सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के जिला स्तरीय कार्यक्रम में गूंजे भक्ति, समरसता और राष्ट्रभक्ति के स्वर कलश यात्रा निकाली, भजन एवं संकीर्तन के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया दौसा, 11 मई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : अखंड आस्था के 1000 वर्ष’ के अवसर पर सोमवार को यहां सोमनाथ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित मुख्य समारोह से लाइव जुड़ा रहा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मीन भगवान मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा से हुई। यात्रा में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भक्ति गीतों पर नृत्य किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद भजन एवं संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने “बाबा दानी जय हो भोला दानी…”, “बाबा तेरे चरणों की…” जैसे भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद अतिथियों ने भगवान सोमनाथ की पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया। अतिथियों ने युवाओं और आमजन से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय के उप प्राचार्य एवं ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. हंसराज शर्मा ने रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना एवं विशेष शिव आराधना कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान शिव का विधिवत अभिषेक एवं पूजन किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने सोमनाथ मंदिर के इतिहास और भारतीय संस्कृति में उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारतीय स्वाभिमान, साहस और पुनर्निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर नगर परिषद की पूर्व सभापति कल्पना जैमन, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी नांगल राजावतान यशवंत मीणा, सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जैमन, विपिन जैन, लायंस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, महामंत्री राजेश पारीक, नगर परिषद अधिशासी अभियंता केसी मीणा, तहसीलदार गजानंद मीणा, देवस्थान विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुकेश, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. विकास, कृतिका चंदेल, महेंद्र शर्मा सहित ट्रस्ट सदस्य, महिलाएं, स्काउट्स और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी ने किया।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के जिला स्तरीय कार्यक्रम में गूंजे भक्ति, समरसता और राष्ट्रभक्ति के स्वर कलश यात्रा निकाली, भजन एवं संकीर्तन के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया दौसा, 11 मई। ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : अखंड आस्था के 1000 वर्ष’ के अवसर पर सोमवार को यहां सोमनाथ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित मुख्य समारोह से लाइव जुड़ा रहा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मीन भगवान मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा से हुई। यात्रा में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भक्ति गीतों पर नृत्य किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद भजन एवं संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने “बाबा दानी जय हो भोला
दानी…”, “बाबा तेरे चरणों की…” जैसे भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद अतिथियों ने भगवान सोमनाथ की पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया। अतिथियों ने युवाओं और आमजन से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखने का आह्वान किया। राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय के उप प्राचार्य एवं ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. हंसराज शर्मा ने रुद्राभिषेक, पूजा-अर्चना एवं विशेष शिव आराधना कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान शिव का विधिवत अभिषेक एवं पूजन किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा ने सोमनाथ मंदिर के इतिहास और भारतीय संस्कृति में उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए
कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारतीय स्वाभिमान, साहस और पुनर्निर्माण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर नगर परिषद की पूर्व सभापति कल्पना जैमन, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, उपखंड अधिकारी नांगल राजावतान यशवंत मीणा, सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जैमन, विपिन जैन, लायंस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, महामंत्री राजेश पारीक, नगर परिषद अधिशासी अभियंता केसी मीणा, तहसीलदार गजानंद मीणा, देवस्थान विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुकेश, विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. विकास, कृतिका चंदेल, महेंद्र शर्मा सहित ट्रस्ट सदस्य, महिलाएं, स्काउट्स और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक स्वीप डॉ. रामवीर चौधरी ने किया।
