logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएम दौरे से पहले सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, विरोध प्रदर्शन के दौरान झूमाझटकी सीएम दौरे से पहले सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, विरोध प्रदर्शन के दौरान झूमाझटकी मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन ने सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सख्ती बरतते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखने के लिए अनुमति मांगी थी। अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पत्थर पुल के पास से बेशरम के पेड़, गुड़ और काले झंडों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह पटेल अपने समर्थकों के साथ कंधे पर गेहूं की बोरी लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे, तभी राही चौक के पास पुलिस ने उन्हें और दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष को भी रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल हाथों में बेशरम के पेड़ लेकर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को अस्थायी जेल में बैठाया गया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया।

4 days ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
4 days ago

सीएम दौरे से पहले सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, विरोध प्रदर्शन के दौरान झूमाझटकी सीएम दौरे से पहले सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, विरोध प्रदर्शन के दौरान झूमाझटकी मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से पहले प्रशासन ने सिवनी मालवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सख्ती बरतते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखने के लिए अनुमति मांगी थी। अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी दी थी। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पत्थर पुल के पास से बेशरम के पेड़, गुड़ और काले झंडों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह पटेल अपने समर्थकों के साथ कंधे पर गेहूं की बोरी लेकर विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे थे, तभी राही चौक के पास पुलिस ने उन्हें और दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष को भी रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल हाथों में बेशरम के पेड़ लेकर प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। सभी गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को अस्थायी जेल में बैठाया गया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Pramod patel
    1
    Post by Pramod patel
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by laxjamk
    1
    Post by laxjamk
    user_  laxjamk
    laxjamk
    होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
  • भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित बैतूल। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, खंजनपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 19 अप्रैल 2026 से 14 जून 2026 तक स्कूल पूर्णतः बंद रहेगा। इसके बाद विद्यालय 15 जून 2026 से पुनः नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अधिक से अधिक पानी पीने, पौष्टिक फल एवं संतुलित भोजन लेने की सलाह दी गई है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। साथ ही छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया है। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को दिए गए हॉलिडे होमवर्क को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे। विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और आनंदमय छुट्टियों की शुभकामनाएं दी गई हैं।
    2
    भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
बैतूल। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, खंजनपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 19 अप्रैल 2026 से 14 जून 2026 तक स्कूल पूर्णतः बंद रहेगा। इसके बाद विद्यालय 15 जून 2026 से पुनः नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अधिक से अधिक पानी पीने, पौष्टिक फल एवं संतुलित भोजन लेने की सलाह दी गई है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। साथ ही छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया है।
प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को दिए गए हॉलिडे होमवर्क को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे।
विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और आनंदमय छुट्टियों की शुभकामनाएं दी गई हैं।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • Post by Mukesh. uikey
    2
    Post by Mukesh. uikey
    user_Mukesh. uikey
    Mukesh. uikey
    बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • MRP 76 के बदले 90 रुपये वसूले, कन्नौद मे शराब दुकान पर खुली लूट कन्नौद की देशी शराब दुकान पर तय कीमत से अधिक मे शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक जागरुक मीडिया कर्मी ने स्वयं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। पत्रकार द्वारा दो क्वार्टर देशी मदिरा (प्लेन) खरीदी गई। बोतल पर स्पष्ट रूप से MRP 76 रुपये अंकित है, लेकिन दुकान संचालक ने प्रति क्वार्टर 90 रुपये के हिसाब से कुल 180 रुपये वसूले। इस तरह क्वार्टर पर 28 रुपये अधिक लिए गए। इस खरीद का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिसका रिकॉर्ड भी मौजूद है। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जो अतिरिक्त वसूली की पुष्टि करता है। मौके पर जांच में यह भी पाया गया कि दुकान पर न तो रेट लिस्ट प्रदर्शित है और न ही दुकान का स्पष्ट नाम अंकित है, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है। इससे ग्राहकों को गुमराह कर मनमानी वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से ग्राहकों से इसी तरह ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आबकारी विभाग की निगरानी के बावजूद इस तरह की खुली लूट कैसे जारी है।
    4
    MRP 76 के बदले 90 रुपये वसूले, कन्नौद मे शराब दुकान पर खुली लूट
कन्नौद की देशी शराब दुकान पर तय कीमत से अधिक मे शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक जागरुक मीडिया कर्मी ने स्वयं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे।
पत्रकार द्वारा दो क्वार्टर देशी मदिरा (प्लेन) खरीदी गई। बोतल पर स्पष्ट रूप से MRP 76 रुपये अंकित है, लेकिन दुकान संचालक ने प्रति क्वार्टर 90 रुपये के हिसाब से कुल 180 रुपये वसूले। इस तरह क्वार्टर पर 28 रुपये अधिक लिए गए।
इस खरीद का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिसका रिकॉर्ड भी मौजूद है। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जो अतिरिक्त वसूली की पुष्टि करता है।
मौके पर जांच में यह भी पाया गया कि दुकान पर न तो रेट लिस्ट प्रदर्शित है और न ही दुकान का स्पष्ट नाम अंकित है, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है। इससे ग्राहकों को गुमराह कर मनमानी वसूली की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से ग्राहकों से इसी तरह ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि आबकारी विभाग की निगरानी के बावजूद इस तरह की खुली लूट कैसे जारी है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भोपाल,रहा चलते बदमाशों ने किन्नर को बनाया अपना शिकार। बुधवारा डेरे की किन्नर सिमी ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सिमी ने कहा कि उनके साथ दो बार वारदात हो चुकी है लेकिन हमलावर अभी भी पुलिस् की गिरफ्त से दूर हैं। सिमी ने बताया कि आज मुझे 12 दिन हो गए हैं अभी तक बदमाशों के खिलाफ कोई करवायी नहीं हुई है अपने घर से डर के मारे निकल नहीं पा रही हूं पुलिस प्रशासन से अपील करती हूं बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए नहीं तो किन्नर समाज थाने किन्नर समाज प्रदर्शन करेगा अगर वहां से करवाएं नहीं हुई तो सीएम हाउस का किन्नर समाज प्रदर्शन करेंगे
    1
    भोपाल,रहा चलते बदमाशों ने किन्नर को बनाया अपना शिकार।
बुधवारा डेरे की किन्नर सिमी ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सिमी ने कहा कि उनके साथ दो बार वारदात हो चुकी है लेकिन हमलावर अभी भी पुलिस् की गिरफ्त से दूर हैं। सिमी ने बताया कि आज मुझे 12 दिन हो गए हैं अभी तक बदमाशों के खिलाफ कोई करवायी नहीं हुई है अपने घर से डर के मारे निकल नहीं पा रही हूं पुलिस प्रशासन से  अपील करती हूं बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए  नहीं तो किन्नर समाज थाने किन्नर समाज प्रदर्शन करेगा अगर वहां से करवाएं नहीं हुई तो सीएम हाउस का किन्नर समाज प्रदर्शन करेंगे
    user_SUPER FAST NETWORK
    SUPER FAST NETWORK
    Journalist कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ग्राम गुंदरई में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंदरई में विवाद के चलते 34 वर्षीय जगदीश पिता प्रहलाद सिंह अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी जगदीश अहिरवार ने मामले को लेकर सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते आरोपी उतरी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार और गंगा अहिरवार पति जगदीश अहिरवार ने मिलकर उसके साथ गली-गलौच की व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार दोपहर 12:00 के लगभग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    ग्राम गुंदरई में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंदरई में विवाद के चलते 34 वर्षीय जगदीश पिता प्रहलाद सिंह अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी जगदीश अहिरवार ने मामले को लेकर सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते आरोपी उतरी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार और गंगा अहिरवार पति जगदीश अहिरवार ने मिलकर उसके साथ गली-गलौच की व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार दोपहर 12:00 के लगभग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • गोदड़ी में हुआ यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन
    1
    गोदड़ी में हुआ यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.