Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंबाह: चंबल: बीच का पुरा में बेटे को बचाने के लिए पिता ने मगरमच्छ से भिड़कर दिखाई बहादुरी Ambah, Morena | चंबल में मौत से मुकाबला: पिता की बहादुरी से बची बेटे की जान शुक्रवार दोपहर 12 बजे बीच का पूरा निवासी 25 वर्षीय लोकेंद्र अपनी मवेशियों को पानी पिलाने चंबल नदी गया, तभी मगरमच्छ ने उसका पैर पकड़ लिया। उसकी चीख सुनकर पास खड़े पिता राजमन रजक ने डंडे से हमला कर मगरमच्छ को भगा दिया। घायल लोकेंद्र को तुरंत सिविल अस्पताल अंबाह ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।
Public shuru app madhyapradesh
अंबाह: चंबल: बीच का पुरा में बेटे को बचाने के लिए पिता ने मगरमच्छ से भिड़कर दिखाई बहादुरी Ambah, Morena | चंबल में मौत से मुकाबला: पिता की बहादुरी से बची बेटे की जान शुक्रवार दोपहर 12 बजे बीच का पूरा निवासी 25 वर्षीय लोकेंद्र अपनी मवेशियों को पानी पिलाने चंबल नदी गया, तभी मगरमच्छ ने उसका पैर पकड़ लिया। उसकी चीख सुनकर पास खड़े पिता राजमन रजक ने डंडे से हमला कर मगरमच्छ को भगा दिया। घायल लोकेंद्र को तुरंत सिविल अस्पताल अंबाह ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Public shuru app madhyapradesh1
- Post by Afaq ahmed1
- Post by NATION MEDIA AB1
- धौलपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, विधायक सफिया जुबेर ने सरकार को घेरा धौलपुर। शनिवार को शहर के रेड स्टोन होटल में कांग्रेस पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) को लेकर एक विस्तृत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगढ़ से कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर ने मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। विधायक सफिया जुबेर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिनियम को लागू करने को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है और इसे लंबे समय तक टालने की कोशिश की जा रही है। ।4
- धौलपुर। गौरव पथ स्थित कार्यालय पर सहजयोगियों की मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें धौलपुर सहित ग्वालियर, मुरैना तथा कोटा के सहजयोगी भाई बहनों ने भाग लिया। मीटिंग में आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम के बारे में चर्चाएं की गई। डॉ .मीमांशा चंसौरिया ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे गौरव पथ धौलपुर स्थित श्याम कॉम्प्लैक्स में विशाल सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में माताजी निर्मला देवी द्वारा बताए गए सहजयोग ध्यान पद्धति के द्वारा हमारे दैनिक जीवन में शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूपी सभी समस्याओं का समाधान करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। राधिका बंसल ने बताया की सहजयोग अपनाने से हमारे जीवन में सभी दुर्व्यसनों से छुटकारा मिलता है, तनाव रहित जीवन प्राप्त होता है, रोगों से मुक्ति मिलती है, आनंदमय, शांतिपूर्ण और संतुलित जीवन की प्राप्ति होती है। हमारा चित्त एकाग्र रहता है और स्मरण शक्ति प्रबल होती है। सपना गर्ग ने बताया कि सहजयोग ध्यान केंद्र नियमित रूप से हर रविवार सुबह 10:30 से 11:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स, में निःशुल्क चलता है। उन्होंने बताया कि गृहस्थ जीवन में भी सामान्य रूप से हम इस पद्धति को अपना सकते हैं और अपने दैनिक जीवन में इसका लाभ उठा सकते हैं। एडवोकेट संजय बंसल ने धौलपुर तथा आसपास के सभी आमजन से अपील की है की 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पर आयोजित होने वाले सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर इसका लाभ लें। गौरव गर्ग ने भी सभी महिला, पुरुष, बच्चे तथा बुजुर्गों से निवेदन किया है कि आगामी 26 अप्रैल के कार्यक्रम में पधारकर इसका लाभ लें साथ ही नियमित रूप से हर रविवार सुबह 10:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पधारकर इसका लाभ अवश्य उठाएं। इस दौरान दिलीप गोयल, रहमान खान, अशोक नरवरिया, सूरज सोनी, उमंग शर्मा, प्रसाद जोशी, देवड़ा, गणेश जादौन, अरुण कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।3
- *धौलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अल सुबह काम करने जा रही एक तलाकशुदा महिला को सुनसान गली में अकेली में देखकर अश्शील हरकत व मारपीट करने के सनसनीखेज ब्लाइंड मामले का किया पर्दाफाश* *पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने महज 07 दिन में अज्ञात आरोपी को किया गिरफ्तार, कई दर्जन सीसीटीवी फुटेज खंगालने एवं मानवीय आसूचना संकलन के बाद पुलिस टीम को मिली सफलता।* *सुनसान जगह देखकर महिला के साथ की गई छेड़छाड़ व मारपीट की वारदात को पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा लिया गया था गंभीरता से, थानाधिकारी महिला थाना धौलपुर को अज्ञात आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के दिए थे निर्देश।* पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्री कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में जिला पुलिस निरंतर वांछित अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में महिला थाना पुलिस धौलपुर द्वारा एक अज्ञात सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को महज 07 दिन में चिन्हित कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 15 अप्रैल 2026 को धौलपुर शहर की एक तलाकशुदा महिला ने महिला थाना धौलपुर पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि "प्रार्थिया अपना व अपने बच्चों का भरण पोषण घरों में कार्य करके करती है। दिनांक 11.04.2026 को प्रातः 5:30 बजे की बात है प्रार्थिया काम करने के लिए अपने घर से हरदेव नगर गोरे पान वाली गली से होकर भामतीपुरा जा रही थी तो उक्त गली में एक व्यक्ति जिसकी उम्र 30-35 वर्ष होगी उसने प्रार्थिया को जबरदस्ती पकड़ लिया और विरोध करने पर गला दबाकर कर मारपीट शुरू कर दी एवं प्रार्थिया के साथ गंदी हरकतें करने लगा, तबी प्रार्थिया जोर जोर से चिल्लाई तो आसपास के मकान वाले आ गये तो वो व्यक्ति वहां से भाग गया", इस पर महिला थाना धौलपुर पर प्रकरण संख्या 67/2026 धारा 74, 75(2), 78(2), 115(2), 126(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान श्री अजहरुद्दीन हैंड कानि द्वारा प्रारंभ किया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा महिला थानाधिकारी श्री सहीराम यादव को मामले में अज्ञात आरोपी की शीघ्र पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी के दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात महिला थाना थानाधिकारी श्री सहीराम यादव के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी श्री अजहरुद्दीन हैंड कानि ने गोरे पान वाली गली से जुड़े आने जाने के सभी रास्तों में लगे कई दर्जन सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपी को चिन्हित करने के लिए उस इलाके व आसपास के स्थानों के संदिग्ध व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। सीसीटीवी फुटेज एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शाहिद पुत्र सलीम कुरैशी जाति मुसलमान निवासी कसाईपाडा पुराना शहर थाना कोतवाली जिला धौलपुर को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। आरोपी द्वारा पुलिस की पूछताछ में वारदात को नशे के कारण अंजाम देना स्वीकार किया है। सुनसान गली में एक महिला के साथ इस प्रकार की घटना को पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा पूरी संवेदनशीलता एवं गम्भीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी को महज 07 दिन में चिन्हित कर गिरफ्तार कर अपराधियों व असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया है आप कितने भी शातिर क्यों न हो लेकिन धौलपुर पुलिस से बच नहीं सकते हैं।3
- Years of waiting, DA dues unpaid. 7th Pay is still denied. Families struggle while costs rise, this injustice must end. Jobs, dignity, and 33% for women employment reservation, time to claim what’s right. 🪷1
- Post by Public shuru app madhyapradesh1
- धौलपुर। शुक्रवार देर शाम को गौरव पथ धौलपुर पर सहजयोगियों की मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें धौलपुर सहित ग्वालियर, मुरैना तथा कोटा के सहजयोगी भाई बहनों ने भाग लिया। मीटिंग में आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम के बारे में चर्चाएं की गई। डॉ मीमांशा चंसौरिया ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे गौरव पथ धौलपुर स्थित श्याम कॉम्प्लैक्स में विशाल सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में श्री माताजी निर्मला देवी जी द्वारा बताए गए सहजयोग ध्यान पद्धति के द्वारा हमारे दैनिक जीवन में शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूपी सभी समस्याओं का समाधान करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। श्रीमती राधिका बंसल ने बताया की सहजयोग अपनाने से हमारे जीवन में सभी दुर्व्यसनों से छुटकारा मिलता है, तनाव रहित जीवन प्राप्त होता है, रोगों से मुक्ति मिलती है, आनंदमय, शांतिपूर्ण और संतुलित जीवन की प्राप्ति होती है। हमारा चित्त एकाग्र रहता है और स्मरण शक्ति प्रबल होती है। श्रीमती सपना गर्ग ने बताया कि सहजयोग ध्यान केंद्र नियमित रूप से हर रविवार सुबह 10:30 से 11:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स, गौरव पथ, धौलपुर पर चलता है जो की पूर्णतः निशुल्क हैं। यहां सभी धर्म जाति विशेष व्यक्ति आकर लाभान्वित होते हैं। उन्होंने बताया कि गृहस्थ जीवन में भी सामान्य रूप से हम इस पद्धति को अपना सकते हैं और अपने दैनिक जीवन में इसका लाभ उठा सकते हैं। एडवोकेट संजय बंसल ने धौलपुर तथा आसपास के सभी आमजन से अपील की है की 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पर आयोजित होने वाले सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर इसका लाभ लें। गौरव गर्ग ने भी सभी महिला, पुरुष, बच्चे तथा बुजुर्गों से निवेदन किया है कि आगामी 26 अप्रैल के कार्यक्रम में पधारकर इसका लाभ लें साथ ही नियमित रूप से हर रविवार सुबह 10:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पधारकर इसका लाभ अवश्य उठाएं। मीटिंग में दिलीप गोयल, रहमान खान, अशोक नरवरिया, सूरज सोनी, उमंग शर्मा, प्रसाद जोशी, देवड़ा जी, गणेश जादौन, अरुण कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।3