Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला आरक्षण बिल पर हुई पत्रकार वार्ता आरक्षण बिल को शीघ्र लागू करने की मांग
Afaq ahmed
महिला आरक्षण बिल पर हुई पत्रकार वार्ता आरक्षण बिल को शीघ्र लागू करने की मांग
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by NATION MEDIA AB1
- *धौलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अल सुबह काम करने जा रही एक तलाकशुदा महिला को सुनसान गली में अकेली में देखकर अश्शील हरकत व मारपीट करने के सनसनीखेज ब्लाइंड मामले का किया पर्दाफाश* *पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने महज 07 दिन में अज्ञात आरोपी को किया गिरफ्तार, कई दर्जन सीसीटीवी फुटेज खंगालने एवं मानवीय आसूचना संकलन के बाद पुलिस टीम को मिली सफलता।* *सुनसान जगह देखकर महिला के साथ की गई छेड़छाड़ व मारपीट की वारदात को पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा लिया गया था गंभीरता से, थानाधिकारी महिला थाना धौलपुर को अज्ञात आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के दिए थे निर्देश।* पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्री कमल कुमार जांगिड़ के सुपरविजन में जिला पुलिस निरंतर वांछित अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान के निर्देशन में महिला थाना पुलिस धौलपुर द्वारा एक अज्ञात सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को महज 07 दिन में चिन्हित कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 15 अप्रैल 2026 को धौलपुर शहर की एक तलाकशुदा महिला ने महिला थाना धौलपुर पर एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि "प्रार्थिया अपना व अपने बच्चों का भरण पोषण घरों में कार्य करके करती है। दिनांक 11.04.2026 को प्रातः 5:30 बजे की बात है प्रार्थिया काम करने के लिए अपने घर से हरदेव नगर गोरे पान वाली गली से होकर भामतीपुरा जा रही थी तो उक्त गली में एक व्यक्ति जिसकी उम्र 30-35 वर्ष होगी उसने प्रार्थिया को जबरदस्ती पकड़ लिया और विरोध करने पर गला दबाकर कर मारपीट शुरू कर दी एवं प्रार्थिया के साथ गंदी हरकतें करने लगा, तबी प्रार्थिया जोर जोर से चिल्लाई तो आसपास के मकान वाले आ गये तो वो व्यक्ति वहां से भाग गया", इस पर महिला थाना धौलपुर पर प्रकरण संख्या 67/2026 धारा 74, 75(2), 78(2), 115(2), 126(2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान श्री अजहरुद्दीन हैंड कानि द्वारा प्रारंभ किया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा महिला थानाधिकारी श्री सहीराम यादव को मामले में अज्ञात आरोपी की शीघ्र पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तारी के दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात महिला थाना थानाधिकारी श्री सहीराम यादव के नेतृत्व में अनुसंधान अधिकारी श्री अजहरुद्दीन हैंड कानि ने गोरे पान वाली गली से जुड़े आने जाने के सभी रास्तों में लगे कई दर्जन सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और मानवीय आसूचना के आधार पर आरोपी को चिन्हित करने के लिए उस इलाके व आसपास के स्थानों के संदिग्ध व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। सीसीटीवी फुटेज एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शाहिद पुत्र सलीम कुरैशी जाति मुसलमान निवासी कसाईपाडा पुराना शहर थाना कोतवाली जिला धौलपुर को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है। आरोपी द्वारा पुलिस की पूछताछ में वारदात को नशे के कारण अंजाम देना स्वीकार किया है। सुनसान गली में एक महिला के साथ इस प्रकार की घटना को पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान द्वारा पूरी संवेदनशीलता एवं गम्भीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी को महज 07 दिन में चिन्हित कर गिरफ्तार कर अपराधियों व असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया है आप कितने भी शातिर क्यों न हो लेकिन धौलपुर पुलिस से बच नहीं सकते हैं।3
- धौलपुर। न्यू एरा पब्लिक स्कूल में प्रातः काल में आयोजित इंटरहाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान विद्यार्थियों में खेल भावना और उत्साह देखने लायक रहा। जूनियर वर्ग में अर्थ हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सीनियर वर्ग में जुपिटर हाउस ने शानदार खेल दिखाकर जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने अंत तक संघर्ष किया। मैच के दौरान छात्रों ने जोरदार तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें लगातार प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य अभिनव बेरी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व की भावना सिखाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं दीपाली बेरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उत्साह और खेल भावना की प्रशंसा की तथा कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और प्रयास होता है। यह टूर्नामेंट न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि विद्यार्थियों में टीमवर्क और खेल भावना को भी मजबूत करने का माध्यम साबित हुआ।4
