logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्यू एरा पब्लिक स्कूल में इंटरहाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन धौलपुर। न्यू एरा पब्लिक स्कूल में प्रातः काल में आयोजित इंटरहाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान विद्यार्थियों में खेल भावना और उत्साह देखने लायक रहा। जूनियर वर्ग में अर्थ हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि सीनियर वर्ग में जुपिटर हाउस ने शानदार खेल दिखाकर जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने अंत तक संघर्ष किया। मैच के दौरान छात्रों ने जोरदार तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें लगातार प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य अभिनव बेरी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व की भावना सिखाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं दीपाली बेरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उत्साह और खेल भावना की प्रशंसा की तथा कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और प्रयास होता है। यह टूर्नामेंट न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि विद्यार्थियों में टीमवर्क और खेल भावना को भी मजबूत करने का माध्यम साबित हुआ।

10 hrs ago
user_ANURAG BAGHEL
ANURAG BAGHEL
Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
10 hrs ago

न्यू एरा पब्लिक स्कूल में इंटरहाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन धौलपुर। न्यू एरा पब्लिक स्कूल में प्रातः काल में आयोजित इंटरहाउस फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान विद्यार्थियों में खेल भावना और उत्साह देखने लायक रहा। जूनियर वर्ग में अर्थ हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता

7e1bb4b3-577b-461f-bb17-0a43f294beaf

का खिताब अपने नाम किया, जबकि सीनियर वर्ग में जुपिटर हाउस ने शानदार खेल दिखाकर जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने अंत तक संघर्ष किया। मैच के दौरान छात्रों ने जोरदार तालियों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें लगातार

b1490d87-9fa3-4881-9682-3326fd1c5672

प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य अभिनव बेरी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व की भावना सिखाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी इसी जोश के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं दीपाली बेरी

