logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम दौरे से पहले भाजपा को झटका, 20 कार्यकर्ताओं ने देर रात थामा कांग्रेस का दामन सीएम दौरे से पहले भाजपा को झटका, 20 कार्यकर्ताओं ने देर रात थामा कांग्रेस का दामन सिवनी मालवा नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां लगभग 20 कार्यकर्ताओं ने बुधवार गुरूवार दरम्यानी रात बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के निवास पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्तिथि मे आयोजित कार्यक्रम में यह शामिल होने की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें ग्राम सोमलवाड़ा से जुड़े भाजपा के बूथ एजेंट और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। अजय पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से आहत होकर इन कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सिवनी मालवा आगमन से पहले यह कदम उठाते हुए सभी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के बैनर तले बीजेपी की नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया। इस घटनाक्रम को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासतौर पर मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले इसे सियासी संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ये लोग हुए शामिल राजेश गौर सोमलबाडा, चन्द्रेश गौर सोमलबाडा, साहिल रघुवंशी सोमलबाडा, कोदर भिलाला, प्रमोद रघुवंशी सोमलबाडा, नरेंद्र कुशवाहा, रिषभ गौर, शम्भू गौर, भूरा गौर, शुभम रघुवंशी, मोंटी गौर, शेख सलमान अन्य लोग शामिल हुए।

3 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

सीएम दौरे से पहले भाजपा को झटका, 20 कार्यकर्ताओं ने देर रात थामा कांग्रेस का दामन सीएम दौरे से पहले भाजपा को झटका, 20 कार्यकर्ताओं ने देर रात थामा कांग्रेस का दामन सिवनी मालवा नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां लगभग 20 कार्यकर्ताओं ने बुधवार गुरूवार दरम्यानी रात बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के निवास पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्तिथि मे आयोजित कार्यक्रम में यह शामिल होने की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें ग्राम सोमलवाड़ा से जुड़े भाजपा के बूथ एजेंट और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। अजय पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से आहत होकर इन कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सिवनी मालवा आगमन से पहले यह कदम उठाते हुए सभी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के बैनर तले बीजेपी की नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया। इस घटनाक्रम को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासतौर पर मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले इसे सियासी संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ये लोग हुए शामिल राजेश गौर सोमलबाडा, चन्द्रेश गौर सोमलबाडा, साहिल रघुवंशी सोमलबाडा, कोदर भिलाला, प्रमोद रघुवंशी सोमलबाडा, नरेंद्र कुशवाहा, रिषभ गौर, शम्भू गौर, भूरा गौर, शुभम रघुवंशी, मोंटी गौर, शेख सलमान अन्य लोग शामिल हुए।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • भूमि पूजन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण के माध्यम से शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया गया। 🚧✨ इस अवसर पर माननीय सांसद श्री Darshan Singh Choudhary जी, माननीय विधायक Dr Sitasaran Sharma जी, @पंडित अजय दुबे जी, श्री पियूष शर्मा जी, श्री राजेश तिवारी जी, उपाध्यक्ष अभय वर्मा जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती Archana Purohit जी ,जीतू तिवारी जी, रोहित गौर जी,अर्पित मालवीय जी साथ ही पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि तथा जनता-जनार्दन की भी उपस्थिति रही।
    1
    भूमि पूजन एवं विकास कार्यों के लोकार्पण के माध्यम से शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया गया। 🚧✨
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री Darshan Singh Choudhary जी, माननीय विधायक Dr Sitasaran Sharma जी, @पंडित अजय दुबे जी, श्री पियूष शर्मा जी, श्री राजेश तिवारी जी, उपाध्यक्ष अभय वर्मा जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती Archana Purohit जी ,जीतू तिवारी जी, रोहित गौर जी,अर्पित मालवीय जी साथ ही पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि तथा जनता-जनार्दन की भी उपस्थिति रही।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    1 hr ago
