प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर हुई कार्यशाला औरैया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में जिलाध्यक्ष डॉ सर्वेश कठेरिया की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके व पुष्प अर्पित कर हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वह बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है वो बढ़ना भी बंद कर देता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। यह अभियान कार्यकताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव की दिशा में और अधिक सजग बनाता है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जब विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा तभी भाजपा की शक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। जिलाध्यक्ष डॉ सर्वेश कठेरिया ने कहा जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी कार्यकताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना, सांगठनिक कौशल विकसित करना और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए तैयार करना है। मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर अभियान संयोजक शिव सिंह भारती, कुलदीप दुबे, अनिल शुक्ला सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को नहर से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार के अंदर कोई व्यक्ति सवार था या नहीं। पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।2
- 18/02/2024 रात्रि में इटावा से जालौन जा रहे बुंदेलखंड हाईवे पर दो युवकों का बाइक एक्सीडेंट हुआ एक की हुई इलाज के दौरान मौत ट्रक के कट मारने से हुआ हादसा पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने एक युवक को रौंदा दोनों युवकों को गंभीर हालत में UPDA एम्बुलेंस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय 50 सैया में भर्ती कराया गया जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई एवं दूसरा युवक हायर सेंटर रेफर हुआ emergency 1777 17783
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*3
- Post by Jeetu Kamal2
- औरैया शहर के तिलक इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देने आई छात्रा अजीवा पुत्री बल्लू खान निवासी अचानक बेहोश हो गयी। अध्यापकों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। शिक्षकों द्वारा उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और घर वालो को सूचित किया गया। छात्रा आज हिंदी विषय का पेपर देने आए थी।2
- औरैया , उत्तरप्रदेश 72 घंटे में हत्या का खुलासा1
- औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के तीसरे दिन कामदगिरी पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज ने राम कथा पर प्रवचन करते हुए श्रोताओं को सराबोर कर दिया।1
- अजीतमल। तहसील क्षेत्र के शेखुपुर-जैनपुर स्थित शिवधाम ऋषि आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन बुधवार को कथा वाचक पंडित राज नारायण (राजा पंडित) ने भगवान श्रीराम के धनुष भंग और राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के दौरान पंडित राज नारायण ने बताया कि किस प्रकार मिथिला नरेश जनक ने अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए भगवान शिव के दिव्य धनुष को प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखी थी। अनेक राजा-महाराजा धनुष को उठाने तक में असफल रहे, तब गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष को उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई और वह भंग हो गया। धनुष टूटते ही पूरी सभा “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठी। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इसके बाद कथा वाचक ने राम-सीता विवाह का मनोहारी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यह विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि मर्यादा और आदर्शों का मिलन था। विवाह प्रसंग के दौरान मंगल गीतों का गायन हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर आनंद व्यक्त किया। पंडित जी ने बताया कि भगवान राम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म पालन का संदेश देता है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जारी रहेगी और समापन दिवस पर भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल पर व्यवस्था सुचारु रखने के लिए स्वयंसेवक भी सक्रिय रहे। पूरे क्षेत्र में राम कथा को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।2