logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली में विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष का भव्य स्वागत: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने घंटाघर पर चंदन टीका लगाकर फल बांटे, अंग्रेजी नव वर्ष त्यागने की अपील रायबरेली । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आज विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी के आवाहन पर रायबरेली इकाई द्वारा घंटाघर चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं आम जनता को पारंपरिक चंदन का टीका लगाया, फल वितरित किए तथा संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में आने वाले अंग्रेजी नव वर्ष (1 जनवरी) को त्यागकर अपनी प्राचीन सनातन परंपरा के अनुसार हिंदू नव वर्ष को भव्यता, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाए। मंडल ने जोर दिया कि विक्रम संवत हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का प्रतीक है। इस वर्ष संवत 2083 कुल 13 महीनों का होगा, जिसमें ज्येष्ठ मास में अधिकमास आएगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, संतोष गुप्ता, राज किशोर, अनिल लोहिया, अमरेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Ravindra Kumar
Ravindra Kumar
Rae Bareli, Uttar Pradesh•
8 hrs ago
0dab254e-6728-45d5-a876-998a351f9a62

रायबरेली में विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष का भव्य स्वागत: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने घंटाघर पर चंदन टीका लगाकर फल बांटे, अंग्रेजी नव वर्ष त्यागने की अपील रायबरेली । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आज विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष

3f5247fc-1088-4daf-95a0-8d15d9704038

संदीप बंसल जी के आवाहन पर रायबरेली इकाई द्वारा घंटाघर चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं आम जनता को पारंपरिक चंदन का टीका लगाया, फल वितरित किए तथा संवत 2083 की

bb361e13-7b4b-4e15-9f89-55025bf3d209

हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में आने वाले अंग्रेजी नव वर्ष (1 जनवरी) को त्यागकर अपनी प्राचीन सनातन परंपरा के अनुसार हिंदू नव वर्ष को भव्यता, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाए। मंडल ने जोर दिया कि विक्रम संवत हमारी सांस्कृतिक जड़ों

को मजबूत करने का प्रतीक है। इस वर्ष संवत 2083 कुल 13 महीनों का होगा, जिसमें ज्येष्ठ मास में अधिकमास आएगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, संतोष गुप्ता, राज किशोर, अनिल लोहिया, अमरेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • user_User8624
    User8624
    Dalmau, Rae Bareli
    👏
    1 hr ago
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रायबरेली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिजली तार चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा किया गया है। शिवगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1 कुंतल 12 किलो एल्यूमीनियम तार बरामद किया है, जो बिजली लाइन से चोरी किया गया था। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह गैंग अलग-अलग जनपदों में सक्रिय था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे गिरोह के खुलासे का दावा कर रही है।
    1
    रायबरेली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिजली तार चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गैंग का खुलासा किया गया है। शिवगढ़ पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1 कुंतल 12 किलो एल्यूमीनियम तार बरामद किया है, जो बिजली लाइन से चोरी किया गया था। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और यह गैंग अलग-अलग जनपदों में सक्रिय था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे गिरोह के खुलासे का दावा कर रही है।
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    52 min ago
  • रायबरेली । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आज विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी के आवाहन पर रायबरेली इकाई द्वारा घंटाघर चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं आम जनता को पारंपरिक चंदन का टीका लगाया, फल वितरित किए तथा संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में आने वाले अंग्रेजी नव वर्ष (1 जनवरी) को त्यागकर अपनी प्राचीन सनातन परंपरा के अनुसार हिंदू नव वर्ष को भव्यता, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाए। मंडल ने जोर दिया कि विक्रम संवत हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का प्रतीक है। इस वर्ष संवत 2083 कुल 13 महीनों का होगा, जिसमें ज्येष्ठ मास में अधिकमास आएगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, संतोष गुप्ता, राज किशोर, अनिल लोहिया, अमरेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    रायबरेली । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आज विक्रम संवत 2083 हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ हो रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल जी के आवाहन पर रायबरेली इकाई द्वारा घंटाघर चौक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश युवा अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं आम जनता को पारंपरिक चंदन का टीका लगाया, फल वितरित किए तथा संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  
इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव में आने वाले अंग्रेजी नव वर्ष (1 जनवरी) को त्यागकर अपनी प्राचीन सनातन परंपरा के अनुसार हिंदू नव वर्ष को भव्यता, उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाए। मंडल ने जोर दिया कि विक्रम संवत हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करने का प्रतीक है। इस वर्ष संवत 2083 कुल 13 महीनों का होगा, जिसमें ज्येष्ठ मास में अधिकमास आएगा।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, संतोष गुप्ता, राज किशोर, अनिल लोहिया, अमरेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • रायबरेली थाना शिवगढ़ में विद्युत तार चोरी करने वाले गैर जनपद के पांच सदस्य हुए गिरफ्तार। चोरी हुए एल्यूमीनियम तार का वजन 1कुंटल 12 किलो ग्राम। चोरों के पास से एलमुनियम तार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन एवं अन्य सामान हुआ बरामद। चोरों का चोरी करने का नया तरीका दिन में रैकी फिर एकांत स्थान पर लगे हुए बिजली तारों को अपनी आंखों से कैप्चर करना। पांचों आरोपी रात्रि में एक साथ होते थे एकत्रित लाइट का फ्यूज करते थे कट। चोरी करे हुए तारों को अपने साथी को अच्छी रकम में करते थे सप्लाई। पांचो आरोपी तारों को एकत्रित करके लखनऊ ले जाकर कबाड़ी के दुकान में बेच कर आपस में बांटते थे पैसे। इससे पहले भी कई जनपदों में आरोपियों ने करी थी बड़ी-बड़ी चोरियां। पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास कई जनपदों में है दर्ज। पकड़े गए पांचो आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में। महाराजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने दी पूरे मामले की जानकारी।
    1
    रायबरेली थाना शिवगढ़ में 
विद्युत तार चोरी करने वाले गैर जनपद के पांच सदस्य हुए गिरफ्तार।
चोरी हुए एल्यूमीनियम तार का वजन 1कुंटल 12 किलो ग्राम।
चोरों के पास से एलमुनियम तार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन एवं अन्य सामान हुआ बरामद।
चोरों का चोरी करने का नया तरीका दिन में रैकी फिर एकांत स्थान पर लगे हुए बिजली तारों को अपनी आंखों से कैप्चर करना।
पांचों आरोपी रात्रि में एक साथ होते थे एकत्रित लाइट का फ्यूज करते थे कट।
चोरी करे हुए तारों को अपने साथी को अच्छी रकम में करते थे सप्लाई। 
पांचो आरोपी तारों को एकत्रित करके लखनऊ ले जाकर कबाड़ी के दुकान में बेच कर आपस में बांटते थे पैसे।
इससे पहले भी कई जनपदों में आरोपियों ने करी थी बड़ी-बड़ी चोरियां। 
पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास कई जनपदों में है दर्ज।
पकड़े गए पांचो आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में।
महाराजगंज क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने दी पूरे मामले की जानकारी।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली।मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 179 हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी एवं 182 सरेनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अजय राजा के सुपुत्र राजा दिव्या अंबर सिंह ने शिरकत की और जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर डलमऊ प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार बलवंत सिंह लोधी भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मानव कल्याण सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली। होली के इस पावन अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली।मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 179 हरचंदपुर से सपा विधायक राहुल लोधी एवं 182 सरेनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अजय राजा के सुपुत्र राजा दिव्या अंबर सिंह ने शिरकत की और जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर डलमऊ प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार बलवंत सिंह लोधी भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और मानव कल्याण सेवा समिति का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और आपसी भाईचारे की भावना देखने को मिली। होली के इस पावन अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बिजली रोस्टिंग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा ने जमकर हल्ला बोला, कहा—किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं। शाम 7 से 10 बजे तक बिजली कटौती तुरंत बंद करने की मांग, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन। प्रशासन को चेतावनी—किसानों की अनदेखी भारी पड़ेगी।
