मिर्ज़ापुर: चलती गाड़ी से गुटखा खाकर थूकने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, सीसीटीवी कैमरे में कै़ैद हुईं वारदात, विंध्याचल में दबंगई पर उठे सवाल! मिर्जा़ापुर। विख्यात देवी धाम विंध्याचल क्षेत्र में इन दिनों दबंगों बदमाशों का बोलबाला चल रहा है, कायदे-कानूनों की तो मानों सरेराह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वह देवी धाम जहां लाखों की भीड़ उमड़ती है उस क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल दूर दराज से आने वाले भक्तों को भयभीत कर दे रहा है। विंध्याचल कस्बे में दबंगई का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि चलती कार से गुटखा खाकर थूकने का विरोध करने पर कुछ दबंग युवकों ने बाइक सवार युवक के साथ जमकर मारपीट की। घटना विंध्याचल के रेहड़ा चुंगी के पास की बताई जा रही है। घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। जानकारी के अनुसार मोतिया झील मार्ग विंध्याचल निवासी विकास कुमार पुत्र लखन निषाद बीती रात बाइक से शिवपुर की तरफ से आ रहे थे। आरोप है कि रेहड़ा चुंगी के पास कार सवार कुछ युवकों ने चलती कार से गुटखा खाकर थूक दिया, जो विकास कुमार के ऊपर आकर गिरा। युवक ने जब इसका विरोध किया तो कार रोककर उसमें सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, युवक नशे की हालत में थे और विरोध करने पर उसे लगातार कई थप्पड़ मारे गए। इसी दौरान एक थप्पड़ उसकी आंख पर भी लग गया, जिससे उसकी आंख चौंधिया गई। चोट लगने के बाद वह बाइक छोड़कर नीचे बैठ गया और अपनी आंख को सहलाता रहा। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा है कि विंध्याचल कस्बे में तेज रफ्तार और दबंगई से वाहन चलाने वाले कुछ युवकों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से राहगीरों में भय बना हुआ है। आरोप है कि कई बार तेज रफ्तार वाहन राहगीरों को टक्कर मारते-मारते बच जाते हैं और दुर्घटना होने पर वाहन चालक मौके से फरार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों और दबंग युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि कस्बे में कानून व्यवस्था और आम राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

- मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; तमंचा और लूट के ₹5300 बरामद मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; तमंचा और लूट के ₹5300 बरामद मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस ने लूट के मामले में वांछित और हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त जावेद को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा, कारतूस, लूट के ₹5300 नगद और वादी का आधार कार्ड बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।1
- ज्ञानपुर भदोही - सेमराधनाथ महादेव मंदिर में श्रावणी उपाकर्म सम्पन्न, आचार्य विनोद माधव जी महाराज ने कराया वैदिक पूजन ज्ञानपुर भदोही। आज 28 अगस्त 2026 को पवित्र सेमराधनाथ घाट और सेमराधनाथ महादेव मंदिर पर श्रावणी उपाकर्म का भव्य आयोजन किया गया। मानसून की बारिश के बीच भी आस्था नहीं डिगी। आचार्य विनोद माधव जी महाराज (विनोद शास्त्री जी) ने माइक के माध्यम से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी उपाकर्म, जनेऊ पूजन और महादेव का विशेष दर्शन पूजन सम्पन्न कराया। *स्नान का महत्व -* इस दिन घाट पर स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन सेमराधनाथ घाट पर स्नान कर महादेव के दर्शन करने से सारे पाप धुल जाते हैं और जनेऊ बदलने से ब्राह्मणत्व की शुद्धि होती है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने घाट पर स्नान कर मंदिर में जलाभिषेक किया। पुजारी जी ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म केवल जनेऊ बदलना नहीं, बल्कि आत्म शुद्धि और संकल्प का पर्व है। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। > "श्रावणी उपाकर्म से वर्ष भर के पापों का प्रायश्चित होता है और महादेव की कृपा प्राप्त होती है।" * संवाददाता रामेश्वर तिवारी* *हिंदुस्तान नेशनल टीवी / उजाला स्पीड न्यूज, ज्ञानपुर भदोही* --- *"सेमराधनाथ में गूंजे वैदिक मंत्र - आचार्य विनोद माधव जी ने कराया उपाकर्म"*4
- रक्षाबंधन#स्पेशल song#rakhi#parv#brother#sister#of#love#jbj#muick#prjent#up#vayralreel#goodcunten#westcvaliti#breking#smachar# uttar#prdesh.i miss you sister.भाई बहन का पावन रिश्ता1
- रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में छाई रौनक, राखी-मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़ हलिया, मिर्जापुर स्थानीय विकास खंड स्थित हलिया बाजार में रक्षाबंधन पर विशेष रौनक देखने को मिली भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर हलिया सहित पूरे क्षेत्र के बाजारों में दो दिन पहले से ही जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है बाहर रह रहीं बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए घरों की ओर रवाना हो रही हैं, जिससे बस स्टैंड और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है।बाजार में राखी और मिठाई की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी है। दुकानों पर रंग-बिरंगी, डिजाइनर, ब्रेसलेट वाली और कार्टून वाली राखियों की वैरायटी बच्चों को खूब आकर्षित कर रही है। बहनें अपने भाइयों के लिए मनपसंद राखी खरीद रही हैं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की कतार लगी है। मिठाई विक्रेता राम उजागीर मौर्य ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल मिठाई की बिक्री ज्यादा है। लोगों में त्योहार को लेकर काफी उत्साह है, देसी घी की मिठाइयों और काजू कतली की सबसे ज्यादा मांग है दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में महंगाई के बावजूद बिक्री अच्छी हो रही है। रक्षाबंधन के चलते कपड़ा और गिफ्ट की दुकानों पर भी बिक्री में इजाफा हुआ है।2