  • बनखेड़ी इकाई के अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने बुधवार शाम 4 बजे पिपरिया नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नवनीत नागपाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की। ज्ञापन में नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता निर्धारण, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा टीईटी परीक्षा के निरस्तीकरण जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन मुद्दों के कारण प्रदेश के अध्यापक लंबे समय से असंतोष का सामना कर रहे हैं और शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो आगे आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मोर्चा के विमल राकेश, सुनील साहू, संजय राय, भवानी पटेल, नीतिराज ठाकुर, बसंत गढ़वाल सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे।
    1
    बनखेड़ी इकाई के अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने बुधवार शाम 4 बजे पिपरिया नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीना नवनीत नागपाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की। ज्ञापन में नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता निर्धारण, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा टीईटी परीक्षा के निरस्तीकरण जैसी महत्वपूर्ण मांगें शामिल थीं।
मोर्चा के प्रतिनिधियों ने बताया कि इन मुद्दों के कारण प्रदेश के अध्यापक लंबे समय से असंतोष का सामना कर रहे हैं और शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो आगे आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर मोर्चा के विमल राकेश, सुनील साहू, संजय राय, भवानी पटेल, नीतिराज ठाकुर, बसंत गढ़वाल सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sohan Lal Rathor
    1
    Post by Sohan Lal Rathor
    user_Sohan Lal Rathor
    Sohan Lal Rathor
    Salesperson बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सोहागपुर के सेंट पैट्रिक स्कूल में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का शुभारंभ सोहागपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सेंट पैट्रिक स्कूल में बुधवार सुबह 11 बजे से की गई। प्रशिक्षण के पहले दिन, प्रथम सत्र में कुल 150 प्रशिक्षणार्थियों को तीन कक्षों में व्यवस्थित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्य के लिए कुल 6 फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई थी। प्रत्येक कक्ष में 2-2 प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। इस दौरान जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सेंट पैट्रिक स्कूल में आयोजित किया गया, जहां अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की। पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासित एवं व्यवस्थित वातावरण में किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी जनगणना कार्यों के सुचारू संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा
    1
    सोहागपुर के सेंट पैट्रिक स्कूल में जनगणना 2027 प्रशिक्षण का शुभारंभ
सोहागपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सेंट पैट्रिक स्कूल में बुधवार सुबह 11 बजे से की गई। प्रशिक्षण के पहले दिन, प्रथम सत्र में कुल 150 प्रशिक्षणार्थियों को तीन कक्षों में व्यवस्थित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्य के लिए कुल 6 फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई थी। प्रत्येक कक्ष में 2-2 प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जिससे सभी प्रतिभागियों को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके। इस दौरान जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सेंट पैट्रिक स्कूल में आयोजित किया गया, जहां अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर इसकी गुणवत्ता सुनिश्चित की। पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासित एवं व्यवस्थित वातावरण में किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी जनगणना कार्यों के सुचारू संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ग्राम