बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो से गलत हरकत करने वाले के खिलाफ अनुयायियों का फूटा आक्रोश। न्यूज ऐसीपी भारत से देवीनाथ लोखंडे जिला ब्यूरो बैतूल (न्यूज ऐसीपी भारत - बैतूल मध्यप्रदेश) डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ गलत हरकत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से बाबा साहब के अनुयायियों का गुस्सा फुट पड़ा,उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की। अनुयायियों ने मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह से मिलकर मामले से अवगत कराया, बताया जा रहा है कि वंडली निवासी युवक ने बाबा साहब की फोटो पर लात जूते मार कर अंग्रेजो का एजेंट बताकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर बहुजन समाज के लोगो ने थाना पहुंचकर एफ. आई. आर.दर्ज करने की मांग की, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एस. टी. एस. टी.एक्ट सहित बी. एन. एस. की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो से गलत हरकत करने वाले के खिलाफ अनुयायियों का फूटा आक्रोश। न्यूज ऐसीपी भारत से देवीनाथ लोखंडे जिला ब्यूरो बैतूल (न्यूज ऐसीपी भारत - बैतूल मध्यप्रदेश) डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ गलत हरकत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से बाबा साहब के अनुयायियों का गुस्सा फुट पड़ा,उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की। अनुयायियों ने मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह से मिलकर मामले से अवगत कराया, बताया जा रहा है कि वंडली निवासी युवक ने बाबा साहब की फोटो पर लात जूते मार कर अंग्रेजो का एजेंट बताकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर बहुजन समाज के लोगो ने थाना पहुंचकर एफ. आई. आर.दर्ज करने की मांग की, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एस. टी. एस. टी.एक्ट सहित बी. एन. एस. की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
- न्यूज़ एसीपी भारत से मोहम्मद जाफर की ख़ास रिपोर्ट। (न्यूज़ एसीपी भारत-परासिया )बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को मनाने वालों ने मिलकर हमेशा की तरह इस वर्ष भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया इस आयोजन में भोपाल से आए स्वच्छ भारत मिशन के कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी और और बड़कुई से आई बच्चियों ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह देखने को मिला के कार्यक्रम की शुरुआत होते ही कुछ मुस्लिम युवा आए और अतिथियों को स्वागत किया उन्हें गले लगाकर बाबा साहब अंबेडकर की जयंती की शुभकामनाएं दिए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि जी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरि वर्मा जी उपाध्यक्ष अमजद खान जी विधायक प्रतिनिधि राकेश शर्मा जी अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी एडवोकेट रिजवान खान जी पूर्व पार्षद खालिक भाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील जायसवाल जी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में विधायक सोहन बाल्मिक जी ने अपना उद्बोधन दिया हरि वर्मा जी ने भी अपना उद्बोधन दिया और आए हुए कलाकारों को इनाम भी प्रदान किया गया। परासिया विधायक श्री सोहन वाल्मीकि ने मंच से अपनी विधायक निधि से अंबेडकर भवन बनाने की घोषणा भी की जल्द से जल्द अब अंबेडकर भवन भी बनाया जाएगा। ऐसे ही और खबरों को देखने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल न्यूज़ एसीपी भारत को सब्सक्राइब करें लाइक करें शेयर करें।4
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के द्वारा पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में लगातार हो रही बाघ की घटनाएं को देखते हुए वन विभाग के विरोध मे विशाल जन आंदोलन किया गया।, बिछुआ नगर में बुधवार को पेंच टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में लगातार हो रहे बाघ के हमलों के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, वन विभाग के खिलाफ धरना बिछुआ क्षेत्र में बाघ के लगातार बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हाल ही में बाघ के हमले में महेंद्र पिता शंभु मांडेकर, दिनेश पिता पूसू मांडेकर और बलराम पिता फकीरा डहरिया की दर्दनाक मृत्यु हो गई।इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। इसी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैंड बिछुआ में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जिम्मेदार अधिकारियों पर घोर लापरवाही करने का विरोध किया गया । इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेंच नेशनल पार्क के बिछुआ रेंज कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बाघ के हमलों को रोकने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं और मृतकों के परिजनों को उचितमुआवजा दिया जाए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से चौरई विधानसभा के विधायक सुजीत सिंह चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल, ब्लॉक कांग्रेस पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे, अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष गजानंद साहू, ब्लॉक महासचिव विपिन उईके, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रिंकू पटेल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष किरण कुमार कड़ोपे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहस पटेल, बंसी उईके, पूसू उईके, शेषराव उईके, युवराज देशमुख,जितेंद्र राजपूत, प्रेमसिंग उईके, किसान कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश उईके, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आरती शर्मा, सरपंच शंकर इनवाती, गोविंद इनवाती, जित्तू इनवाती, सुरेश कुमरे, सुखदयाल धुर्वे, अरूण उइके, सचिन मर्सकोले, क्षितिज मिश्रा, वीरपाल इनवाती, अनिल डेहरिया, नगर कांग्रेस कमेटी बिछुआ कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश गोनेकर, राजेश साहू, सियाराम साहू, संतलाल उइके, सत्यम साहू, युवराज ठाकुर, अर्जुन यादव, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता खौसे, अनिता पहाड़े, सिंधु परतेती, प्राची मांडेकर, रेवती मांडेकर धूपवतीगोनेकर, शांति बलानी, अनारकली ढोंके, सरिता मांडेकर रेखा मांडेकर इंद्रा मांडेकर, सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बाघ के हमलों पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। साथ ही वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की गई।1
