गोहटा रोड पर टेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल ने पाया काबू विजयपुर। थाना विजयपुर अंतर्गत नगर के गोहटा रोड पर सोमवार -मंगलवार की दरमियानी रात एक टेंट की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा टेंट का सामान सहित अन्य सामग्री देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। आगजनी की इस घटना में दुकान संचालक को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।जानकारी के अनुसार गोहटा रोड निवासी रामस्वरूप अटेरिया टेंट की दुकान संचालित करते हैं। देर रात अज्ञात कारणों के चलते दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान में रखे टेंट के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
गोहटा रोड पर टेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल ने पाया काबू विजयपुर। थाना विजयपुर अंतर्गत नगर के गोहटा रोड पर सोमवार -मंगलवार की दरमियानी रात एक टेंट की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी
भीषण थी कि दुकान में रखा टेंट का सामान सहित अन्य सामग्री देखते ही देखते जलकर खाक हो गई। आगजनी की इस घटना में दुकान संचालक को लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।जानकारी के अनुसार गोहटा रोड निवासी रामस्वरूप अटेरिया टेंट की दुकान संचालित करते हैं। देर रात अज्ञात कारणों के
चलते दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने दुकान में रखे टेंट के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड
मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
- विजयपुर में कार हटाने को लेकर विवाद, ट्रैक्टर से कार को 100 मीटर तक घसीटा, फिर लहराई बंदूक विजयपुर - श्योपुर जिले के विजयपुर थाना अंतर्गत रास्ते में खड़ी कार को हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और बंदूक लहराने तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जानकारी के अनुसार विजयपुर थाना अंतर्गत बंगा गांव में, बच्चों को उतारने के दौरान सड़क पर कार खड़ी करने को लेकर गोपाल यादव और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ट्रैक्टर से कार को करीब 100 मीटर तक घसीट कर मारपीट की गई है घटनाक्रम के दौरान एक युवक के हाथ में बंदूक भी दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर विजयपुर थाना पुलिस ने पिता-पुत्र सहित मां के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।1
- शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर कला में रसोई आने शिक्षक के खिलाफ लगाया आरोप का वीडियो वायरल1
- ब्रैकिग शिवपुरी - पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोपालपुर थाना क्षेत्र की घटना गुम में हुई 8 लाख रुपए कीमत की 11 भैसों को पुलिस ने 24 घँटे में खोज निकाला शिवपुरी जिले के थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा गुम हुई 11 भैसों को जंगल से सर्चिंग कर दस्तयाब कर पशु मालिक सुपुर्द की गई। पुलिस के अनुसार 13 सितम्बर को फरियादी रामवीर गुर्जर नि.ग्राम ईमलिया थाना गोपालपुर द्वारा पुलिस को बताया कि उसकी 11 नग भैंसे ग्राम पाडरखेडा के जंगल में चरते-चरते कही गुम हो गई।जिन्हें काफी ढूंढा लेकिन भैंसे मिल नही रही है।पशु मालिक की शिकायत पर गुम हुई मवेशी के मामले को जांच में लिया गया।और पुलिस ने जंगल मे सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग के दौरान दिनांक 14 सितम्बर को यानी 24 घँटे में पुलिस ने 11 भैसों को खोज निकाला और पशु मालिक को सुपुर्द कर दिया गया। पशु मालिक के अनुसार गुम हुई उसकी 11 भैसों कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है1
- गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत पाठक पाड़ा में डांडिया महोत्सव का आयोजन हिंडौन पाठक पाड़ा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत मंगलवार देर रात्रि को डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ। बुधवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक महोत्सव में पंजाबी समाज के लोगों ने डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में डांडिया प्रस्तुतियां देने वाले सभी सदस्यों को पंडित एल एन पाठक ने माला पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के तहत प्राचीन धार्मिक परंपरा के अनुसार गणेश पूजन में उपयोग की गई मेहंदी को बांटी गई।इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह था। मान्यता है कि भगवान गणपति के पूजन की यह मेहंदी सुख और सौभाग्य का प्रतीक है।माना जाता है कि इसे प्राप्त करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस मेहंदी को पाने के लिए युवाओं में होड़ मच गई।1
- जौरा थाना क्षेत्र में एमएस रोड़ नेशनल हाईवे 552 पर सीएम रायज स्कूल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा। जौरा थाना क्षेत्र में एमएस रोड पर सीएम रायज स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौके पर मौत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल जानकारी के अनुसार बता दे की ट्रैक्टर ट्राली से बसैंया माता के दर्शन करने के लिए जा रहे कुशवाहा समाज के व्यक्तियों के स्पीड ब्रेकर पर पहुंचते ही ट्रॉली का डाला टूट गया जिससे लोग नीचे गिर पड़े जिसमें दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।1