गादिया में ग्रामीणों को दी संवैधानिक अधिकारों की जानकारी कन्नौद । प्रधान जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा समिति, देवास के निर्देशानुसार ग्राम गादिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश अमित निगम ने अपने मुख्य संबोधन में व्यक्त किया कि संवैधानिक ज्ञान व्यक्ति को शक्तिशाली बनाता है। संविधान में दिये गये मूल कर्तव्यों और अधिकारों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उनके द्वारा व्यक्त किया गया कि अधिकार और कर्तव्य दोनो ही आवश्यक हैं। जिला न्यायाधीश के साथ अधिवक्तागण ने भी विधि के विभिन्न पक्षों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय अत्यन्त सावधान रहना चाहिए। बिना व्यक्तिगत पहचान के हर व्यक्ति को सोशल मीडिया में अपने साथ जोडना खतरनाक हो सकता है। छात्रों को अपने अधिकारों और कर्तव्यो के संबंध में विधि की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होने कई उदाहरण देते हुए कानूनी जानकारी के महत्व को समझाया। अमित निगम ने ग्रामीणों के प्रश्नों के भी उत्तर दिये। ग्रामीण जन को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये अभिप्रेरण की भी आवश्यकता बताई।बुधवार दोपहर 3 बजे शैलेन्द्र पांचाल अधिवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का सफल संयोजन दिलीप बेनीवाल एवं कार्यक्रम में कन्नौद बार संघ की ओर से अभिभाषकगण श्री मनोज भंवर, संतोष वर्मा, प्रदीप चौहान, अंतिम ने इस अवसर पर अपने विचार भी व्यक्त किये। विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में ग्राम गादिया के सरपंच मकबूल खॉ, सचिव विकास बाकी, ग्रामीणजन हरिप्रसाद , संतोष विश्वकर्मा, गोकुल, संतोष जाट एवं अन्य शिविर में उपस्थित रहे। विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में न्यायालय के अन्य स्टाफ के सदस्य शाहरूख खान, श्रीमती एकता शर्मा एवं सुनीत मेहरा, कर्मचारी रोशन मकवाना एवं रोहुल बोहरे ने संकीय भूमिका निभाई,
    2
    ग्राम गादिया में ग्रामीणों को दी संवैधानिक अधिकारों की जानकारी
कन्नौद । प्रधान जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा समिति, देवास के निर्देशानुसार ग्राम गादिया  में  विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश  अमित निगम ने अपने मुख्य संबोधन में व्यक्त किया कि संवैधानिक ज्ञान व्यक्ति को शक्तिशाली बनाता है। संविधान में दिये गये मूल कर्तव्यों और अधिकारों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उनके द्वारा व्यक्त किया गया कि अधिकार और कर्तव्य दोनो ही आवश्यक हैं। जिला न्यायाधीश के साथ अधिवक्तागण ने भी विधि के विभिन्न पक्षों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय अत्यन्त सावधान रहना चाहिए। बिना व्यक्तिगत पहचान के हर व्यक्ति को सोशल मीडिया में अपने साथ जोडना खतरनाक हो सकता है। छात्रों को अपने अधिकारों और कर्तव्यो के संबंध में विधि की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होने कई उदाहरण देते हुए कानूनी जानकारी के महत्व को समझाया।  अमित निगम ने ग्रामीणों के प्रश्नों के भी उत्तर दिये। 
ग्रामीण जन को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये अभिप्रेरण की भी आवश्यकता बताई।बुधवार दोपहर 3 बजे शैलेन्द्र पांचाल अधिवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का सफल संयोजन दिलीप बेनीवाल एवं कार्यक्रम में कन्नौद बार संघ की ओर से अभिभाषकगण श्री मनोज भंवर, संतोष वर्मा, प्रदीप चौहान, अंतिम ने इस अवसर पर अपने विचार भी व्यक्त किये। विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में ग्राम गादिया के सरपंच मकबूल खॉ, सचिव विकास बाकी, ग्रामीणजन हरिप्रसाद , संतोष विश्वकर्मा, गोकुल, संतोष जाट एवं अन्य शिविर में उपस्थित रहे। विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में न्यायालय के अन्य स्टाफ के सदस्य शाहरूख खान, श्रीमती एकता शर्मा एवं सुनीत मेहरा, कर्मचारी रोशन मकवाना एवं रोहुल बोहरे ने संकीय भूमिका निभाई,
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • इस स्थिति को संभालने के तरीके: शोक मनाने की अनुमति दें: खुद को दुखी होने और रोने का समय दें, भावनाएं दबाएं नहीं। समर्थन तंत्र पर भरोसा करें: दोस्तों, परिवार या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें। यादों का सम्मान करें: उनकी अच्छी बातों और यादों को एक प्रेरणा के रूप में रखें। जिम्मेदारियों को धीरे-धीरे स्वीकारें: अपने जीवन का नियंत्रण धीरे-धीरे अपने हाथों में लें। Goldsteins Funeral Goldsteins Funeral +2 यह एक बहुत ही व्यक्तिगत अनुभव है। यदि आप अपनी भावनाओं को साझा करना चाहते हैं, तो आप बता सकते हैं कि आप अभी कैसा महसूस कर रहे हैं, ताकि मैं आपको बेहतर सहायता दे सकूँ।
