ग्राम गादिया में ग्रामीणों को दी संवैधानिक अधिकारों की जानकारी कन्नौद । प्रधान जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा समिति, देवास के निर्देशानुसार ग्राम गादिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश अमित निगम ने अपने मुख्य संबोधन में व्यक्त किया कि संवैधानिक ज्ञान व्यक्ति को शक्तिशाली बनाता है। संविधान में दिये गये मूल कर्तव्यों और अधिकारों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उनके द्वारा व्यक्त किया गया कि अधिकार और कर्तव्य दोनो ही आवश्यक हैं। जिला न्यायाधीश के साथ अधिवक्तागण ने भी विधि के विभिन्न पक्षों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय अत्यन्त सावधान रहना चाहिए। बिना व्यक्तिगत पहचान के हर व्यक्ति को सोशल मीडिया में अपने साथ जोडना खतरनाक हो सकता है। छात्रों को अपने अधिकारों और कर्तव्यो के संबंध में विधि की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होने कई उदाहरण देते हुए कानूनी जानकारी के महत्व को समझाया। अमित निगम ने ग्रामीणों के प्रश्नों के भी उत्तर दिये। ग्रामीण जन को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये अभिप्रेरण की भी आवश्यकता बताई।बुधवार दोपहर 3 बजे शैलेन्द्र पांचाल अधिवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का सफल संयोजन दिलीप बेनीवाल एवं कार्यक्रम में कन्नौद बार संघ की ओर से अभिभाषकगण श्री मनोज भंवर, संतोष वर्मा, प्रदीप चौहान, अंतिम ने इस अवसर पर अपने विचार भी व्यक्त किये। विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में ग्राम गादिया के सरपंच मकबूल खॉ, सचिव विकास बाकी, ग्रामीणजन हरिप्रसाद , संतोष विश्वकर्मा, गोकुल, संतोष जाट एवं अन्य शिविर में उपस्थित रहे। विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में न्यायालय के अन्य स्टाफ के सदस्य शाहरूख खान, श्रीमती एकता शर्मा एवं सुनीत मेहरा, कर्मचारी रोशन मकवाना एवं रोहुल बोहरे ने संकीय भूमिका निभाई,
ग्राम गादिया में ग्रामीणों को दी संवैधानिक अधिकारों की जानकारी कन्नौद । प्रधान जिला न्यायाधीश अजय प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा समिति, देवास के निर्देशानुसार ग्राम गादिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त शिविर में जिला न्यायाधीश अमित निगम ने अपने मुख्य संबोधन में व्यक्त किया कि संवैधानिक ज्ञान व्यक्ति को शक्तिशाली बनाता है। संविधान में दिये गये मूल कर्तव्यों और अधिकारों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उनके द्वारा व्यक्त किया गया कि अधिकार और कर्तव्य दोनो ही आवश्यक हैं। जिला न्यायाधीश के साथ अधिवक्तागण ने भी विधि के विभिन्न पक्षों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय अत्यन्त सावधान रहना चाहिए। बिना व्यक्तिगत पहचान के हर व्यक्ति को सोशल मीडिया में अपने साथ जोडना खतरनाक हो सकता है। छात्रों को अपने अधिकारों और कर्तव्यो के संबंध में
विधि की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होने कई उदाहरण देते हुए कानूनी जानकारी के महत्व को समझाया। अमित निगम ने ग्रामीणों के प्रश्नों के भी उत्तर दिये। ग्रामीण जन को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिये अभिप्रेरण की भी आवश्यकता बताई।बुधवार दोपहर 3 बजे शैलेन्द्र पांचाल अधिवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का सफल संयोजन दिलीप बेनीवाल एवं कार्यक्रम में कन्नौद बार संघ की ओर से अभिभाषकगण श्री मनोज भंवर, संतोष वर्मा, प्रदीप चौहान, अंतिम ने इस अवसर पर अपने विचार भी व्यक्त किये। विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में ग्राम गादिया के सरपंच मकबूल खॉ, सचिव विकास बाकी, ग्रामीणजन हरिप्रसाद , संतोष विश्वकर्मा, गोकुल, संतोष जाट एवं अन्य शिविर में उपस्थित रहे। विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम में न्यायालय के अन्य स्टाफ के सदस्य शाहरूख खान, श्रीमती एकता शर्मा एवं सुनीत मेहरा, कर्मचारी रोशन मकवाना एवं रोहुल बोहरे ने संकीय भूमिका निभाई,
