logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बैतूल के निजी प्रसिद्ध हॉस्पिटल राठी से लापता युवक का मिला मचना नदी मे शव परिजनों ने लगया हॉस्पिटल और पुलिस पर लापरवाही का आरोप बैतूल कलेक्टर ऑफिस में किया प्रदर्शन उच्च स्तरीय जांच की मांग खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही के ग्राम इटवा के इशोप पंडोले का मचना नदी मे शव मिलने से सनसनी फेल गई

3 hrs ago
user_Sandeep waiker
Sandeep waiker
Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

बैतूल के निजी प्रसिद्ध हॉस्पिटल राठी से लापता युवक का मिला मचना नदी मे शव परिजनों ने लगया हॉस्पिटल और पुलिस पर लापरवाही का आरोप बैतूल कलेक्टर ऑफिस में किया प्रदर्शन उच्च स्तरीय जांच की मांग खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही के ग्राम इटवा के इशोप पंडोले का मचना नदी मे शव मिलने से सनसनी फेल गई

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आमला। भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत तहसील आमला में कार्यवाही विधिवत रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय अंबेडकर महाविद्यालय, हसलपुर में दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो तीन सत्रों में संपन्न होकर 25 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू एवं प्रभावी ढंग से कर सकें। जनगणना 2027 के अंतर्गत कार्य दो प्रमुख चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) की जाएगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से संपर्क करेंगे और निर्धारित 34 प्रश्नों के उत्तर एकत्रित करेंगे। यह प्रक्रिया जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत आंकड़ों के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विशेष बात यह है कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। प्रगणकों द्वारा एकत्रित की गई समस्त जानकारी HLO (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति एवं शुद्धता सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्व-प्रविष्टि (Self Enumeration) की व्यवस्था भी लागू की गई है। नागरिक SE (Self Enumeration) पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानकारी भरने के पश्चात उन्हें एक यूनिक SE ID प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के भ्रमण के समय प्रस्तुत करना होगा। इस व्यवस्था से जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, समयबद्ध एवं आधुनिक बन सकेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने जनगणना कार्य को अत्यंत जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करने पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्य देश की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में आधारभूत भूमिका निभाता है। तहसील आमला ग्रामीण क्षेत्र में इस कार्य के सफल संचालन हेतु चार्ज अधिकारी के रूप में श्री शत्रुघ्न चौहान तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारी के रूप में श्रीमती रिचा कौरव को नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपूर्ण टीम कार्य कर रही है। तहसील आमला ग्रामीण अंतर्गत जनगणना कार्य के लिए कुल 256 प्रगणक एवं 43 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे। जनगणना 2027 न केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि यह देश के समग्र विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं। स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें एवं सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र एवं देश के विकास के लिए सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
    2
    आमला। भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत तहसील आमला में कार्यवाही विधिवत रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शासकीय अंबेडकर महाविद्यालय, हसलपुर में दिनांक 15 अप्रैल 2026 से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो तीन सत्रों में संपन्न होकर 25 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जनगणना से संबंधित सभी तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू एवं प्रभावी ढंग से कर सकें।
जनगणना 2027 के अंतर्गत कार्य दो प्रमुख चरणों में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) की जाएगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार से संपर्क करेंगे और निर्धारित 34 प्रश्नों के उत्तर एकत्रित करेंगे। यह प्रक्रिया जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक एवं आधारभूत आंकड़ों के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विशेष बात यह है कि इस बार की जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी। प्रगणकों द्वारा एकत्रित की गई समस्त जानकारी HLO (हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन) एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति एवं शुद्धता सुनिश्चित होगी।
इसके अतिरिक्त नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्व-प्रविष्टि (Self Enumeration) की व्यवस्था भी लागू की गई है। नागरिक SE (Self Enumeration) पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानकारी भरने के पश्चात उन्हें एक यूनिक SE ID प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के भ्रमण के समय प्रस्तुत करना होगा। इस व्यवस्था से जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल, समयबद्ध एवं आधुनिक बन सकेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय जनगणना अधिकारी श्री शैलेन्द्र बड़ोनिया द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने जनगणना कार्य को अत्यंत जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करने पर जोर देते हुए कहा कि यह कार्य देश की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में आधारभूत भूमिका निभाता है।
तहसील आमला ग्रामीण क्षेत्र में इस कार्य के सफल संचालन हेतु चार्ज अधिकारी के रूप में श्री शत्रुघ्न चौहान तथा अतिरिक्त चार्ज अधिकारी के रूप में श्रीमती रिचा कौरव को नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों के मार्गदर्शन में संपूर्ण टीम कार्य कर रही है।
तहसील आमला ग्रामीण अंतर्गत जनगणना कार्य के लिए कुल 256 प्रगणक एवं 43 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जो अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करेंगे।
जनगणना 2027 न केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, बल्कि यह देश के समग्र विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण आधार है। इससे प्राप्त आंकड़े शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।
स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें एवं सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि क्षेत्र एवं देश के विकास के लिए सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sandeep waiker
    1
    Post by Sandeep waiker
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • खेडिसावलीगढ़ की रागिनी आहके
    2
    खेडिसावलीगढ़ की रागिनी आहके
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Sohan Lal Rathor
    1
    Post by Sohan Lal Rathor
    user_Sohan Lal Rathor
    Sohan Lal Rathor