- DBL की लापरवाही बनी काल, NH-135A पर DCM पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल - पत्रकारों की चेतावनी को किया था नजरअंदाज मिर्जापुर / लालगंज, मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 135A पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मिश्रपुर (लावा दह) के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार DCM ट्रक संख्या MH 05 GA 4876 अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे और पत्थरों के ढेर में पलट गई। *तीन लोग गंभीर रूप से घायल* इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है: 1. *आशीष यादव (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - मिश्रपुर गांव निवासी 2. *सत्यम मौर्या (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - सेमरा आराजी निवासी (दोनों साइकिल सवार छात्र) 3. *विवेक कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष)*, DCM चालक, निवासी - बोधी पट्टी, जिला जौनपुर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। *पत्रकारों ने पहले ही दी थी चेतावनी* यह हादसा अचानक नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा कार्यदायी संस्था *दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL)* की घोर लापरवाही से हुआ है। ग्रामीणों और स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि NH-135A का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह 3-4 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, मिट्टी और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर ही पड़े हैं। न तो कोई बैरीकेडिंग लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम संकेतक। रात में तो यह सड़क मौत का कुआं बन जाती है। इस संबंध में पत्रकारों ने कई बार DBL के प्रोजेक्ट मैनेजर और साइट इंजीनियरों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया था कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। *ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग* हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि: 1. DBL कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जाए। 2. अधूरी सड़क को तत्काल दुरुस्त कर बैरीकेडिंग और संकेतक लगाए जाएं। 3. घायल छात्रों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी उठाए। जनता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मिर्जापुर सांसद, लालगंज विधायक और जिलाधिकारी मिर्जापुर से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।4
- पंचकोसी मार्ग पर बने गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता, राहगीर परेशान पंचकोसी मार्ग पर बने गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता, राहगीर परेशान सेवापुरी। पंचकोसी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप पंचकोसी मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। पानी भरने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे बाइक सवार कई बार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में गड्ढे दिखाई नहीं देते। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग होने के कारण इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण और अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क के गड्ढों को जल्द से जल्द भरवाकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत करा दी जाए तो संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #रक्षाबंधन #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- रक्षाबंधन#स्पेशल song#rakhi#parv#brother#sister#of#love#jbj#muick#prjent#up#vayralreel#goodcunten#westcvaliti#breking#smachar# uttar#prdesh.i miss you sister.भाई बहन का पावन रिश्ता1
- सड़क की बदहाल स्थिति बन रही दुर्घटना का कारण देवरी संकट मोचन चौराहे पर ई-रिक्शा पलटने से बालक घायल हलिया, मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी बाजार स्थित संकट मोचन चौराहा पर सड़क की जर्जर हालत के कारण मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गहरे गड्ढों और कीचड़ में फंसकर एक ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार छह माह से एक वर्ष तक के छोटे बच्चों सहित कई सवारियों को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देवरी बाजार की सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है। घुटने भर पानी और कीचड़ के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पानी में गिर गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में आक्रोश देखा गया।एक साल पहले ही बनी थी सड़क स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क महज एक वर्ष पहले ही बनाई गई थी। इतनी जल्दी सड़क का उखड़ जाना और गड्ढों में तब्दील हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया और जिम्मेदार विभाग ने बिना सही जांच के ही भुगतान कर दिया।ग्रामीणों ने उठाए सवाल ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आखिर एक साल में ही सड़क खराब कैसे हो गई? निर्माण के दौरान निगरानी करने वाले अधिकारी कहां थे? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे?जांच और मरम्मत की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी मीरजापुर और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोक सके1