- इस बार नहीं लगेगा बाबा महाकालेश्वर का प्रसिद्ध लक्खी मेला आचार संहिता और टाइगर रिजर्व विरोधी आंदोलन के चलते प्रशासन का फैसलाएसडीएम राकेश कुमार न्योल बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता सरमथुरा। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। हर वर्ष भाद्रपद मास में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर का लक्खी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। प्रशासन ने नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता और धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर पालिका चुनाव के चलते क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। वहीं टाइगर रिजर्व के विरोध में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन भी जारी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। एसडीएम ने बताया कि बाबा महाकालेश्वर के मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरमथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचते हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने के कारण सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। दर्शन पर रोक नहीं, मेला मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला स्थगित होने का मतलब बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर रोक नहीं है। एसडीएम राकेश कुमार न्योल ने बताया कि श्रद्धालु सामान्य रूप से आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि मेला मैदान में दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी जाएगी। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं में निराशा, दुकानदार भी लौटने लगे लक्खी मेला स्थगित होने की खबर से बाबा महाकाल के श्रद्धालुओं में निराशा है। यह मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मेला स्थगित होने की जानकारी के अभाव में कुछ दुकानदार सामान लेकर सरमथुरा पहुंच गए थे। प्रशासन के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद ऐसे दुकानदार मायूस होकर वापस अपने घर लौटने लगे। श्रद्धालुओं ने मेले के स्थगन पर निराशा जताई, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन के फैसले को उचित बताते हुए कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है।4
- पहाड़गढ़ के जंगल में दिखा चीता, ग्रामीण और पशु चरवाहों में दहशत श्याम बाबा चरण पादुका के पास जंगली जानवर घूमने की सूचना, वन विभाग तलाश में जुटा मुरैना-पहाड़गढ़। पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास चीता दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों और पशु चरवाहों में दहशत का माहौल है। जंगली जानवर के घूमने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पहाड़गढ़ के जंगल क्षेत्र में श्याम बाबा चरण पादुका के पास ग्रामीणों ने चीते को घूमते हुए देखा। इसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम चीते की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कूनो अभ्यारण क्षेत्र से जंगली जानवर अब जंगलों की ओर आने लगे हैं। चीता दिखाई देने की सूचना के बाद जंगल क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों और पशु चरवाहों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीम द्वारा जंगली जानवर की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों से जंगल क्षेत्र में सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जंगल में नहीं जाने की अपील की जा रही है।1
- नाबालिग से गैंगरेप मामले में दबाव बनाने का आरोप, परिजनों ने एसडीओपी को सौंपा आवेदन बोले- बयान बदलने के लिए धमकाया जा रहा, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग विजयपुर। नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को एसडीओपी विजयपुर को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया कि मामले में बयान बदलने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। परिजनों ने विजयपुर थाना प्रभारी पर भी आरोपियों के पक्ष में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में परिजनों ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट विजयपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 26 अगस्त को बालिका को बरामद किया। इसके बाद 27 अगस्त को न्यायालय में दिए बयान में बालिका ने आरोपियों के नाम बताए।परिजनों के अनुसार, मामले में दल्लो गुर्जर, शैलू यादव और अत्र धाकड़ पर बारी-बारी से दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि 31 अगस्त की रात विजयपुर थाना प्रभारी द्वारा उन्हें, बालिका और उसकी भाभी को थाने बुलाया गया तथा बयान नहीं देने की चेतावनी दी गई। आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के मुताबिक नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।परिजनों ने एसडीओपी से आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके मकानों पर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस की ओर से मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।1