logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोही राठौर के जन्मदिन पर अपने घर में ही सुंदर कांड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है।

14 hrs ago
user_Sohan Lal Rathor
Sohan Lal Rathor
Salesperson बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

रोही राठौर के जन्मदिन पर अपने घर में ही सुंदर कांड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आमला ।आमला क्षेत्र में एक बार फिर गौ तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता और आमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो गोवंश को अवैध परिवहन से बचाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। *घटना का विवरण* प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे फरियादी अमित सोनी (32 वर्ष), निवासी इतवारी चौक आमला, सारनी से आमला लौट रहे थे। इसी दौरान भुमका देव मंदिर के पास बोरी रोड पर उन्होंने एक पिकअप वाहन (MP 05 G 6827) को संदिग्ध हालत में देखा। वाहन में दो पालतू पशु—एक काले रंग का बैल और एक लाल रंग की गाय—को बेहद क्रूरता के साथ बांधकर ले जाया जा रहा था। पशुओं के मुंह रस्सियों से बांधे गए थे और उन्हें बांस की टोकरी की आड़ में छिपाने की कोशिश की जा रही थी। *घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी* अमित सोनी ने तुरंत बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और वाहन सहित आमला थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित पिता मनोहर हनौते (30 वर्ष), निवासी ग्राम मालीशील, थाना शाहपुर बताया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है— म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 9 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गोवंश को महाराष्ट्र के बूचड़खाने ले जाने की फिराक में था। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है। *कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका* इस कार्रवाई में बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख जस्सी पंडित सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सहयोग किया। *संगठन की मांग* बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि गौ तस्करी में शामिल आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। संगठन ने स्पष्ट किया कि गौ तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमला में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसहयोग और पुलिस की तत्परता से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
    4
    आमला ।आमला क्षेत्र में एक बार फिर गौ तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता और आमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो गोवंश को अवैध परिवहन से बचाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
*घटना का विवरण*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे फरियादी अमित सोनी (32 वर्ष), निवासी इतवारी चौक आमला, सारनी से आमला लौट रहे थे। इसी दौरान भुमका देव मंदिर के पास बोरी रोड पर उन्होंने एक पिकअप वाहन (MP 05 G 6827) को संदिग्ध हालत में देखा।
वाहन में दो पालतू पशु—एक काले रंग का बैल और एक लाल रंग की गाय—को बेहद क्रूरता के साथ बांधकर ले जाया जा रहा था। पशुओं के मुंह रस्सियों से बांधे गए थे और उन्हें बांस की टोकरी की आड़ में छिपाने की कोशिश की जा रही थी।
*घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी*
अमित सोनी ने तुरंत बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और वाहन सहित आमला थाने लाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित पिता मनोहर हनौते (30 वर्ष), निवासी ग्राम मालीशील, थाना शाहपुर बताया।
*इन धाराओं में मामला दर्ज*
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है—
म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 9
पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ)
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गोवंश को महाराष्ट्र के बूचड़खाने ले जाने की फिराक में था। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है।
*कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका*
इस कार्रवाई में बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख जस्सी पंडित सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सहयोग किया।
*संगठन की मांग*
बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि गौ तस्करी में शामिल आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। संगठन ने स्पष्ट किया कि गौ तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आमला में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसहयोग और पुलिस की तत्परता से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप (MP04YJ3854) में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर वध हेतु अमरावती ले जाया जा रहा है। सूचना पर गौ रक्षा समिति के सदस्यों एवं पुलिस द्वारा लावाघोघरी मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की गई। 🔹नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन चालक ने रुकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया, जिसका पीछा किया गया। पीछा करने पर मुलताई के पास वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। तलाशी लेने पर वाहन में 12 नग गौवंश (गाय, बैल एवं बछड़े) अमानवीय स्थिति में बंधे हुए पाए गए। 🔹इस संबंध में थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 81/26 पंजीबद्ध कर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी का विवरण* *इरफान पिता अफरोज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी इमाम नगर, थाना नागपुरी रोड, अमरावती (महाराष्ट्र)* 🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि विजय जोठे, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक विवेक, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक संजीत की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर गौवंश तस्करी या पशुओं के प्रति क्रूरता संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आमजन की सतर्कता एवं सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    1
    बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔹 *घटना का विवरण* 
दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप (MP04YJ3854) में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर वध हेतु अमरावती ले जाया जा रहा है। सूचना पर गौ रक्षा समिति के सदस्यों एवं पुलिस द्वारा लावाघोघरी मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की गई।
🔹नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन चालक ने रुकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया, जिसका पीछा किया गया। पीछा करने पर मुलताई के पास वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। तलाशी लेने पर वाहन में 12 नग गौवंश (गाय, बैल एवं बछड़े) अमानवीय स्थिति में बंधे हुए पाए गए।
🔹इस संबंध में थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 81/26 पंजीबद्ध कर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी
प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी का विवरण* 
*इरफान पिता अफरोज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी इमाम नगर, थाना नागपुरी रोड, अमरावती (महाराष्ट्र)* 
🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि विजय जोठे, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक विवेक, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक संजीत की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर गौवंश तस्करी या पशुओं के प्रति क्रूरता संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आमजन की सतर्कता एवं सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    18 hrs ago
  • न्यूज़ एसीपी भारत से मोहम्मद जाफर की ख़ास रिपोर्ट। (न्यूज़ एसीपी भारत-परासिया )बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को मनाने वालों ने मिलकर हमेशा की तरह इस वर्ष भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया इस आयोजन में भोपाल से आए स्वच्छ भारत मिशन के कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी और और बड़कुई से आई बच्चियों ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिला के कार्यक्रम की शुरुआत होते ही कुछ मुस्लिम युवा आए और अतिथियों को स्वागत किया उन्हें गले लगाकर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की शुभकामनाएं दिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि जी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरि वर्मा जी उपाध्यक्ष अमजद खान जी विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा जी अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी एडवोकेट रिजवान खान जी पूर्व पार्षद खालिक भाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील जायसवाल जी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में विधायक सोहन बाल्मिक जी ने अपना उद्बोधन दिया हरि वर्मा जी ने भी अपना उद्बोधन दिया और आए हुए कलाकारों को इनाम भी प्रदान किया गया। परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि ने मंच से अपनी विधायक निधि से अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा भी की जल्द से जल्द अब अंबेडकर भवन भी बनाया जाएगा। ऐसे ही और खबरों को देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल न्यूज़ एसीपी भारत को सब्सक्राइब करें लाइक करें शेयर करें।
    4
    न्यूज़ एसीपी भारत से मोहम्मद जाफर की ख़ास रिपोर्ट।
(न्यूज़ एसीपी भारत-परासिया )बाबा साहब भीमराव अंबेडकर  की 135 वी जयंती बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को मनाने वालों ने मिलकर हमेशा की तरह इस वर्ष भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया इस आयोजन में भोपाल से आए स्वच्छ भारत मिशन के कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी और और बड़कुई से आई बच्चियों ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिला के कार्यक्रम की शुरुआत होते ही कुछ मुस्लिम युवा आए और अतिथियों को स्वागत किया उन्हें गले लगाकर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की शुभकामनाएं दिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि जी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरि वर्मा जी उपाध्यक्ष अमजद खान जी विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा जी अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी एडवोकेट रिजवान खान जी पूर्व पार्षद खालिक भाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील जायसवाल जी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में विधायक सोहन बाल्मिक जी ने अपना उद्बोधन दिया हरि वर्मा जी ने भी अपना उद्बोधन दिया और आए हुए कलाकारों को इनाम भी प्रदान किया गया। परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि ने मंच से अपनी विधायक निधि से अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा भी की जल्द से जल्द अब अंबेडकर भवन भी बनाया जाएगा। ऐसे ही और खबरों को देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल न्यूज़ एसीपी भारत को सब्सक्राइब करें लाइक करें शेयर करें।
    user_गोपाल मालवीय
    गोपाल मालवीय
    Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पांढुर्णा:-जामसांवली स्थित हनुमान लोक मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 200 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। हालांकि, समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने आयोजन में अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई व्यवस्थाएं समय पर नहीं हो पाईं, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 200 जोड़ों की संख्या विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए था। वहीं, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि वे इस विषय को शासन के संज्ञान में लाएंगे और व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अब इस मामले में अलग-अलग दावों के बीच वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चा बनी हुई है।
    1
    पांढुर्णा:-जामसांवली स्थित हनुमान लोक मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 200 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
हालांकि, समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने आयोजन में अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई व्यवस्थाएं समय पर नहीं हो पाईं, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 200 जोड़ों की संख्या विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए था।