- कनाडा: एक फिल्मी अंदाज़ वाले सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है, कार से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल जमीन पर गिरने के बजाय सड़क के बीच लगे ट्रैफिक सिग्नल लाइट पर जा लटकी, घटनास्थल पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर हैरान रह गये, वीडियो में बाइक कई फीट ऊपर ट्रैफिक लाइट के साथ फंसी दिखाई दे रही है, जिससे टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।1
- दौसा जिले के मंदावरी कस्बे में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव पंचायत प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। इस अवसर पर 151 महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर विशाल शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। स्थानीय भामाशाह ने अपने पिता की स्मृति में यह मंदिर बनवाया है, जहाँ 14 मई को मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा होगी।4
- राजस्थान के गंगापुर सिटी में प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। निर्धारित समय के बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिला, जिससे उनमें मायूसी देखने को मिली।1
- जनसेवक अजय रामनाथ घूमना ने जीवन का 123 वा रक्तदान कर बचाई युवक की जान दौसा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज बनवारी मीना निवासी घूमना जिनका हीमोग्लोबिन मात्र 5 रह गया । मरीज का रक्त ग्रुप दुर्बल रक्त ग्रुप बी नेगेटिव था जो जिला के कोई भी ब्लड बैंक में नहीं मिला । मरीज के परिजनों के काफी प्रयास किए फिर भी उन्हें बी नेगेटिव का डोनर नहीं मिला ।फिर उन्होंने जनसेवक अजय रामनाथ घूमना को कॉल किया ।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना ने अपने स्तर से केश वारिफाई किया और बिना देरी किए अपने निजी काम से जयपुर गए हुए थे जनसेवक अजय रामनाथ घूमना अपना काम छोड़कर जयपुर से सीधे जिला अस्पताल दौसा पहुंचे और मरीज बनवारी के लिए रक्तदान किया ।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना का ये जीवन का 123 वा रक्तदान है ।जिसमें 96बार प्लेटलेट्स दान, 26बार होल ब्लड दान एवं एक बार सफेद रक्त कोशिकाओं का दान शामिल है।जनसेवक अजय रामनाथ घूमना अपने ग्रुप एक कदम मानवता की ओर से अबतक 3000से अधिक मरीजों को निस्वार्थ रक्त उपलब्ध करवा चुके है।1
- दौसा के लालसोट में 'राधा मार्ग राजस्थान' अभियान के तहत युवाओं ने महादेव मंदिर में सामूहिक 'राधे-राधे' नामजप किया। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे व नकारात्मकता से दूर कर भक्ति और राष्ट्रसेवा से जोड़ना है। इस दौरान श्रद्धालुओं को नामजप काउंटर भी वितरित किए गए।2
- जयपुर के थानों में संचालित जनसुनवाई केंद्रों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। नागरिकों का मानना है कि यहां अक्सर सिर्फ आश्वासन मिलते हैं, ठोस समस्याओं का समाधान नहीं।1
- दौसा जिले के बापी में रविवार को भाजपा सैंथल मंडल की संगठन कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने, हर बूथ पर जमीनी स्तर पर काम करने और जनता का विश्वास जीतने पर जोर दिया गया।3
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- JJM घोटाले में बड़ा एक्शन: महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार JJM घोटाले में बड़ा एक्शन: महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार राजस्थान के करीब 900 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन यानी JJM घोटाले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने रविवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट से उसे हिरासत में लिया, जब वह थाईलैंड से शादी समारोह में शामिल होकर भारत लौटा था।बताया जा रहा है कि संजय बड़ाया इस पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड और बिचौलिया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक वह टेंडरों में कथित गड़बड़ियां, पैसों के लेन-देन, ट्रांसफर-पोस्टिंग और नए लोगों को जोड़ने जैसे कामों में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।एसीबी ने उसके खिलाफ पहले ही लुक आउट नोटिस जारी कर रखा था। फिलहाल उसे जयपुर लाया जा रहा है। वहीं इस मामले में तीन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।जांच में यह भी सामने आया है कि संजय बड़ाया पूर्व मंत्री महेश जोशी के साथ-साथ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का भी करीबी रहा है। गौरतलब है कि सुबोध अग्रवाल को भी 9 अप्रैल को गिरफ्तार किया जा चुका है और वे फिलहाल जेल में हैं।ईडी की जांच के अनुसार, बड़ाया पहले एक इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था और सालाना करीब 7 लाख रुपए कमाता था, लेकिन JJM घोटाले के दौरान वह करोड़पति बन गया। उस पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जेडीए की जमीनों पर कब्जे की कोशिश के भी आरोप हैं।उधर, पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को आज एसीबी कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्हें 7 मई को गिरफ्तार किया गया था और 11 मई तक एसीबी रिमांड पर भेजा गया था।एसीबी की चार्जशीट के मुताबिक अगर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप साबित होते हैं तो महेश जोशी, सुबोध अग्रवाल समेत अन्य आरोपियों को 10 साल तक की सजा हो सकती है।1