा किया कि दुर्घटना के समय चालक समेत तीनों लोग नशे की हालत में थे। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया गया कि ट्रैक्टर गबड़ा-घोसी गांव के जोहार राय का है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।1
- पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल जी के देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया! पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल जी के देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया! उप मुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के माँ चंचला चौक पर नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत के नेतृत्व में भव्य स्वागत देखकर मन प्रफुल्लित हो गया! बंगाल में दुर्गा पूजा के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की बलिदान के कारण ही भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है इसलिए दुर्गा पूजा में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी, अब दुर्गा पूजा भव्य और बहुत ही धूमधाम से पूरे बंगाल में मनाया जाएगा! नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है जिसमें अहम मंत्रालय संभाल रही उप मुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्र पॉल का देवघर जाने के क्रम में जामताड़ा के पावन भूमि माँ चंचला चौक पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे जोश के साथ स्वागत किया एवं नगर में निवास करने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने अग्निमित्त्रा पॉल जी को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया! भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की उपमुख्यमंत्री श्रीमती अग्निमित्र पॉल पहली बार जामताड़ा पधारी जिनका स्वागत करने का मौका मिला,उनसे मिलकर सभी कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह एवं जोश जागृत हुआ! पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत के बाद अब जीत का रथ झारखंड की तरफ भी बढ़ेगा! मौके पर मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा,जिला मंत्री आभा आर्या,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे,चंदन राउत,प्रवीण आनंद मिश्रा,नगर महामंत्री लखिन्द्र सिंह,नगर मंत्री ब्रजेश राउत उपस्थित रहे!1
- शरीर सबसे अनमोल संपत्ति है 👉 इसकी रक्षा धन से भी अधिक जरूरी है - आयुर्वेद चिकित्सक जहीरूद्दीन खान ने कहा1
- धनबाद Slug:- भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे मुख्यमंत्री या जयराम महतो से बात कराने की मांग पर अड़ा था युवक................ घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा................... Anchor:- धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक भ्रष्ट सिस्टम से आहत होकर मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक ने टुंडी पुलिस के सामने मांग रखी कि उसकी बातचीत मुख्यमंत्री या टाइगर जयराम महतो से कराई जाए। कई घंटों तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद जयराम महतो से युवक की बातचीत कराई गई, जिसके बाद वह खुद ही टावर से नीचे उतर आया। दरअसल, टुंडी थाना क्षेत्र के लछुरायडीह पंचायत अंतर्गत काजी टोला, बादलपुर निवासी 24 वर्षीय जाहिद अंसारी गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि युवक भ्रष्ट सिस्टम और अपनी परेशानियों से आहत था। उसने पुलिस के सामने साफ तौर पर मांग रखी कि उसकी बातचीत राज्य के मुख्यमंत्री या टाइगर जयराम महतो से कराई जाए। युवक के टावर पर चढ़े रहने के कारण पुलिस और स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ती गई। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद आखिरकार टाइगर जयराम महतो से युवक की बातचीत कराई गई। बातचीत होने के बाद जाहिद अंसारी खुद ही मोबाइल टावर से नीचे उतर आया। टावर से नीचे उतरने के बाद युवक ने मीडिया के सामने अपनी परेशानी और बेबसी जाहिर की। फिलहाल, युवक की समस्या क्या है और उसने सिस्टम से आहत होकर इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, यह उसके बयान के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगा। Byte:- जाहिद अंसारी – टावर पर चढ़ा युवक।1
- कतरास में सुरक्षित गर्भपात पर बड़ी पहल विशेषज्ञों ने महिलाओं को किया जागरूक लापरवाही से बचें, डॉक्टर की सलाह जरूरी सही इलाज ही सुरक्षित स्वास्थ्य की पहचान1
- सफाई व्यवस्था पर मेयर-डिप्टी मेयर का बड़ा मंथन, सफाई मित्रों से सीधे संवाद—त्योहारों से पहले शहर चमकाने की तैयारी! गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने आकांक्षा संस्था से जुड़े सफाई कर्मियों एवं वाहन चालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सफाई कर्मियों की संख्या, मानदेय, सुरक्षा व्यवस्था समेत उनकी बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर और डिप्टी मेयर ने सफाई मित्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि सफाई कर्मियों की जो भी कमी है, उसे दूर किया जाए, ताकि नगर निगम के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुचारू और प्रभावी तरीके से चल सके। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मेयर ने कहा कि शहर की साफ-सफाई नगर निगम की प्राथमिकता है और किसी भी वार्ड में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आकांक्षा कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सफाई कर्मियों की पहचान स्पष्ट रहे और कार्य व्यवस्था में अनुशासन बना रहे। मेयर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य सभी वार्डों में समान रूप से विकास और बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जनता के साथ-साथ निगम के कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं का भी समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। बैठक में आलोक सिंह, नवीन सिंह, उमेश, आफताब, अभिजीत समेत आकांक्षा के कर्मी मौजूद रहे।5