    1
    इस स्थिति को संभालने के तरीके:
शोक मनाने की अनुमति दें: खुद को दुखी होने और रोने का समय दें, भावनाएं दबाएं नहीं।
समर्थन तंत्र पर भरोसा करें: दोस्तों, परिवार या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करें।
यादों का सम्मान करें: उनकी अच्छी बातों और यादों को एक प्रेरणा के रूप में रखें।
जिम्मेदारियों को धीरे-धीरे स्वीकारें: अपने जीवन का नियंत्रण धीरे-धीरे अपने हाथों में लें। 
Goldsteins Funeral
Goldsteins Funeral
+2
यह एक बहुत ही व्यक्तिगत अनुभव है। यदि आप अपनी भावनाओं को साझा करना चाहते हैं, तो आप बता सकते हैं कि आप अभी कैसा महसूस कर रहे हैं, ताकि मैं आपको बेहतर सहायता दे सकूँ।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    12 hrs ago
  • बनखेड़ी क्षेत्र के किसान मुंशीलाल आरसे इन दिनों अपनी अनोखी खेती को लेकर चर्चा में हैं। मूल रूप से कपूरी गांव के निवासी मुंशीलाल ने अपने खेत में 18 से 20 प्रकार की लौकी की खेती कर एक मिसाल पेश की है। कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर, बनखेड़ी से प्रेरणा लेकर उन्होंने इस नवाचार की शुरुआत की। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी विशेष लौकी भेंट की, जिसे मंत्री ने खुशी-खुशी स्वीकार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने उसी लौकी में पानी पीने की बात भी कही और किसान के प्रयासों की खुलकर सराहना की। मुंशीलाल का कड़कनाथ मुर्गी फार्म भी क्षेत्र में प्रसिद्ध है। उनकी मेहनत और नवाचार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं।
    1
    बनखेड़ी क्षेत्र के किसान मुंशीलाल आरसे इन दिनों अपनी अनोखी खेती को लेकर चर्चा में हैं। मूल रूप से कपूरी गांव के निवासी मुंशीलाल ने अपने खेत में 18 से 20 प्रकार की लौकी की खेती कर एक मिसाल पेश की है। कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर, बनखेड़ी से प्रेरणा लेकर उन्होंने इस नवाचार की शुरुआत की।
हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी विशेष लौकी भेंट की, जिसे मंत्री ने खुशी-खुशी स्वीकार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने उसी लौकी में पानी पीने की बात भी कही और किसान के प्रयासों की खुलकर सराहना की।
मुंशीलाल का कड़कनाथ मुर्गी फार्म भी क्षेत्र में प्रसिद्ध है। उनकी मेहनत और नवाचार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मामा के घर मेहमानी करने आए भांजे की मौत, पुलिस ने मर्ग के कायम कर जांच की शुरू सोहागपुर क्षेत्र के नयागांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मेहमानी में आए एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचनाकर्ता रामरतन अहिरवार (31 वर्ष) निवासी नयागांव ने बताया कि उनकी बहन पुनियाबाई, जो ग्राम सतवासा में विवाहित हैं, अपने पति मोहन और छोटे बेटे सुरेंद्र के साथ एक दिन पहले नयागांव आई हुई थीं। शाम करीब 7 बजे सुरेंद्र (20 वर्ष) घर के पास बने कुएं पर मुंह धोने गया था। इसी दौरान पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह बाल्टी सहित कुएं में गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे कुएं से बाहर निकाला। गंभीर हालत में सुरेंद्र को तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    मामा के घर मेहमानी करने आए भांजे की मौत, पुलिस ने मर्ग के कायम कर जांच की शुरू
सोहागपुर क्षेत्र के नयागांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मेहमानी में आए एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। सूचनाकर्ता रामरतन अहिरवार (31 वर्ष) निवासी नयागांव ने बताया कि उनकी बहन पुनियाबाई, जो ग्राम सतवासा में विवाहित हैं, अपने पति मोहन और छोटे बेटे सुरेंद्र के साथ एक दिन पहले नयागांव आई हुई थीं। शाम करीब 7 बजे सुरेंद्र (20 वर्ष) घर के पास बने कुएं पर मुंह धोने गया था। इसी दौरान पानी निकालते समय उसका पैर फिसल गया और वह बाल्टी सहित कुएं में गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे कुएं से बाहर निकाला। गंभीर हालत में सुरेंद्र को तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.