- मासूमियत और प्रेम का अद्भुत संगम! ❤️✨ बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनकी आंखों में दिखने वाला इंतज़ार और खुशी सबसे निस्वार्थ होती है। 🥺💖 Gen Alpha की यह नन्हीं सी दीवानी प्रधानमंत्री मोदी जी की एक झलक पाने के लिए कितनी बेताब है! 🤗🇮🇳 यह सिर्फ एक दृश्य नहीं, बल्कि अटूट विश्वास है। 🙏🌟1
- बसेड़ी में ABVP का हल्ला बोल — MSBU की परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का फूटा गुस्सा धौलपुर जिले के बसेड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। मामला जुड़ा है ,महाराजा सूरजमल ब्रिज यूनिवर्सिटी यानी MSBU की परीक्षा प्रणाली से, जिस पर छात्रों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में भारी अनियमितताएं बरती हैं। सामान्यतः एक सेमेस्टर के लिए जहां करीब 6 महीने का समय मिलता है, वहीं इस बार प्रथम सेमेस्टर के तुरंत बाद महज 20 से 25 दिनों में ही द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं घोषित कर दी गईं। छात्रों का कहना है कि इतने कम समय में तैयारी संभव नहीं थी, जिसका सीधा असर उनके परिणामों पर पड़ा है। विरोध कर रहे विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई कक्षाओं में एक ही विषय में बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया गया, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ABVP के पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एक और बड़ा आरोप—द्वितीय सेमेस्टर के रिवॉल्यूशन फॉर्म अब तक शुरू नहीं हुए हैं, जबकि तृतीय सेमेस्टर के फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। फिलहाल, सभी की नजरें MSBU प्रशासन पर टिकी हैं — क्या छात्रों को मिलेगा न्याय या बढ़ेगा आंदोलन?2
- मुरैना - मुरैना में कलेक्टर के आदेश की उड़ रही धज्जियां,, सुबह 7 से 12:30 तक स्कूल समय तय, लेकिन पालन नहीं,, 9 बजे तक भी नहीं पहुंच रहे शिक्षक और छात्र-छात्राएं,, जिला पंचायत की बगल से शासकीय माध्यमिक विद्यालय में लटके ताले,, प्रधाना अध्यापक सहित चार शिक्षक हैं स्कूल में पदस्थ,, स्कूल परिसर में अव्यवस्थाओं का अंबार,, शासन का भेजा फर्नीचर और किताबें खा रहीं धूल,, शहर की शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल.....1
- धौलपुर। शुक्रवार देर शाम को गौरव पथ धौलपुर पर सहजयोगियों की मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें धौलपुर सहित ग्वालियर, मुरैना तथा कोटा के सहजयोगी भाई बहनों ने भाग लिया। मीटिंग में आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम के बारे में चर्चाएं की गई। डॉ मीमांशा चंसौरिया ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे गौरव पथ धौलपुर स्थित श्याम कॉम्प्लैक्स में विशाल सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में श्री माताजी निर्मला देवी जी द्वारा बताए गए सहजयोग ध्यान पद्धति के द्वारा हमारे दैनिक जीवन में शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूपी सभी समस्याओं का समाधान करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। श्रीमती राधिका बंसल ने बताया की सहजयोग अपनाने से हमारे जीवन में सभी दुर्व्यसनों से छुटकारा मिलता है, तनाव रहित जीवन प्राप्त होता है, रोगों से मुक्ति मिलती है, आनंदमय, शांतिपूर्ण और संतुलित जीवन की प्राप्ति होती है। हमारा चित्त एकाग्र रहता है और स्मरण शक्ति प्रबल होती है। श्रीमती सपना गर्ग ने बताया कि सहजयोग ध्यान केंद्र नियमित रूप से हर रविवार सुबह 10:30 से 11:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स, गौरव पथ, धौलपुर पर चलता है जो की पूर्णतः निशुल्क हैं। यहां सभी धर्म जाति विशेष व्यक्ति आकर लाभान्वित होते हैं। उन्होंने बताया कि गृहस्थ जीवन में भी सामान्य रूप से हम इस पद्धति को अपना सकते हैं और अपने दैनिक जीवन में इसका लाभ उठा सकते हैं। एडवोकेट संजय बंसल ने धौलपुर तथा आसपास के सभी आमजन से अपील की है की 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पर आयोजित होने वाले सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर इसका लाभ लें। गौरव गर्ग ने भी सभी महिला, पुरुष, बच्चे तथा बुजुर्गों से निवेदन किया है कि आगामी 26 अप्रैल के कार्यक्रम में पधारकर इसका लाभ लें साथ ही नियमित रूप से हर रविवार सुबह 10:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पधारकर इसका लाभ अवश्य उठाएं। मीटिंग में दिलीप गोयल, रहमान खान, अशोक नरवरिया, सूरज सोनी, उमंग शर्मा, प्रसाद जोशी, देवड़ा जी, गणेश जादौन, अरुण कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।3
- Years of waiting, DA dues unpaid. 7th Pay is still denied. Families struggle while costs rise, this injustice must end. Jobs, dignity, and 33% for women employment reservation, time to claim what’s right. 🪷1
- Post by Public shuru app madhyapradesh1