- सीएम दौरे से पहले भाजपा को झटका, 20 कार्यकर्ताओं ने देर रात थामा कांग्रेस का दामन सिवनी मालवा नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां लगभग 20 कार्यकर्ताओं ने बुधवार गुरूवार दरम्यानी रात बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के निवास पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्तिथि मे आयोजित कार्यक्रम में यह शामिल होने की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें ग्राम सोमलवाड़ा से जुड़े भाजपा के बूथ एजेंट और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। अजय पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से आहत होकर इन कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सिवनी मालवा आगमन से पहले यह कदम उठाते हुए सभी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के बैनर तले बीजेपी की नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया। इस घटनाक्रम को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासतौर पर मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले इसे सियासी संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ये लोग हुए शामिल राजेश गौर सोमलबाडा, चन्द्रेश गौर सोमलबाडा, साहिल रघुवंशी सोमलबाडा, कोदर भिलाला, प्रमोद रघुवंशी सोमलबाडा, नरेंद्र कुशवाहा, रिषभ गौर, शम्भू गौर, भूरा गौर, शुभम रघुवंशी, मोंटी गौर, शेख सलमान अन्य लोग शामिल हुए।1
- Post by Sanju Seth1
- *भोपाल के बैरसिया इलाके में एक किराना व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान हनीफ खान के रूप में हुई है, जो बैरसिया के इस्लामपुरा में किराना दुकान चलाते थे।*1
- निर्भया महिला आश्रय गृह में एक अनोखी शादी हिन्दू बेटी का मुस्लिम परिवार ने हिन्दू रीतिरिवाज के साथ किया कन्यादान भोपाल की गंगा ज़मनी तहज़ीब के साथ हिन्दू मुस्लिम एकता का दिया पैगाम एक मां-बेटी को मिला नया परिवार,1
- भोपाल में डॉक्टर से मिर्ची डालकर लूट का खुलासा, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार राजधानी भोपाल के शामलाजी थाना क्षेत्र में हुई डॉक्टर से लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 11 तोला वजनी सोने का कंगन भी बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी जा रही है घटना कुछ दिन पहले हुई थी, जब बदमाशों ने डॉक्टर की आंखों में मिर्ची डालकर उन्हें असहाय बना दिया और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की थी पुलिस कमिश्नर संजय सिंह के अनुसार, इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड एक महिला है, जिसका डॉक्टर के साथ पुराना परिचय था। आपसी विवाद के चलते महिला ने बदला लेने की नीयत से अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात की योजना बनाई। सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और महिला तथा डॉक्टर के बीच के संबंधों और विवाद की गहराई से जांच जारी है पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं बाइट... भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार1
- Post by Naved khan1
- नोएडा से आई ये तस्वीर बेहद शर्मनाक है... जहाँ महिला सुरक्षा की बात होती है, वहीं खुलेआम महिलाओं पर हाथ उठाया जा रहा है। ये कैसा "कानून का राज" है? योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में न न्याय दिख रहा है, न सुरक्षा। बीजेपी सरकार ने व्यवस्था को इस कदर बिगाड़ दिया है कि अब आम जनता भी सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।1
- Post by Naved khan1
- आज दिनांक 15 अप्रेल *छोटे छोटे बालक बालिकाओं को सुलोचन के नशे की लत को लगाने वालो के खिलाफ भोपाल कलेक्टर महोदय श्री प्रियंक मिश्रा जी से चर्चा कर ज्ञापन दिया* *मक़बूल दयावान*1