Shuru
Apke Nagar Ki App…
khabron se update Rahane ke liye channel subscribe Karen
Pramod patel
khabron se update Rahane ke liye channel subscribe Karen
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Pramod patel1
- Post by laxjamk1
- भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित बैतूल। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और मौसम की अत्यधिक प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए बालाजी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, खंजनपुर द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 19 अप्रैल 2026 से 14 जून 2026 तक स्कूल पूर्णतः बंद रहेगा। इसके बाद विद्यालय 15 जून 2026 से पुनः नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में विशेष सावधानी बरतें। बच्चों को अधिक से अधिक पानी पीने, पौष्टिक फल एवं संतुलित भोजन लेने की सलाह दी गई है, ताकि वे स्वस्थ रह सकें। साथ ही छुट्टियों के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया है। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को दिए गए हॉलिडे होमवर्क को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा, ताकि पढ़ाई की निरंतरता बनी रहे। विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित और आनंदमय छुट्टियों की शुभकामनाएं दी गई हैं।2
- Post by Mukesh. uikey2
- MRP 76 के बदले 90 रुपये वसूले, कन्नौद मे शराब दुकान पर खुली लूट कन्नौद की देशी शराब दुकान पर तय कीमत से अधिक मे शराब बेचे जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक जागरुक मीडिया कर्मी ने स्वयं ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे। पत्रकार द्वारा दो क्वार्टर देशी मदिरा (प्लेन) खरीदी गई। बोतल पर स्पष्ट रूप से MRP 76 रुपये अंकित है, लेकिन दुकान संचालक ने प्रति क्वार्टर 90 रुपये के हिसाब से कुल 180 रुपये वसूले। इस तरह क्वार्टर पर 28 रुपये अधिक लिए गए। इस खरीद का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिसका रिकॉर्ड भी मौजूद है। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया है, जो अतिरिक्त वसूली की पुष्टि करता है। मौके पर जांच में यह भी पाया गया कि दुकान पर न तो रेट लिस्ट प्रदर्शित है और न ही दुकान का स्पष्ट नाम अंकित है, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है। इससे ग्राहकों को गुमराह कर मनमानी वसूली की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं, बल्कि लंबे समय से ग्राहकों से इसी तरह ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि आबकारी विभाग की निगरानी के बावजूद इस तरह की खुली लूट कैसे जारी है।4
- भोपाल,रहा चलते बदमाशों ने किन्नर को बनाया अपना शिकार। बुधवारा डेरे की किन्नर सिमी ने उनके ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सिमी ने कहा कि उनके साथ दो बार वारदात हो चुकी है लेकिन हमलावर अभी भी पुलिस् की गिरफ्त से दूर हैं। सिमी ने बताया कि आज मुझे 12 दिन हो गए हैं अभी तक बदमाशों के खिलाफ कोई करवायी नहीं हुई है अपने घर से डर के मारे निकल नहीं पा रही हूं पुलिस प्रशासन से अपील करती हूं बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए नहीं तो किन्नर समाज थाने किन्नर समाज प्रदर्शन करेगा अगर वहां से करवाएं नहीं हुई तो सीएम हाउस का किन्नर समाज प्रदर्शन करेंगे1
- ग्राम गुंदरई में 34 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो आरोपियों ने की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुंदरई में विवाद के चलते 34 वर्षीय जगदीश पिता प्रहलाद सिंह अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है फरियादी जगदीश अहिरवार ने मामले को लेकर सोहागपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है फरियादी ने पुलिस को बताया कि विवाद के चलते आरोपी उतरी अहिरवार पिता रमेश अहिरवार और गंगा अहिरवार पति जगदीश अहिरवार ने मिलकर उसके साथ गली-गलौच की व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है फरियादी की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार दोपहर 12:00 के लगभग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- गोदड़ी में हुआ यदुवंशी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन1