Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर निगम अयोध्या के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।मुख्यमंत्री की ₹20,000 वेतन की घोषणा अब तक लागू नहीं, तिथि भी तय नहीं नगर निगम अयोध्या के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।मुख्यमंत्री की ₹20,000 वेतन की घोषणा अब तक लागू नहीं, तिथि भी तय नहीं।लगभग 150 कर्मचारियों का पिछला वेतन अटका, एक साल से PF जमा नहीं होने का आरोप।लिखित शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं, कर्मचारियों में भारी आक्रोश।सफाई कर्मचारी नेता विनय वाघमारे की चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन, जल्द नगर आयुक्त से होगी वार्ता।
Mayank Srivastava
नगर निगम अयोध्या के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।मुख्यमंत्री की ₹20,000 वेतन की घोषणा अब तक लागू नहीं, तिथि भी तय नहीं नगर निगम अयोध्या के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।मुख्यमंत्री की ₹20,000 वेतन की घोषणा अब तक लागू नहीं, तिथि भी तय नहीं।लगभग 150 कर्मचारियों का पिछला वेतन अटका, एक साल से PF जमा नहीं होने का आरोप।लिखित शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं, कर्मचारियों में भारी आक्रोश।सफाई कर्मचारी नेता विनय वाघमारे की चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन, जल्द नगर आयुक्त से होगी वार्ता।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा अयोध्या नगर निगम के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री की ओर से घोषित 20 हजार रुपये वेतन का लाभ अब तक उन्हें नहीं मिल रहा है और इसे लागू करने की तिथि भी तय नहीं हुई है। कर्मचारियों का दावा है कि करीब 150 सफाई कर्मचारियों का पिछला वेतन भी अटका हुआ है। जबकि पिछले एक साल से PF जमा नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार लिखित शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।मामले को लेकर सफाई कर्मचारी महानगर अध्यक्ष विनय वाघमार ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही नगर आयुक्त से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग रखी जाएगी।2
- अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू।1
- नगर निगम अयोध्या के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।मुख्यमंत्री की ₹20,000 वेतन की घोषणा अब तक लागू नहीं, तिथि भी तय नहीं नगर निगम अयोध्या के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने खोला मोर्चा।मुख्यमंत्री की ₹20,000 वेतन की घोषणा अब तक लागू नहीं, तिथि भी तय नहीं।लगभग 150 कर्मचारियों का पिछला वेतन अटका, एक साल से PF जमा नहीं होने का आरोप।लिखित शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं, कर्मचारियों में भारी आक्रोश।सफाई कर्मचारी नेता विनय वाघमारे की चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन, जल्द नगर आयुक्त से होगी वार्ता।2
- आओ मिलकर चले जीवन में कुछ अच्छा कार्य कर ले,दुनिया के लोगो जागो नही तो प्रदुषित शहर होने मे देरी नही होती जागो पर्यावरण सेव करो, आओ चले धरती माँ को हरियाली युक्त मौसम बनाओ जीवन अनमोल धरोहर है देख भाल करो, प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन में पेड़ पौधे अधिक लगाये जीवन खुशहाल बनाएं आओ हम सब मिलकर अपने देश को स्वच्छ सुंदर बनाए पर्यावरण संरक्षण करें जीवन अनमोल बने सभी का ख्याल करेंजि और शुद्ध हवाओं के साथ योग करें और पर्यावरण स्वच्छ सुंदर बनाएं भारत सरकार राज्यों की सरकार से कंधा से कंधा मिलाकर चले पेड़ पौधे लगाने के लिए एनवायरनमेंट सेव करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,, आओ मिलकर चले जीवन में कुछ अच्छा कार्य कर ले,दुनिया के लोगो जागो नही तो प्रदुषित शहर होने मे देरी नही होती जागो पर्यावरण सेव करो, आओ चले धरती माँ को हरियाली युक्त मौसम बनाओ जीवन अनमोल धरोहर है देख भाल करो, प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन में पेड़ पौधे अधिक लगाये जीवन खुशहाल बनाएं आओ हम सब मिलकर अपने देश को स्वच्छ सुंदर बनाए पर्यावरण संरक्षण करें जीवन अनमोल बने सभी का ख्याल करेंजि और शुद्ध हवाओं के साथ योग करें और पर्यावरण स्वच्छ सुंदर बनाएं भारत सरकार राज्यों की सरकार से कंधा से कंधा मिलाकर चले पेड़ पौधे लगाने के लिए एनवायरनमेंट सेव करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,1
