सीएम के सिवनी मालवा दौरे को लेकर हाई अलर्ट, हेलीपैड से लेकर रोड शो तक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, 550 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात सीएम के सिवनी मालवा दौरे को लेकर हाई अलर्ट, हेलीपैड से लेकर रोड शो तक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, 550 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, रोड शो मार्ग तथा मंच स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति को देखते हुए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड की सुरक्षा, कारकेड रूट, रोड शो मार्ग एवं सभा स्थल की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसपी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 550 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें विभिन्न थानों का बल, विशेष पुलिस इकाइयां एवं यातायात पुलिस शामिल रहेगी। कार्यक्रम स्थल, मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके। अधिकारियों की ब्रीफिंग जारी उन्होंने यह भी बताया कि उनके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और जवानों की लगातार ब्रीफिंग की जा रही है। ड्यूटी पॉइंट, जिम्मेदारियों एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपायों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। रोड शो और सभा को लेकर विशेष योजना मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोड शो को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई गई है। रोड शो मार्ग पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन एवं सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं सभा स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट एवं आमजन की सुविधा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुल मिलाकर प्रशासन द्वारा हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री का सिवनी मालवा दौरा सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

- सीएम के सिवनी मालवा दौरे को लेकर हाई अलर्ट, हेलीपैड से लेकर रोड शो तक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा, 550 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात सिवनी मालवा नगर में 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। कार्यक्रम को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा एवं उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, रोड शो मार्ग तथा मंच स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति को देखते हुए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड की सुरक्षा, कारकेड रूट, रोड शो मार्ग एवं सभा स्थल की व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसे देखते हुए व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसपी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 550 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें विभिन्न थानों का बल, विशेष पुलिस इकाइयां एवं यातायात पुलिस शामिल रहेगी। कार्यक्रम स्थल, मार्गों एवं प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके। अधिकारियों की ब्रीफिंग जारी उन्होंने यह भी बताया कि उनके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और जवानों की लगातार ब्रीफिंग की जा रही है। ड्यूटी पॉइंट, जिम्मेदारियों एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के उपायों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। रोड शो और सभा को लेकर विशेष योजना मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोड शो को लेकर भी विशेष रणनीति बनाई गई है। रोड शो मार्ग पर बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन एवं सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं सभा स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट एवं आमजन की सुविधा के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुल मिलाकर प्रशासन द्वारा हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि मुख्यमंत्री का सिवनी मालवा दौरा सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।1
- बनखेड़ी। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन पूर्व युवक के परिजनों ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार शाम नंदवाड़ा स्थित सुखदेव राझड़ के खेत स्थित एक कुएं में विश्वास और छोटू पिता मनमोद गुर्जर 24 वर्ष अन्हाई निवासी युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पिपरिया शासकीय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों प्रकाश गुर्जर, राकेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर, अभिषेक गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। बनखेड़ी थाना उपनिरीक्षक एम.एस. ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होना बताया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना को कबूला है। मृतक युवक को आरोपी किडनैप करके ले गए थे। आरोपियों पर हत्या की धारा बढ़ाई है। आज आरोपियों को न्यायालय में पेश करेंगे। पहले लड़की की गुमशुदगी का मामला दर्ज था। फिर मृतक युवक के परिजनों ने 12 अप्रैल को गुमशुदगी शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।1