वहीं, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने कहा कि वे इस विषय को शासन के संज्ञान में लाएंगे और व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अब इस मामले में अलग-अलग दावों के बीच वास्तविक स्थिति को लेकर चर्चा बनी हुई है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीएम के सिवनी मालवा दौरे को लेकर हाई अलर्ट, हेलीपैड से लेकर रोड शो तक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, 550 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, रोड शो मार्ग तथा मंच स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति को देखते हुए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड की सुरक्षा, कारकेड रूट, रोड शो मार्ग एवं सभा स्थल की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसपी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 550 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें विभिन्न थानों का बल, विशेष पुलिस इकाइयां एवं यातायात पुलिस शामिल रहेगी। कार्यक्रम स्थल, मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके। अधिकारियों की ब्रीफिंग जारी उन्होंने यह भी बताया कि उनके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और जवानों की लगातार ब्रीफिंग की जा रही है। ड्यूटी पॉइंट, जिम्मेदारियों एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपायों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। रोड शो और सभा को लेकर विशेष योजना मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोड शो को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई गई है। रोड शो मार्ग पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन एवं सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं सभा स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट एवं आमजन की सुविधा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुल मिलाकर प्रशासन द्वारा हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री का सिवनी मालवा दौरा सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
    1
    सीएम के सिवनी मालवा दौरे को लेकर हाई अलर्ट, हेलीपैड से लेकर रोड शो तक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, 550 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, रोड शो मार्ग तथा मंच स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति को देखते हुए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड की सुरक्षा, कारकेड रूट, रोड शो मार्ग एवं सभा स्थल की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसपी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 550 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें विभिन्न थानों का बल, विशेष पुलिस इकाइयां एवं यातायात पुलिस शामिल रहेगी। कार्यक्रम स्थल, मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके।
अधिकारियों की ब्रीफिंग जारी
उन्होंने यह भी बताया कि उनके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और जवानों की लगातार ब्रीफिंग की जा रही है। ड्यूटी पॉइंट, जिम्मेदारियों एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपायों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
रोड शो और सभा को लेकर विशेष योजना
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोड शो को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई गई है। रोड शो मार्ग पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन एवं सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं सभा स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट एवं आमजन की सुविधा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुल मिलाकर प्रशासन द्वारा हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री का सिवनी मालवा दौरा सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बनखेड़ी। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन पूर्व युवक के परिजनों ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार शाम नंदवाड़ा स्थित सुखदेव राझड़ के खेत स्थित एक कुएं में विश्वास और छोटू पिता मनमोद गुर्जर 24 वर्ष अन्हाई निवासी युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पिपरिया शासकीय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों प्रकाश गुर्जर, राकेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, अभिषेक गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। बनखेड़ी थाना उपनिरीक्षक एम.एस. ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना को कबूला है। मृतक युवक को आरोपी किडनैप करके ले गए थे। आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाई है। आज आरोपियों को न्यायालय में पेश करेंगे। पहले लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज था। फिर मृतक युवक के परिजनों ने 12 अप्रैल को गुमशुदगी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।
    1
    बनखेड़ी। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश  के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन पूर्व युवक के परिजनों ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार शाम नंदवाड़ा स्थित सुखदेव राझड़ के खेत स्थित एक कुएं में विश्वास और छोटू पिता मनमोद गुर्जर 24 वर्ष अन्हाई निवासी युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पिपरिया शासकीय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों प्रकाश गुर्जर, राकेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, अभिषेक गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है।
बनखेड़ी थाना उपनिरीक्षक एम.एस. ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना को कबूला है। मृतक युवक को आरोपी किडनैप करके ले गए थे। आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाई है। आज आरोपियों को न्यायालय में पेश करेंगे। पहले लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज था। फिर मृतक युवक के परिजनों ने 12 अप्रैल को गुमशुदगी शिकायत दर्ज कराई।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।