    Salesperson बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 🔹 *घटना का विवरण* दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप (MP04YJ3854) में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर वध हेतु अमरावती ले जाया जा रहा है। सूचना पर गौ रक्षा समिति के सदस्यों एवं पुलिस द्वारा लावाघोघरी मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की गई। 🔹नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन चालक ने रुकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया, जिसका पीछा किया गया। पीछा करने पर मुलताई के पास वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। तलाशी लेने पर वाहन में 12 नग गौवंश (गाय, बैल एवं बछड़े) अमानवीय स्थिति में बंधे हुए पाए गए। 🔹इस संबंध में थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 81/26 पंजीबद्ध कर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी का विवरण* *इरफान पिता अफरोज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी इमाम नगर, थाना नागपुरी रोड, अमरावती (महाराष्ट्र)* 🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि विजय जोठे, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक विवेक, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक संजीत की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर गौवंश तस्करी या पशुओं के प्रति क्रूरता संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आमजन की सतर्कता एवं सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    1
    बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में सतत कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔹 *घटना का विवरण* 
दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक बोलेरो पिकअप (MP04YJ3854) में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर वध हेतु अमरावती ले जाया जा रहा है। सूचना पर गौ रक्षा समिति के सदस्यों एवं पुलिस द्वारा लावाघोघरी मार्ग पर तत्काल नाकाबंदी की गई।
🔹नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन चालक ने रुकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया, जिसका पीछा किया गया। पीछा करने पर मुलताई के पास वाहन का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। तलाशी लेने पर वाहन में 12 नग गौवंश (गाय, बैल एवं बछड़े) अमानवीय स्थिति में बंधे हुए पाए गए।
🔹इस संबंध में थाना मुलताई में *अपराध क्रमांक 81/26 पंजीबद्ध कर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी
प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी का विवरण* 
*इरफान पिता अफरोज खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी इमाम नगर, थाना नागपुरी रोड, अमरावती (महाराष्ट्र)* 
🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि विजय जोठे, प्रधान आरक्षक गजराज, आरक्षक विवेक, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक संजीत की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर गौवंश तस्करी या पशुओं के प्रति क्रूरता संबंधी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आमजन की सतर्कता एवं सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    17 hrs ago
  • आठनेर ब्लांक कुनबी समाज संगठन की आगामी कार्यक्रम को लेकर कुनबी मंगल भवन में बैठक आयोजित की गई और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई वही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज सेवी तरूण साकरे का समाज संगठन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की छायाप्रति भेजट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष पुनाजी कापसे सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    आठनेर ब्लांक कुनबी समाज संगठन की आगामी कार्यक्रम को लेकर कुनबी मंगल भवन में बैठक आयोजित की गई और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई वही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज सेवी तरूण साकरे का समाज संगठन द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की छायाप्रति भेजट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष पुनाजी कापसे सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • आमला ।आमला क्षेत्र में एक बार फिर गौ तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता और आमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो गोवंश को अवैध परिवहन से बचाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। *घटना का विवरण* प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे फरियादी अमित सोनी (32 वर्ष), निवासी इतवारी चौक आमला, सारनी से आमला लौट रहे थे। इसी दौरान भुमका देव मंदिर के पास बोरी रोड पर उन्होंने एक पिकअप वाहन (MP 05 G 6827) को संदिग्ध हालत में देखा। वाहन में दो पालतू पशु—एक काले रंग का बैल और एक लाल रंग की गाय—को बेहद क्रूरता के साथ बांधकर ले जाया जा रहा था। पशुओं के मुंह रस्सियों से बांधे गए थे और उन्हें बांस की टोकरी की आड़ में छिपाने की कोशिश की जा रही थी। *घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी* अमित सोनी ने तुरंत बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और वाहन सहित आमला थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित पिता मनोहर हनौते (30 वर्ष), निवासी ग्राम मालीशील, थाना शाहपुर बताया। *इन धाराओं में मामला दर्ज* पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है— म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 9 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गोवंश को महाराष्ट्र के बूचड़खाने ले जाने की फिराक में था। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है। *कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका* इस कार्रवाई में बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख जस्सी पंडित सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सहयोग किया। *संगठन की मांग* बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि गौ तस्करी में शामिल आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। संगठन ने स्पष्ट किया कि गौ तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमला में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसहयोग और पुलिस की तत्परता से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
    4
    आमला ।आमला क्षेत्र में एक बार फिर गौ तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सतर्कता और आमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो गोवंश को अवैध परिवहन से बचाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
*घटना का विवरण*
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे फरियादी अमित सोनी (32 वर्ष), निवासी इतवारी चौक आमला, सारनी से आमला लौट रहे थे। इसी दौरान भुमका देव मंदिर के पास बोरी रोड पर उन्होंने एक पिकअप वाहन (MP 05 G 6827) को संदिग्ध हालत में देखा।
वाहन में दो पालतू पशु—एक काले रंग का बैल और एक लाल रंग की गाय—को बेहद क्रूरता के साथ बांधकर ले जाया जा रहा था। पशुओं के मुंह रस्सियों से बांधे गए थे और उन्हें बांस की टोकरी की आड़ में छिपाने की कोशिश की जा रही थी।
*घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी*
अमित सोनी ने तुरंत बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर वाहन को रोका। चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और वाहन सहित आमला थाने लाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमित पिता मनोहर हनौते (30 वर्ष), निवासी ग्राम मालीशील, थाना शाहपुर बताया।
*इन धाराओं में मामला दर्ज*
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है—
म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 9
पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ)
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गोवंश को महाराष्ट्र के बूचड़खाने ले जाने की फिराक में था। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त रहा है।
*कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका*
इस कार्रवाई में बजरंग दल के जिला गौरक्षा प्रमुख जस्सी पंडित सहित कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सहयोग किया।
*संगठन की मांग*
बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि गौ तस्करी में शामिल आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। संगठन ने स्पष्ट किया कि गौ तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आमला में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसहयोग और पुलिस की तत्परता से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.