    1
    बिजली रोस्टिंग को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के युवा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्रा ने जमकर हल्ला बोला, कहा—किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं।
शाम 7 से 10 बजे तक बिजली कटौती तुरंत बंद करने की मांग, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन। प्रशासन को चेतावनी—किसानों की अनदेखी भारी पड़ेगी।
    user_Adarsh pratap singh
    Adarsh pratap singh
    Local News Reporter तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जगतपुर, रायबरेली। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह मंदिर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर तथा कस्बा जगतपुर से लगभग 2 किलोमीटर दूर शंकरपुर स्थित राना बेनी माधव बक्श सिंह इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर स्थित है। 1857 की क्रांति के महानायक राना बेनी माधव बक्श सिंह की कर्मभूमि शंकरपुर में उनके पूर्वजों द्वारा निर्मित यह मंदिर आज शक्तिपीठ के रूप में विख्यात है। मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, यही कारण है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम को विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, रायबरेली के जिला महासचिव दीपक कुमार, डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, अमित कुमार, निखिल यादव सहित कई लोगों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी शिव बहादुर बाजपेई, शिवम बाजपेई और रमन बाजपेई ने बताया कि भक्तों का सहयोग निरंतर मिल रहा है और चैत्र नवरात्रि भर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर के आसपास पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुजारियों का कहना है कि सच्चे मन से मां के दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
    1
    जगतपुर, रायबरेली। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह मंदिर जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर तथा कस्बा जगतपुर से लगभग 2 किलोमीटर दूर शंकरपुर स्थित राना बेनी माधव बक्श सिंह इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर स्थित है।
1857 की क्रांति के महानायक राना बेनी माधव बक्श सिंह की कर्मभूमि शंकरपुर में उनके पूर्वजों द्वारा निर्मित यह मंदिर आज शक्तिपीठ के रूप में विख्यात है। मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, यही कारण है कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं।
सुबह चार बजे से ही मंदिर परिसर की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया था। दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शाम को विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, रायबरेली के जिला महासचिव दीपक कुमार, डॉ. राघवेंद्र शुक्ला, अमित कुमार, निखिल यादव सहित कई लोगों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी शिव बहादुर बाजपेई, शिवम बाजपेई और रमन बाजपेई ने बताया कि भक्तों का सहयोग निरंतर मिल रहा है और चैत्र नवरात्रि भर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर के आसपास पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुजारियों का कहना है कि सच्चे मन से मां के दरबार में आने वाले हर भक्त की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला ग्राम सभा निरंजनपुर का है, जहाँ रंगदारी (शराब के पैसे) न देने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित विनय शुक्ला, जो निरंजनपुर मजरे खुर्रमपुर के निवासी हैं, ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना 18 मार्च 2026 की शाम लगभग 8 बजे की है। पीड़ित विनय शुक्ला के अनुसार, बभनपुर मजरे बकई के व्यक्ति द्वारा उनसे शराब पीने के लिए ₹2,000 की मांग की। विनय द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी उग्र हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने विनय पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव के दौरान विनय का हाथ गंभीर रूप से कट गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ चुका है और वह क्षेत्र में दबंगई के लिए जाना जाता है। हमले के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल विनय को सरकारी अस्पताल ऊंचाहार ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी मुख्यमंत्री और ब्राह्मणों के प्रति भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। विनय शुक्ला ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला ग्राम सभा निरंजनपुर का है, जहाँ रंगदारी (शराब के पैसे) न देने पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित विनय शुक्ला, जो निरंजनपुर मजरे खुर्रमपुर के निवासी हैं, ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घटना 18 मार्च 2026 की शाम लगभग 8 बजे की है। पीड़ित विनय शुक्ला के अनुसार, बभनपुर मजरे बकई के व्यक्ति द्वारा उनसे शराब पीने के लिए ₹2,000 की मांग की। विनय द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी उग्र हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने विनय पर चाकू से हमला कर दिया।
बचाव के दौरान विनय का हाथ गंभीर रूप से कट गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ चुका है और वह क्षेत्र में दबंगई के लिए जाना जाता है।
हमले के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल विनय को सरकारी अस्पताल ऊंचाहार ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी मुख्यमंत्री और ब्राह्मणों के प्रति भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। विनय शुक्ला ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • चंदौली के सदर थाना क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा-गया रेलवे रूट पर एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का स्लैब गिरने से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब पुल के स्लैब की ढलाई का काम चल रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
    4
    चंदौली के सदर थाना क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा-गया रेलवे रूट पर एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का स्लैब गिरने से कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब पुल के स्लैब की ढलाई का काम चल रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.