    user_Sandeep Mehra
    Sandeep Mehra
    Social Media Manager होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुलताई।प्रभात पट्टन जनपद पंचायत क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बिरूल बाजार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ गई है, योजना की धीमी और अव्यवस्थाओं से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गांव में जगह-जगह सड़कों की खुदाई कर दी गई है, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। जिसके चलते कई स्थानों पर नालियां चोक हो गई हैं और सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अब तक अधिकांश घरों को नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, जिससे योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं पानी की टंकी का निर्माण कार्य भी लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। जल जीवन मिशन का कार्य समय सीमा में पूरा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही काम शुरू कर योजना को पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है। इनका कहना है जिला कलेक्टर से लेकर जल निगम के जीएम तक से पत्राचार किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। जीवन बनकर सरपंच बिरूल बाजार
    2
    मुलताई।प्रभात पट्टन जनपद पंचायत क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत बिरूल बाजार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ गई है, योजना की धीमी और अव्यवस्थाओं से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा गांव में जगह-जगह सड़कों की खुदाई कर दी गई है, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया।
जिसके चलते कई स्थानों पर नालियां चोक हो गई हैं और सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अब तक अधिकांश घरों को नल कनेक्शन नहीं दिए गए हैं, जिससे योजना का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं पानी की टंकी का निर्माण कार्य भी लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही और संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। 
जल जीवन मिशन का कार्य समय सीमा में पूरा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही काम शुरू कर योजना को पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। 
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।
इनका कहना है 
जिला कलेक्टर से लेकर जल निगम के जीएम तक से पत्राचार किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।
जीवन बनकर सरपंच बिरूल बाजार
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    21 hrs ago
  • न्यूज ऐसीपी भारत से देवीनाथ लोखंडे जिला ब्यूरो बैतूल (न्यूज ऐसीपी भारत - बैतूल मध्यप्रदेश) डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ गलत हरकत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से बाबा साहब के अनुयायियों का गुस्सा फुट पड़ा,उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की। अनुयायियों ने मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह से मिलकर मामले से अवगत कराया, बताया जा रहा है कि वंडली निवासी युवक ने बाबा साहब की फोटो पर लात जूते मार कर अंग्रेजो का एजेंट बताकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर बहुजन समाज के लोगो ने थाना पहुंचकर एफ. आई. आर.दर्ज करने की मांग की, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एस. टी. एस. टी.एक्ट सहित बी. एन. एस. की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
    1
    न्यूज ऐसीपी भारत से देवीनाथ लोखंडे
जिला ब्यूरो बैतूल 
(न्यूज ऐसीपी भारत - बैतूल मध्यप्रदेश)  डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ गलत हरकत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से बाबा साहब के अनुयायियों का गुस्सा फुट पड़ा,उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की।
अनुयायियों ने मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह से मिलकर मामले से अवगत कराया, बताया जा रहा है कि वंडली निवासी युवक ने बाबा साहब की फोटो पर लात जूते मार कर अंग्रेजो का एजेंट बताकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
मामला संज्ञान में आने पर बहुजन समाज के लोगो ने थाना पहुंचकर एफ. आई. आर.दर्ज करने की मांग की, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एस. टी. एस. टी.एक्ट सहित बी. एन. एस. की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
    user_गोपाल मालवीय
    गोपाल मालवीय
    Newspaper publisher जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पांढुर्णा:-जामसांवली स्थित हनुमान लोक मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 200 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। हालांकि, समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने आयोजन में अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई व्यवस्थाएं समय पर नहीं हो पाईं, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 200 जोड़ों की संख्या विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए था। वहीं, इस मामले में संबंधित अधिकारियों का अलग रुख सामने आया। सीईओ ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अब इस मामले में विधायक और प्रशासन के अलग-अलग दावों के बीच सच्चाई क्या है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
    2
    पांढुर्णा:-जामसांवली स्थित हनुमान लोक मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 200 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।
हालांकि, समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया। कांग्रेस विधायक विजय चौरे ने आयोजन में अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई व्यवस्थाएं समय पर नहीं हो पाईं, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 200 जोड़ों की संख्या विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से कम है और इसे बढ़ाया जाना चाहिए था।
वहीं, इस मामले में संबंधित अधिकारियों का अलग रुख सामने आया। सीईओ ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अब इस मामले में विधायक और प्रशासन के अलग-अलग दावों के बीच सच्चाई क्या है, यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.