8ab641ab-f262-4df5-81b8-7c2a91de1c52

ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उत्साह और खेल भावना की प्रशंसा की तथा कहा कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी और प्रयास होता है। यह टूर्नामेंट न केवल प्रतिस्पर्धा का मंच बना, बल्कि विद्यार्थियों में टीमवर्क और खेल भावना को भी मजबूत करने का माध्यम साबित हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर । शहर के चूड़ी मार्केट और उदयभान मार्केट क्षेत्र में शनिवार को यातायात पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क और पार्किंग स्थलों पर रखे अस्थाई खोखे व दुकानों को हटाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क किनारे एवं पार्किंग स्थलों पर रखे गए खोखों और अस्थाई दुकानों को हटवाया। अधिकारियों का कहना है कि इन अतिक्रमणों के कारण मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यातायात पुलिस कर्मियों ने बताया कि कई दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर रखा गया था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। साथ ही पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों पर भी अस्थाई कब्जा कर लिया गया था।
    2
    धौलपुर । शहर के चूड़ी मार्केट और उदयभान मार्केट क्षेत्र में शनिवार को यातायात पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क और पार्किंग स्थलों पर रखे अस्थाई खोखे व दुकानों को हटाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कार्रवाई के दौरान टीम ने सड़क किनारे एवं पार्किंग स्थलों पर रखे गए खोखों और अस्थाई दुकानों को हटवाया। अधिकारियों का कहना है कि इन अतिक्रमणों के कारण मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यातायात पुलिस कर्मियों ने बताया कि कई दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर रखा गया था, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। साथ ही पार्किंग के लिए निर्धारित स्थानों पर भी अस्थाई कब्जा कर लिया गया था।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by NATION MEDIA AB
    1
    Post by NATION MEDIA AB
    user_NATION MEDIA AB
    NATION MEDIA AB
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • धौलपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, विधायक सफिया जुबेर ने सरकार को घेरा
    1
    धौलपुर: 
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, विधायक सफिया जुबेर ने सरकार को घेरा
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Journalist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • धौलपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, विधायक सफिया जुबेर ने सरकार को घेरा धौलपुर। शनिवार को शहर के रेड स्टोन होटल में कांग्रेस पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) को लेकर एक विस्तृत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगढ़ से कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर ने मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। विधायक सफिया जुबेर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिनियम को लागू करने को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है और इसे लंबे समय तक टालने की कोशिश की जा रही है। ।
    4
    धौलपुर: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, विधायक सफिया जुबेर ने सरकार को घेरा
धौलपुर। शनिवार को शहर के रेड स्टोन होटल में कांग्रेस पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) को लेकर एक विस्तृत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगढ़ से कांग्रेस विधायक सफिया जुबेर ने मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
विधायक सफिया जुबेर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिनियम को लागू करने को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है और इसे लंबे समय तक टालने की कोशिश की जा रही है।
।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • धौलपुर। गौरव पथ स्थित कार्यालय पर सहजयोगियों की मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें धौलपुर सहित ग्वालियर, मुरैना तथा कोटा के सहजयोगी भाई बहनों ने भाग लिया। मीटिंग में आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम के बारे में चर्चाएं की गई। डॉ .मीमांशा चंसौरिया ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे गौरव पथ धौलपुर स्थित श्याम कॉम्प्लैक्स में विशाल सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में माताजी निर्मला देवी द्वारा बताए गए सहजयोग ध्यान पद्धति के द्वारा हमारे दैनिक जीवन में शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूपी सभी समस्याओं का समाधान करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। राधिका बंसल ने बताया की सहजयोग अपनाने से हमारे जीवन में सभी दुर्व्यसनों से छुटकारा मिलता है, तनाव रहित जीवन प्राप्त होता है, रोगों से मुक्ति मिलती है, आनंदमय, शांतिपूर्ण और संतुलित जीवन की प्राप्ति होती है। हमारा चित्त एकाग्र रहता है और स्मरण शक्ति प्रबल होती है। सपना गर्ग ने बताया कि सहजयोग ध्यान केंद्र नियमित रूप से हर रविवार सुबह 10:30 से 11:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स, में निःशुल्क चलता है। उन्होंने बताया कि गृहस्थ जीवन में भी सामान्य रूप से हम इस पद्धति को अपना सकते हैं और अपने दैनिक जीवन में इसका लाभ उठा सकते हैं। एडवोकेट संजय बंसल ने धौलपुर तथा आसपास के सभी आमजन से अपील की है की 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पर आयोजित होने वाले सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर इसका लाभ लें। गौरव गर्ग ने भी सभी महिला, पुरुष, बच्चे तथा बुजुर्गों से निवेदन किया है कि आगामी 26 अप्रैल के कार्यक्रम में पधारकर इसका लाभ लें साथ ही नियमित रूप से हर रविवार सुबह 10:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पधारकर इसका लाभ अवश्य उठाएं। इस दौरान दिलीप गोयल, रहमान खान, अशोक नरवरिया, सूरज सोनी, उमंग शर्मा, प्रसाद जोशी, देवड़ा, गणेश जादौन, अरुण कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।
    3
    धौलपुर। गौरव पथ  स्थित कार्यालय पर सहजयोगियों की मीटिंग आयोजित हुई, जिसमें धौलपुर सहित ग्वालियर, मुरैना तथा कोटा के सहजयोगी भाई बहनों ने भाग लिया। मीटिंग में आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने वाले विशाल सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम के बारे में चर्चाएं की गई।