- कंडेला हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी कीपूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने पर भड़की, और सरकार पर लगाया आरोप बिपिन पांडेय संवाददाता अयोध्या लोकेशन अयोध्या लखनऊ/अयोध्या कदैंला हत्याकांड पर पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने का आरोप, सरकार पर साधा निशाना अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत कदैंला गांव में हुए चर्चित रामलगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ नेता लीलावती कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने और कदैंला गांव जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर पुलिस तैनात कर उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। गौरतलब है कि 25 अगस्त को कदैंला गांव में रामलगन मौर्य पर कथित रूप से बम और गोली से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना में उनकी मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर दर्शननगर मेडिकल कॉलेज और बाद में बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी भी मृत्यु हो गई। मामले को लेकर पीड़ित परिवार एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा कदैंला गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया। लीलावती कुशवाहा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वालों को भी रोका जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। पूर्व एमएलसी ने कहा कि कदैंला हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भी दावा किया। उधर, कदैंला हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में मौर्य समाज के साथ साथ बहुजन समाज व विभिन्न संगठनों में आक्रोश बना हुआ है और विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं। मामले को लेकर जनपद की राजनीति भी गर्म होती जा रही है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।3
- समस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं हुआ तो होगा बीकापुर में बड़ा आंदोलन अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।समस्याओं का समझान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन,-घनश्याम वर्मा,प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया,घनश्याम वर्मा बोले अधिकारियों द्वारा केवल कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अविलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया पंचायत में अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने मौजूद रहे।1
- अयोध्या सदर तहसील में भ्रष्टाचार का नंगा नाच, एसडीएम की नाक के नीचे चल रहा अवैध वसूली का काला कारोबार। वायरल वीडियो ने खोली पोल: खुलेआम हो रही है वसूली के पैसों की बंदरबांट, एंटी करप्शन टीम जब पकड़ती है भ्रष्ट कर्मचारियों को, तो समर्थन में उतर आते हैं सैकड़ों लेखपाल। अयोध्या। मर्यादित नगरी अयोध्या से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अयोध्या की सदर तहसील भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है, जहां बिना रिश्वत दिए गरीब जनता का कोई भी काम नहीं होता। एसडीएम की गैर-मौजूदगी और भ्रष्टाचार का खेल आरोप है कि सदर तहसील के एसडीएम ज्यादातर समय फील्ड में रहते हैं और तहसील में उनकी मौजूदगी न के बराबर होती है। इसी का फायदा उठाकर कार्यालय में खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। सामने आए एक वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे वसूली के पैसों का वितरण आपस में किया जा रहा है। भ्रष्टों को बचाने के लिए शुरू हो जाता है धरना! हद तो तब हो जाती है जब एंटी करप्शन विभाग किसी भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करता है, तो उसके बचाव में तुरंत सैकड़ों लेखपाल धरने पर बैठ जाते हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह धरना प्रक्रिया किसलिए? क्या इन भ्रष्ट और चोर कर्मचारियों को बचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला खड़ा हो जाता है? एसडीएम सदर का रवैया और प्रतिक्रिया जब इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर, अयोध्या को अवगत कराया गया और उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इस पर कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन कैमरे या खुलकर कुछ भी बोलने से साफ इनकार करते नजर आए। ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस तरह से चुप्पी साधना और कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराना इस पूरे मामले को और ज्यादा संदेहास्पद बनाता है। योगी सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' दावों को ठेंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का दावा करते हों, लेकिन अयोध्या सदर तहसील के इन हालात ने स्थानीय प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।1
- अयोध्या आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन,अयोध्या और गोंडा हत्याकांड व बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध प्रदर्शन अयोध्या आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन,अयोध्या और गोंडा हत्याकांड व बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया पार्क से कचहरी गेट तक निकाला मार्च। राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। हत्याओं की उच्चस्तरीय जांच, शिक्षक भर्ती घोटाले में न्याय, पंचायत सहायकों की मांगों और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई रोकने की मांग। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पिंटू, महानगर अध्यक्ष मुख्तार खान और प्रदेश महामंत्री जसवंत मौर्य रहे मौजूद।4