- ⚽✨इस भव्य आयोजन में दूर-दूर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नपा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल खेल को बढ़ावा देने का माध्यम है, बल्कि युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करता है। “इस अवसर पर माननीय सांसद श्री Darshan Singh Choudhary जी, माननीय विधायक Dr Sitasaran Sharma जी, मध्य प्रदेश तैराकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री piyush sharma जी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती Archana Purohit जी , रोहित गौर जी,अर्पित मालवीय जी साथ ही पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि तथा जनता-जनार्दन की भी उपस्थिति रही।1
- डोलरिया का मशहूर स्वाद अब नर्मदापुरम में, इटारसी रोड डबल फाटक पर खुला नया ठिकाना भाजी बड़े और मावा जलेबी के दीवानों के लिए खुशखबरी, श्री दुर्गा मिष्ठान राजपूत होटल का शुभारंभ नर्मदापुरम। शहर के चाय-नाश्ते के शौकीनों के लिए अब बड़ी खुशखबरी है। डोलरिया के प्रसिद्ध भाजी बड़े और मावा जलेबी का स्वाद अब शहर में ही मिलने लगा है। इटारसी रोड स्थित रेलवे डबल फाटक के पास “श्री दुर्गा मिष्ठान राजपूत होटल” का शुभारंभ किया गया। अब तक लोगों को इस खास स्वाद का आनंद लेने के लिए नर्मदापुरम से करीब 22 किलोमीटर दूर डोलरिया जाना पड़ता था, लेकिन अब वही देसी और पारंपरिक स्वाद शहर में ही उपलब्ध हो गया है। होटल संचालक कमल उर्फ मुन्ना राजपूत ने बताया कि इस व्यवसाय की नींव उनके स्वर्गीय पिता द्वारका सेठ राजपूत ने डोलरिया तालाब के पास एक छोटी सी चाय की दुकान से रखी थी। बाद में यह दुकान डोलरिया बस स्टैंड के पास पीपल के पेड़ के नीचे संचालित होने लगी और धीरे-धीरे भाजी बड़े, समोसे और मावा जलेबी के लिए प्रसिद्ध हो गई। डोलरिया से गुजरने वाले वाहन चालक हों या बस यात्री, लगभग हर कोई यहां रुककर इस खास स्वाद का आनंद लेता था। भाजी बड़े और समोसे का जायका लोगों को इतना पसंद आया कि उन्होंने इसकी मांग नर्मदापुरम में भी शुरू कर दी।लोगों की इसी बढ़ती मांग को देखते हुए कमल राजपूत ने शहर में नई शाखा शुरू करने का निर्णय लिया। इटारसी रोड रेलवे डबल फाटक के पास शुरू हुई इस नई दुकान को अभी महज दो दिन ही हुए हैं, लेकिन यहां पहले से ही ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। अब नर्मदापुरम के लोगों को डोलरिया का प्रसिद्ध स्वाद लेने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वही पुराना जायका अब शहर में भी उपलब्ध है।4
- हरदा टिमरनी 12th कॉमर्स संकाय में छात्र जय राठौर ने mp प्रावीण्य सूची में दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। जिले वासियों ने छात्र को दी बधाई। आज मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं एवं 12वीं संकाय के परिणाम की घोषणा हुई जिसमें हरदा जिले के टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 11 का रहने वाले छात्र जय राठौड़ ने प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया। जय राठौड़ शासकीय उत्कृष्ट स्कूल टिमरनी में अध्यनरत है, 12th कॉमर्स विषय में यह स्थान प्राप्त कर उसने नगर सहित जिले का नाम रोशन किया। ज्ञात हो कि एक मध्यम परिवार से बिलॉन्ग करता हुआ यह बालक लगभग 17 से 18 घंटे रोजाना पढ़ाई करता था, इसके पिता प्राइवेट बैंक में गार्ड की नौकरी करते हैं एवं बड़ा भाई शासकीय कॉलेज में अध्यनरत है। अल्प व्यवस्थाओ, में बड़ों के मार्गदर्शन एवं शिक्षकों के सानिध्य में उसने घोर परिश्रम कर यह उपलब्धि हासिल की है। छात्र जय राठौड़ की इस उपलब्धि पर नगर सहित जिले भर के लोगों द्वारा उसे लगातार बधाइयां दी जा रही ।शासकीय स्कूल का छात्र सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। जय राठौड़ ने मीडिया को बताया कि मैं बड़ा होकर एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहता हूं ताकि टिमरनी नगर एवं हरदा जिले में बड़े रोजगार की स्थापना कर युवाओं को रोजगार देकर गरीबी मिटाने में अपना सहयोग दे सकूं।4
- आउटसोर्सिंग एजेंसी से जुड़े मजदूरों की ओर से उपद्रव करने पर आउटसोर्सिंग एजेंसी ब्लैकलिस्ट होगी, लाईसेंस रद्द होगा. - नोएडा की DM मेधा रूपम1
- खेडिसावलीगढ़ की रागिनी आहके2
- सीएम दौरे से पहले भाजपा को झटका, 20 कार्यकर्ताओं ने देर रात थामा कांग्रेस का दामन सिवनी मालवा नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जहां लगभग 20 कार्यकर्ताओं ने बुधवार गुरूवार दरम्यानी रात बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह पटेल के निवास पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्तिथि मे आयोजित कार्यक्रम में यह शामिल होने की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें ग्राम सोमलवाड़ा से जुड़े भाजपा के बूथ एजेंट और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। अजय पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी नीतियों से आहत होकर इन कार्यकर्ताओं ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सिवनी मालवा आगमन से पहले यह कदम उठाते हुए सभी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के बैनर तले बीजेपी की नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का संकल्प भी लिया। इस घटनाक्रम को स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासतौर पर मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले इसे सियासी संकेत के रूप में देखा जा रहा है। ये लोग हुए शामिल राजेश गौर सोमलबाडा, चन्द्रेश गौर सोमलबाडा, साहिल रघुवंशी सोमलबाडा, कोदर भिलाला, प्रमोद रघुवंशी सोमलबाडा, नरेंद्र कुशवाहा, रिषभ गौर, शम्भू गौर, भूरा गौर, शुभम रघुवंशी, मोंटी गौर, शेख सलमान अन्य लोग शामिल हुए।1