Shuru
Apke Nagar Ki App…
आउटसोर्सिंग एजेंसी से जुड़े मजदूरों की ओर से उपद्रव करने पर आउटसोर्सिंग एजेंसी ब्लैकलिस्ट होगी, लाईसेंस रद्द होगा. - नोएडा की DM मेधा रूपम
Lakhan Singh
आउटसोर्सिंग एजेंसी से जुड़े मजदूरों की ओर से उपद्रव करने पर आउटसोर्सिंग एजेंसी ब्लैकलिस्ट होगी, लाईसेंस रद्द होगा. - नोएडा की DM मेधा रूपम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बनखेड़ी। गोविंद नगर के कृषि विशेषज्ञ देवीसिंह ने किसानों को मूंग फसल में खरपतवार नियंत्रण के प्रभावी उपाय बताए। उन्होंने कहा कि समय पर निदाई-गुड़ाई, अनुशंसित खरपतवारनाशी दवाओं का संतुलित उपयोग तथा शुरुआती 20–30 दिनों में विशेष निगरानी से फसल की बढ़वार बेहतर होती है और उत्पादन में वृद्धि मिलती है। किसानों को सलाह दी गई कि वैज्ञानिक तरीके अपनाकर लागत कम और उपज अधिक प्राप्त करें।1
- Post by ABDUL1
- दीवारों को नया लुक देने बाले वॉलपेपर तेरे लिए संपर्क करें आपके अपने जिले में फोन के माध्यम से ही ऑर्डर दे कैटलॉग के द्वारा डिजाइन पसंद करें खिड़की के लिए ब्लाइंड पर्दे साथ में छोटा साउंडसिस्टम शादी पार्टी के लिए उपलब्ध है साथ में मेंइलेक्ट्रीशियन का काम भी2
- सीएम के दौरे से पहले आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने में किया बंद, गेट पर लगाया ताला मुख्यमंत्री मोहन यादव के सिवनी मालवा आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा आशा और उषा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दर्जनों आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना परिसर में बंद कर दिया, यहां तक कि थाने के गेट पर ताला भी लगा दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से पहले ही रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया था और कहा गया कि एसडीएम उनसे चर्चा करना चाहते हैं। लेकिन वहां से उन्हें सीधे थाने ले जाकर बंद कर दिया गया। आशा-उषा कार्यकर्ताओं की जिला अध्यक्ष बबीता चौबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती थीं। उन्होंने विधायक और अधिकारियों के माध्यम से भी अपनी बात पहुंचाई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गुमराह कर थाने लाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस उनके घर तक पहुंची और बाद में अस्पताल से उन्हें थाने लाकर गेट बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।1
- सोहागपुर (होशंगाबाद)-प्रतिदिन की भांति आज भी राम रहीम रोटी बैंक (समिति) में आकर रामप्रसाद वार्ड (मारूपुरा) निवासी श्रीमती वंदना कपरिया ने अपने पुत्र प्रथम कपरिया एवं पुत्री कुमारी कणिंका कपरिया के संग आकर अपने पति स्वर्गीय श्री वीरेंद्र कपरिया जी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति में बेघर, बेसहारा, वृद्ध, बच्चों एवं महिलाओं को फलफ्रूट, मिष्ठान, नमकीन के साथ स्वादिष्ट भोजन कराकर पुण्य व सराहनीय कार्य किया गया।1
- सिवनी मालवा में कम मोहन यादव का दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन1
- पिपरिया पुलिस ने स्कूटी से 60 लीटर शराब का परिवहन करते आरोपियो को किया गिरफ्तार स्कूटी सहित शराब की जप्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्ण एस. थोटा, के मार्ग दर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन मे जिले मे अवैद्य मादक पदार्थ एव अवैध शराब बेचने एवं परिवहन करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है उसी तारतम्य मे थाना पिपरिया पुलिस द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र का विस्तार कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है दिनांक 15/04/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति शोभापुर तरफ से पिपरिया स्कूटी क्रमांक MP 05 ZE 9534 से अवैध शराब लेकर पिपरिया तरफ आ रहे है उक्त स्कूटर को एक व्यक्ति जो सफेद टीशर्ट पहने हुए चला रहा है और पीछे बैठा हुआ व्यक्ति जो लाल टीशर्ट पहने हुए है जो बीच मे शराब की पेटिया रखकर पकड़े हुए है की सूचना पर साक्षियो के शोभापुर रोड जियो पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर शोभापुर तरफ से आने वाले दो पहिया वाहनो को चेक किया जो दो व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए हुलिये के स्कूटी से आते दिखे जिन्हे रोककर चेक करने जो दोनों व्यक्तियों के बीच मे खाकी रंग की कुल 05 पेटिया (कार्टून) और स्कूटी के सामने चालक के पैरों के पास सफेद झोले में सफेद (प्लेन) के क्वाटर रखे मिले। स्कूटर चालक एवं पीछे बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा स्कूटी चालक ने अपना नाम सौरभ पिता छोटेलाल कुचबन्दिया उम्र 32 साल निवासी इतवारा बाजार कुम्हारी मोहल्ला अंबेडकर वार्ड पिपरिया एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संतोष पिता जालम सिंह अहिरवार उम्र 36 साल निवासी ग्राम राइखेड़ी का होना बताया जिनके कब्जे से देशी मदिरा प्लेन 180 एमएल के सील बंद कुल 336 क्वाटर कुल शराब 60 लीटर 480 एमएल की कुल कीमती करीबन 33600 रु एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी कीमती 60000/- रुपये की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को विधिवत् कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किये जाता है। गिरफ्तार आरोपी - 1. सौरभ पिता छोटेलाल कुचबन्दिया उम्र 32 साल निवासी इतवारा बाजार कुम्हारी मोहल्ला अंबेडकर वार्ड पिपरिया 2. संतोष पिता जालम सिंह अहिरवार उम्र 36 साल निवासी ग्राम राइखेड़ी उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र.आर. पूनमचंद चौधरी प्र आर. हेमत पटेल, आर. शिवम् वर्मा, आर. प्रतीक साहू, आर. प्रदीप सोनी।2
- सीएम दौरे से पहले सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, विरोध प्रदर्शन के दौरान झूमाझटकी मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन ने सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सख्ती बरतते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखने के लिए अनुमति मांगी थी। अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पत्थर पुल के पास से बेशरम के पेड़, गुड़ और काले झंडों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह पटेल अपने समर्थकों के साथ कंधे पर गेहूं की बोरी लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे, तभी राही चौक के पास पुलिस ने उन्हें और दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष को भी रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल हाथों में बेशरम के पेड़ लेकर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को अस्थायी जेल में बैठाया गया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया।1