- मशहूर गायिका जम्मू दी कूडी वर्षा जामवाल गांव घो रखवाल में होने वाले 19 अप्रैल को भगवान श्री1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया विधानसभा के विधायक सोहन वाल्मीकि ने दी बच्चों को शुभकामनाएं *MP बोर्ड की परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत और माता-पिता का आशीर्वाद ही आपकी सफलता का आधार है। *जो विद्यार्थी इस बार पीछे रह गए, वे याद रखें—"असफलता केवल यह सिद्ध करती है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं हुआ।" उठिए, फिर से कोशिश कीजिए, जीत आपकी ही होगी।1
- जमतरा गेट में बाघ का कहर युवक को मार खाया 3 महा में चौथी वारदात ग्रामीण सड़कों पर बिछुआ के जमतरा गेट के कोर एरिया में बाघ का आतंक चरम पर ताजा वारदात में 26 वर्षीय कृष्णा पिता पुसो मिनोटे को बाघ ने शिकार बना लिया और मारकर खा लिया। इलाके में दहशत फैल गई। आज मंगलवार दोपहर 12 बजे सूत्र बताते हैं लगातार इंसानी हमलों के बावजूद वन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। गुस्साए ग्रामीणों ने जमतरा गेट पर उग्र प्रदर्शन कर नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप विभाग की लापरवाही से ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। उन्होंने पुख्ता सुरक्षा और बाघ को पकड़ने की मांग की।1
- आमला। भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत तहसील आमला में कार्यवाही विधिवत रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय अंबेडकर महाविद्यालय, हसलपुर में दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो तीन सत्रों में संपन्न होकर 25 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू एवं प्रभावी ढंग से कर सकें। जनगणना 2027 के अंतर्गत कार्य दो प्रमुख चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) की जाएगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से संपर्क करेंगे और निर्धारित 34 प्रश्नों के उत्तर एकत्रित करेंगे। यह प्रक्रिया जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत आंकड़ों के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेष बात यह है कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। प्रगणकों द्वारा एकत्रित की गई समस्त जानकारी HLO (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति एवं शुद्धता सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्व-प्रविष्टि (Self Enumeration) की व्यवस्था भी लागू की गई है। नागरिक SE (Self Enumeration) पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानकारी भरने के पश्चात उन्हें एक यूनिक SE ID प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के भ्रमण के समय प्रस्तुत करना होगा। इस व्यवस्था से जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, समयबद्ध एवं आधुनिक बन सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने जनगणना कार्य को अत्यंत जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करने पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्य देश की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में आधारभूत भूमिका निभाता है। तहसील आमला ग्रामीण क्षेत्र में इस कार्य के सफल संचालन हेतु चार्ज अधिकारी के रूप में श्री शत्रुघ्न चौहान तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारी के रूप में श्रीमती रिचा कौरव को नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपूर्ण टीम कार्य कर रही है। तहसील आमला ग्रामीण अंतर्गत जनगणना कार्य के लिए कुल 256 प्रगणक एवं 43 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे। जनगणना 2027 न केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि यह देश के समग्र विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें एवं सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र एवं देश के विकास के लिए सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।2
- Post by Sandeep waiker1
- न्यूज ऐसीपी भारत से देवीनाथ लोखंडे जिला ब्यूरो बैतूल (न्यूज ऐसीपी भारत - बैतूल मध्यप्रदेश) डॉ भीमराव आंबेडकर की फोटो के साथ गलत हरकत करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट से बाबा साहब के अनुयायियों का गुस्सा फुट पड़ा,उन्होंने थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की। अनुयायियों ने मुलताई एसडीओपी एस. के. सिंह से मिलकर मामले से अवगत कराया, बताया जा रहा है कि वंडली निवासी युवक ने बाबा साहब की फोटो पर लात जूते मार कर अंग्रेजो का एजेंट बताकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर बहुजन समाज के लोगो ने थाना पहुंचकर एफ. आई. आर.दर्ज करने की मांग की, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एस. टी. एस. टी.एक्ट सहित बी. एन. एस. की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।1