डॉ .मीमांशा चंसौरिया ने बताया कि आगामी 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे गौरव पथ धौलपुर स्थित श्याम कॉम्प्लैक्स में विशाल सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में  माताजी निर्मला देवी द्वारा बताए गए सहजयोग ध्यान पद्धति के द्वारा हमारे दैनिक जीवन में शारीरिक, मानसिक तथा आर्थिक रूपी सभी समस्याओं का समाधान करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। राधिका बंसल ने बताया की सहजयोग अपनाने से हमारे जीवन में सभी दुर्व्यसनों से छुटकारा मिलता है, तनाव रहित जीवन प्राप्त होता है, रोगों से मुक्ति मिलती है, आनंदमय, शांतिपूर्ण और संतुलित जीवन की प्राप्ति होती है। हमारा चित्त एकाग्र रहता है और स्मरण शक्ति प्रबल होती है।   सपना गर्ग ने बताया कि सहजयोग ध्यान केंद्र नियमित रूप से हर रविवार सुबह 10:30 से 11:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स, में निःशुल्क चलता है। उन्होंने बताया कि गृहस्थ जीवन में भी सामान्य रूप से हम इस पद्धति को अपना सकते हैं और अपने दैनिक जीवन में इसका लाभ उठा सकते हैं। एडवोकेट संजय बंसल ने धौलपुर तथा आसपास के सभी आमजन से अपील की है की 26 अप्रैल को शाम 5:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पर आयोजित होने वाले सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर इसका लाभ लें।
गौरव गर्ग ने भी सभी महिला, पुरुष, बच्चे तथा बुजुर्गों से निवेदन किया है कि आगामी 26 अप्रैल के कार्यक्रम में पधारकर इसका लाभ लें साथ ही नियमित रूप से हर रविवार सुबह 10:30 बजे श्याम कॉम्प्लैक्स पधारकर इसका लाभ अवश्य उठाएं। इस दौरान दिलीप गोयल, रहमान खान, अशोक नरवरिया, सूरज सोनी, उमंग शर्मा, प्रसाद जोशी, देवड़ा, गणेश जादौन, अरुण कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मांग रही बंगाल की धरती, सब हो जाओ तैयार अब ना सहबो बांग्लादेशी, खूनी अत्याचार। मां-माटी-मानुष पुकारे, मां-माटी-मानुष पुकारे बंट मत जाना इस बार... बीजेपी! बीजेपी! एई बार-ए पाल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार! एई बार-ए पाल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार! चीख रही हैं बहन-बेटियां, कष्ट में हैं बहन-बेटियां मत बंटना इस बार... बीजेपी! बीजेपी! एई बार-ए पाल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार! एई बार-ए पाल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार! अब भूल न जाना आरजी कर, डॉक्टर बेटी की आह संदेशखाली की गलियों में, बहनें हुईं तबाह। सड़कों पर थे लोग मगर, ममता को न थी परवाह... #BhoyOutBhorosaIn #PaltanoDorkarChaiBJPSorkar
    1
    मांग रही बंगाल की धरती, सब हो जाओ तैयार
अब ना सहबो बांग्लादेशी, खूनी अत्याचार।
मां-माटी-मानुष पुकारे, मां-माटी-मानुष पुकारे
बंट मत जाना इस बार...
बीजेपी! बीजेपी!
एई बार-ए पाल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार!
एई बार-ए पाल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार!
चीख रही हैं बहन-बेटियां, कष्ट में हैं बहन-बेटियां
मत बंटना इस बार...
बीजेपी! बीजेपी!
एई बार-ए पाल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार!
एई बार-ए पाल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार!
अब भूल न जाना आरजी कर, डॉक्टर बेटी की आह
संदेशखाली की गलियों में, बहनें हुईं तबाह।
सड़कों पर थे लोग मगर, ममता को न थी परवाह...
#BhoyOutBhorosaIn
#PaltanoDorkarChaiBJPSorkar
    user_धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    धर्मेंद्र जाटव अम्बाह विधानसभा
    जनता की आवाज़ Morena, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • बसेड़ी में ABVP का हल्ला बोल — MSBU की परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का फूटा गुस्सा धौलपुर जिले के बसेड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। मामला जुड़ा है ,महाराजा सूरजमल ब्रिज यूनिवर्सिटी यानी MSBU की परीक्षा प्रणाली से, जिस पर छात्रों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में भारी अनियमितताएं बरती हैं। सामान्यतः एक सेमेस्टर के लिए जहां करीब 6 महीने का समय मिलता है, वहीं इस बार प्रथम सेमेस्टर के तुरंत बाद महज 20 से 25 दिनों में ही द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं घोषित कर दी गईं। छात्रों का कहना है कि इतने कम समय में तैयारी संभव नहीं थी, जिसका सीधा असर उनके परिणामों पर पड़ा है। विरोध कर रहे विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई कक्षाओं में एक ही विषय में बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया गया, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। ABVP के पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एक और बड़ा आरोप—द्वितीय सेमेस्टर के रिवॉल्यूशन फॉर्म अब तक शुरू नहीं हुए हैं, जबकि तृतीय सेमेस्टर के फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा। फिलहाल, सभी की नजरें MSBU प्रशासन पर टिकी हैं — क्या छात्रों को मिलेगा न्याय या बढ़ेगा आंदोलन?
    2
    बसेड़ी में ABVP का हल्ला बोल — MSBU की परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का फूटा गुस्सा
धौलपुर जिले के बसेड़ी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी ABVP के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है।
मामला जुड़ा है ,महाराजा सूरजमल ब्रिज यूनिवर्सिटी यानी MSBU की परीक्षा प्रणाली से, जिस पर छात्रों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम में भारी अनियमितताएं बरती हैं। सामान्यतः एक सेमेस्टर के लिए जहां करीब 6 महीने का समय मिलता है, वहीं इस बार प्रथम सेमेस्टर के तुरंत बाद महज 20 से 25 दिनों में ही द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं घोषित कर दी गईं। छात्रों का कहना है कि इतने कम समय में तैयारी संभव नहीं थी, जिसका सीधा असर उनके परिणामों पर पड़ा है।
विरोध कर रहे विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई कक्षाओं में एक ही विषय में बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया गया, जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
ABVP के पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि यह छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं एक और बड़ा आरोप—द्वितीय सेमेस्टर के रिवॉल्यूशन फॉर्म अब तक शुरू नहीं हुए हैं, जबकि तृतीय सेमेस्टर के फॉर्म जारी कर दिए गए हैं।
विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।
फिलहाल, सभी की नजरें MSBU प्रशासन पर टिकी हैं — क्या छात्रों को मिलेगा न्याय या बढ़ेगा आंदोलन?
    user_Akash kumar
    Akash kumar
    बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Afaq ahmed
    1
    Post by Afaq ahmed
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.