पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, 3 दिन बाद कुएं में मिला शव, चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में बनखेड़ी। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन पूर्व युवक के परिजनों ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार शाम नंदवाड़ा स्थित सुखदेव राझड़ के खेत स्थित एक कुएं में विश्वास और छोटू पिता मनमोद गुर्जर 24 वर्ष अन्हाई निवासी युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पिपरिया शासकीय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों प्रकाश गुर्जर, राकेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, अभिषेक गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। बनखेड़ी थाना उपनिरीक्षक एम.एस. ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना को कबूला है। मृतक युवक को आरोपी किडनैप करके ले गए थे। आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाई है। आज आरोपियों को न्यायालय में पेश करेंगे। पहले लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज था। फिर मृतक युवक के परिजनों ने 12 अप्रैल को गुमशुदगी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।

- बनखेड़ी इकाई के अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने बुधवार शाम 4 बजे पिपरिया नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नवनीत नागपाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की। ज्ञापन में नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता निर्धारण, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा टीईटी परीक्षा के निरस्तीकरण जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन मुद्दों के कारण प्रदेश के अध्यापक लंबे समय से असंतोष का सामना कर रहे हैं और शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मोर्चा के विमल राकेश, सुनील साहू, संजय राय, भवानी पटेल, नीतिराज ठाकुर, बसंत गढ़वाल सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे।1
- सीएम दौरे से पहले भाजपा को झटका, 20 कार्यकर्ताओं ने देर रात थामा कांग्रेस का दामन सिवनी मालवा नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां लगभग 20 कार्यकर्ताओं ने बुधवार गुरूवार दरम्यानी रात बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के निवास पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्तिथि मे आयोजित कार्यक्रम में यह शामिल होने की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें ग्राम सोमलवाड़ा से जुड़े भाजपा के बूथ एजेंट और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। अजय पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से आहत होकर इन कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सिवनी मालवा आगमन से पहले यह कदम उठाते हुए सभी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के बैनर तले बीजेपी की नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया। इस घटनाक्रम को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासतौर पर मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले इसे सियासी संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ये लोग हुए शामिल राजेश गौर सोमलबाडा, चन्द्रेश गौर सोमलबाडा, साहिल रघुवंशी सोमलबाडा, कोदर भिलाला, प्रमोद रघुवंशी सोमलबाडा, नरेंद्र कुशवाहा, रिषभ गौर, शम्भू गौर, भूरा गौर, शुभम रघुवंशी, मोंटी गौर, शेख सलमान अन्य लोग शामिल हुए।1
- मामा के घर मेहमानी करने आए भांजे की मौत, पुलिस ने मर्ग के कायम कर जांच की शुरू सोहागपुर क्षेत्र के नयागांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मेहमानी में आए एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचनाकर्ता रामरतन अहिरवार (31 वर्ष) निवासी नयागांव ने बताया कि उनकी बहन पुनियाबाई, जो ग्राम सतवासा में विवाहित हैं, अपने पति मोहन और छोटे बेटे सुरेंद्र के साथ एक दिन पहले नयागांव आई हुई थीं। शाम करीब 7 बजे सुरेंद्र (20 वर्ष) घर के पास बने कुएं पर मुंह धोने गया था। इसी दौरान पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह बाल्टी सहित कुएं में गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे कुएं से बाहर निकाला। गंभीर हालत में सुरेंद्र को तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by PS24NEWS1
- Post by Vineet maheshwari1
- Post by भुवनेश्वर कुशवाह संपादक1
- इस स्थिति को संभालने के तरीके: शोक मनाने की अनुमति दें: खुद को दुखी होने और रोने का समय दें, भावनाएं दबाएं नहीं। समर्थन तंत्र पर भरोसा करें: दोस्तों, परिवार या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें। यादों का सम्मान करें: उनकी अच्छी बातों और यादों को एक प्रेरणा के रूप में रखें। जिम्मेदारियों को धीरे-धीरे स्वीकारें: अपने जीवन का नियंत्रण धीरे-धीरे अपने हाथों में लें। Goldsteins Funeral Goldsteins Funeral +2 यह एक बहुत ही व्यक्तिगत अनुभव है। यदि आप अपनी भावनाओं को साझा करना चाहते हैं, तो आप बता सकते हैं कि आप अभी कैसा महसूस कर रहे हैं, ताकि मैं आपको बेहतर सहायता दे सकूँ।1
- बनखेड़ी क्षेत्र के किसान मुंशीलाल आरसे इन दिनों अपनी अनोखी खेती को लेकर चर्चा में हैं। मूल रूप से कपूरी गांव के निवासी मुंशीलाल ने अपने खेत में 18 से 20 प्रकार की लौकी की खेती कर एक मिसाल पेश की है। कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर, बनखेड़ी से प्रेरणा लेकर उन्होंने इस नवाचार की शुरुआत की। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी विशेष लौकी भेंट की, जिसे मंत्री ने खुशी-खुशी स्वीकार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने उसी लौकी में पानी पीने की बात भी कही और किसान के प्रयासों की खुलकर सराहना की। मुंशीलाल का कड़कनाथ मुर्गी फार्म भी क्षेत्र में प्रसिद्ध है। उनकी मेहनत और नवाचार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं।1
- पुलिस के छीनने के बाद भी बीच सड़क पर कृषि मंत्री का पुतला धू-धू कर जल उठा और सागर-भोपाल हाईवे पूरी तरह ठप हो गया! रायसेन के गैरतगंज में गेहूं खरीदी शुरू न होने से नाराज किसानों ने सागर-भोपाल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के रोकने के बावजूद आक्रोशित किसानों ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। मौके पर पहुंचे विधायक देवेंद्र पटेल ने भी समर्थन दिया। किसान अपनी मेहनत का हक़ मांग रहे हैं!1